राष्ट्रीय खेलों की तैयारी में जुटी उत्तराखंड सरकार, 10 नवंबर को अहम बैठक
राष्ट्रीय खेलों के आयोजन को लेकर उत्तराखंड सरकार लगातार प्रयासरत है। इस संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक 10 नवंबर को होने वाली है। यह जानकारी राज्य की खेल मंत्री रेखा आर्या ने दी। खेल मंत्री ने बताया कि राष्ट्रीय खेलों के सुचारू संचालन के लिए गेम्स टेक्निकल कंडक्टिंग कमेटी का गठन किया जाएगा। इस कमेटी का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय खेलों के आयोजन स्थलों में होने वाले किसी भी तरह के बदलाव को मंजूरी देना होगा।
देहरादून: राष्ट्रीय खेलों के आयोजन को लेकर उत्तराखंड सरकार लगातार प्रयासरत है। इस संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक 10 नवंबर को होने वाली है। यह जानकारी राज्य की खेल मंत्री रेखा आर्या ने दी।