Ravneet Singh Bittu Resignation: रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने दिया इस्तीफा, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने तुरंत किया मंजूर
Ravneet Singh Bittu Resignation: रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू का इस्तीफा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह पर मंजूर कर लिया। जानिए उनके इस्तीफे और राजनीतिक सफर से जुड़ी पूरी जानकारी।
Ravneet Singh Bittu Resignation : केंद्र सरकार में रेल राज्य मंत्री रहे रवनीत सिंह बिट्टू ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह पर उनका इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी अधिसूचना में इसकी पुष्टि की गई है। इस्तीफा स्वीकार होने के साथ ही बिट्टू अब केंद्रीय मंत्रिपरिषद का हिस्सा नहीं रहे।
हाल के दिनों में उनका राज्यसभा कार्यकाल समाप्त होने और दोबारा सदन में नहीं पहुंच पाने के बाद उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज थीं। ऐसे में उनका इस्तीफा कई सवाल भी खड़े कर रहा है। हालांकि, सरकार की ओर से इस्तीफे की कोई आधिकारिक वजह नहीं बताई गई है।