अनूप मिश्रा/ लखनऊ : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन शनिवार को लखनऊ में कई महत्वपूर्ण संगठनात्मक और राजनीतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। उनके दौरे में एनडीए नेताओं के साथ बैठक, संगठनात्मक सम्मेलन और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से संवाद जैसे कार्यक्रम शामिल हैं।

दिनभर का कार्यक्रम

  • सुबह 10:45 बजे – होटल ताज में एनडीए गठबंधन के नेताओं के साथ संयुक्त बैठक।
  • दोपहर 2:30 बजेराष्ट्र प्रेरणा स्थल का दौरा।
  • दोपहर 3:10 बजेशक्ति केंद्र संयोजक सम्मेलन में सहभागिता।
  • शाम 5:00 बजे – बूथ अध्यक्ष शिवाजी रावत के आवास पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं से संवाद।
  • इसके बाद हरदोई रोड स्थित बसंत कुंज में आयोजित दो संगठनात्मक कार्यक्रमों में भागीदारी।
  • दिन के अंतिम चरण में पीर नगर, बरवां कला में बूथ अध्यक्ष के आवास पर प्रवास और स्थानीय कार्यकर्ताओं से मुलाकात।

भाजपा संगठन के अनुसार, इस दौरे का उद्देश्य बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना, कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद स्थापित करना और आगामी चुनावी तैयारियों की समीक्षा करना है।