गांधीनगर में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स का लोहे का ढांचा गिरा; 10 मजदूरों के दबे होने की आशंका
गुजरात के गांधीनगर के कुडासन इलाके में निर्माणाधीन कमर्शियल कॉम्प्लेक्स का भारी लोहे का ढांचा गिर गया। करीब 10 मजदूरों के दबे होने की आशंका है।
Gandhinagar Slab Collapse : गुजरात के गांधीनगर में बुधवार देर रात निर्माणाधीन कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में बड़ा हादसा हो गया। कुडासन इलाके में निर्माण स्थल पर तैयार किया जा रहा भारी लोहे का ढांचा अचानक गिर गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, करीब 10 निर्माण श्रमिकों के मलबे में दबे होने की आशंका है।
यह हादसा रात करीब 9:15 बजे ‘बोस्की द एम्पायर’ निर्माण स्थल पर हुआ। बताया जा रहा है कि दो यूनिट के बीच लगाया जा रहा लोहे का ढांचा अचानक तेज आवाज के साथ नीचे आ गिरा।