जोधपुर के निजी स्कूल में शिक्षिका ने प्रिंसिपल पर लगाए गंभीर आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने शुरू की जांच
Jodhpur School Principal Case: जोधपुर के बनाड़ थाना क्षेत्र में एक निजी स्कूल के प्रिंसिपल पर 19 वर्षीय शिक्षिका ने छेड़छाड़ और अभद्र व्यवहार के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
राजस्थान के जोधपुर शहर के बनाड़ थाना क्षेत्र स्थित एक निजी स्कूल में कार्यरत 19 वर्षीय शिक्षिका ने स्कूल के प्रिंसिपल पर छेड़छाड़, अभद्र व्यवहार और शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस के अनुसार, शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है और जांच के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट होगी।
मामले के सामने आने के बाद क्षेत्र में लोगों में नाराजगी देखी गई। पुलिस का कहना है कि पूरे घटनाक्रम की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।