Punjab News: शिरोमणि अकाली दल के युवा नेता हनीश बंसल AAP में शामिल, मानसा में पार्टी ने संगठन को बताया मजबूत
Punjab News: मानसा से शिरोमणि अकाली दल (बादल) के युवा नेता हनीश बंसल अपने समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। पार्टी नेताओं ने उनका स्वागत किया।
Punjab News : पंजाब की राजनीति में मानसा जिले से एक अहम राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है। शिरोमणि अकाली दल (बादल) के जिला युवा अध्यक्ष रहे हनीश बंसल अपने समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी (AAP) में शामिल हो गए। पार्टी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी राजबीर घुम्मण ने उन्हें सिरोपा पहनाकर पार्टी में शामिल कराया।
AAP का दावा है कि हनीश बंसल के शामिल होने से मानसा जिले में संगठन को और मजबूती मिलेगी।