Vande Bharat Train: क्या मथुरा से वाराणसी तक चलेगी वंदे भारत? प्रस्तावित रूट और संभावित फायदे जानिए
Vande Bharat Train को मथुरा तक विस्तार देने की चर्चा तेज है। यदि यह प्रस्ताव लागू होता है तो मथुरा और वाराणसी के बीच यात्रा आसान हो सकती है। जानिए संभावित रूट और फायदे।
Vande Bharat Train: देशभर में वंदे भारत ट्रेनों का नेटवर्क तेजी से बढ़ाया जा रहा है। इसी क्रम में मथुरा से एक प्रमुख पर्यटन स्थल तक वंदे भारत ट्रेन के संचालन को लेकर चर्चाएं तेज हैं। बता दें कि पर्यटन के लिहाज से मथुरा काफी लोकप्रिय है। मुख्य रूप से भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि, भव्य मंदिरों और पारंपरिक पेड़े के लिए मशहूर है।
वहीं अब मथुरा से एक प्रमुख पर्यटन स्थल के बीच Vande Bharat Train का संचालन जल्द शुरू हो सकता है। बता दें कि अभी आगरा कैंट से बनारस के बीच इस ट्रेन का संचालन जारी है। लेकिन अब इसे मथुरा तक चलाने की मांग की जा रही है। अगर ऐसा होता है तो मथुरा और बनारस के बीच कनेक्टिविटी आसान हो जाएगी।