सहरसा में पहली बार महिला कुश्ती प्रतियोगिता, साक्षी मलिक की मौजूदगी ने बढ़ाया बेटियों का हौसला
Saharsa News: नगर निगम की ओर से एमएलटी कॉलेज मैदान में पहली बार महिला कुश्ती प्रतियोगिता हुई। साक्षी मलिक की मौजूदगी ने बेटियों का हौसला बढ़ाया।
Saharsa News: इस दशहरे पर सहरसा में खेल, साहस और नारी शक्ति का संगम देखने को मिला। नगर निगम सहरसा की ओर से पहली बार एमएलटी कॉलेज मैदान में महिला कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जो सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
Saharsa News: साक्षी मलिक की मौजूदगी बनी आकर्षण
इस आयोजन की खास बात देश की पहली महिला ओलंपिक पदक विजेता साक्षी मलिक की मौजूदगी रही। मैदान में पहलवानों के दांव-पेच, आत्मविश्वास और जीत के लिए संघर्ष को देखकर खेल प्रेमी रोमांचित हो उठे।