जोफ्रा आर्चर एशेज से बाहर, मेलबर्न टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन घोषित
एशेज सीरीज में इंग्लैंड को बड़ा झटका लगा है। जोफ्रा आर्चर साइड स्ट्रेन के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं। मेलबर्न टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन में गस एटकिंसन और जैकब बेथेल की एंट्री हुई है। पूरी टीम और अपडेट पढ़ें।
मेलबर्न : एशेज सीरीज पहले ही गंवा चुकी इंग्लैंड टीम को चौथे टेस्ट से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर साइड स्ट्रेन के कारण पूरी एशेज सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह गस एटकिंसन को टीम में शामिल किया गया है। 26 दिसंबर से मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में शुरू हो रहे चौथे टेस्ट के लिए इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग इलेवन की घोषणा कर दी है।
जोफ्रा आर्चर ने एडिलेड टेस्ट में गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी में भी शानदार प्रदर्शन किया था और पहली पारी में अर्धशतक जमाया था। ऐसे समय में उनका चोटिल होकर बाहर होना इंग्लैंड के लिए बड़ा नुकसान माना जा रहा है।