टी20 वर्ल्ड कप: सेंटनर के बाद रचिन का जलवा, न्यूजीलैंड की 61 रन से जीत, खिताबी रेस से बाहर श्रीलंका

कोलंबो, 25 फरवरी (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड ने बुधवार को श्रीलंका के खिलाफ आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में 61 रन से जीत दर्ज की। इस हार के साथ श्रीलंकाई टीम खिताबी रेस से बाहर हो गई है।श्रीलंका ने सुपर-8 के अपने शुरुआती दोनों मैच गंवाए। इससे पहले श्रीलंका को इंग्लैंड के हाथों 51 रन से हार का सामना करना पड़ा था। ग्रुप-1 से इंग्लैंड शुरुआती दोनों मैच जीतकर सेमीफाइनल का टिकट हासिल कर चुका है। वहीं, न्यूजीलैंड की टीम 2 मुकाबलों में 3 प्वाइंट्स के साथ दूसरे पायदान पर मौजूद है। पाकिस्तान ने 2 मुकाबलों में 1 प्वाइंट हासिल किया है। यह टीम तीसरे स्थान पर है।श्रीलंकाई टीम 28 फरवरी को इस विश्व कप में अपना अंतिम मैच पाकिस्तान से खेलेगी। वहीं, न्यूजीलैंड की टीम 27 फरवरी को इंग्लैंड से भिड़ेगी, जिसमें उसकी कोशिश जीत के साथ नॉकआउट में पहुंचने की होगी।बुधवार को खेले गए इस मैच में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने 7 विकेट खोकर 168 रन बनाए। इस टीम को सलामी जोड़ी ने संभली हुई शुरुआत दिलाई। टिम सीफर्ट ने फिन एलन के साथ 3.1 ओवरों में 30 रन की साझेदारी की। एलन 23 रन, जबकि सीफर्ट 8 रन बनाकर पवेलियन लौटे।टीम 34 के स्कोर तक अपने 2 विकेट खो चुकी थी। यहां से ग्लेन फिलिप्स ने रचिन रवींद्र के साथ तीसरे विकेट के लिए 41 रन जोड़े। रचिन 22 गेंदों में 4 बाउंड्री के साथ 32 रन बनाकर आउट हुए।इस साझेदारी के टूटते ही टीम ताश के पत्तों की तरह बिखरती नजर आई। मेहमान टीम ने 84 के स्कोर तक अपने 6 विकेट खो दिए थे। इसके बाद कप्तान मिचेल सेंटनर (47) ने कोल मैककोन्ची (नाबाद 31) के साथ सातवें विकेट के लिए 47 गेंदों में 84 रन जोड़ते हुए टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचा दिया। श्रीलंका की तरफ से महेश थीक्षाना और दुष्मंथा चमीरा ने 3-3 विकेट निकाले। एक विकेट डुनिथ वेललेज ने हासिल किया।इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम निर्धारित ओवरों में 8 विकेट खोकर सिर्फ 107 रन ही बना सकी। श्रीलंका को पहली ही गेंद पर पथुम निसांका (0) के रूप में झटका लगा। इसके बाद टीम ने 6 के स्कोर पर चरिथ असलांका (5) का विकेट भी खो दिया।पवन रत्नायके ने कुसल मेंडिस के साथ तीसरे विकेट के लिए 21 रन जुटाए, लेकिन टीम निरंतर अंतराल पर विकेट खोती रही। रत्नायके ने 10 रन का योगदान टीम के खाते में दिया, जबकि मेंडिस ने 23 गेंदों में 4 चौकों के साथ 31 रन की पारी खेली। डुनिथ वेललेज ने 29 रन जोड़े, लेकिन श्रीलंका को शर्मनाक हार से बचा नहीं सके।न्यूजीलैंड की तरफ से 'प्लेयर ऑफ द मैच' रचिन रवींद्र ने 27 रन देकर 4 विकेट हासिल किए, जबकि मैट हैनरी ने 2 विकेट निकाले। 1 सफलता कप्तान सेंटनर के हाथ लगी।--आईएएनएसआरएसजी

Agency
Agency Verified Media or Organization • 27 Mar, 2026 Editor
Feb 25, 2026 • 11:10 PM
N
News TV India
BREAKING
Agency
Agency
6 months ago
टी20 वर्ल्ड कप: सेंटनर के बाद रचिन का जलवा, न्यूजीलैंड की 61 रन से जीत, खिताबी रेस से बाहर श्रीलंका
वा, न्यूजीलैंड की 61 रन से जीत, खिताबी रेस से बाहर श्रीलंका

Full Story: https://www.newstvindia.in/टी20-वर्ल्ड-कप-सेंटनर-के-बाद-रचिन-का-जलवा-न्यूजीलैंड-की-61-रन-से-जीत-खिताबी-रेस-से-बाहर-श्रीलंका
https://www.newstvindia.in/टी20-वर्ल्ड-कप-सेंटनर-के-बाद-रचिन-का-जलवा-न्यूजीलैंड-की-61-रन-से-जीत-खिताबी-रेस-से-बाहर-श्रीलंका
N
News
NEWS CARD
Logo
टी20 वर्ल्ड कप: सेंटनर के बाद रचिन का जलवा, न्यूजीलैंड की 61 रन से जीत, खिताबी रेस से बाहर श्रीलंका
“टी20 वर्ल्ड कप: सेंटनर के बाद रचिन का जलवा, न्यूजीलैंड की 61 रन से जीत, खिताबी रेस से बाहर श्रीलंका”
Favicon
News TV India
https://www.newstvindia.in/टी20-वर्ल्ड-कप-सेंटनर-के-बाद-रचिन-का-जलवा-न्यूजीलैंड-की-61-रन-से-जीत-खिताबी-रेस-से-बाहर-श्रीलंका
Date
25 February 2026
टी20 वर्ल्ड कप: सेंटनर के बाद रचिन का जलवा, न्यूजीलैंड की 61 रन से जीत, खिताबी रेस से बाहर श्रीलंका

कोलंबो, 25 फरवरी (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड ने बुधवार को श्रीलंका के खिलाफ आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में 61 रन से जीत दर्ज की। इस हार के साथ श्रीलंकाई टीम खिताबी रेस से बाहर हो गई है।

Agency Verified Media or Organization • 27 Mar, 2026 Editor

(This is an unedited and auto-generated story from Syndicated News feed, News Tv India Staff may not have modified or edited the content body)

Live TV

हमें फॉलो करें

For You

पंजाब पुलिस में 1,746 युवाओं की भर्ती, CM भगवंत मान ने सौंपे नियुक्ति पत्र; जानिए आगे कितनी भर्तियां

नेपाल में फ्लैश फ्लड से भारी तबाही, 392 लोगों की मौत; 1500 के करीब लापता, ट्रंप ने कहा- अमेरिका हर मदद को तैयार

Raksha Bandhan 2026: आज पूरे दिन राखी बांधने का शुभ समय, चंद्र ग्रहण भी लग रहा; जानें भारत में सूतक लगेगा या नहीं

पटना में प्रशांत किशोर की हाईलेवल मीटिंग, मुख्य सचिव और DGP समेत 5 बड़े अफसर रहे मौजूद; ट्रैफिक, पानी और ड्रग्स पर हुई चर्चा

UPI के 10 साल: 1.78 करोड़ से 24,162 करोड़ ट्रांजेक्शन तक पहुंचा सफर, ऐसे बना डिजिटल पेमेंट का ग्लोबल लीडर

बिहार में बाढ़ का अलर्ट, गंडक में 3 मीटर की फ्लैश फ्लड लहर की आशंका; कई जिलों में निगरानी

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications
Live TV