Macbook Neo कम बजट में देगा शानदार परफॉर्मेंस जानें फीचर्स और कीमत
Macbook Neo को लॉन्च करने के बाद से इसकी प्रीबुकिंग शुरू हो चुकी है। इस में कई कलर ऑप्शंस और हाई स्टोरेज वेरिएंट्स देखने को मिलेंगे। इसकी परफॉर्मेंस काफी स्मूथ रहेगी।
Vandana Rajput Verified Public Figure • 27 Mar, 2026Journalist
Mar 5, 2026 • 2:09 AM
N
News TV India
BREAKING
Vandana Rajput
3 months ago
Macbook Neo कम बजट में देगा शानदार परफॉर्मेंस जानें फीचर्स और कीमत
Macbook Neo को लॉन्च करने के बाद से इसकी प्रीबुकिंग शुरू हो चुकी है। इस में कई कलर ऑप्शंस और हाई स्टोरेज वेरिएंट्स देखने को मिलेंगे। इसकी परफॉर्मेंस काफी स्मूथ रहेगी।
Full Story: https://www.newstvindia.in/macbook-neo-will-deliver-great-performance-in-a-low-budget-learn-features-and-price
Macbook Neo कम बजट में देगा शानदार परफॉर्मेंस जानें फीचर्स और कीमत
Macbook Neo को एप्पल ने हाल ही में लॉन्च किया है जो कम बजट में शानदार परफॉर्मेंस देने वाला लैपटॉप है। यह उन लोगों के लिए परफेक्ट है जो मैक का एक्सपीरियंस चाहते हैं लेकिन ज्यादा पैसे नहीं खर्च करना चाहते है। इसके प्री ऑर्डर शुरू हो चुके है इसके सभी फीचर्स के बारे में डिटेल्स में बताते है।
मैकबुक नियो का डिजाइन एल्यूमिनियम बॉडी से बना है जो हल्का और स्ट्रांग दोनों है इस का वजन सिर्फ 1.23 किलोग्राम है। यह सिल्वर, ब्लश, सिट्रस और इंडिगो जैसे चार मजेदार कलर्स में आता है जो इसे यूथ के लिए अट्रैक्टिव बनाते हैं। गोल किनारों वाला यह लैपटॉप बैग में आसानी से कैरी किया जा सकता है।
क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?
WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।
Macbook Neo में 13 इंच का लिक्विड रेटिना डिस्प्ले है जिसकी रेजोल्यूशन 2408 x 1506 पिक्सल है और 500 निट्स ब्राइटनेस मिलती है। यह 1 बिलियन कलर्स सपोर्ट करता है जिससे वीडियो और फोटोज क्रिस्प और वाइब्रेंट दिखते हैं।
• इसमें एंटी-रिफ्लेक्टिव कोटिंग की वजह से किसी भी लाइट में अच्छा व्यूइंग एक्सपीरियंस मिलता है।
मिलेगी बढ़िया परफॉर्मेंस
मैकबुक नियो में एप्पल A18 प्रो चिप है जिसमें 6-कोर CPU और 5-कोर GPU के साथ 16-कोर न्यूरल इंजन है। यह डेली टास्क जैसे ब्राउजिंग, एडिटिंग और AI फीचर्स को 50% तेजी से हैंडल करता है। अपने फैनलेस डिजाइन की वजह से बिल्कुल साइलेंट रहता है।
मेमोरी , स्टोरेज और कनेक्टिविटी
Macbook Neo 8GB यूनिफाइड मेमोरी के साथ आता है जो मल्टीटास्किंग को स्मूथ बनाती है। इस ।ए स्टोरेज ऑप्शन 256GB या 512GB SSD हैं जो फास्ट बूट और ऐप लोडिंग देते हैं।
• इस में कनेक्टिविटी काफी अच्छी मिलेगी जिस में दो USB-C पोर्ट्स हैं इस में एक USB 3 (10Gb/s) और दूसरा USB 2 है दोनों चार्जिंग और डिस्प्ले सपोर्ट करते हैं। इस के साथ ही 3.5mm हेडफोन जैक, Wi-Fi 6E और ब्लूटूथ 6 मिलते हैं। एक 4K एक्सटर्नल डिस्प्ले कनेक्ट कर सकते हैं।
आग आप Macbook Neo को सिंगल चार्ज भी करते है तो इस पर 16 घंटे तक वीडियो स्ट्रीमिंग या 11 घंटे वेब ब्राउजिंग चल सकती है। 36.5 वॉट आवर बैटरी और 20W USB-C अडैप्टर के साथ यह पूरे दिन आसानी से चलता है।
कैमरा, स्पीकर्स और कीबोर्ड
Macbook Neo में 1080p फेसटाइम HD कैमरा वीडियो कॉल्स को शार्प बनाता है। वहीं इस का ड्यूल स्पीकर्स स्पेशल ऑडियो और डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट करते हैं और ड्यूल माइक नॉइज कम करते हैं।
एप्पल ने मैकबुक नियो को 4 मार्च 2026 को अनाउंस किया था और यह 11 मार्च 2026 से बिक्री के लिए अवेलेबल हो जाएगा। भारत में आप इसे एप्पल की ऑफिशियल वेबसाइट, ऐपल स्टोर या ऑथराइज्ड रिसेलर्स से खरीद सकते हैं। इस में प्री-ऑर्डर आज से शुरू हो चुके है तो आप इसे जल्दी बुक कर सकते है।
मिलेगा किफायती कीमत में
भारत में मैकबुक नियो की बेस मॉडल यानी 8GB रैम और 256GB स्टोरेज की कीमत 69900 रुपये है जबकि 512GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 79900 रुपये का है। अगर आप स्टूडेंट है तो आप को इस में काफी बेनिफिट भी देखन को मिलेगा।
• इस में स्टूडेंट्स को एजुकेशन डिस्काउंट पर 10000 रुपये की छूट मिलेगी यानी बेस मॉडल सिर्फ 59900 रुपये में मिल जाएगा।
My name is Vandana Raghav. I live in Jodhpur. I have done B.Sc. , B.ed and M.Sc. I like to give information related to tech , education , finance , Gaming and many fields . I have more than 5 years experience in this field.