पालक सूप के फायदे जान रह जाएंगे हैरान मिलेंगे कई न्यूट्रिएंट्स एक साथ 

हरी सब्जी हमारे लिए वैसे भी पौष्टिक होती उन्हीं में पालक भी शामिल है इसके कई सारे फायदे होते हैं लेकिन अगर आप इस का सूप बनाकर पीते हैं तो यह और भी ज्यादा पौष्टिक हो जाता है। इस में आयरन, विटामिन ए, सी, के, फोलेट, मैग्नीशियम और फाइबर जैसे कई एलिमेंट्स होते हैं। इस आर्टिकल में डिटेल्स में इसके फायदे और गुणों के बारे में बताते हैं। 

इम्यूनिटी होगी स्ट्रांग 

पालक सूप में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स भरे होते है। ये शरीर की इम्युनिटी कैपेसिटी को बढ़ाते हैं। वहीं सर्दी-खांसी, फ्लू जैसी बीमारियों से दूर रखने में भी हेल्प करता है। 

• अगर आप बार-बार बीमार पड़ते हैं तो इससे आपको डेली अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए क्योंकि आपकी इम्यूनिटी को बूस्ट करेगा और आप कम बीमार पड़ेंगे। 

खून की कमी होगी दूर

पालक आयरन का सबसे अच्छा नेचुरल सोर्स है। पालक सूप पीने से शरीर में हीमोग्लोबिन का लेवल बढ़ता है। महिला और बच्चों में कई बार खून की कमी देखी जाती है तो उन्हें तो इसे जरूर खाना चाहिए उनके लिए यह एक तरीके से मेडिसिन का काम करता है। इस से थकान, कमजोरी और चक्कर आने जैसी प्रॉब्लम्स भी कम हो जाती हैं।

READ MORE - सर्दियों में कैसे करें विटामिन डी की कमी पूरी आज ही अपनी डाइट में करें चेंज

आंखों की रोशनी होगी तेज 

इसमें विटामिन ए और ल्यूटिन-जैक्सैंथिन जैसे तत्व होते हैं जो आंखों को हेल्दी रखते हैं। अगर आप चश्मा लगाते हैं या आपकी आंखों से बार-बार पानी आता है या आपके आंखे बहुत कमजोर है तो आप इसका सूप बनाकर पी सकते हैं। 

• स्क्रीन पर ज्यादा समय बिताने वालों के लिए ये सूप आंखों की थकान कम करता है और रतौंधी जैसी प्रॉब्लम्स से बचाता है। 

हड्डियां होंगी स्ट्रांग 

पालक में कैल्शियम और विटामिन K बहुत अच्छी क्वांटिटी में होता है। सूप की तरह पीने से में लेने से ये न्यूट्रिएंट्स आसानी से बॉडी में एब्जॉर्ब हो जाते हैं। 

• बच्चों की बढ़ती हड्डियों के लिए अच्छा और बुजुर्गों में ऑस्टियोपोरोसिस से बचाव करता है। यह घुटनों का दर्द पूरी तरीके से सही नहीं करती है लेकिन उसे थोड़ा कम जरूर कर सकती है। 

READ MORE - सर्दियों में कैसे बनाएं इम्युनिटी बढ़ाने वाला काढ़ा जानें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

स्किन को बनाएगा ग्लोइंग 

अगर आपके चेहरे पर बहुत ज्यादा मुहासे हो जाते हैं आपकी स्किन साफ नहीं है तो आपको पालक का सूप जरूर पीना चाहिए। इस में विटामिन ए, सी और एंटीऑक्सीडेंट्स होते है जो आपके स्किन को ग्लोइंग बनाते है। 

• पालक सूप पीने से चेहरे पर ग्लो आता है, मुंहासे कम होते हैं और झुर्रियां देर से आती हैं।

पालक का सूप स्किन को हाइड्रेटेड रखता है और आपकी स्किन लंबे टाइम तक जवान रहती है यह एकदम सेशन नहीं करता है लेकिन आप इसे डेली डाइट में शामिल करेंगे तो धीरे-धीरे आपको असर दिखना शुरू हो जाएगा। 

बालों को बनाएगा घना और स्ट्रांग 

यह आपके बालों के लिए भी काफी बेनिफिशियल होता है। इस में आयरन और फोलेट की वजह से यह बालों का झड़ना रोकता है। पालक सूप से स्कैल्प तक न्यूट्रिशन पहुंचाता है जिससे बाल स्ट्रांग, ग्लोइंग और घने होते हैं। इस से बालों की ग्रोथ भी अच्छी होती है।

READ MORE - नाक पर बढ़ते पिगमेंटेशन कर देते है लुक को खराब जानें हटाने के उपाय