Honda ZR-V Hybrid: अगले कुछ साल हाइब्रिड गाड़ियों के नाम रह सकते हैं। भारत में कई कार कंपनियां अपने लोकप्रिय मॉडलों का हाइब्रिड वर्जन लाने की तैयारी कर रही हैं। इसमें एक नाम होंडा का भी है, जी हां, अपकमिंग होंडा जेडआर वी हाइब्रिड एसयूवी इन दिनों इंटरनेट पर खूब तहलका मचा रही है। रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि इस गाड़ी में काफी कुछ खास देखने को मिल सकता है। ऐसे में इसे लेकर जोरो-शोरों से चर्चा चल रही है। ताजा लीक्स में इसकी कई जानदार खूबियां बाहर आई हैं।

होंडा जेडआर वी हाइब्रिड में मिल सकती है यह खास सुविधा

लेटेस्ट रिपोर्ट्स की मानें, तो आगामी होंडा जेडआर वी हाइब्रिड एसयूवी को कंपनी की हाइब्रिड रणनीति के तहत भारतीय बाजार में उतारने की योजना है। बताया जा रहा है कि कंपनी इसे प्यूर हाइब्रिड प्लेटफॉर्म पर तैयार कर सकती है। इसका मतलब है कि इसमें साधारण पेट्रोल इंजन की बजाय एडवांस पेट्रोल इंजन होगा। इससे गाड़ी पूरी तरह से हाइब्रिड मोड पर चलेगी। गाड़ी के फ्रंट में नए शेप के एलईडी हेडलैंप, एलईडी डीआरएलएस और नई डिजाइन की ग्रिल देखने को मिल सकती है। साथ ही एलईडी टेललैंप, स्टाइलिश अलॉय व्हील्स, रुफ रेल्स और शानदार पेंट स्कीम मिलने की उम्मीद है।

होंडा जेडआर वी हाइब्रिड गाड़ी की धाकड़ खूबियां

कुछ अन्य लीक्स में दावा किया गया है कि आगामी होंडा जेडआर वी हाइब्रिड एसयूवी में काफी जबरदस्त फीचर्स शामिल करने की योजना है। इसमें 10.2 इंच का डिजिटल डिस्प्ले, वायरलेस एप्पल कार प्ले और एंड्रॉयड ऑटो. ड्यूल जोन क्लाईमेट कंट्रोल, एडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, प्रीमियम इंटीरियर देखने को मिल सकता है। वहीं, इसमें सुरक्षा के लिए 6 एयरबैग्स, 360 डिग्री कैमरा, होंडा सेंसिंग एडीएएस सेफ्टी सुइट जोड़ने की आशंका है।

कितना पावरफुल होगा गाड़ी का इंजन?

वहीं, होंडा जेडआर वी हाइब्रिड के पावरट्रेन की बात करें, तो इसमें 2 लीटर का पेट्रोल इंजन के साथ हाइब्रिड सिस्टम दिया जा सकता है। यह 184PS की ताकत और 315Nm का टॉर्क जेनरेट कर सकता है। कंपनी इसमें ई-सीवीटी गियरबॉक्स दे सकती है। इससे यह गाड़ी शहर में अच्छी ड्राइविंग प्रदान कर सकती है। इसकी माइलेज 20–25 km/l तक रह सकती है। इस आगामी एसयूवी का मुकाबला टोयोटा हाईराइडर हाइब्रिड, मारुति ग्रैंड विटारा हाइब्रिड और हुंडई टक्सन जैसी गाड़ियों के साथ होने की संभावना है।

क्या है लॉन्च और अनुमानित प्राइस डिटेल?

ताजा लीक्स के मुताबिक, होंडा जेडआर वी हाइब्रिड एसयूवी को 22 मई को भारतीय बाजार में लॉन्च करने की उम्मीद है। इसका दाम 40 से 50 लाथ रुपये एक्सशोरूम रखने की संभावना है। मगर अभी तक कंपनी ने इसे लेकर कुछ भी फाइनल नहीं किया है।