Digital ArchiveThis story is part of our historical records. While preserved for reference, some details and facts may have evolved since its original publication 6 months ago.
भारत में लॉन्च हुआ TVS NTorq 150 मिलेगी पावरफुल परफॉर्मेंस और स्मार्ट टेक्नोलॉजी एक साथ
TVS NTorq 150 का इंतजार करने वाले सभी ग्राहकों के लिए खुशखबरी है कि इसे फाइनली इंडिया में लॉन्च कर दिया गया है यह काफी बेहतरीन टेक्नोलॉजी और यूनिक लुक का बेहतर कॉन्बिनेशन है।
Vandana Rajput Verified Public Figure • 27 Mar, 2026Journalist
Sep 5, 2025 • 10:15 PM
N
News TV India
BREAKING
Vandana Rajput
8 months ago
भारत में लॉन्च हुआ TVS NTorq 150 मिलेगी पावरफुल परफॉर्मेंस और स्मार्ट टेक्नोलॉजी एक साथ
TVS NTorq 150 का इंतजार करने वाले सभी ग्राहकों के लिए खुशखबरी है कि इसे फाइनली इंडिया में लॉन्च कर दिया गया है यह काफी बेहतरीन टेक्नोलॉजी और यूनिक लुक का बेहतर कॉन्बिनेशन है।
Full Story: https://www.newstvindia.in/tvs-ntorq-150-launched-in-india-will-get-powerful-performance-and-smart-technology-together
भारत में लॉन्च हुआ TVS NTorq 150 मिलेगी पावरफुल परफॉर्मेंस और स्मार्ट टेक्नोलॉजी एक साथ
TVS NTorq 150 एक नया और स्टाइलिश 150cc स्कूटर है जिसे TVS मोटर कंपनी ने भारत में लॉन्च किया है। यह आपको स्पोर्टी लुक में मिलने वाला है। इसकी परफॉर्मेंस और इसका लुक कस्टमर को अपनी तरफ बहुत आकर्षित कर रहा है इसमें कई एडवांस्ड फीचर मिलेंगे इसके बारे में आपको डिटेल्स में बताते हैं।
NTorq 150 का डिजाइन इसके NTorq 125 पर बेस्ड है लेकिन इसमें कई नए बदलाव किए गए हैं। इसमें क्वाड LED प्रोजेक्टर हेडलाइट, LED DRLs, स्प्लिट LED टेल लाइट और एजाइल बॉडी पैनल शामिल हैं जो इसे भीड़ से अलग और स्पोर्टी लुक देते हैं।
क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?
WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।
इसमें 149.7 सीसी एयर-कूल्ड, तीन वाल्व वाला एकल सिलेंडर इंजन लगा है जो 13.2 PS की पावर और 14.2 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन किफायती और पावरफुल है जो 104 kmph की टॉप स्पीड देगा। CVT गियरबॉक्स के साथ यह स्कूटर बेहतर राइडिंग अनुभव प्रदान करता है।
एडवांस्ड डिजिटल कंसोल और कनेक्टिविटी
इस स्कूटर में हाई-रेज़ोल्यूशन TFT डिस्प्ले है जो स्मार्टफोन से कनेक्टिविटी और TVS SmartXonnect टेक्नोलॉजी सपोर्ट करता है। इसमें कॉल, मैसेज अलर्ट, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, लाइव ट्रैकिंग जैसे 50 से अधिक फीचर्स दिए गए हैं जो राइड को स्मार्ट और आसान बनाते हैं।
ABS और ट्रैक्शन कंट्रोल
TVS NTorq 150 में आपकी सेफ्टी का भी बहुत अच्छा ध्यान रखा गया है। यह स्कूटर सिंगल चैनल ABS के साथ आता है जो ब्रेकिंग को सुरक्षित बनाता है। साथ ही इसमें ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम भी है जो सड़क पर बेहतर ग्रिप और कंट्रोल प्रदान करता है। इसके अलावा इस में हैजर्ड लाइट्स, क्रैश अलर्ट और इंजन किल स्विच जैसी अतिरिक्त सेफ्टी सुविधाएं भी शामिल हैं।
NTorq 150 में टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क और मोनोशॉक रियर सस्पेंशन लगी है जो सफर को आरामदायक बनाती है। TVS NTorq 150 के दोनों किनारों पर 12-इंच के व्हील लगे हैं जो सड़क पर बेहतर स्थिरता और कंट्रोल में हेल्प करते हैं।
नए फीचर्स और स्टोरेज
इस स्कूटर में 22 लीटर का अंडरसीट स्टोरेज दिया गया है जो कि कैजुअल जरूरतों को पूरा करता है। USB चार्जिंग पोर्ट, मोबाइल कनेक्टिविटी, राइडिंग मोड्स , मोबाइल ऐप कंट्रोल और शटर लॉक जैसे फीचर्स इसे खास बनाते हैं।
इसकी कैपेसिटी और माइलेज
इसमें आपको काफी बेहतर कैपेसिटी मिलेगी। 5.8 लीटर के फ्यूल टैंक के साथ यह स्कूटर अच्छा माइलेज देता है जो फ्यूल एफिशिएंसी के लिहाज से काफी बढ़िया है। रियल टाइम माइलेज इंडिकेटर और डिस्टेंस टू एम्प्टी जैसे फीचर्स राइडर को फ्यूल मैनेजमेंट में मदद करते हैं।
कलर ऑप्शन और वेरिएंट्स
TVS NTorq 150 दो वेरिएंट्स में उपलब्ध है यह स्टैंडर्ड और टॉप मॉडल TFT डिस्प्ले के साथ आएगा। यह विभिन्न आकर्षक रंगों जैसे रेसिंग रेड, टर्बो ब्लू, नाइट्रो ग्रीन और स्टील्थ सिल्वर में उपलब्ध है। यह कलर दिखने में काफी ज्यादा यूनिक है जो इसके लुक को और भी ज्यादा बेहतर बनाएंगे।
कीमत और बिक्री
अगर आप इसे खरीदने का सोच रहे हैं तो आपको बता दें कि इस स्कूटर की शुरुआती कीमत लगभग ₹1.19 लाख से शुरू होती है जबकि टॉप मॉडल का दाम ₹1.29 लाख तक जाता है। इसकी कीमत इसके फीचर्स के हिसाब से काफी किफायती है।
My name is Vandana Raghav. I live in Jodhpur. I have done B.Sc. , B.ed and M.Sc. I like to give information related to tech , education , finance , Gaming and many fields . I have more than 5 years experience in this field.