अंजलि राघव ने फैंस से की खास अपील, नए गाने 'सिलाई' पर रील बनाने का दिया चैलेंज
हरियाणवी स्टार अंजलि राघव का नया गाना 'सिलाई' यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है। अमित सैनी रोहतकिया की आवाज में सजे इस गाने को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
मुंबई : हरियाणवी एक्ट्रेस, मॉडल, डांसर और सोशल मीडिया सेंसेशन अंजलि राघव ने गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अपने नए हरियाणवी गाने 'सिलाई' को प्रमोट करते नजर आई।
वीडियो में अंजली अपने नए सॉन्ग पर शानदार डांस करती नजर आ रही हैं, जिसमें उन्होंने काले रंग का एक बेहद ही खूबसूरत ड्रेस पहना हुआ है। इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट करते हुए अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा, 'सिलाई' गाना अब रिलीज हो गया है। रील बनाइए और मुझे टैग कीजिए दोस्तों। आप सभी को ढेर सारा प्यार।" अंजलि के इस पोस्ट पर कुछ ही घंटे में हजारों व्यूज, लाइक्स और कमेंट आ चुके हैं।