महाशिवरात्रि पर महाविजय! सीएम योगी ने 'एक्स' पर टीम इंडिया के अभिनंदन में लिखे भावुक शब्द

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की पाकिस्तान पर 61 रनों की शानदार जीत। सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और हिमंत बिस्वा सरमा समेत कई दिग्गजों ने टीम इंडिया को बधाई दी।

News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor
Feb 16, 2026 • 7:27 AM
N
News TV India
BREAKING
News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी
2 months ago
महाशिवरात्रि पर महाविजय! सीएम योगी ने 'एक्स' पर टीम इंडिया के अभिनंदन में लिखे भावुक शब्द
क्स' पर टीम इंडिया के अभिनंदन में लिखे भावुक शब्द
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की पाकिस्तान पर 61 रनों की शानदार जीत। सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और हिमंत बिस्वा सरमा समेत कई दिग्गजों ने टीम इंडिया को बधाई दी।
Full Story: https://www.newstvindia.in/mahavijay-on-maha-shivratri-cm-yogi-writes-emotional-words-in-team-india-s-felicitation-on-x
https://www.newstvindia.in/mahavijay-on-maha-shivratri-cm-yogi-writes-emotional-words-in-team-india-s-felicitation-on-x
Copied
महाशिवरात्रि पर महाविजय! सीएम योगी ने 'एक्स' पर टीम इंडिया के अभिनंदन में लिखे भावुक शब्द
महाशिवरात्रि पर महाविजय! सीएम योगी ने 'एक्स' पर टीम इंडिया के अभिनंदन में लिखे भावुक शब्द
Advertisement
Advertisement

नई दिल्ली : श्रीलंका में भारत-पाकिस्तान के बीच हुए मुकाबले में टीम इंडिया को जबरदस्त जीत मिली है। इस मुकाबले में पाकिस्तान की करारी हार हुई। भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से मात दी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने बधाई दी।

टीम इंडिया की जीत पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “महाशिवरात्रि पर महाविजय की देशवासियों को हार्दिक बधाई। भारतीय क्रिकेट टीम के सभी सदस्यों का अभिनंदन। जय हिंद।”

वहीं, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि यह सिर्फ जीत नहीं, पूरे भारत का जश्न है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर लिखा कि वर्ल्ड कप के रोमांचक मुकाबले में हमारी भारतीय टीम के धुरंधर खिलाड़ियों की पाकिस्तान पर गौरवशाली जीत के लिए देशवासियों और विशेषकर टीम इंडिया को बहुत-बहुत बधाई।

Advertisement
Advertisement

bolt यह भी पढ़ें

flash_on
उदयपुर में जमीनी विवाद ने लिया खौफनाक रूप: छोटे भाई ने कुल्हाड़ी से सगे भाई को उतारा मौत के घाट
NEW
flash_on
जालोर: रामसीन टेम्पो चोरी कांड में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, सुमेरपुर से जुड़े तार
flash_on
अधीर रंजन चौधरी की संपत्ति और आपराधिक मामलों का खुलासा: चुनावी हलफनामे में सामने आई पूरी कुंडली
flash_on
'शानदार चार साल': मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पेश किया सरकार का रिपोर्ट कार्ड, नौकरियों और डिजिटल क्रांति पर दिया जोर
flash_on
मानवता और भाईचारे का संदेश: कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने हरिद्वार के लिए रवाना की 'दमड़ी यात्रा'
flash_on
यूपी पुलिस में बंपर भर्ती: योगी सरकार 81,000 से अधिक पदों पर करेगी नियुक्ति; कानून-व्यवस्था को 'हाइ-टेक' बनाने का मास्टरप्लान
flash_on
जेवर के विकास को मिलेगी नई रफ़्तार: विधायक धीरेंद्र सिंह ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात; चोला स्टेशन को 'मल्टीमॉडल हब' बनाने का प्रस्ताव

असम के सीएम हेमंत बिस्वा सरमा ने 'एक्स' पर पोस्ट कर लिखा, “अलग-अलग साल, अलग-अलग टूर्नामेंट, नतीजा एक ही। भारत हर क्षेत्र में पाकिस्तान से आगे है। टी20 विश्व कप में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को 61 रनों से हराया। टी20 विश्व कप जीतने के लिए तैयार हो जाओ।”

क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?

WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।

Follow News Tv India on WhatsApp

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बधाई देते हुए कहा, “नतीजा वही- भारत ‘विजयी’। टी-20 वर्ल्ड कप में भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान के विरुद्ध शानदार विजय हासिल कर 140 करोड़ देशवासियों का गौरव बढ़ाया है। इस ऐतिहासिक विजय के लिए समस्त खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं आगामी मुकाबलों के लिए अनंत शुभकामनाएं।”

आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप में पाकिस्तान पर शानदार जीत के लिए भारतीय टीम को हार्दिक बधाई। ईशान किशन की बल्लेबाजी लाजवाब रही। मेरी कामना है कि टीम अपनी लय बरकरार रखे। टूर्नामेंट के आगे के मुकाबलों के लिए शुभकामनाएं।”

Advertisement
Advertisement

बता दें कि भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट खोकर 175 रन बनाए। इस पारी में ईशान किशन ने 40 गेंदों में 3 छक्कों और 10 चौकों की मदद से 77 रन बनाए, जबकि कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 25 रन बनाए। इसके जवाब में पाकिस्तानी टीम 18 ओवर में महज 114 रनों पर सिमट गई। पाकिस्तान की ओर से उस्मान खान ने सर्वाधिक 44 रन बनाए, जबकि शाहीन अफरीदी ने नाबाद 23 रन की पारी खेली।

News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor

News Tv India डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

LIVE TV

हमें फॉलो करें

Advertisement
Advertisement
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications