CM Bhagwant Mann: पंजाब की मान सरकार लगातार युवाओं के साथ-साथ बुजुर्गों के लिए अलग-अलग मुहिम के तहत उनकी जिंदगी को आसान बनाने के लिए काम कर रही है। इस सबके बीच मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत जगह-जगह से धार्मिक यात्रा बस को हरी झंडी दिखाई जा रही है। ऐसे में कैबिनेट मिनिस्टर हरजोत सिंह बैंस ने फोटोज को शेयर कर बताया कि पंजाब के भारतगढ़ गांव से एक बस को रवाना किया गया। इस दौरान कम भगवंत मान के कैबिनेट मिनिस्टर जिस तरह से बुजुर्गों से मिलते हुए दिखाई देते हैं और उनके चेहरे पर जिस तरह की खुशी है वह शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है।

बुजुर्गों का किया जा रहा इस तरह अभिवादन

हरजोत सिंह बैंस ने कई तस्वीरों को शेयर करते हुए बताया, “आज मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत मेरे निर्वाचन क्षेत्र के बुजुर्गों को तीर्थ स्थलों के दर्शन कराने के लिए भरतगढ़ गांव से एक बस भेजी गई। मेरे बुजुर्गों का आशीर्वाद मेरे लिए सब कुछ है।” जहां फोटोज में देखा जा सकता है कि कैबिनेट मिनिस्टर हाथ जोड़कर नमस्ते करते हुए बुजुर्गों का आशीर्वाद ले रहे हैं। उनके सामने खड़े कई बुजुर्ग महिलाएं और पुरुष को माला पहनाकर सम्मानित किया जा रहा है क्योंकि वे धार्मिक यात्रा पर जाने के लिए तैयार हैं।

धार्मिक स्थलों पर पंजाब के बुजुर्गों को भेज रहे CM Bhagwant Mann

बता दे कि सीएम भगवंत मान सरकार द्वारा देश भर के धार्मिक स्थलों पर पंजाब के बुजुर्गों को भेजा जा रहा है और दर्शन करवाया जा रहा है। इस योजना के तहत बुजुर्गों की यात्रा से लेकर रहने और खाने पीने का पूरा खर्च सरकार की तरफ से उठाया जा रहा है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के सभी नागरिकों को धार्मिक स्थलों की यात्रा करने का अवसर प्रदान करना है जो आर्थिक मजबूरी या किसी अन्य वजह से स्वयं यात्रा करने में असमर्थ हैं। उनके लिए सीएम भगवंत मान मसीहा बने हैं और इस मुहिम की शुरुआत की है।