मावां-धीयां सत्कार योजना: पंजाब की 97% महिलाओं को मिलेगा लाभ, जानें किसे मिलेंगे ₹1500

पंजाब बजट 2026 में महिलाओं के लिए मावां-धीयां सत्कार योजना शुरू। ₹1000 महीना और SC महिलाओं को ₹1500 मिलेंगे। जानें पूरी पात्रता।

News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor
Mar 8, 2026 • 5:29 PM
N
News TV India
BREAKING
News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी
2 months ago
मावां-धीयां सत्कार योजना: पंजाब की 97% महिलाओं को मिलेगा लाभ, जानें किसे मिलेंगे ₹1500
हिलाओं को मिलेगा लाभ, जानें किसे मिलेंगे ₹1500
पंजाब बजट 2026 में महिलाओं के लिए मावां-धीयां सत्कार योजना शुरू। ₹1000 महीना और SC महिलाओं को ₹1500 मिलेंगे। जानें पूरी पात्रता।
Full Story: https://www.newstvindia.in/mawaan-dhireen-hospitality-scheme-97-women-in-punjab-to-get-benefits-know-who-will-get-1500
https://www.newstvindia.in/mawaan-dhireen-hospitality-scheme-97-women-in-punjab-to-get-benefits-know-who-will-get-1500
Copied
मावां-धीयां सत्कार योजना: पंजाब की 97% महिलाओं को मिलेगा लाभ, जानें किसे मिलेंगे ₹1500
मावां-धीयां सत्कार योजना: पंजाब की 97% महिलाओं को मिलेगा लाभ, जानें किसे मिलेंगे ₹1500

चंडीगढ़ : पंजाब की महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये मिलेंगे। पंजाब सरकार ने अपने बजट में महिलाओं के लिए मावां-धीयां सत्कार योजना का एलान कर दिया है। सूबे की 97 प्रतिशत महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा। पंजाब सरकार ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रदेश की महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है। मान सरकार ने रविवार को अपना बजट 2026-27 पेश किया। वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने बजट भाषण के दौरान मावां-धीयां सत्कार योजना का एलान किया। इस योजना के तहत पंजाब की 97 प्रतिशत महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता राशि दी जाएगी। इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये की राशि मिलेगी। खास बात यह है कि सरकार ने अनुसूचित जाति समुदाय की महिलाओं को 500 रुपये अधिक देने का एलान किया है। यानि एससी वर्ग कि महिलाओं को 1500 रुपये मिलेंगे।
 
पंजाब सरकार की मावां-धीयां सत्कार योजना के तहत 18 वर्ष से अधिक आयु की प्रत्येक महिला इस योजना के तहत पंजीकरण के लिए पात्र होंगी। यहां तक कि मौजूदा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं, जैसे वृद्धावस्था पेंशन या विधवा/निराश्रित महिला पेंशन या विकलांगता पेंशन योजना के तहत पंजीकृत महिलाएं भी इस योजना के तहत पात्र होंगी। वहीं मौजूदा या पूर्व स्थायी सरकारी कर्मचारी, मौजूदा और पूर्व सांसद/विधायक और आयकर दाता इस योजना में शामिल नहीं होंगी। कुल मिलाकर, पंजाब की लगभग 97% वयस्क महिलाएं इस योजना के तहत पात्र होंगी। इसके लिए 9300 करोड़ बजट का प्रावधान किया गया है।
 
महिलाओं के लिए मुफ्त बस सफर, 600 करोड़ रुपये का बजट
इसके अलावा पंजाब में महिलाओं के लिए मुफ्त बस सफर जारी रहेगा। वित्त मंत्री ने कहा कि पंजाब रोडवेज, पीआरटीसी और पनबस के बेड़े में 1,279 नई बसें शामिल की जाएंगी। महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा योजना के अलावा, सरकार राज्य में सार्वजनिक परिवहन की पहुंच को और बढ़ाने पर भी विचार कर रही है। विशेष रूप से अविकसित क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले मार्गों पर। वर्तमान में 2,267 बसें परिचालन में हैं और सरकार खरीद और पट्टे के सुमेल के माध्यम से मौजूदा बेड़े में 1,279 नई बसें जोड़ेगी। कुछ नई बसें पहले से ही चालू हैं और शेष नवंबर 2026 तक चालू हो जाएंगी। महिलाओं के मुफ्त बस सफर योजना के लिए 600 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

तीर्थयात्रा की सुविधा के लिए 312 करोड़ रुपये का प्रावधान
सरकार ने मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना शुरू की है। इसके तहत श्री अमृतसर साहिब और श्री आनंदपुर साहिब के प्रमुख धार्मिक स्थलों की मुफ्त तीर्थयात्रा प्रदान की जाएगी। लगभग 7.15 लाख नागरिकों की तीर्थयात्रा की सुविधा के लिए 312 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा सरकार ने श्री गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती को राजकीय समारोह के रूप में मनाने का निर्णय लिया है।

News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor

News Tv India डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।

Live TV

हमें फॉलो करें

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications