वैशाली जिले के राघोपुर दियारा क्षेत्र के रामपुर में एक दर्दनाक नाव हादसा हुआ है। भोज खाने जा रहे करीब 15 से 20 युवकों और बच्चों से भरी एक छोटी नाव (डोंगी) नदी में अनियंत्रित होकर पलट गई। Vaishali Boat Accident के बाद इलाके में कोहराम मच गया।

स्थानीय लोगों और गोताखोरों की मदद से अब तक 10 शवों को पानी से बाहर निकाला जा चुका है। सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमला और पुलिस बल मौके पर पहुंच गए। अन्य लापता लोगों की तलाश में राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर चलाया जा रहा है।

Vaishali Boat Accident कैसे हुआ

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नाव काफी छोटी थी और उस पर क्षमता से अधिक लोग सवार थे। माना जा रहा है कि इसी वजह से यह बड़ा हादसा हुआ। 

प्रत्यक्षदर्शी ने क्या बताया

स्थानीय निवासी मनीष कुमार ने बताया कि दियारे में एक भोज का आयोजन था और लोग सिंघेसर राय के यहां भोज खाने जा रहे थे। नदी पार करने के दौरान ही नाव डूब गई। उनके मुताबिक नाव पर करीब 15 से 20 बच्चे और युवक सवार थे और सभी पानी में समा गए।

मनीष कुमार ने नाव को बहुत छोटी डोंगी बताया। उन्होंने कहा कि घटना को करीब आधा घंटा हुआ है और लोग अब भी शवों की तलाश कर रहे हैं। उनके अनुसार सभी सवार एक ही गांव के थे।

राघोपुर दियारा में राहत और बचाव अभियान

घटना के बाद से स्थानीय लोग और गोताखोर नदी में तलाशी अभियान में जुटे हैं। प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस बल भी मौके पर मौजूद हैं। अब तक 10 शव बाहर निकाले जा चुके हैं, जबकि बाकी लापता लोगों की तलाश जारी है।