भारत-कनाडा के बीच यूरेनियम समझौता: क्या अब देश में सस्ती होगी बिजली? जानें पूरी रिपोर्ट
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि सरकार टैक्स सिस्टम के आधुनिकीकरण लेकर दिवालियापन सुधारों तक, हर सेक्टर में व्यापार में आसानी को मजबूत कर रही है।
इंडिया-कनाडा सीईओ फोरम में बोलते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा,"वर्तमान में भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है। इसकी वजह मजबूत घरेलू मांग, युवा आबादी, बड़ा निवेश और तेजी से बढ़ता डिजिटलीकरण है। यह हमारी रिफॉर्म एक्सप्रेस का परिणाम है।"
उन्होंने आगे कहा, "नीति सरलीकरण से लेकर उत्पादन-संबंधी प्रोत्साहनों (पीएलआई) तक, रसद आधुनिकीकरण से लेकर कर और दिवालियापन सुधारों तक, हम हर क्षेत्र में व्यापार करने में आसानी को मजबूत कर रहे हैं।"
क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?
WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।
पीएम मोदी ने दोनों देशों के सीईओ को संबोधित करते हुए कहा कि दोनों देशों की सरकारें फ्रेमवर्क बनाने का काम कर सकती हैं, लेकिन हकीकत में उसे जमीन पर उतारने का काम आपका ही है।
पीएम मोदी ने आगे कहा कि दोनों देशों की अर्थव्यवस्था संयुक्त रूप से 6 ट्रिलियन डॉलर के अधिक की है। दोनों देश की असली ताकत साझा उद्देश्यों में हैं।