धन्यवाद सभा के बाद भवानी सिंह बारा ने जिला परिषद वार्ड 40 से ठोकी दावेदारी, ग्रामीणों में चर्चा तेज
जोधपुर में बारा सरपंच भवानी सिंह बारा ने जिला परिषद वार्ड 40 से चुनावी दावेदारी जताई है। अब बीजेपी के टिकट पर फैसले को लेकर क्षेत्र में चर्चा तेज है।
जोधपुर : धन्यवाद सभा के बाद जोधपुर की स्थानीय राजनीति में एक बार फिर हलचल देखने को मिल रही है। पूर्व छात्र नेता, सामाजिक कार्यकर्ता और बारा सरपंच भवानी सिंह बारा ने जोधपुर जिला परिषद के वार्ड संख्या 40 से चुनावी दावेदारी सामने रखी है। भवानी सिंह बारा की इस दावेदारी के बाद क्षेत्र में राजनीतिक चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।
भवानी सिंह बारा लंबे समय से सामाजिक और सार्वजनिक जीवन में सक्रिय रहे हैं। पूर्व छात्र नेता के रूप में राजनीतिक सफर शुरू करने के बाद उन्होंने सामाजिक कार्यों में भी अपनी सक्रियता बनाए रखी और वर्तमान में बारा सरपंच के रूप में क्षेत्र से जुड़े हुए हैं।