घरेलू Stock Market में पिछले सप्ताह रही तेजी के बाद अब निवेशकों की निगाहें कंपनियों के दूसरी तिमाही के वित्तीय परिणामों और महंगाई के आंकड़ों पर टिक गई हैं। आने वाले सप्ताह में एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टेक महिंद्रा, विप्रो, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक समेत कई प्रमुख कंपनियां अपने तिमाही नतीजे जारी करेंगी।
इसके अलावा खुदरा और थोक महंगाई के आंकड़े भी इसी सप्ताह जारी होने हैं। इन घरेलू संकेतकों के साथ वैश्विक परिस्थितियां, खासकर पश्चिम एशिया की स्थिति और कच्चे तेल की कीमतें, बाजार की निवेश धारणा और शेयरों की दिशा को प्रभावित कर सकती हैं।
पिछले सप्ताह Stock Market में सेंसेक्स-निफ्टी की चाल
बीते सप्ताह सोमवार, मंगलवार और शुक्रवार को बाजार में तेजी रही, जबकि बुधवार और गुरुवार को दबाव दिखा। पूरे सप्ताह में बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 562.63 अंक यानी 0.78 प्रतिशत मजबूत होकर शुक्रवार को 72,472.33 अंक पर बंद हुआ।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 भी सप्ताह में 98.50 अंक यानी 0.44 प्रतिशत चढ़कर 22,520.45 अंक पर पहुंच गया। निफ्टी मिडकैप-50 में 0.32 प्रतिशत की गिरावट रही, जबकि निफ्टी स्मॉलकैप-100 में 0.5 प्रतिशत की बढ़त दर्ज हुई।
सेंसेक्स की 15 कंपनियां चढ़ीं, 15 में गिरावट
सप्ताह के दौरान सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से 15 के शेयर बढ़त में रहे और 15 में गिरावट आई।
Stock Market में किन शेयरों ने दिखाया दम
दूसरी तिमाही के बेहतर आंकड़ों के बाद टाटा समूह की फैशन और लाइफस्टाइल रिटेल कंपनी ट्रेंट सबसे मजबूत प्रदर्शन वाले शेयरों में रही। इसमें सप्ताह के दौरान 12.42 प्रतिशत की तेजी आई।
इसके अलावा कोटक महिंद्रा बैंक 4.84 प्रतिशत, टीसीएस 4.03 प्रतिशत, भारती एयरटेल 3.77 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 3.72 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 3.71 प्रतिशत, आईटीसी 3.58 प्रतिशत और इटरनल 3.14 प्रतिशत मजबूत हुए।
अडानी पोर्ट्स में 1.27 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर में 1.09 प्रतिशत और बजाज फाइनेंस में 0.93 प्रतिशत की बढ़त रही। भारतीय स्टेट बैंक और बजाज फिनसर्व दोनों 0.43 प्रतिशत चढ़े। रिलायंस इंडस्ट्रीज में 0.41 प्रतिशत और एलएंडटी में 0.37 प्रतिशत की तेजी रही।
किन शेयरों में आई गिरावट
बीईएल का शेयर सप्ताह में सबसे ज्यादा 3.91 प्रतिशत टूटा। टाटा स्टील में 3.07 प्रतिशत, सन फार्मा में 2.93 प्रतिशत, टाइटन में 2.84 प्रतिशत, एशियन पेंट्स में 2.55 प्रतिशत और एचसीएल टेक्नोलॉजीज में 2.34 प्रतिशत की गिरावट रही।
महिंद्रा एंड महिंद्रा 2.07 प्रतिशत और पावरग्रिड 2.02 प्रतिशत नीचे बंद हुए। एनटीपीसी में 1.77 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक में 1.70 प्रतिशत, इंडिगो में 1.45 प्रतिशत, टेक महिंद्रा में 1.43 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट में 1.10 प्रतिशत और इंफोसिस में 1.06 प्रतिशत की कमजोरी दिखी। मारुति सुजुकी का शेयर 0.04 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ।
अब Stock Market को किन संकेतकों से मिलेगी दिशा
आने वाले सप्ताह में दूसरी तिमाही के नतीजे बाजार के लिए प्रमुख ट्रिगर रहेंगे। इनके साथ खुदरा और थोक महंगाई के आंकड़े भी निवेशकों के लिए अहम होंगे। वैश्विक मोर्चे पर पश्चिम एशिया की स्थिति और कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव Stock Market की चाल को प्रभावित कर सकता है।