PM Modi Live Update : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी 21 नवंबर को पश्चिम बंगाल, बिहार और उत्तर प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। तीन राज्यों के इस दौरे में शिक्षा, सड़क संपर्क, ऊर्जा और कौशल विकास से जुड़े कई कार्यक्रम शामिल हैं। बिहार के वैशाली में गंगा नदी पर बने छह लेन के नीतीश सेतु को राष्ट्र को समर्पित करना प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सबसे प्रमुख हिस्सा होगा।
इस दौरान बिहार में करीब 34,470 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और लोकार्पण किया जाएगा। प्रधानमंत्री 100 पीएम-ईबसों को हरी झंडी दिखाने के साथ प्रधानमंत्री आवास योजना के 26,900 से अधिक लाभार्थियों के गृह प्रवेश कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।