बजट 2026 LIVE: निर्मला सीतारमण आज रचेंगी इतिहास; पहली बार रविवार को आएगा बजट; मिडिल क्लास और इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए क्या है खास?
आज सुबह 11 बजे जब वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपना टैबलेट (बही-खाता) लेकर संसद पहुंचेंगी, तो पूरे देश की नजरें उन पर होंगी। वित्तीय वर्ष 2026-27 का यह बजट सनसनीखेज घोषणाओं के बजाय आर्थिक स्थिरता और दीर्घकालिक विकास (Long-term growth) पर केंद्रित होने की उम्मीद है।
नई दिल्ली : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज, रविवार 1 फरवरी को वित्तीय वर्ष 2026-27 का केंद्रीय बजट संसद में पेश करेंगी। बजट भाषण भारतीय समयानुसार सुबह 11 बजे संसद में शुरू होगा। यह पहली बार होगा जब वार्षिक केंद्रीय बजट रविवार के दिन पेश किया जाएगा। बजट के बाद इससे जुड़े सभी दस्तावेज लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों में प्रस्तुत किए जाएंगे।
यह वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का लगातार नौवां बजट होगा। इस बार बजट से किसी बड़े आश्चर्य या सनसनीखेज घोषणा की बजाय नीतिगत निरंतरता और दीर्घकालिक आर्थिक प्राथमिकताओं पर जोर दिए जाने की उम्मीद है। विशेषज्ञों का मानना है कि सरकार आर्थिक स्थिरता बनाए रखने और भविष्य की विकास जरूरतों को ध्यान में रखकर फैसले ले सकती है।