Gandhi Jayanti 2026: सादा जीवन उच्च विचार महात्मा गांधी इसी सिद्धांत पर अपनी जिंदगी को जीते थे और यही वजह है कि उनके जयंती पर उन्हें लोग याद करते हैं। उन्होंने इतिहास में अपना एक अलग नाम दर्ज किया है। निश्चित तौर पर उन्होंने अपनी जिंदगी में कई लोगों को इंस्पायर किया लेकिन क्या आपको पता है कि महात्मा गांधी की कई आदत है जो आपके लाइफस्टाइल को भी हेल्दी बनाने के लिए काफी है। अक्टूबर गांधी जयंती 2026 के मौके पर आइए जानते हैं क्या है वह आदतें जो आपके लिए भी हेल्दी साबित हो सकता है और इससे स्वास्थ्य लाभ है।
Gandhi Jayanti 2026 पर जाने वॉकिंग के क्या है
बताया जाता है कि गांधी जी की दिनचर्या में रोजाना वॉकिंग शामिल था और वह लगभग 18 किलोमीटर चलते थे। आपको बता दें कि हर दिन वॉक करने से आपकी हार्ट हेल्थ ठीक रहती है और स्ट्रेस भी कम होता है।
डाइट को लेकर महात्मा गांधी थे स्ट्रिकट
अपने डाइट को हेल्दी बनाने के लिए लोग हजारों रुपए खर्च करते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि महात्मा गांधी सात्विक और उन चीजों को डाइट में शामिल करते थे जो हेल्दी होता था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ताजा फल, हरी सब्जियां, बाजरा और गुड़ के साथ शाकाहारी खाना खाते थे। प्रोसेस्ड चीनी और नमक से बचते थे।
मेडिटेशन का अपना होता है एक महत्त्व
मेडिटेशन को महात्मा गांधी अपनी जिंदगी में खास स्थान देते थे और ऐसे में अगर इसकी बात करें तो हर दिन 10 से 15 मिनट खुद को शांत रखना जरूरी है । इस दौरान आप अपने बारे में चिंतन कर सकते हैं। इससे आपकी एकाग्रता बढ़ती है और बिना वजह आप किसी भीचीज़ज कोज़्यादा सोचने से बचते हैं।
शराब और तंबाकू से दूर रहना क्यों है जरूरी
शराब और तंबाकू जैसी नशीली चीजों से महात्मा गांधी खुद को दूर रखते थे। इसकी बजाय गर्म पानी, नींबू और शहद जैसे प्राकृतिक विकल्पों को आजमाते थे। निश्चित तौर पर स्वास्थ्य को फायदा मिलता है।
क्यों है स्वच्छता का आपकी जिंदगी में महत्व
महात्मा गांधी अपनेआसपास की सफाईई का अच्छे से ध्यान रखते थे। उनका मानना था कि अगर आपके आसपास स्वच्छता रहती है, तोयह आपकी हेल्थ के लिए जरूरी है।
जानिए गांधी जी की जिंदगी में नियमित उपवास का महत्व
आज के समय में लोग एक्सपर्ट की सलाह पर व्रत करते हैं लेकिन महात्मा गांधी नियमित तौर पर फ़ास्टिंग करते थे। इससे शरीर को डिटॉक्स करने के साथ-साथ भी बेहतर होता है।
अगरआप इन आदतों को अपनी जिंदगी में शामिल करते हैं, तो यह आपके लिए मददगार और फायदेमंद हो सकता है।
Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।