मुंबई में रिश्तों का कत्ल! शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो नशेड़ी बेटे ने बुजुर्ग पिता के सिर पर मारा पत्थर; कान फाड़ा, हालत गंभीर
मुंबई के साकीनाका इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। नशे में धुत बेटे ने अपने 79 वर्षीय पिता पर उस समय हमला कर दिया जब वे नमाज के लिए जा रहे थे। पत्थर के हमले से बुजुर्ग लहूलुहान हो गए, जिन्हें राजावाड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानें पूरी वारदात और पुलिस की कार्रवाई।
मुंबई : मुंबई के कुर्ला पश्चिम स्थित जरीमरी इलाके में शराब के नशे में धुत एक बेटे ने पैसों के विवाद में 79 वर्षीय बुजुर्ग पिता पर जानलेवा हमला कर दिया, जिन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
साकीनाका पुलिस के अनुसार, जरीमरी इलाके की रोशन चॉल में रहने वाले मोहम्मद याकूब मोहम्मद सिद्दीकी चौधरी (79) खाना खाने के बाद नमाज अदा करने के लिए मस्जिद जा रहे थे। जब वे कादरी लाइन गली के पास पहुंचे, तभी उनका बेटा मोहम्मद शाहिद याकूब चौधरी (42) वहां पहुंचा। आरोपी उस समय नशे में था और उसने अपने पिता से शराब पीने और खाने के लिए पैसे मांगे।