भुज से बरौनी तक नई अमृत भारत एक्सप्रेस, गोरखपुर समेत 20 स्टेशनों पर मिलेगा ठहराव
भारतीय रेल ने भुज-बरौनी अमृत भारत एक्सप्रेस को मंजूरी दी। जानें रूट, स्टॉपेज, समय और यह ट्रेन सप्ताह में कब-कब चलेगी।
गोरखपुर। भारतीय रेल ने गुजरात के भुज और बिहार के बरौनी के बीच नई अमृत भारत एक्सप्रेस चलाने को मंजूरी दे दी है। यह ट्रेन सप्ताह में तीन दिन चलेगी और कुल 2,532 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार के अहम शहरों को आपस में जोड़ेगी।
रेलगाड़ी संख्या 19427 भुज-बरौनी अमृत भारत एक्सप्रेस भुज से शाम 5:30 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 4:05 बजे बरौनी पहुंचेगी। वापसी में रेलगाड़ी संख्या 19428 बरौनी-भुज अमृत भारत एक्सप्रेस बरौनी से रात 11:55 बजे चलेगी और दोपहर 1:15 बजे भुज पहुंचेगी।