Chhattisgarh News : जांजगीर-चांपा पोस्ट ऑफिस की आरडी में रकम जमा करने के नाम पर एक करोड़ रुपये से ज्यादा की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। चांपा पुलिस ने पोस्ट ऑफिस एजेंट कृष्णकांत गुप्ता उर्फ कांतु को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने करीब 150 खाताधारकों से रकम लेकर उनके खातों में पूरी राशि जमा नहीं की। एक शिकायतकर्ता से 1 लाख 21 हजार 200 रुपये लिए गए थे, लेकिन उसके खाते में सिर्फ 21 हजार रुपये ही जमा किए गए।
ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग में रकम लगाने की बात
पूछताछ में आरोपी ने रकम को ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग में निवेश करने की बात बताई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 3 मोबाइल, पासबुक और चेकबुक जब्त किए हैं।
मामले में आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।