PM Modi & Chancellor Merz: गांधीनगर में भारत-जर्मनी के बीच 'पावरफुल' मीटिंग; पतंगबाजी के बाद अब रक्षा और व्यापार पर बड़ी डील की तैयारी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ ने गांधीनगर के महात्मा मंदिर में डेलीगेशन स्तर की वार्ता की। रणनीतिक साझेदारी के 25 साल पूरे होने पर व्यापार, तकनीक और रक्षा क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर सहमति बनी। इससे पहले दोनों नेताओं ने साबरमती में पतंग उड़ाई और गांधी आश्रम का दौरा किया।
गांधीनगर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज ने सोमवार को गांधीनगर के महात्मा मंदिर कन्वेंशन सेंटर में डेलीगेशन स्तर की बातचीत की, जिसमें भारत-जर्मनी के सहयोग को और बढ़ाने पर जोर दिया गया।
यह बैठक दोनों देशों के बीच 25 साल पुरानी रणनीतिक साझेदारी की प्रगति की समीक्षा करने और विभिन्न क्षेत्रों में साझेदारी को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से हुई।