विधानसभा में सीएम योगी का सपा पर तीखा हमला, बोले– अपनी ही विधायक को न्याय नहीं दिला पाए

उत्तर प्रदेश विधानसभा में अनुपूरक बजट पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने निष्कासित विधायक पूजा पाल का जिक्र करते हुए कहा कि सपा अपनी ही विधायक को न्याय नहीं दिला पाई। सीएम योगी ने कानून-व्यवस्था, नौकरियों में पारदर्शिता, माफिया पर कार्रवाई और विकास कार्यों को लेकर अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और कहा कि आज उत्तर प्रदेश “नया यूपी” बन चुका है।

News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor
Dec 24, 2025 • 6:15 PM
N
News TV India
BREAKING
News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी
3 months ago
विधानसभा में सीएम योगी का सपा पर तीखा हमला, बोले– अपनी ही विधायक को न्याय नहीं दिला पाए
ला, बोले– अपनी ही विधायक को न्याय नहीं दिला पाए
उत्तर प्रदेश विधानसभा में अनुपूरक बजट पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने निष्कासित विधायक पूजा पाल का जिक्र करते हुए कहा कि सपा अपनी ही विधायक को न्याय नहीं दिला पाई। सीएम योगी ने कानून-व्यवस्था, नौकरियों में पारदर्शिता, माफिया पर कार्रवाई और विकास कार्यों को लेकर अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और कहा कि आज उत्तर प्रदेश “नया यूपी” बन चुका है।
Full Story: https://www.newstvindia.in/cm-yogi-launched-a-scathing-attack-on-samajwadi-party-in-the-assembly-said-not-able-to-give-justice-to-his-own-mla
https://www.newstvindia.in/cm-yogi-launched-a-scathing-attack-on-samajwadi-party-in-the-assembly-said-not-able-to-give-justice-to-his-own-mla
Copied
विधानसभा में सीएम योगी का सपा पर तीखा हमला, बोले– अपनी ही विधायक को न्याय नहीं दिला पाए
विधानसभा में सीएम योगी का सपा पर तीखा हमला, बोले– अपनी ही विधायक को न्याय नहीं दिला पाए
Advertisement
Advertisement

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा में अनुपूरक बजट पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर पीडीए को लेकर तीखा हमला किया। उन्होंने सपा से निष्काषित पूजा पाल का जिक्र करते हुए कहा कि आपके ही सामने आपकी ही पार्टी से सदस्य चुनी गई थीं, पूजा पाल। आप न्याय नहीं दिला पाए क्योंकि हिम्मत नहीं थी। आप बात पीडीए की करते हैं। क्या वो पीडीए का हिस्सा नहीं थीं? न्याय कैसे होता है, यह हमारी सरकार ने तय किया। बेटी चाहे उस पक्ष की हो या इस पक्ष की, उसको हर हाल में न्याय मिलेगा।

विजमा यादव को मैंने बुलाया था कि आपको सुरक्षा हम देंगे। विधानसभा में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि युवाओं के भविष्य के साथ सबसे बड़ा खिलवाड़ सपा शासन में हुआ। उन्होंने दावा किया कि उनकी सरकार ने नौ लाख सरकारी नौकरियां दीं और पूरी प्रक्रिया पारदर्शी रही, जबकि सपा सरकार में प्रदेश पहचान और सुरक्षा के संकट से जूझता रहा। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने भर्तियों को पूरी तरह पारदर्शी बनाया है और नकल माफिया पर निर्णायक प्रहार किया गया है। इसके लिए भर्ती बोर्ड में सेवानिवृत्त डीजीपी को शामिल किया गया, ताकि माफिया तंत्र की कमर तोड़ी जा सके। उन्होंने कहा कि सरकार सज्जनों की सुरक्षा और दुर्जनों के खिलाफ कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है।

“हम भजन करने नहीं आए हैं, भजन के लिए मठ पर्याप्त है,” कहते हुए सीएम योगी ने सरकार की प्राथमिकता स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि सपा शासन में प्रदेशवासियों को पहचान और सुरक्षा का संकट झेलना पड़ा, जबकि आज उत्तर प्रदेश की पहचान बदली है। उन्होंने कहा कि आज यूपी देश का ऐसा प्रदेश है जहां सर्वाधिक एक्सप्रेस-वे और एयरपोर्ट हैं। प्रदेश में निवेश और विकास के साथ कानून-व्यवस्था का मजबूत ढांचा खड़ा किया गया है।

Advertisement
Advertisement

bolt यह भी पढ़ें

flash_on
यूपी पुलिस में बंपर भर्ती: योगी सरकार 81,000 से अधिक पदों पर करेगी नियुक्ति; कानून-व्यवस्था को 'हाइ-टेक' बनाने का मास्टरप्लान
NEW
flash_on
जेवर के विकास को मिलेगी नई रफ़्तार: विधायक धीरेंद्र सिंह ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात; चोला स्टेशन को 'मल्टीमॉडल हब' बनाने का प्रस्ताव
flash_on
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: योगी सरकार ने 9 IAS अधिकारियों के किए तबादले; एम. देवराज और अनुराग यादव को मिली नई जिम्मेदारी
flash_on
Jewar Airport Inauguration: प्रधानमंत्री मोदी आज करेंगे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन; पश्चिमी UP के लिए ऐतिहासिक मील का पत्थर
flash_on
यूपी में 1 से 15 अप्रैल तक चलेगा स्कूल वाहनों का विशेष फिटनेस अभियान; अनफिट बसों पर होगी कड़ी कार्रवाई
flash_on
यूपी के सरकारी स्कूलों में 25 मार्च को मनेगा ‘नवारंभ उत्सव’, खेल-खेल में पढ़ाई शुरू करेंगे नौनिहाल
flash_on
"अमृतकाल के सारथी हैं मोदी"— ऐतिहासिक रिकॉर्ड पर सीएम योगी ने पीएम के लिए लिखा भावुक पोस्ट

मुख्यमंत्री ने दो टूक कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ बिना नाम और चेहरा देखे सभी को दिया जा रहा है। किसी के साथ भेदभाव करना पाप के समान है। विकास योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचेगा—यही सरकार का संकल्प है।

क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?

WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।

Follow News Tv India on WhatsApp

नेता सदन ने नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय के सुझावों पर आभार जताते हुए तंज भी कसा। उन्होंने कहा कि यदि ऐसे सुझाव सपा नेताओं को सत्ता में रहते हुए दिए गए होते तो पार्टी की यह स्थिति नहीं होती। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें संतोष है कि नेता प्रतिपक्ष ने प्रदेश में माफिया के खिलाफ हो रही कार्रवाई को स्वीकार किया।

सीएम योगी ने कहा कि पिछली सरकारों में पीड़ितों को न्याय नहीं मिल पाया, लेकिन उनकी सरकार ने स्पष्ट नीति बनाई है कि बेटी चाहे किसी भी पक्ष की हो, उसे न्याय मिलेगा। सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है कि प्रदेश की हर बेटी, हर व्यापारी और हर नागरिक को सुरक्षा मिले। मुख्यमंत्री ने चेतावनी देते हुए कहा कि प्रदेश में कहीं भी जबरन कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि किसी ने अवैध कब्जा किया है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

Advertisement
Advertisement

उन्होंने कहा कि कानून का राज स्थापित करना ही सरकार की जिम्मेदारी और संकल्प है। उन्होंने कहा कि वर्दीधारी फोर्स के लिए महत्वपूर्ण होता है कि जितनी अच्छी ट्रेनिंग होगी यानी ट्रेनिंग के दौरान जितना पसीना बहेगा उतना सेवा के दौरान खून कम बहेगा। आपने ट्रेनिंग के पीरियड को कम कर दिया था। 9 महीने से घटाकर 6 महीने कर दिया था। भर्ती की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर आबादी की भूमि पर या किसी सरकारी भूमि पर कोई माफिया कब्जा करके उसपर मॉल बनाकर या वसूली का अड्डा बनाकर उ

सके माध्यम से अनैतिक, अवैध गतिविधियों का संचालन करके कोई छांगुर जैसा व्यक्ति वहां अनैतिक गतिविधियों का संचालन करेगा तो बुलडोजर भी चलेगा, उसको कोई रोक नही सकता। उन्होंने कहा कि आज रूल ऑफ लॉ यूपी के अंदर है। कोई साम्प्रदायिक दंगा नहीं है। दंगाई का उपचार कैसे होता है, इसको बरेली के मौलाना से पूछ लो। अब न कर्फ्यू है, न दंगा है, अब यूपी में सब चंगा है। ये है नया यूपी।

News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor

News Tv India डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

LIVE TV

हमें फॉलो करें

Advertisement
Advertisement
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications