Sonam Wangchuk Hunger Strike Ends: 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन, सरकार के आश्वासन के बाद बनी सहमति
Sonam Wangchuk Hunger Strike Ends के तहत पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने 26 दिन बाद अपना अनशन समाप्त किया। सरकार के आश्वासन और आंदोलनकारियों पर कार्रवाई नहीं करने की सहमति के बाद यह फैसला लिया गया।
Sonam Wangchuk Hunger Strike Ends : पिछले 26 दिनों से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने गुरुवार देर रात अपना अनशन समाप्त कर दिया। गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह की मौजूदगी में उन्हें जूस पिलाकर उपवास तुड़वाया गया। लंबे समय से जारी गतिरोध के बाद सरकार और आंदोलनकारियों के बीच सहमति बनने के बाद यह फैसला लिया गया।
अनशन समाप्त होने के साथ ही वांगचुक ने देशभर के छात्रों और अपने समर्थकों से शांति बनाए रखने की अपील भी की।