कोलकाता/चेन्नई/गुवाहाटी : पाँच राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजों ने आज भारतीय राजनीति के इतिहास में एक नया अध्याय लिख दिया है। जहाँ पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के अभेद्य किले में भाजपा ने सेंध लगाकर बहुमत का आंकड़ा पार किया है, वहीं दक्षिण में सुपरस्टार विजय की पार्टी (TVK) ने दशकों पुरानी द्रविड़ राजनीति की जड़ों को हिला कर रख दिया है।
Election 2026 LIVE: बंगाल में 'कमल' का शंखनाद, तमिलनाडु में विजय की 'एंट्री'; 5 राज्यों के नतीजों ने बदली देश की सियासत
Live Updates
West Bengal Election Result LIVE: भबानीपुर में ममता 7 हजार वोटों से आगे
Kerala Result LIVE: केरल चुनाव: कांग्रेस के चांडी ओमन को मिली जीत
केरल की पुथुपल्ली विधानसभा सीट से कांग्रेस के विधायक चांडी ओमन ने सोमवार को इसी सीट पर 52,907 मतों के बड़े अंतर से जीत हासिल की. वह केरल के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत ओमान चांडी के बेटे हैं. केरल में नौ अप्रैल को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हुआ था. निर्वाचन आयोग के अनुसार चांडी को मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के उम्मीदवार के.एम. राधाकृष्णन के खिलाफ कुल 84,031 वोट मिले. राधाकृष्णन को कुल 31,124 वोट हासिल हुए.
Election Result LIVE: BJP कार्यालयों में शुरू होगा जश्न
पश्चिम बंगाल और असम में मिली जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में उत्साह का माहौल है. कुछ ही देर में बीजेपी के प्रदेश कार्यालयों में जश्न शुरू होने वाला है, जहां प्रदेश अध्यक्ष सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे. कार्यकर्ताओं द्वारा ढोल‑नगाड़ों, मिठाइयों और आतिशबाजी के साथ जीत का जश्न मनाने की तैयारी की जा रही है.
Election Result LIVE: बंगाल में BJP 191 सीट पर आगे
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग के आधिकारिक आंकड़े के मुताबिक भाजपा 191 सीट पर आगे है.
Stay Updated!
Get the latest breaking news directly on your phone.