CM Bhagwant Mann: पंजाब सरकार की तरफ से मावां धिया योजना से राज्य में महिलाओं के खाते में 3000 और 4500 रुपए भेजे गए। वहीं इस सम्मान योजना के तहत उन्हें हर महीने 1000 से 1500 प्रदान की जाएगी। सीएम भगवंत मान की इस पहल की लोग लगातार सराहना करते हुए नजर आ रहे हैं और निश्चित तौर पर महिलाओं की खुशी देखने लायक है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने को लेकर किया गया यह काम निश्चित तौर पर सराहनीय है और इसकी महिलाएं तारीफ करते हुए लगातार नजर आ रहे हैं।

CM Bhagwant Mann ने महिलाओं के चेहरे पर आई खुशी

कैबिनेट मिनिस्टर हरजोत सिंह बैंस ने एक वीडियो को शेयर करते हुए कहा, “मां-बेटी सम्मान योजना के तहत दिया जाने वाला मानदेय सिर्फ़ आर्थिक मदद नहीं है, बल्कि महिलाओं के सम्मान, आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक मज़बूत कदम है। यह रकम उन्हें परिवार की ज़िम्मेदारियों को पूरा करने में मदद करेगी। महिलाएँ इस जनहितैषी पहल के लिए CM मान की दिल से शुक्रगुज़ार हैं।” वहीं इसे लेकर महिलाएं काफी खुशी जाहिर कर रही हैं कि वह इस पैसे को अपने हिसाब से खर्च कर सकती हैं। निश्चित तौर पर यह उनके परिवार के लोगों के लिए भी एक मदद से कम नहीं है।

महिलाओं ने सीएम मान की पहल को लेकर जताया आभार

इस शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से सीएम मान की इस योजना को जानने के बाद महिलाओं के चेहरे पर खुशी की लहर है। वह इस सम्मान राशि के लिए सरकार का शुक्रिया अदा करते हुए दिखती है। उनका कहना है कि अब वह इस पैसे को अपने ऊपर खर्च कर सकती हैं और उन्हें किसी पर भी आश्रित रहने की जरूरत नहीं है। वहीं समान राशि को जारी करते हुए सीएम भगवंत मान ने कहा था कि यह महिलाओं को अमीर बनने के लिए नहीं है बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनने की दिशा में एक बड़ा योगदान है।