मुख्यमंत्री Yogi Adityanath बरेली पहुंचे और पुलिस लाइंस में गांव की सुरक्षा में ग्राम प्रहरियों की भूमिका को लेकर आयोजित सम्मान समारोह में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने बरेली मंडल के बरेली, बदायूं, पीलीभीत और शाहजहांपुर के करीब चार हजार ग्राम प्रहरियों को सम्मानित किया।
Yogi Adityanath से पहले मंत्रियों ने रखे विचार
मुख्यमंत्री के संबोधन से पहले यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना और मंत्री धर्मपाल सिंह ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर अपने विचार रखे। दोनों मंत्रियों ने कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने में ग्राम प्रहरियों और पुलिस की भूमिका की सराहना की।
समारोह में गृह विभाग के सचिव संजय प्रसाद और डीजीपी राजीव कृष्णा भी उपस्थित रहे।
समारोह में कौन-कौन रहा मौजूद
कार्यक्रम में बरेली के प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर, वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना और राज्यसभा सांसद श्रुति गंगवार शामिल हुए। इनके अलावा ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष, विधायक और अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे।
उत्कृष्ट कार्य के लिए इन्हें मिला सम्मान
मुख्यमंत्री ने उत्कृष्ट कार्यों के लिए बदायूं के सिरौली निवासी कुंवर पाल सिंह को सम्मानित किया। पीलीभीत के सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के राजेंद्र वाल्मीकि को भी सम्मान मिला।
Yogi Adityanath बोले- सुरक्षा से कोई खिलवाड़ नहीं कर सकता
समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जब सुरक्षा का माहौल होता है, तब सड़कें बनती और चौड़ी होती हैं, व्यापार बढ़ता है, निवेश आता है और रोजगार पैदा होते हैं।
उन्होंने कहा कि मंदिरों में भीड़ उमड़ रही है और दुर्गा पूजा के पंडाल लग रहे हैं। प्रदेश में उत्सव का माहौल है, क्योंकि लोग खुशहाल हैं और उन्हें विश्वास है कि कोई भी सुरक्षा के साथ खिलवाड़ नहीं कर सकता।