हाईवे पर बेकाबू थार ने टेंपो को मारी टक्कर, कॉलेज से लौट रही 3 छात्राएं गंभीर रूप से घायल
गांव खटकड़ कलां के पास थार और टेंपो की भीषण टक्कर। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और कॉलेज छात्राओं समेत 6 घायल। स्कॉर्पियो की टक्कर से बेकाबू हुई थी थार।
बंगा/नवांशहर: बंगा-नवांशहर नेशनल हाईवे पर स्थित गांव खटकड़ कलां के पास बुधवार को एक भीषण सड़क हादसे में एक व्यक्ति की जान चली गई, जबकि 6 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब एक अनियंत्रित थार गाड़ी डिवाइडर फांदकर सामने से आ रहे सवारियों से भरे टेंपो से जा टकराई।
स्कॉर्पियो की टक्कर के बाद बेकाबू हुई थार थार गाड़ी (PB 16 F 0092) के चालक भूपिंदर बडवाल ने बताया कि वह नवांशहर से लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) जालंधर जा रहे थे। जब वे खटकड़ कलां स्थित राधा स्वामी सत्संग भवन के पास पहुंचे, तो एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उनकी गाड़ी को साइड मार दी। टक्कर के कारण थार बेकाबू होकर डिवाइडर लांघ गई और दूसरी तरफ से आ रहे टेंपो से टकरा गई।