साध्वी प्रेम बाईसा मौत मामला: जोधपुर पुलिस ने गठित की SIT; क्या 'इंजेक्शन' में छिपा है मौत का राज? कंपाउंडर हिरासत में, बाबा रामदेव ने किया था आश्रम का उद्घाटन!
जोधपुर के पाल रोड स्थित 'साधना कुटीर' आश्रम की संचालिका साध्वी प्रेम बाईसा के निधन के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। जोधपुर पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है, जो इस मौत के पीछे की संभावित साजिश के हर पहलू को खंगालेगा।
बाड़मेर : साध्वी प्रेम बाईसा की मौत के मामले में जोधपुर पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश ने पूरी और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है। इस टीम का नेतृत्व एसीपी छवि शर्मा करेंगी।
समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश ने कहा कि 9 सदस्यों वाली एक एसआईटी बनाई गई है, जो सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा, "फिलहाल हमने उनसे जुड़े लोगों के बयान लेना शुरू कर दिया है।"