मुंबई : महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन ने विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत के बाद मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्रियों के नाम पर सहमति बन गई है। बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री बनेंगे, जबकि शिवसेना के एकनाथ शिंदे और एनसीपी के अजीत पवार उपमुख्यमंत्री की जिम्मेदारी संभालेंगे।

महायुति में बनी सहमति, सुलझा सियासी संकट

महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री पद को लेकर नौ दिनों से चल रही खींचतान समाप्त होती दिख रही है ,132 सीटों पर जीत दर्ज करने वाली बीजेपी ने फडणवीस को सीएम बनना तय माना जा रहा है  हालांकि, निवर्तमान मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे शुरुआत में डिप्टी सीएम बनने को तैयार नहीं थे, लेकिन भाजपा नेता गिरीश महाजन की मध्यस्थता से मामला सुलझ गया।

यह भी पढ़े : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024: महायुति की ऐतिहासिक जीत, अगला मुख्यमंत्री कौन?

शिंदे और पवार को मिलेंगे अहम मंत्रालय

सूत्रों के मुताबिक, एकनाथ शिंदे को शहरी विकास और लोक निर्माण विभाग जैसे बड़े मंत्रालय सौंपे जा सकते हैं, जबकि अजीत पवार को वित्त मंत्रालय की जिम्मेदारी दी जाएगी।

5 दिसंबर को शपथ ग्रहण समारोह

महाराष्ट्र में महायुति सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 5 दिसंबर को मुंबई के आजाद मैदान में होगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने बताया कि यह कार्यक्रम शाम 5 बजे शुरू होगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा और एनडीए के अन्य प्रमुख नेता इस समारोह में शामिल होंगे।

महायुति की ताकत

  • भाजपा: 132 सीटें
  • शिवसेना (शिंदे गुट): 57 सीटें
  • एनसीपी (अजित पवार गुट): 41 सीटें

महायुति के इस बड़े बहुमत से राज्य में राजनीतिक स्थिरता की उम्मीद जताई जा रही है।

  • विधानमंडल सत्र: महाराष्ट्र विधानसभा का शीतकालीन सत्र 16 से 24 दिसंबर तक होने की संभावना है।
  • नई सरकार की प्राथमिकताएं: शिंदे और पवार को अहम मंत्रालय मिलने से महायुति का फोकस शहरी विकास और वित्तीय स्थिरता पर रहेगा।