ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई का पहला संदेश: "होर्मुज स्ट्रेट रहेगा बंद, अमेरिकी ठिकानों पर हमले जारी रहेंगे"
ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने अमेरिका को क्षेत्र से बाहर निकलने की चेतावनी दी। होर्मुज स्ट्रेट बंद रखने और शहीदों का बदला लेने का किया ऐलान।
News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026Editor
Mar 12, 2026 • 10:48 PM
N
News TV India
BREAKING
News Tv India हिंदी
1 month ago
ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई का पहला संदेश: "होर्मुज स्ट्रेट रहेगा बंद, अमेरिकी ठिकानों पर हमले जारी रहेंगे"
ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने अमेरिका को क्षेत्र से बाहर निकलने की चेतावनी दी। होर्मुज स्ट्रेट बंद रखने और शहीदों का बदला लेने का किया ऐलान।
Full Story: https://www.newstvindia.in/first-message-from-mojtaba-khamenei-the-new-supreme-leader-of-iran-hormuz-strait-will-remain-closed-attacks-on-us-bases-will-continue
ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई का पहला संदेश: "होर्मुज स्ट्रेट रहेगा बंद, अमेरिकी ठिकानों पर हमले जारी रहेंगे"
नई दिल्ली : ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई का पहला संदेश गुरुवार को सरकारी टेलीविजन पर पढ़कर सुनाया गया। इस संदेश में उनके तल्ख तेवर साफ दिखे। इसमें स्पष्ट कहा गया है कि अमेरिकी हवाई अड्डों पर हमला ईरान नहीं बंद करेगा, वहीं पड़ोसी देशों के साथ मित्रता भी बनाए रखेगा। अपनी सेना की हिम्मत को सलाम करते हुए, उन्होंने ईरान से कहा कि देश शहीदों के खून का बदला जरूर लेगा।
अपनी सेना की हिम्मत की प्रशंसा करते हुए खामेनेई ने कहा, देश की मिलिट्री का शुक्रिया जिसने ईरान को बंटने से रोका और जंग जैसे हालात के बीच किसी को खुद पर हावी नहीं होने दिया। उन्होंने कहा, “मैं उन बहादुर लड़ाकों को धन्यवाद देना चाहता हूं जो ऐसे समय में बहुत अच्छा काम कर रहे हैं जब हमारा देश दबाव में है और उस पर हमला हो रहा है।”
उन्होंने कहा कि ईरान जवाबी हमला जारी रखेगा। मोजतबा ने पड़ोसी देशों से रिश्ता बेहतर करने पर भी बल दिया। कहा, हमें अपने पड़ोसियों से संबंध बेहतर करने होंगे।
नए ईरानी सुप्रीम लीडर ने दावा किया कि यमन और इराक के हथियारबंद लड़ाके भी उनकी मदद को तैयार हैं। खामेनेई ने कहा कि यमन भी हमारे साथ है और इराक में हथियारबंद ग्रुप भी इस्लामिक क्रांति में "मदद करने को तैयार हैं"।
क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?
WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।
पहले संदेश में मोजतबा खामेनेई ने देश से एकजुट होने की अपील करते हुए दावा किया कि ईरान के दुश्मनों पर दबाव बनाने के लिए होर्मुज स्ट्रेट बंद रहेगा। ईरान पड़ोसियों से दोस्ती में विश्वास करता है और सिर्फ यूएस बेस को निशाने पर ले रहा है और ऐसा करना वो जारी रखेगा।
मित्र देशों को चेतावनी दी कि इलाके में सभी यूएस बेस तुरंत बंद कर दें, "नहीं तो उन पर हमला किया जाएगा।"
नियुक्ति की घोषणा के बाद से मुजतबा खामेनेई सार्वजनिक रूप से नजर नहीं आए। साइप्रस में ईरान के राजदूत अलीरेजा सालारियन ने बुधवार को गार्जियन अखबार से कहा था कि खामेनेई उसी हवाई हमले में घायल हुए थे, जिसमें उनके पिता और पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई मारे गए थे।