Vivo X Fold 6: वीवो ने पिछले साल इंडिया में एक्स फोल्ड 5 को लॉन्च किया था। ऐसे में अब इसके वर्जन को लाने की तैयारी है। ताजा रिपोर्ट्स में खुलासा हुआ है कि वीवो एक्स फोल्ड 6 को जल्द ही मार्केट में उतारा जा सकता है। इंटरनेट पर इसकी कई खूबियां चर्चा का विषय बनी हुई हैं। बताया जा रहा है कि इसे बुक स्टाइल फोल्डेबल डिजाइन के साथ लाया जाएगा। इसमें कैमरा से लेकर कई जरूरी चीजों में बड़ा बदलाव होने की उम्मीद है।
वीवो एक्स फोल्ड 6 में मिल सकता है धाकड़ कैमरा सेटअप
लीक्स के मुताबिक, वीवो एक्स फोल्ड 6 का कैमरा सेटअप ज्यादा राउडेंड कॉर्नर के साथ आ सकता है। इसमें 200एमपी का प्राइमरी सेंसर, 50एमपी का अल्ट्रावाइड लेंस और 50एमपी का टेलीफोटो कैमरा जोड़ने की संभावना है। साथ ही स्क्रीन फ्लैश भी देखने को मिल सकती है। जबकि आगे की तरफ भी 50एमपी का सेंसर और एलईडी लाइट दी जा सकती है। इसमें एआई पावर्ड कैमरा खूबियां भी मिलने की उम्मीद है।
शानदार प्रोसेसर परफॉर्मेंस
कई अन्य रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि वीवो एक्स फोल्ड 6 में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9500 चिपसेट को शामिल किया जा सकता है। जिससे इसकी परफॉर्मेंस और स्पीड काफी बेहतर होने का अनुमान है। कंपनी इसमें अपनी इनहाउस चिप भी जोड़ सकती है। ऐसे में मल्टीटास्किंग के साथ गेमिंग में भी काफी शानदार अनुभव आ सकता है।
दमदार बैटरी पावर
उधर, लेटेस्ट लीक्स की मानें, तो वीवो एक्स फोल्ड 6 में डबल सेल के साथ बैटरी आ सकती है। ऐसे में फोन में कुल 7000mAh की बैटरी क्षमता मिलने की उम्मीद है। साथ में 100W का वायर्ड चार्जर दिया जा सकता है। इसमें भी एआई पावर्ड एफिशियंसी मिल सकती है। इससे बैटरी की हेल्थ काफी बढ़िया हो सकती है।
क्या होगी वीवो एक्स फोल्ड 6 की कीमत और लॉन्च डेट?
वहीं, कीमत की बात करें, अपकमिंग वीवो एक्स फोल्ड 6 का दाम 159 999 रुपये के करीब रखा जा सकता है। कंपनी पहले इसे चीन के बाजार में लॉन्च करेगी, जिसके बाद इसे भारत समेत दुनियाभर में लॉन्च किया जाएगा। मगर अभी तक वीवो ने इसे लेकर कुछ भी कंफर्म नहीं किया है।