अमृतसर में अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़, 7 विदेशी पिस्तौलों के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार
पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने की मुहिम के तहत अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से हथियार मंगाने वाले तीन आरोपियों को 7 आधुनिक पिस्तौलों के साथ गिरफ्तार किया गया है।
News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026Editor
Feb 4, 2026 • 10:25 PM
N
News TV India
BREAKING
News Tv India हिंदी
4 months ago
अमृतसर में अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़, 7 विदेशी पिस्तौलों के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार
पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने की मुहिम के तहत अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से हथियार मंगाने वाले तीन आरोपियों को 7 आधुनिक पिस्तौलों के साथ गिरफ्तार किया गया है।
Full Story: https://www.newstvindia.in/illegal-arms-smuggling-module-busted-in-amritsar-3-accused-arrested-with-7-foreign-pistols
अमृतसर में अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़, 7 विदेशी पिस्तौलों के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार
अमृतसर : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों पर पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चल रही मुहिम के तहत अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अवैध हथियार तस्करी से जुड़े एक मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को सात अत्याधुनिक पिस्तौलों के साथ गिरफ्तार किया है।
इस बारे में जानकारी देते हुए पंजाब के डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) गौरव यादव ने बताया कि यह कार्रवाई राज्य में संगठित अपराध और सीमा पार से हो रही तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है।
क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?
WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान रेशम सिंह उर्फ घुल्ला (30) निवासी गांव डलेरी, तरनतारन, सुमित उर्फ सचिन (28) निवासी गुमानपुरा, अमृतसर और विशाल कुमार (22) निवासी भिखीविंड, तरनतारन के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन 9 एमएम ग्लॉक पिस्तौल, एक इटली निर्मित 9 एमएम बेरेटा, एक तुर्की निर्मित 9 एमएम जिगाना, एक तुर्की निर्मित 9 एमएम PX5 ग्लॉक और एक .30 बोर पिस्तौल बरामद की है।
पाकिस्तान स्थित तस्करों से सीधे संपर्क में थे आरोपी
डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए पाकिस्तान स्थित हथियार तस्करों के सीधे संपर्क में थे। ये तस्कर ड्रोन के माध्यम से हथियारों की खेप भारत भेजते थे, जिसे आरोपी आगे अपने नेटवर्क तक पहुंचाते थे।
उन्होंने कहा कि पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने और अन्य संलिप्त लोगों की पहचान के लिए जांच जारी है।
सुनियोजित ऑपरेशन में हुई गिरफ्तारी
अमृतसर के कमिश्नर ऑफ पुलिस (सीपी) गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि विशेष और पुख्ता गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीमों ने एक सुनियोजित ऑपरेशन चलाया। इस दौरान रेशम सिंह उर्फ घुल्ला को दो 9 एमएम ग्लॉक पिस्तौलों के साथ गिरफ्तार किया गया।
उसकी निशानदेही पर तीन और पिस्तौल बरामद की गईं। पूछताछ के दौरान उसके साथी सुमित उर्फ सचिन का नाम सामने आया, जिसे बाद में दो पिस्तौलों के साथ गिरफ्तार किया गया। वहीं, जांच को आगे बढ़ाते हुए तीसरे आरोपी विशाल कुमार को भी देर शाम दबोच लिया गया।
कारोबार की आड़ में होती थी हथियारों की डिलीवरी
पुलिस के अनुसार, तीनों आरोपी एक ही हैंडलर के निर्देश पर काम कर रहे थे। रेशम सिंह सीमा के पास से हथियारों की खेप उठाता था, जबकि सुमित उर्फ सचिन कार खरीद-फरोख्त के कारोबार की आड़ में इन हथियारों की आगे सप्लाई करता था।
इस संबंध में अमृतसर के थाना छावनी में एफआईआर नंबर 18, दिनांक 01 फरवरी 2026 को आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-ए), 6, 7 और 8 के तहत मामला दर्ज किया गया है।