Bhagwant Mann: वर्षा सत्र की शुरुआत से पहले ही पंजाब सरकार अलर्ट हो गई है। गत वर्ष बाढ़ के कारण किसानों की फसलें बड़े पैमाने पर बर्बाद हुई थीं। इसके एवज में उन्हें मुआवजा मुहैया कराना पड़ा था। भगवंत मान सरकार इस वर्ष बरसात से पहले ही जल निकासी के इंतजाम को लेक जुट गई है। पंजाब के विभिन्न हिस्सों में जलाशयों, नालों आदि की सफाई की जा रही है, ताकि बारिश का पानी आसानी से निकल सके। इससे किसानों की फसल नहीं बर्बाद होगी। भगवंत मान सरकार के इस पहल की पूरे पंजाब भर में खूब तारीफ भी हो रही है।

किसानों को नुकसान से बचाने के लिए अलर्ट हुई Bhagwant Mann सरकार!

मान सरकार किसानों को नुकसान से बचाने के लिए अलर्ट हो चुकी है और तत्परता से जल निकासी के इंतजाम हो रहे हैं।

सीएम भगवंत मान के निर्देशानुसार संबंधित विभाग जल निकासी के इंतजाम में जुटा है। बरसात शुरू होने से पहले नालियों व अन्य जलाशयों की सफाई जारी है। ग्रामीण इलाकों में तालाबों की साफ-सफाई भी युद्ध स्तर पर की जा रही है। ये सारे प्रयास वर्षा जल की निकासी के लिए हो रहे हैं। नालियां साफ रहेंगी जो जल जमाव नहीं होगा और पानी आसानी से निकलेगा। तालाबों में भी पानी इकट्ठा हो सकता है। इससे किसानों की फसल बाढ़ से बचेगी और उन्हें नुकसान नहीं होगा। भगवंत मान सरकार की इस पहल को पंजाब की जनता सराह रही है।

जल निकासी के इंतजाम से कृषकों को होगा लाभ!

बरसात के मौसम में भारी वर्षा होने पर पानी खेतों में रुक जाता है। इससे फसलों को नुकसान पहुंचता है। कई जगहों पर नाले साफ न होने के कारण वर्षा जल खेतों की ओर मुड़ जाता है। पिछले वर्ष भारी बारिश के कारण बड़े पैमाने पर किसानों की फसल तबाह हुई थी। यही वजह है कि भगवंत मान सरकार पहले ही जल निकासी को लेकर अलर्ट है। इससे कृषकों को लाभ होगा और उनके खेतों में वर्षा का पानी नहीं एकत्रित होगा। इसका असर फसलों की पैदावार पर पड़ेगा और किसानों की राह आसान होगी।