सैमसंग की गैलेक्सी एस सीरीज को कंपनी की सबसे पावरफुल सीरीज माना जाता है, इसलिए यूजर्स को हर नई लॉन्च का इंतजार रहता है। खबरों के मुताबिक कंपनी गैलेक्सी एस27 सीरीज अगले साल जनवरी में लॉन्च कर सकती है। हालांकि सैमसंग ने अब तक किसी मॉडल की कीमत, फीचर्स या लॉन्च डेट पर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। सीरीज के सबसे महंगे मॉडल Samsung Galaxy S27 Ultra की कुछ डिटेल्स लीक हुई हैं, जो चर्चा में हैं।
Samsung Galaxy S27 Ultra की डिस्प्ले और प्रोसेसर
लीक के अनुसार Samsung Galaxy S27 Ultra में 6.9 इंच की QHD+ AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है, जो तेज धूप में भी अच्छा काम करने वाली बताई जा रही है। एडवांस प्राइवेसी के लिए इसमें M16 OLED पैनल दिया जा सकता है।
प्रोसेसर के रूप में Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro (2nm) मिलने की बात कही जा रही है। फोन में गैलेक्सी एआई के साथ Android 17 मिल सकता है और पानी-धूल से सुरक्षा के लिए IP68 रेटिंग दी जा सकती है।
कैमरा सेटअप में क्या बदलाव हो सकते हैं
लीक खबरों के मुताबिक फोन में हॉरिजॉन्टल बार कैमरा डिजाइन मिल सकता है। संभावित कैमरा स्पेसिफिकेशन इस प्रकार हैं:
- 200MP प्राइमरी कैमरा, ISOCELL सेंसर और LOFIC तकनीक के साथ
- 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा
- 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो, 5x ऑप्टिकल और 100x तक डिजिटल ज़ूम के साथ
- सेल्फी के लिए 16MP कैमरा
रात की फोटो और वीडियो के लिए प्रोविजुअल एआई इंजन मिलने की बात कही गई है। कैमरे से 8K 60fps वीडियो रिकॉर्डिंग और स्थिर वीडियो के लिए OIS+EIS का सपोर्ट मिल सकता है।
Samsung Galaxy S27 Ultra की बैटरी और सिक्योरिटी
फोन में 5700mAh की बैटरी और 60W फास्ट चार्जिंग मिलने का अनुमान है। डेटा सुरक्षा के लिए Samsung Knox Vault, ऑन-डिवाइस Galaxy AI, Auto Blocker, प्राइवेसी डैशबोर्ड और एंटी-ट्रैकिंग जैसे फीचर्स की संभावना जताई गई है।
Samsung Galaxy S27 Ultra की संभावित कीमत और मुकाबला
कीमत को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। लीक खबरों में दावा है कि कंपनी इसे करीब 1.45 लाख से 1.80 लाख रुपये के बीच लॉन्च कर सकती है। फोन में 12GB और 16GB रैम तथा 256GB से 1TB तक स्टोरेज विकल्प मिल सकते हैं।
बाजार में इसका मुकाबला Apple iPhone 18 Pro Max और Google Pixel 11 Pro जैसे मॉडल से माना जा रहा है।