सीएम योगी की दिल्ली में शीर्ष भाजपा नेतृत्व से मुलाकात, चुनावी रणनीति और कैबिनेट विस्तार पर चर्चा
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। बैठक में कैबिनेट विस्तार, संगठनात्मक बदलाव और 2027 विधानसभा चुनाव की रणनीति पर अहम चर्चा हुई।
नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को राजधानी दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जेपी नड्डा और पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात की। सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया।
सीएम योगी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मुलाकात की तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा से आज नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट की। अपना बहुमूल्य समय प्रदान करने के लिए आपका हार्दिक आभार।