1 रुपये की आय का अंतर और 9,550 रुपये की टैक्स डिमांड

क्या इनकम टैक्स रिटर्न में सिर्फ 1 रुपये का अंतर हजारों रुपये की टैक्स डिमांड में बदल सकता है? सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Reddit पर सामने आई एक पोस्ट ने इसी सवाल को लेकर चर्चा छेड़ दी है.

एक Reddit यूजर ने दावा किया कि उसकी बताई गई आय और आयकर विभाग की गणना में सिर्फ 1 रुपये का अंतर था. इसके बावजूद उसे टैक्स डिमांड का सामना करना पड़ा. पोस्ट के साथ शेयर किए गए स्क्रीनशॉट में 9,550 रुपये की रकम दिखाई दे रही है.

हालांकि, स्क्रीनशॉट अधूरा है. इसलिए यह स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की जा सकती कि संबंधित व्यक्ति कौन है, नोटिस किस आकलन वर्ष से जुड़ा है और 9,550 रुपये की रकम किस मद में मांगी गई है.

टैक्सपेयर और विभाग की गणना में सिर्फ 1 रुपये का फर्क

वायरल स्क्रीनशॉट के मुताबिक, टैक्सपेयर ने अपनी आय 18,97,319 रुपये बताई थी. वहीं आयकर विभाग की गणना में यह रकम 18,97,320 रुपये दिखाई गई.

यानी दोनों आंकड़ों के बीच सिर्फ 1 रुपये का अंतर है.

स्क्रीनशॉट में एक दूसरी रकम में भी टैक्सपेयर और विभाग की गणना के बीच 1 रुपये का अंतर नजर आने का दावा किया गया है.

यही अंतर Reddit पोस्ट का मुख्य मुद्दा बना. पोस्ट करने वाले व्यक्ति ने इस पर व्यंग्य करते हुए कहा कि उसे 1 रुपये की आय कम बताने के लिए टैक्स नोटिस मिला है.

स्क्रीनशॉट में 9,550 रुपये कहां दिख रहे हैं?

शेयर किए गए स्क्रीनशॉट में Advance Tax, TDS, TCS और Self Assessment Tax के तहत किए गए भुगतान की रकम 1,77,096 रुपये दिखाई गई है.

पोस्ट में दावा किया गया है कि आयकर विभाग की गणना में भी भुगतान की रकम 1,77,096 रुपये ही दर्ज है.

इसके बाद स्क्रीनशॉट में E-PAY TAX के सामने 9,550 रुपये की रकम दिखाई देती है. इसी रकम को लेकर Reddit यूजर ने सवाल उठाया है कि अगर आय में अंतर सिर्फ 1 रुपये का है, तो इतनी बड़ी डिमांड क्यों दिखाई जा रही है.

क्या 1 रुपये के अंतर की वजह से ही मांगे गए 9,550 रुपये?

यहीं इस वायरल दावे को सावधानी से समझने की जरूरत है।.

सिर्फ उपलब्ध स्क्रीनशॉट के आधार पर यह निष्कर्ष निकालना सही नहीं होगा कि 9,550 रुपये की पूरी टैक्स डिमांड केवल 1 रुपये की आय के अंतर की वजह से बनी है.

टैक्स डिमांड की रकम में दोबारा की गई टैक्स गणना, ब्याज, किसी पुराने बकाये या रिटर्न में किसी अन्य अंतर का प्रभाव हो सकता है. इसके लिए संबंधित नोटिस की पूरी जानकारी और डिमांड का ब्रेकअप देखना जरूरी होगा.

इस मामले में वायरल पोस्ट का स्क्रीनशॉट पूरा नहीं है, इसलिए 9,550 रुपये की रकम का सटीक आधार स्पष्ट नहीं है.

Reddit यूजर ने क्या लिखा?

Reddit पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति ने अपनी पोस्ट में तंज करते हुए कहा कि उसे 1 रुपये की आय कम बताने पर टैक्स नोटिस मिला है. उसने इसे लेकर सवाल किया कि अब उसे क्या करनाचाहिए।ए.

पोस्ट के कमेंट सेक्शन में भी यूजर्स ने टैक्स सिस्टम और नोटिस की प्रक्रिया को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दीं. हालांकि, सोशल मीडिया पर होने वाली प्रतिक्रियाओं को मामले की आधिकारिक पुष्टि नहीं माना जा सकता.

नोटिस मिले तो क्या करें?

अगर किसी टैक्सपेयर को वास्तव में ऐसी टैक्स डिमांड मिलती है, तो केवल वायरल स्क्रीनशॉट के आधार पर निष्कर्ष निकालने के बजाय आधिकारिक आयकर पोर्टल पर नोटिस और डिमांड का पूरा विवरण देखना जरूरी है.

खास तौर पर यह देखना चाहिए कि डिमांड किस आकलन वर्ष से जुड़ी है, किस कारण से बनाई गई है और उसमें टैक्स, ब्याज या किसी अन्य बकाये की कितनी रकम शामिल है.