2025 स्कोडा ऑक्टाविया आरएस स्पोर्टी लुक के साथ हुई लॉन्च जानें इसके फीचर्स और कीमत
Skoda Octavia RS को आज लॉन्च कर दिया गया है नवंबर में इसकी डिलीवरी शुरू कर दी जाएगी इसमें आपको कहीं बेहतर कलर्स मिलेंगे। इसकी स्पीड अच्छी होने के साथ इसकी कीमत भी काफी किफायती है।
Vandana Rajput Verified Public Figure • 27 Mar, 2026Journalist
Oct 17, 2025 • 11:25 PM
N
News TV India
BREAKING
Vandana Rajput
7 months ago
2025 स्कोडा ऑक्टाविया आरएस स्पोर्टी लुक के साथ हुई लॉन्च जानें इसके फीचर्स और कीमत
Skoda Octavia RS को आज लॉन्च कर दिया गया है नवंबर में इसकी डिलीवरी शुरू कर दी जाएगी इसमें आपको कहीं बेहतर कलर्स मिलेंगे। इसकी स्पीड अच्छी होने के साथ इसकी कीमत भी काफी किफायती है।
Full Story: https://www.newstvindia.in/2025-skoda-octavia-rs-launched-with-sporty-look-know-its-features-and-price
2025 स्कोडा ऑक्टाविया आरएस स्पोर्टी लुक के साथ हुई लॉन्च जानें इसके फीचर्स और कीमत
Skoda Octavia RS का काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे ग्राहकों के लिए खुशी की बात है कि इसे फाइनली आज के दिन लांच कर दिया गया है इसकी सभी फीचर्स और इसकी कीमत पहले से कंपनी ने बता दी थी अब इसकी डिलीवरी भी बहुत जल्द शुरू होने वाली है इसे जुड़े सभी फीचर्स और कीमत के बारे में आपको डिटेल्स में बताते हैं।
ऑक्टाविया आरएस का डिज़ाइन स्पोर्टी और एग्रेसिव है। इसके साथ ही दिखने में काफी ज्यादा प्रीमियम और स्टाइलिश लग रही है। कार के सामने ब्लैक बटरफ्लाई ग्रिल, ड्यूल-पॉड मैट्रिक्स LED हेडलैंप्स इसके लुक और भी ज्यादा अच्छा कर देते हैं। इस में 19 इंच के एरोडायनामिक एलॉय व्हील्स हैं।
क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?
WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।
Skoda Octavia RS का इंटीरियर आपको काफी ज्यादा रॉयल फील देगा। कार के इंटीरियर में ऑल ब्लैक थीम है इसके साथ ही इसमें सेफ्टी का पूरा ध्यान रखा गया है जिसमें एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स जैसे 10 एयरबैग्स और ADAS भी शामिल हैं। इस में कनेक्टिविटी और आराम का भी पूरा ध्यान रखा गया है।
इंजन मिलेगा पावरफुल
इस कार में काफी पावरफुल इंजन मिलेगा जिस वजह से इसकी परफॉर्मेंस काफी अच्छी रहेगी। इस कार में 2.0 लीटर TSI टर्बो पेट्रोल इंजन लगाया गया है जो 265 बीएचपी पावर और 370 न्यूटन मीटर टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 7-स्पीड DSG ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस है।
स्कोडा ऑक्टाविया आरएस की स्पीड काफी अच्छी है जिसकी वजह से इसे ग्राहकों के द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। यह 0 से 100 किमी/घंटा की स्पीड केवल 6.4 सेकंड में पकड़ लेती है। इस के अलावा इसकी टॉप स्पीड 250 किमी/घंटा है जो इसे बेहतर बनाती है।
चूज कर सकेंगे मनपसंद कलर
Skoda Octavia RS में आपको कलर ऑप्शंस काफी अच्छे मिलने वाले हैं और कई मिलने वाले हैं तो आप अपनी पसंद का कलर चूज कर सकते हैं। इस में मंबा ग्रीन, मैजिक ब्लैक, कैंडी व्हाइट, रेस ब्लू और वेलवेट रेड जैसे अट्रैक्टिव कलर ऑप्शंस अवेलेबल हैं।
जानें लॉन्च डिटेल्स
Skoda Octavia RS लांच होने के बाद से ही चर्चा में बनी हुई है क्योंकि एक तो इसका लुक काफी अट्रैक्टिव दिया गया वहीं इसमें फीचर्स भी एडवांस लेवल के दिए गए हैं। नई ऑक्टाविया आरएस को भारत में 17 अक्टूबर 2025 के दिन लांच कर दिया गया है।
लिमिटेड यूनिट्स और डिलीवरी
अगर आप इसे खरीदने का सोच रहे हैं तो आपको पहले ही बता दे कि अभी सिर्फ 100 यूनिट्स बनाई है जो दिखाता है कि यह कार एक अलग पहचान और परफॉर्मेंस रखती है। इस की बुकिंग 6 अक्टूबर 2025 से शुरू हुई थी और 20 मिनट के अंदर ही सभी यूनिट्स बुक हो गईं। डिलीवरी 6 नवंबर 2025 से शुरू हो रही है।
जानें क्या रहेगी प्राइस
2025 की स्कोडा ऑक्टाविया आरएस जब से मार्केट में आई है तब से काफी ज्यादा चर्चा में बनी हुई है अगर इसकी कीमत की बात करें तो इस कार की एक्स शोरूम कीमत लगभग 49.99 लाख रुपये रखी गई है। भारत के लिए केवल 100 यूनिट्स ही अवेलेबल कराई गई थीं जो लॉन्च से पहले ही पूरी तरह बिक गईं है।
My name is Vandana Raghav. I live in Jodhpur. I have done B.Sc. , B.ed and M.Sc. I like to give information related to tech , education , finance , Gaming and many fields . I have more than 5 years experience in this field.