JNU विवाद पर पूनम महाजन का कड़ा प्रहार: 'देशविरोधी नारे लगाने वालों को निकालें बाहर, यह बोलने की आजादी नहीं'
भाजपा नेता पूनम महाजन ने जेएनयू (JNU) में लगे विवादित नारों पर सख्त रुख अपनाते हुए गृह मंत्रालय से कार्रवाई की मांग की है। साथ ही उन्होंने बीएमसी चुनाव से पहले बहुजन विकास अघाड़ी और पृथ्वीराज चव्हाण पर भी तीखा हमला बोला। जानें उन्होंने क्या कहा।
मुंबई : भाजपा नेता पूनम महाजन ने जेएनयू परिसर में लगाए गए विवादित नारे पर कड़ा विरोध जताते हुए कहा कि जिन छात्रों की ओर से इस तरह के विवादित नारे लगाए गए, मैं मांग करती हूं कि ऐसे छात्रों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।
मुंबई में भाजपा नेता पूनम महाजन ने कहा कि गृह मंत्रालय को मेरा संदेश है कि यह समझना बहुत जरूरी है कि छात्र देश को कैसे देखते हैं। जेएनयू में अच्छे छात्रों की जिंदगी बर्बाद हो रही है, उन छात्राओं के बीच जो देशविरोधी नारे लगाते हैं।