News Tv India - : खेल
हैदराबाद: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के रोमांचक मुकाबले में सोमवार को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने राजस्थान रॉयल्स (RR) के अजेय क्रम को तोड़ दिया। राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मैच में हैदराबाद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राजस्थान को 57 रनों से करारी शिकस्त दी। इस हार के साथ ही राजस्थान रॉयल्स का पिछले चार मैचों से चला आ रहा जीत का सिलसिला थम गया है।
प्वाइंट्स टेबल की बात करें तो हार के बावजूद राजस्थान रॉयल्स 5 में से 4 जीत के साथ शीर्ष पर बनी हुई है। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद 5 मैचों में अपनी दूसरी जीत दर्ज कर चौथे स्थान पर पहुंच गई है।
ईशान किशन की कप्तानी पारी और हैदराबाद का विशाल स्कोर
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने पहली ही गेंद पर स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा (0) का विकेट गंवा दिया। हालांकि, इसके बाद कप्तान ईशान किशन ने मोर्चा संभाला और ट्रेविस हेड के साथ मिलकर पारी को पटरी पर लाया। हेड ने 18 गेंदों में 18 रन बनाए।
असली धमाका तब हुआ जब ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन के बीच 39 गेंदों में 88 रनों की तूफानी साझेदारी हुई। कप्तान ईशान किशन ने महज 44 गेंदों में 8 चौकों और 6 छक्कों की मदद से 91 रनों की आतिशी पारी खेली। क्लासेन ने 40 रनों का योगदान दिया, जबकि अंत में नितीश रेड्डी (28) और सलिल अरोड़ा (24 नाबाद) ने स्कोर को 216/6 तक पहुंचा दिया। राजस्थान की ओर से जोफ्रा आर्चर ने 2 विकेट चटकाए।
प्रफुल्ल हिंगे का ड्रीम डेब्यू: 3 ओवर में ढहा राजस्थान का टॉप ऑर्डर
217 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत किसी बुरे सपने जैसी रही। डेब्यू मैच खेल रहे प्रफुल्ल हिंगे ने अपने पहले ही ओवर में 3 विकेट झटककर सनसनी फैला दी। राजस्थान ने महज 9 रन के स्कोर पर अपने 5 प्रमुख विकेट गंवा दिए थे। यशस्वी जायसवाल (1) और कप्तान रियान पराग (0) भी फ्लॉप रहे।
जडेजा और फरेरा की संघर्षपूर्ण साझेदारी
जब टीम पूरी तरह बिखर चुकी थी, तब अनुभवी रवींद्र जडेजा और डोनोवन फरेरा ने मोर्चा संभाला। दोनों के बीच छठे विकेट के लिए 118 रनों की शानदार साझेदारी हुई, जिसने एक समय राजस्थान की उम्मीदें जगा दी थीं। फरेरा ने 44 गेंदों में 69 रन बनाए, जबकि जडेजा 45 रन बनाकर आउट हुए।
जडेजा के आउट होते ही राजस्थान की पारी फिर लड़खड़ा गई और पूरी टीम 19 ओवरों में 159 रन पर सिमट गई। हैदराबाद की ओर से डेब्यू स्टार प्रफुल्ल हिंगे और साकिब हुसैन ने 4-4 विकेट लेकर जीत सुनिश्चित की। ईशान मलिंगा ने भी 2 विकेट अपने नाम किए।
मुंबई : आईपीएल 2026 के 20वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मुंबई इंडियंस (एमआई) को 18 रनों से हराया। आरसीबी से मिले 241 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए एमआई 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 222 रन ही बना सकी।
आरसीबी से मिले 241 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत अच्छी रही। रयान रिकेल्टन और रोहित शर्मा की जोड़ी अच्छी लय में दिखाई दी। हालांकि, हैमस्ट्रिंग में खिंचाव होने के कारण रोहित 19 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हो गए और दोबारा बल्लेबाजी करने नहीं उतरे। रिकेल्टन ने 22 गेंदों में 3 चौकों और तीन छक्कों की मदद से 37 रन बनाए। कप्तान सूर्यकुमार यादव अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में नाकाम रहे, और वह 22 गेंदों में 33 रन बनाकर आउट हुए। तिलक वर्मा भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और सिर्फ एक ही बना पाए।
हार्दिक पांड्या कुछ दमदार शॉट्स खेले और वह 22 गेंदों में 40 रन बनाकर जैकब डफी का शिकार बने। हार्दिक ने अपनी इस पारी में 6 चौके और एक छक्का लगाया। नमन धीर एक रन ही बना सके। शेरफेन रदरफोर्ड ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए महज 31 गेंदों में 71 रनों की नाबाद पारी खेली, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सके। रदरफोर्ड ने अपनी इस पारी में एक चौका और 9 छक्के लगाए। सैंटनर 8 रन बनाकर नाबाद रहे। गेंदबाजी में आरसीबी की ओर से सुयश शर्मा ने सर्वाधिक 2 विकेट चटकाए, जबकि जैकब डफी ने एक विकेट अपने नाम किया।
इससे पहले, टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 20 ओवर में 4 विकेट गंवाकर 240 रन बनाए। फिल साल्ट और विराट कोहली ने टीम को शानदार शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 120 रनों की साझेदारी निभाई। कोहली ने 38 गेंदों में 50 रन बनाए, तो साल्ट ने 36 गेंदों में 78 रनों की शानदार पारी खेली। साल्ट ने अपनी इस पारी में 6 चौके और 6 छक्के लगाए। कप्तान रजत पाटीदार बेहतरीन लय में दिखाई दिए और उन्होंने 20 गेंदों में 53 रन बनाए।
अंत के ओवरों में टिम डेविड ने सिर्फ 16 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 34 रन बनाए, जबकि जितेश शर्मा 10 रन ही बना सके। गेंदबाजी में मुंबई इंडियंस की ओर से बोल्ट-हार्दिक, सैंटनर और शार्दुल ने एक-एक विकेट चटकाया। आरसीबी की यह इस सीजन की तीसरी जीत है। वहीं, एमआई को आईपीएल 2026 में तीसरी हार का सामना करना पड़ा है।
चेन्नई : आईपीएल 2026 के 18वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने शनिवार को एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) को 23 रनों से हराया। यह सीएसके की इस सीजन की पहली जीत है। सीएसके से मिले 213 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की पूरी टीम 189 रन बनाकर ऑलआउट हुई।
चेन्नई सुपर किंग्स से मिले 213 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत अच्छी रही। केएल राहुल और पाथुम निसांका ने पहले विकेट के लिए मिलकर 4.6 ओवर में 61 रन जोड़े। राहुल 10 गेंदों में 18 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, निसांका ने 24 गेंदों में 5 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 41 रन बनाए। हालांकि, समीर रिजवी इस मुकाबले में बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और वह 6 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान अक्षर पटेल को सिर्फ एक रन के स्कोर पर गुरजपनीत सिंह ने पवेलियन भेजा।
डेविड मिलर भी दिल्ली कैपिटल्स की नैया को पार नहीं लगा सके और वह 14 गेंदों में सिर्फ 17 रन ही बना सके। आशुतोष शर्मा 10 गेंदों में 19 रन बनाने के बाद नूर अहमद की गेंद पर अंशुल कंबोज को कैच देकर पवेलियन लौटे। ट्रिस्टन स्टब्स ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 38 गेंदों पर 60 रनों की दमदार पारी खेली, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से बाकी बल्लेबाजों का साथ नहीं मिल सका। आकिब 4 रन बनाकर आउट हुए। कुलदीप यादव 4 रन बनाकर अंशुल कंबोज का शिकार बने। चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से जेमी ओवरटन ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर के स्पेल में सिर्फ 18 रन देकर 4 विकेट निकाले। वहीं, अंशुल कंबोज ने 3 विकेट चटकाए।
इससे पहले, सीएसके ने 20 ओवर में 2 विकेट गंवाकर स्कोरबोर्ड पर 212 रन लगाए। संजू सैमसन और ऋतुराज गायकवाड़ की सलामी जोड़ी इस सीजन में पहली बार अच्छी लय में दिखाई दी। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 6.2 ओवर में 62 रन जोड़े। ऋतुराज 18 गेंदों का सामना करने के बाद 15 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद सैमसन को आयुष म्हात्रे के रूप में अच्छा जोड़ीदार मिला। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 68 गेंदों में 113 रनों की अहम साझेदारी निभाई। आयुष 36 गेंदों में 59 रन बनाकर रिटायर्ड आउट हुए। वहीं, संजू सैमसन ने 52 गेंदों में आईपीएल में अपना चौथा शतक लगाया। सैमसन ने 56 गेंदों में 15 चौके और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 115 रनों की यादगार पारी खेली। वहीं, शिवम दुबे ने 10 गेंदों में नाबाद 20 रन बनाए। गेंदबाजी में डीसी की ओर से एकमात्र विकेट अक्षर पटेल ने लिया। यह दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी हार है।
ईडन गार्डन्स में मुकुल चौधरी का तूफान: लखनऊ ने कोलकाता के जबड़े से छीनी जीत, रोमांचक मुकाबले में केकेआर पस्त
कोलकाता : आईपीएल 2026 में गुरुवार को ईडन गार्डन्स के मैदान पर सांसें रोक देने वाले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को 3 विकेट से हराया। एलएसजी की तरफ से युवा बल्लेबाज मुकुल चौधरी ने अर्धशतकीय पारी खेलते हुए हारी हुई बाजी को पलट दिया।
182 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम को मिचेल मार्श और एडेन मार्करम ने सधी हुई शुरुआत दी। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 4.1 ओवर में 41 रन जोड़े। मार्श 11 गेंदों में 15 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, मार्करम अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा सके और वह 15 गेंदों में 22 रन बनाने के बाद वैभव अरोड़ा का शिकार बने। वैभव ने तीन गेंदों के अंदर ही एलएसजी के दोनों सलामी बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा।
कप्तान ऋषभ पंत बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और 9 गेंदों में 10 रन बनाकर आउट हुए। निकोलस पूरन का निराशाजनक प्रदर्शन इस मुकाबले में भी जारी रहा और वह 15 गेंदों का सामना करने के बावजूद सिर्फ 13 रन ही बना सके। अब्दुल समद को अनुकूल रॉय ने सिर्फ 2 रनों के स्कोर पर क्लीन बोल्ड किया। हालांकि, आयुष बदोनी एक छोर संभालकर खड़े रहे और उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतकीय पारी खेली। बदोनी ने 34 गेंदों में 54 रन बनाए। अपनी इस पारी में उन्होंने 7 चौके और 2 छक्के लगाए।
अंत के ओवरों में एलएसजी के 21 वर्षीय बल्लेबाज मुकुल चौधरी ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 27 गेंदों में 54 रनों की नाबाद पारी खेलकर लखनऊ सुपर जायंट्स को यादगार जीत दिलाई। मुकुल ने अपनी इस पारी में 2 चौके और 7 छक्के लगाए। आखिरी ओवर में जीत के लिए एलएसजी को 14 रनों की जरूरत थी। वैभव अरोड़ा के इस ओवर में मुकुल ने 2 छक्के लगाते हुए केकेआर की जीत की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। गेंदबाजी में केकेआर की ओर से वैभव अरोड़ा, अनुकूल रॉय ने दो-दो विकेट चटकाए। वहीं, नरेन और कैमरून ग्रीन ने एक-एक विकेट निकाला।
इससे पहले, टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 181 रन लगाए। फिल एलन बल्ले से कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके और सिर्फ 9 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि, अजिंक्य रहाणे और अंगकृष रघुवंशी ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए दूसरे विकेट के लिए 52 गेंदों में 84 रनों की अहम साझेदारी निभाई। रहाणे ने 24 गेंदों में 41 रन बनाए, जबकि अंगकृष ने 33 गेंदों में 45 रन बनाए। रिंकू सिंह सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हुए।
हालांकि, इसके बाद कैमरून ग्रीन और रोवमैन पॉवेल ने मोर्चा संभाला और पांचवें विकेट के लिए 40 गेंदों में 70 रनों की अटूट साझेदारी निभाई। ग्रीन 24 गेंदों में 3 चौके और एक छक्के की मदद से 32 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, पॉवेल ने 4 चौके और 2 छक्के लगाते हुए 24 गेंदों में नाबाद 39 रन बनाए। गेंदबाजी में एलएसजी की ओर से दिग्वेश राठी, आवेश खान, प्रिंस यादव और सिद्धार्थ ने एक-एक विकेट निकाला। यह केकेआर की इस सीजन में तीसरी हार है। वहीं,लखनऊ सुपर जायंट्स ने आईपीएल 2026 में दूसरी जीत दर्ज की है।
IPL 2026: दिल्ली को हराकर गुजरात टाइटंस ने खोला जीत का खाता, अंकतालिका में लंबी छलांग; राजस्थान टॉप पर बरकरार
नई दिल्ली : आईपीएल 2026 का 14वां मुकाबला बुधवार को गुजरात टाइटंस (जीटी) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। जीटी ने 1 रन से डीसी को हराकर सीजन में अपनी पहली जीत दर्ज की और अंकतालिका में छठे स्थान पर पहुंच गई। आइए देखते हैं कि डीसी और जीटी के बीच हुए मैच के बाद अंकतालिका की तस्वीर क्या है।
राजस्थान रॉयल्स (आरआर) सीजन के अपने तीनों शुरुआती मैच जीतकर 6 अंक के साथ अंकतालिका में पहले स्थान पर है। पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) अपने 3 मैचों में 2 जीत और एक रद्द हुए मैच से कुल 5 अंक लेकर दूसरे स्थान पर है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) अपने दोनों मैच जीतकर 4 अंक के साथ तीसरे स्थान पर है।
दिल्ली कैपिटल्स 3 मैचों में 2 जीत और 1 हार के साथ 4 अंक लेकर चौथे स्थान पर है। सनराइजर्स हैदराबाद 3 मैचों में 1 जीत और 2 हार के साथ 2 अंक लेकर पांचवें स्थान पर है।
गुजरात टाइटंस तीन मैचों में 1 जीत के साथ 2 अंक लेकर छठे स्थान पर है। लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) 2 मैचों में 1 जीत और 1 हार के साथ 2 अंक लेकर सातवें स्थान पर है। मुंबई इंडियंस (एमआई) 3 मैचों में 1 जीत और 2 हार के साथ 2 अंक लेकर आठवें स्थान पर है। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) 3 मैचों में 2 हार और एक रद्द मैच से 1 अंक लेकर नौवें नंबर पर है। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) अब तक के अपने तीनों मैच हारी है और बिना किसी अंक के दसवें स्थान पर मौजूद है।
अंक के साथ-साथ रन रेट के आधार पर भी टीमों की रैंकिंग निर्धारित है।
नंबर वन पर काबिज राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ियों का ही ऑरेंज और पर्पल कैप पर कब्जा है। आरआर के यशस्वी जायसवाल ने 3 मैचों में 170 रन बनाए हैं, और ऑरेंज कैप उनके पास है। आरआर के ही रवि बिश्नोई ने 3 मैचों में 7 विकेट लिए हैं। उनके पास पर्पल कैप है।
बेंगलुरु : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने आईपीएल 2026 में जीत के सिलसिले को जारी रखा है। रविवार को एम. चिन्नास्वामी के मैदान पर खेले गए मुकाबले में आरसीबी ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को 43 रनों से हराया। यह आरसीबी की लगातार दूसरी जीत है। वहीं, सीएसके की इस सीजन में यह लगातार तीसरी हार है। आरसीबी से मिले 251 रनों के लक्ष्य के जवाब में सीएसके की पूरी टीम 19.4 ओवर में 207 रन बनाकर ऑलआउट हुई।
आरसीबी से मिले 251 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ महज 7 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, संजू सैमसन 5 गेंदों में 9 रन बनाकर पवेलियन लौटे। आयुष म्हात्रे भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और महज एक रन बनाकर आउट हुए। कार्तिक शर्मा ने लगातार तीसरे मुकाबले में अपने प्रदर्शन से निराश किया और वह 3 गेंदों में सिर्फ 6 रन ही बना सके। शिवम दुबे अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में नाकाम रहे और 13 गेंदों में 18 रन बनाने के बाद अभिनंदन सिंह का शिकार बने।
सरफराज खान ने एक छोर से बढ़िया बल्लेबाजी करते हुए 25 गेंदों में 50 रनों की दमदार पारी खेली। अपनी इस पारी में सरफराज ने 8 चौके और 2 छक्के लगाए। प्रशांत वीर ने 29 गेंदों में 43 रन बनाए और उन्होंने जेमी ओवरटन के साथ मिलकर सातवें विकेट के लिए 57 रन जोड़े। ओवरटन ने 37 रनों का योगदान दिया। नूर अहमद 8 रन बनाकर भुवनेश्वर कुमार का शिकार बने। मैट हेनरी को अभिनंदन सिंह ने 2 रनों के स्कोर पर आउट किया। गेंदबाजी में आरसीबी की तरफ से भुवनेश्वर कुमार ने सर्वाधिक 3 विकेट निकाले। वहीं, जैकब डफी और क्रुणाल पांड्या ने दो-दो विकेट चटकाए।
इससे पहले, आरसीबी ने बल्लेबाजों के दमदार प्रदर्शन के बूते 20 ओवर में 3 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 250 रन लगाए। विराट कोहली और फिल साल्ट ने टीम को सधी हुई शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 37 रन जोड़े। कोहली 18 रन बनाकर आउट हुए, जबकि साल्ट ने 30 गेंदों में 46 रन बनाए। नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने उतरे देवदत्त पडिक्कल ने 29 गेंदों का सामना करते हुए 50 रनों की दमदार पारी खेली। अपनी इस पारी में पडिक्कल ने 5 चौके और 2 छक्के लगाए।
कप्तान रजत पाटीदार ने महज 19 गेंदों में 252 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए नाबाद 48 रन बनाए, जबकि टिम डेविड ने मात्र 25 गेंदों का सामना करते हुए 70 रनों की धमाकेदार पारी खेली। रजत और डेविड ने मिलकर चौथे विकेट के लिए 99 रनों की अटूट साझेदारी निभाई। टिम डेविड ने अपनी इस तूफानी पारी में 3 चौके और 8 छक्के लगाए। सीएसके की ओर से गेंदबाजी में अंशुल कंबोज, शिवम दुबे और ओवरटन ने एक-एक विकेट चटकाया। यह चेन्नई सुपर किंग्स की इस सीजन लगातार तीसरी हार है।
आईपीएल 2026: अहमदाबाद में चला रवि बिश्नोई की फिरकी का जादू, राजस्थान ने गुजरात को रोमांचक मुकाबले में दी मात
अहमदाबाद: नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में शनिवार रात आईपीएल 2026 का एक और बेहद रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। राजस्थान रॉयल्स (RR) ने अपने शानदार गेंदबाजी और बल्लेबाजी प्रदर्शन के दम पर गुजरात टाइटंस (GT) को उनके घर में 6 रनों से पराजित किया। 211 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 204 रन ही बना सकी। इस जीत के साथ राजस्थान ने सीजन में अपनी लगातार दूसरी सफलता दर्ज की है।
अंतिम ओवरों में मैच किसी भी ओर पलट सकता था, लेकिन जोफ्रा आर्चर और तुषार देशपांडे की कसी हुई गेंदबाजी ने गुजरात के बल्लेबाजों को हाथ खोलने का मौका नहीं दिया। गुजरात के लिए राशिद खान और कगिसो रबाडा ने अंत तक संघर्ष किया, लेकिन वे अपनी टीम को जीत की दहलीज के पार नहीं ले जा सके।
बिश्नोई का 'चौका' और सुदर्शन की जुझारू पारी
लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस को साई सुदर्शन और कुमार कुशाग्र ने ठोस शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 7.6 ओवर में 78 रन जोड़े। सुदर्शन ने अपनी बेहतरीन फॉर्म जारी रखते हुए 44 गेंदों में 73 रनों की पारी खेली, जिसमें 9 चौके और 3 छक्के शामिल थे। हालांकि, मध्यक्रम में जोस बटलर (26 रन) और ग्लेन फिलिप्स (3 रन) के जल्दी आउट होने से टीम दबाव में आ गई।
राजस्थान की ओर से लेग स्पिनर रवि बिश्नोई ने मैच का पासा पलट दिया। बिश्नोई ने अपने 4 ओवर के स्पेल में 41 रन देकर 4 महत्वपूर्ण विकेट झटके, जिसने गुजरात के मध्यक्रम की कमर तोड़ दी। नांद्रे बर्गर और तुषार देशपांडे ने भी एक-एक विकेट लेकर उनका बखूबी साथ निभाया।
ध्रुव जुरैल और यशस्वी का 'पावर' शो
इससे पहले, टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट पर 210 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया। सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और युवा वैभव सूर्यवंशी ने पहले विकेट के लिए मात्र 6.2 ओवर में 70 रन जोड़कर आक्रामक इरादे साफ कर दिए। वैभव ने 31 रन बनाए, जबकि यशस्वी ने 36 गेंदों में 55 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली।
तीसरे नंबर पर प्रमोट किए गए ध्रुव जुरैल आज अलग ही अंदाज में नजर आए। उन्होंने मैदान के चारों ओर शॉट्स खेलते हुए मात्र 42 गेंदों में 75 रनों की आतिशी पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। जुरैल और यशस्वी के बीच दूसरे विकेट के लिए हुई 56 रनों की साझेदारी ने राजस्थान को बड़े स्कोर तक पहुँचाने में अहम भूमिका निभाई।
गुजरात की लगातार दूसरी हार
गुजरात टाइटंस की ओर से कगिसो रबाडा ने सबसे अधिक 2 विकेट लिए, लेकिन उनके अन्य गेंदबाज रनों की रफ्तार पर अंकुश लगाने में नाकाम रहे। शिमरोन हेटमायर ने अंत में 8 गेंदों में 18 रनों का कैमियो खेलकर स्कोर को 210 तक पहुँचाया। कप्तान रियान पराग हालांकि इस मैच में केवल 8 रन ही बना सके।
इस हार के साथ गुजरात टाइटंस के लिए प्लेऑफ की राह चुनौतीपूर्ण होती दिख रही है, क्योंकि यह उनकी सीजन की लगातार दूसरी हार है। वहीं, राजस्थान रॉयल्स की टीम संतुलित प्रदर्शन के साथ अंक तालिका में ऊपर की ओर कदम बढ़ा रही है।
आईपीएल 2026: श्रेयस अय्यर की कप्तानी पारी से पंजाब की लगातार दूसरी जीत, चेन्नई को घर में मिली मात
चेन्नई: चेपॉक के मैदान पर शुक्रवार को खेले गए आईपीएल 2026 के सातवें मुकाबले में पंजाब किंग्स (PBKS) ने अपना दबदबा कायम रखा। कप्तान श्रेयस अय्यर के अर्धशतक और प्रियांश आर्या की तूफानी बल्लेबाजी की बदौलत पंजाब ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 5 विकेट से शिकस्त दी। इस जीत के साथ ही पंजाब ने सीजन में अपनी लगातार दूसरी सफलता दर्ज की है, जबकि चेन्नई को अपने ही घरेलू मैदान पर लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा।
चेन्नई से मिले 210 रनों के चुनौतीपूर्ण लक्ष्य को पंजाब किंग्स ने बेहद आक्रामक अंदाज में हासिल किया। टीम ने मात्र 18.4 ओवरों में 5 विकेट खोकर जीत का लक्ष्य प्राप्त कर लिया। पंजाब की इस जीत ने टूर्नामेंट के शुरुआती चरण में ही अन्य टीमों के लिए खतरे की घंटी बजा दी है।
प्रियांश आर्या का 'पावरप्ले' धमाका
लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स को सलामी जोड़ी ने विध्वंसक शुरुआत दिलाई। प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह ने पहले विकेट के लिए महज 26 गेंदों में 61 रन जोड़कर मैच का रुख अपनी ओर मोड़ लिया। प्रियांश ने केवल 11 गेंदों का सामना करते हुए 354 के अविश्वसनीय स्ट्राइक रेट से 39 रन कूटे, जिसमें 4 गगनचुंबी छक्के शामिल रहे।
प्रभसिमरन ने भी संभलकर खेलते हुए 34 गेंदों में 43 रनों का योगदान दिया। मध्यक्रम में कूपर कोनोली ने 22 गेंदों में 36 रन बनाकर दबाव को कम रखा। हालांकि नेहल वढेरा 10 रन बनाकर जल्दी आउट हो गए, लेकिन पंजाब की रन गति में कोई कमी नहीं आई।
कप्तान अय्यर का अर्धशतक और फिनिशिंग टच
श्रेयस अय्यर ने एक बार फिर साबित किया कि क्यों उन्हें इस सीजन का सबसे भरोसेमंद कप्तान माना जा रहा है। उन्होंने एक छोर संभालते हुए सीजन का अपना पहला अर्धशतक जड़ा। अय्यर ने 29 गेंदों में 4 चौकों और 3 छक्कों की मदद से शानदार 50 रन बनाए। उनके आउट होने के बाद शशांक सिंह (14*) और मार्कस स्टोइनिस (9*) ने धैर्य बनाए रखा और टीम को जीत की दहलीज के पार पहुंचाया।
चेन्नई की ओर से मैट हेनरी और अंशुल कंबोज ने 2-2 विकेट लेकर वापसी की कोशिश की, लेकिन पंजाब के बल्लेबाजों के आक्रामक तेवरों के सामने उनकी कोशिशें नाकाम रहीं। चेन्नई के गेंदबाज अंतिम ओवरों में रन रोकने में पूरी तरह विफल साबित हुए।
आयुष म्हात्रे की पारी पर भारी पड़ी पंजाब की बल्लेबाजी
इससे पहले, टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट पर 209 रनों का मजबूत स्कोर बनाया था। सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन के जल्दी आउट होने के बाद आयुष म्हात्रे ने मोर्चा संभाला। आयुष ने 43 गेंदों में 73 रनों की जबरदस्त पारी खेली और ऋतुराज गायकवाड़ (28 रन) के साथ 96 रनों की साझेदारी की।
अंत के ओवरों में सरफराज खान ने 12 गेंदों में 32 रन और शिवम दुबे ने 27 गेंदों में नाबाद 45 रनों की आतिशी पारी खेलकर स्कोर को 200 के पार पहुंचाया। पंजाब की ओर से विजयकुमार वैशाक ने सर्वाधिक 2 विकेट लिए। हालांकि, बल्लेबाजों के इस शानदार प्रदर्शन के बावजूद चेन्नई के गेंदबाज इस बड़े स्कोर का बचाव नहीं कर सके।
आईपीएल 2026: ईडन गार्डन्स में हैदराबाद का धमाका, केकेआर को 65 रनों से दी करारी शिकस्त
कोलकाता: सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने गुरुवार रात ईडन गार्डन्स के ऐतिहासिक मैदान पर अपनी ताकत का प्रदर्शन करते हुए इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में पहली जीत दर्ज की है। सीजन के छठे मुकाबले में हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को 65 रनों के भारी अंतर से पराजित किया। इस हार के साथ केकेआर के लिए टूर्नामेंट की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही है, जिसे लगातार दूसरे मैच में हार का सामना करना पड़ा।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 226 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम को ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा की सलामी जोड़ी ने तूफानी शुरुआत दिलाई। दोनों ने महज 5.4 ओवरों में 82 रन जोड़कर केकेआर के गेंदबाजों को बैकफुट पर धकेल दिया। हेड ने 21 गेंदों में 46 रन बनाए, जबकि अभिषेक शर्मा ने भी 21 गेंदों में 48 रनों की आतिशी पारी खेली।
मध्यक्रम में क्लासेन और नितीश का जलवा
सलामी बल्लेबाजों के आउट होने के बाद एक समय हैदराबाद ने तेजी से विकेट गंवाए और स्कोर 118 रनों पर 4 विकेट हो गया। संकट की इस स्थिति में हेनरिक क्लासेन और युवा खिलाड़ी नितीश रेड्डी ने मोर्चा संभाला। दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 53 गेंदों में 82 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी हुई, जिसने टीम को 200 के पार पहुंचाया।
क्लासेन ने अपनी अर्धशतकीय पारी में 52 रन जोड़े, जबकि नितीश रेड्डी ने 39 रनों का बहुमूल्य योगदान दिया। केकेआर की ओर से ब्लेसिंग मुजरबानी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके, लेकिन वह रनों की रफ्तार को रोकने में नाकाम रहे। वैभव अरोड़ा को भी दो सफलताएं मिलीं।
केकेआर की बल्लेबाजी का ताश के पत्तों की तरह ढहना
227 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता की शुरुआत आक्रामक रही। फिन एलन ने महज 7 गेंदों में 28 रन ठोक दिए, लेकिन उनके आउट होते ही पारी लड़खड़ा गई। कप्तान अजिंक्य रहाणे केवल 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। मिडिल ऑर्डर में अंगकृष रघुवंशी ने 52 रनों की जुझारू पारी खेली और रिंकू सिंह (35 रन) के साथ संघर्ष करने की कोशिश की, लेकिन दूसरे छोर से सहयोग नहीं मिला।
पूरी कोलकाता टीम 16 ओवरों में मात्र 161 रनों पर सिमट गई। हैदराबाद की सटीक गेंदबाजी के सामने केकेआर का कोई भी बल्लेबाज टिक कर बड़े शॉट नहीं लगा सका। अंगकृष की अर्धशतकीय पारी भी टीम की हार का अंतर कम करने के अलावा और कुछ नहीं कर सकी।
उनादकट और मलिंगा की घातक गेंदबाजी
सनराइजर्स के गेंदबाजों ने शुरुआत से ही मैच पर अपनी पकड़ बनाए रखी। अनुभवी जयदेव उनादकट ने सबसे अधिक 3 विकेट लेकर केकेआर की कमर तोड़ दी। वहीं, ईशान मलिंगा और नितीश रेड्डी ने 2-2 विकेट चटकाए। हर्ष दुबे को भी एक सफलता हाथ लगी। इस सामूहिक गेंदबाजी प्रयास ने हैदराबाद को सीजन की पहली और आत्मविश्वास बढ़ाने वाली जीत दिलाई।
आईपीएल 2026: दिल्ली कैपिटल्स ने LSG के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जानें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
Key Highlights
दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
दोनों टीमें आईपीएल 2026 में अपनी पहली जीत दर्ज करने के इरादे से मैदान पर उतरी हैं।
कप्तान अक्षर पटेल और ऋषभ पंत ने मैच से पहले अपनी-अपनी रणनीतियों पर बात की।
आईपीएल 2026 का पांचवां मुकाबला: DC ने चुनी गेंदबाजी
लखनऊ : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के पांचवें रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) ने लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। यह मुकाबला लखनऊ में खेला जा रहा है, और दोनों ही टीमें इस सीजन की अपनी पहली जीत दर्ज करने के इरादे से मैदान पर उतरी हैं।
कप्तानों की रणनीति और उम्मीदें
टॉस जीतने के बाद दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने अपनी रणनीति के बारे में बताया। उन्होंने कहा, "हम देखना चाहते हैं कि क्या यह विकेट तेज गेंदबाजों को कोई खास मदद देता है। आंकड़ों पर गौर करें तो लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमें यहां अक्सर जीतती हैं, लेकिन यह एक नया टूर्नामेंट है, नई शुरुआत है। मुझे लगता है कि हमें पहले गेंदबाजी करके ही शुरुआत करनी चाहिए।" अक्षर ने पिछले साल की अच्छी शुरुआत का भी जिक्र किया और इस बार भी वैसी ही दमदार शुरुआत की उम्मीद जताई।
दूसरी ओर, लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस के फैसले को ज्यादा महत्व नहीं दिया। उन्होंने आत्मविश्वास से कहा, "इस विकेट पर टॉस से कोई खास फर्क नहीं पड़ेगा, ज्यादा कुछ नहीं बदलेगा। यह हमारे लिए पूरी तरह से एक नई ऊर्जा, एक नया लोगो, नए रंग और नई सोच के साथ मैदान पर उतरने का मौका है।" पंत ने आगे कहा कि टीम अच्छा महसूस कर रही है और खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने पिछले साल की चोटों को एक चिंता का विषय बताया था, लेकिन इस बार टीम पूरी तरह फिट है और हर खिलाड़ी मैदान पर अपना प्रभाव छोड़ना चाहता है।
हेड-टू-हेड: कौन किस पर भारी?
आईपीएल के इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच अब तक कुल 7 मुकाबले खेले गए हैं। इन भिड़ंतों में दिल्ली कैपिटल्स का पलड़ा थोड़ा भारी रहा है, जिन्होंने 4 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स 3 मैच जीतने में कामयाब रही है।
अगर हम पिछली भिड़ंतों पर नजर डालें तो, आईपीएल 2022 में लखनऊ सुपर जायंट्स ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए दोनों मैचों में जीत हासिल की थी। इसके बाद, आईपीएल 2023 में दोनों टीमें सिर्फ एक बार आमने-सामने आईं, और उस मुकाबले में भी जीत लखनऊ के नाम रही थी। हालांकि, आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स ने शानदार वापसी करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स के विरुद्ध दोनों ही मैच जीते। अगले सीजन (2025) में भी एलएसजी को डीसी के खिलाफ दोनों मैचों में हार का सामना करना पड़ा था, जिससे डीसी ने अपनी बढ़त मजबूत की।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
मैच के लिए दोनों टीमों ने अपनी प्लेइंग इलेवन की घोषणा कर दी है, जिसमें कुछ दिलचस्प बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग इलेवन इस प्रकार है: एडेन मार्करम, मिशेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), आयुष बडोनी, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मोहसिन खान, मोहम्मद शमी, एनरिक नॉर्टजे और प्रिंस यादव।
वहीं, दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन में शामिल हैं: केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नितीश राणा, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, विपराज निगम, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन और मुकेश कुमार।
IPL 2026 PBKS vs GT: कूपर कॉनॉली के नाबाद 72 रन, पंजाब किंग्स ने गुजरात को 3 विकेट से हराया
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के चौथे मुकाबले में पंजाब किंग्स और गुजरात के बीच मुल्लांपुर स्थित महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में रोमांचक टक्कर देखने को मिली. इस मैच में पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और गुजरात को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया.
गुजरात टाइटंस की शुरुआत धीमी
पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस की शुरुआत धीमी रही. टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 162 रन बनाए. गुजरात की ओर से कुछ बल्लेबाजों ने शुरुआत तो अच्छी की, लेकिन कोई भी खिलाड़ी बड़ी पारी नहीं खेल सका. सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन जल्दी ही 13 रन बनाकर आउट हो गए. कप्तान गिल ने 39 रन बनाए, लेकिन वह अपनी पारी को लंबा नहीं खींच सके. वहीं, बटलर ने 38 रन की पारी खेली, लेकिन वह भी बड़ा स्कोर खड़ा करने में नाकाम रहे.
पंजाब की ओर से गेंदबाजी शानदार रही. विजयकुमार वैशाक ने 4 ओवर में 34 रन देकर 3 विकेट हासिल किए और टीम को अहम सफलताएं दिलाईं. इसके अलावा, अनुभवी स्पिनर चहल ने किफायती गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में केवल 28 रन खर्च किए और 2 विकेट अपने नाम किए.
कूपर कॉनॉली की शानदार पारी
163 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की शुरुआत भी पूरी तरह सहज नहीं रही. टीम ने बीच में कुछ विकेट गंवाए और मुकाबला एक समय पर संतुलित नजर आने लगा. हालांकि, इसके बाद कूपर कॉनॉली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को जीत की ओर अग्रसर किया. उन्होंने 44 गेंदों में नाबाद 72 रन की बेहतरीन पारी खेली और अंत तक टिके रहे.
कॉनॉली के अलावा प्रभसिमरन सिंह ने 37 रन का योगदान दिया, जबकि कप्तान श्रेयस अय्यर ने 18 रन बनाए. पंजाब किंग्स ने 19.1 ओवर में 165 रन बनाकर 3 विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की.
जोफ्रा आर्चर और वैभव के आगे पस्त हुई धोनी की सेना, राजस्थान रॉयल्स की धमाकेदार जीत
गुवाहाटी : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का तीसरे मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक शतकीय पारी की बदौलत राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) को 8 विकेट से हरा दिया। वैभव ने महज 15 गेंदों पर अर्धशतक लगाया।
बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) 128 रन का लक्ष्य हासिल करने उतरी थी। यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने पहले विकेट के लिए 6.2 ओवर में 75 रन जोड़कर जीत की मजबूत नींव रखी। इस साझेदारी में वैभव ज्यादा मुखर रहे। वैभव ने 17 गेंदों पर 4 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 52 रन की पारी खेली। अंशुल कंबोज की गेंद पर सरफराज खान ने एक बेहतरीन कैच लेकर वैभव की पारी का अंत किया।
यशस्वी जायसवाल ने दूसरे विकेट के लिए ध्रुव जुरेल के साथ 24 रन की साझेदारी की। जुरेल 9 गेंदों पर 18 रन बनाकर आउट हुए। जायसवाल और कप्तान रियान पराग ने नाबाद 29 रन की साझेदारी कर टीम को जीत दिला दी। आरआर ने 12.1 ओवर में 2 विकेट पर 128 रन बनाकर मैच 8 विकेट से जीता।
जायसवाल ने पारी में एंकर की भूमिका निभाई। वह 36 गेंदों पर 1 छक्का और 3 चौकों की मदद से 38 रन बनाकर नाबाद रहे। पराग 11 गेंदों पर 1 छक्का और 1 चौके की मदद से 14 रन बनाकर नाबाद रहे।
सीएसके की तरफ से दोनों विकेट अंशुल कंबोज ने लिए।
टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सीएसके ने साधारण प्रदर्शन किया था। पूरी टीम 19.4 ओवर में 127 रन पर सिमट गई थी। सीएसके के लिए 100 पार करना भी मुश्किल हो जाता अगर आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए जेमी ओवरटन ने 36 गेंदों पर 2 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 43 रन की पारी नहीं खेली होती। ओवरटन ने आखिरी विकेट के लिए कंबोज के साथ 33 रन की साझेदारी की। इसके अलावा, सरफराज खान ने 17 और कार्तिक शर्मा ने 18 रन बनाए।
राजस्थान रॉयल्स के लिए जोफ्रा आर्चर ने 4 ओवर में 19 रन देकर 2, नांद्रे बर्गर ने 4 ओवर में 26 रन देकर 2, और रवींद्र जडेजा ने 3 ओवर में 18 रन देकर 2 विकेट लिए। ब्रिजेश शर्मा, संदीप शर्मा और रवि बिश्नोई को 1-1 विकेट मिला।
IPL 2026: रियान पराग की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स का टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला; संजू सैमसन ने पीली जर्सी में किया डेब्यू
गुवाहाटी : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का तीसरा मुकाबला बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) के बीच खेला जा रहा है। आरआर के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है।
टॉस जीतने के बाद आरआर के कप्तान रियान पराग ने कहा, "हम पहले गेंदबाजी करेंगे। असल में यहां काफी बारिश हुई है। इसलिए, भले ही यह लाल मिट्टी की विकेट है, फिर भी इसमें थोड़ी नमी होगी। हम कोशिश करेंगे कि शुरुआती कुछ ओवरों में इसका फायदा उठाएं और फिर देखें कि हम खेल में आगे कैसे बढ़ते हैं। कप्तानी बनकर अच्छा लग रहा है। यह बहुत ही भावुक कर देने वाला अनुभव है। मैं पिछले आठ सालों से इस फ्रेंचाइजी के साथ हूं। 17 साल की उम्र से लेकर अब कप्तान के तौर पर यहां तक का जो सफर मैंने तय किया है, उसे देखकर मुझे लगता है कि मुझे मिला समर्थन जबरदस्त रहा है।"
पराग ने कहा, "मेरे सभी साथी खिलाड़ी मेरे लिए बहुत मददगार और सहयोगी रहे हैं। उम्मीद है कि यह हमारे लिए एक अच्छा सीजन साबित होगा। हमारा लक्ष्य चैंपियनशिप जीतना है। आज के मैच में हमारे विदेशी खिलाड़ी नांद्रे, जोफ्रा, डोनोवन और शिमरॉन हेटमायर हैं।"
सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने कहा, "सच कहूं तो, पहले गेंदबाजी करना एक बहुत ही आसान फैसला था। विकेट काफी समय से कवर्स के नीचे था, और मौसम भी बादलों वाला था, इसलिए हम भी पहले गेंदबाजी करना ही पसंद करते, लेकिन फिर भी, हम सकारात्मक शुरुआत करने की कोशिश करेंगे। हमारे आज के 4 विदेशी खिलाड़ी मैट शॉर्ट, जेमी ओवरटन, नूर अहमद और मैट हेनरी हैं।"
सीएसके और उसके फैंस के लिए यह मैच बेहद भावनात्मक है। एक तरफ टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी इंजरी की वजह से मैच का हिस्सा नहीं हैं, तो दूसरी तरफ टीम के दिग्गज ऑलराउंडर रहे रवींद्र जडेजा इस बार आरआर की तरफ से खेल रहे हैं। वहीं, लंबे समय तक आरआर के कप्तान रहे संजू सैमसन इस बार सीएसके का हिस्सा हैं।
आरआर की प्लेइंग इलेवन
यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, ब्रिजेश शर्मा।
सीएसके की प्लेइंग इलेवन
संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, मैथ्यू शॉर्ट, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, मैट हेनरी, अंशुल कंबोज, खलील अहमद।
मुंबई : आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस (एमआई) ने अपने सफर का आगाज जीत के साथ किया है। रोहित शर्मा और रयान रिकल्टन की धमाकेदार पारियों की बदौलत एमआई ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को रविवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में 6 विकेट से हरा दिया। 2012 के बाद से एमआई ने पहली बार किसी सीजन का पहला मुकाबला जीता है।
जीत के लिए 221 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमआई को रोहित शर्मा और रयान रिकल्टन ने धमाकेदार शुरुआत दी। दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 11.5 ओवर में 148 रन की साझेदारी की। रोहित पहले विकेट के रूप में 78 रन बनाकर आउट हुए। 38 गेंदों की अपनी पारी में रोहित ने 6 चौके और 6 छक्के लगाए। रोहित ने 23 गेंदों पर अपनी फिफ्टी पूरी की। आईपीएल में उनका यह सबसे तेज अर्धशतक है। रोहित का आईपीएल का यह 50वां अर्धशतक भी था।
रिकल्टन ने भी 43 गेंदों पर 8 छक्कों और 4 चौकों की मदद से 81 रन की पारी खेली। सूर्यकुमार यादव 8 गेंदों पर 16 रन बनाकर आउट हुए। तिलक वर्मा ने 14 गेंदों में 20 रन की पारी खेली। हार्दिक 11 गेंदों पर 18 और नमन घीर 2 गेंदों पर 5 रन बनाकर नाबाद रहे। एमआई ने 20वें ओवर की पहली गेंद पर जीत दर्ज की। एमआई ने 4 विकेट पर 224 रन बनाकर मैच 6 विकेट से जीता।
केकेआर के लिए वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी और सुनील नरेन ने 1-1 विकेट लिए।
टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी केकेआर ने 4 विकेट पर 220 रन बनाए थे। केकेआर के लिए सबसे ज्यादा 67 रन कप्तान अंजिक्य रहाणे ने बनाए। रहाणे ने 40 गेंदों की अपनी पारी में 5 छक्के और 3 चौके लगाए। इसके अलावा, युवा बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी ने भी अर्धशतक लगाया। रघुवंशी ने 29 गेंदों पर 2 छक्कों और 6 चौकों की मदद से 51 रन की पारी खेली। इसके अलावा, फिन एलेन ने 17 गेंदों पर 37 और रिंकू सिंह ने 21 गेंदों पर नाबाद 33 रन की पारी खेली। कैमरुन ग्रीन ने 10 गेंदों पर 18 रन बनाए।
मुंबई इंडियंस की तरफ से शार्दुल ठाकुर ने 4 ओवर में 39 रन देकर 3 और कप्तान हार्दिक पांड्या ने 3 ओवर में 39 रन देकर 1 विकेट लिए थे।
KKR vs MI IPL 2026 Live: रहाणे और रघुवंशी के अर्धशतक, केकेआर ने बनाया 220 का विशाल स्कोर
मुंबई : आईपीएल 2026 का दूसरा मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस (एमआई) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच खेला जा रहा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर ने एमआई को 221 रन का लक्ष्य दिया है।
एमआई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करने उतरी केकेआर को फिन एलेन और अजिंक्य रहाणे ने ताबड़तोड़ शुरुआत दी थी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 5.2 ओवर में 69 रन जोड़े। एलेन पहले विकेट के रूप में 17 गेंदों पर 6 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 37 रन की पारी खेलकर आउट हुए।
इसके बाद रहाणे और ग्रीन के बीच दूसरे विकेट के लिए 21 गेंदों पर 40 रन की साझेदारी हुई। टीम का स्कोर जब 109 था, उस समय ग्रीन 10 गेंदों पर 18 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद रहाणे ने तीसरे विकेट के लिए अंगकृष रघुवंशी के साथ 36 रन की साझेदारी कर टीम का स्कोर 145 तक पहुंचा दिया। रहाणे तीसरे विकेट के रूप में 40 गेंदों पर 5 छक्कों और 3 चौकों की मदद से 67 रन की शानदार पारी खेलकर आउट हुए।
रहाणे का विकेट गिरने के बाद रघुवंशी और रिंकू सिंह ने पारी को संभाला और चौथे विकेट के लिए 30 गेंदों पर 60 रन की साझेदारी कर टीम का स्कोर 205 तक पहुंचा दिया। इसी स्कोर पर चौथे विकेट के रूप में रघुवंशी 29 गेंदों पर 2 छक्कों और 6 चौकों की मदद से 51 रन की पारी खेलकर आउट हुए। रिंकू सिंह 21 गेंदों पर 4 चौकों की मदद से 33 और रमनदीप सिंह 4 गेंदों पर 4 रन बनाकर नाबाद रहे। केकेआर ने 4 विकेट पर 220 रन बनाए।
एमआई की तरफ से शार्दुल सबसे सफल गेंदबाज रहे। शार्दुल ने 4 ओवर में 39 रन देकर 3 विकेट लिए। हार्दिक पांड्या को 1 विकेट मिला।
MI vs KKR IPL 2026: रोहित शर्मा को केकेआर के खिलाफ इतिहास रचने के लिए चाहिए 11 रन
नई दिल्ली : आईपीएल 2026 का दूसरा मुकाबला मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) के बीच रविवार को खेला जाना है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में केकेआर के खिलाफ मुंबई का रिकॉर्ड दमदार रहा है। इस मुकाबले में रोहित शर्मा के पास एक और बड़ी उपलब्धि हासिल करने का सुनहरा मौका होगा।
दरअसल, आईपीएल में केकेआर के खिलाफ सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड अभी डेविड वॉर्नर के नाम है। वॉर्नर ने 28 पारियों में कोलकाता के गेंदबाजी अटैक के सामने 1093 रन बनाए हैं। वहीं, इस लिस्ट में अभी रोहित दूसरे नंबर पर हैं। मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान ने 35 पारियों में 1083 रन बनाए हैं। रोहित रविवार को अगर वानखेड़े में होने वाले मुकाबले में 11 रन बनाने में सफल रहते हैं, तो वह केकेआर के खिलाफ आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। रोहित को केकेआर के खिलाफ खेलना हमेशा से ही काफी रास आता है। वह इस टीम के खिलाफ एक शतक और 6 अर्धशतक लगा चुके हैं।
केकेआर के खिलाफ मुंबई इंडियंस का रिकॉर्ड वानखेड़े के मैदान पर कमाल का रहा है। इस ग्राउंड पर दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 12 मैच खेले गए हैं। इसमें से 10 मुकाबले मुंबई ने जीते हैं जबकि कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम सिर्फ दो मैच ही जीत सकी है। ओवरऑल रिकॉर्ड में भी मुंबई का पलड़ा भारी रहा है। मुंबई ने 35 मुकाबलों में से 24 में जीत दर्ज की है तो केकेआर ने सिर्फ 11 मैच जीते हैं। साल 2025 में दोनों टीमों की भिड़ंत एक बार हुई थी, जहां मुंबई इंडियंस ने 8 विकेट से जीत हासिल की थी।
मुंबई की टीम इस सीजन में काफी मजबूत दिखाई दे रही है। बल्लेबाजी में रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, क्विंटन डी कॉक, रयान रिकेल्टन, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या और रदरफोर्ड के रूप में टीम के पास दमदार बैटिंग ऑर्डर मौजूद है। वहीं, गेंदबाजी में मुंबई के पास जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट जैसे दो धाकड़ गेंदबाज मौजूद हैं। दीपक चाहर और शार्दुल ठाकुर भी पावरप्ले में टीम के लिए तुरुप का इक्का साबित हो सकते हैं।
दूसरी ओर, कोलकाता नाइट राइडर्स का भी बैटिंग ऑर्डर दमदार दिख रहा है। टिम सीफर्ट और फिन एलन की हालिया फॉर्म कमाल की रही है। हालांकि, टीम को इस सीजन अजिंक्य रहाणे, रिंकू सिंह और रॉवमैन पॉवेल से भी शानदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी। केकेआर का तेज गेंदबाजी अटैक जरूर आईपीएल 2026 में कमजोर दिखाई दे रहा है। हर्षित राणा और आकाशदीप सिंह चोट के चलते टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं।
बेंगलुरु : इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (आईपीएल 2026) के उद्घाटन मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) को 6 विकेट से हराकर सीजन की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में की। आरसीबी की जीत में विराट कोहली और देवदत्त पड्डिकल के तूफानी अर्धशतकों की अहम भूमिका रही।
एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में एसआरएच से मिले 202 रन के लक्ष्य को आरसीबी ने 15.4 ओवर में 4 विकेट पर 203 रन बनाकर हासिल कर लिया। आरसीबी के लिए विराट कोहली और देवदत्त पड्डिकल ने तूफानी अर्धशतक लगाया। इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे पड्डिकल ने मात्र 26 गेंदों पर 4 छक्कों और 7 चौकों की मदद से 61 रन की पारी खेली और विराट के साथ दूसरे विकेट के लिए 45 गेंदों पर 101 रन की अहम साझेदारी की।
विराट 38 गेंदों पर 5 छक्कों और 5 चौकों की मदद से 69 रन बनाकर नाबाद रहे। कप्तान रजत पाटीदार ने 12 गेंदों पर 3 छक्कों और 2 चौकों की मदद से 31 रन की पारी खेली। साल्ट 8 रन बनाकर आउट हुए। जितेश शर्मा शून्य पर आउट हुए। टिम डेविड 10 गेंद पर 16 रन बनाकर नाबाद रहे।
इससे पहले एसआरएच ने टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट पर 201 रन बनाए थे। एसआरएच की शुरुआत खराब रही थी। सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा 7 और ट्रेविस हेड 11 रन बनाकर आउट हो गए। चौथे नंबर पर आए नितीश रेड्डी भी 1 रन बना सके। 29 रन पर 3 विकेट गंवा चुकी एसआरएच को कप्तान ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन ने संभाला। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 97 रन की साझेदारी की।
क्लासेन 22 गेंदों पर 2 चौकों और 1 छक्के की मदद से 31 रन बनाए। ईशान किशन 38 गेंदों पर 5 छक्कों और 8 चौकों की मदद से 80 रन की पारी खेलकर आउट हुए। इन दोनों के अलावा सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए अनिकेत वर्मा ने 18 गेंदों पर 3 चौके और 4 छक्के की मदद से 43 रन की पारी खेली। अनिकेत की पारी की वजह से ही एसआरएच 200 के पार पहुंच सकी।
आरसीबी के लिए जैकब डफी और रोमारियो शेफर्ड ने 3-3, जबकि भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह और सुयश शर्मा ने 1-1 विकेट लिए थे।
इतिहास रचने की दहलीज पर भुवनेश्वर कुमार; 200 विकेट लेने वाले पहले तेज गेंदबाज बनने का सुनहरा मौका
बेंगलुरु : इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (आईपीएल 2026) का धमाकेदार आगाज शनिवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के बीच खेले जाने वाले मैच से होगा। मुकाबला आरसीबी के होम ग्राउंड एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। आरसीबी के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के पास इस मैच इतिहास रचने का सुनहरा मौका है।
एसआरएच के खिलाफ होने वाले मुकाबले में 2 विकेट लेते ही भुवनेश्वर कुमार के आईपीएल करियर में 200 विकेट पूरे हो जाएंगे। ऐसा करते ही भुवी आईपीएल के इतिहास में 200 विकेट लेने वाले पहले तेज गेंदबाज बनेंगे, वहीं कुल दूसरे गेंदबाज होंगे।
आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड युजवेंद्र चहल के नाम है। चहल ने अपनी बेहतरीन लेग स्पिन की बदौलत 2013 से 2025 के बीच खेले 174 मैचों की 172 पारियों में 221 विकेट लिए हैं। चहल पंजाब किंग्स का हिस्सा हैं।
भुवनेश्वर कुमार आईपीएल इतिहास के दूसरे सफलतम गेंदबाज हैं। दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने 2011 से 2025 के बीच 190 मैचों की 190 पारियों में 198 विकेट लिए हैं।
केकेआर के स्पिनर सुनील नरेन तीसरे स्थान पर हैं। 2012 से 2025 के बीच नरेन ने 189 मैचों की 187 पारियों में 192 विकेट लिए हैं। नरेन के पास भी इस सीजन 200 विकेट पूरे करने का मौका है।
पीयूष चावला ने 2008 से 2024 के बीच 192 मैचों की 191 पारियों में 192 विकेट लिए हैं। पीयूष अब आईपीएल का हिस्सा नहीं हैं।
लीग के पांचवें सफल गेंदबाज मुंबई इंडियंस के जसप्रीत बुमराह हैं। दाएं हाथ के इस घातक तेज गेंदबाज ने 2013 से 2025 के बीच 145 मैचों में 183 विकेट लिए हैं। बुमराह शानदार फॉर्म में हैं और वह भी इस सीजन अपने 200 विकेट पूरे कर सकते हैं।
लीग के 5 सफलतम गेंदबाजों में 3 स्पिनर और 2 तेज गेंदबाज हैं।
IPL 2026: इन 5 विदेशी सितारों पर रहेगी दुनिया की नजर; विल जैक्स और कैमरून ग्रीन मचा सकते हैं धमाल
नई दिल्ली : आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के बीच एम. चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। आइए आपको उन 5 विदेशी खिलाड़ियों के नाम बताते हैं, जो आगामी सीजन में दमदार प्रदर्शन कर सकते हैं।
विल जैक्स: इंग्लैंड के ऑलराउंडर विल जैक्स के लिए हाल ही में खत्म हुआ टी20 विश्व कप 2026 कमाल का गुजरा था। जैक्स ने टूर्नामेंट में खेले 8 मुकाबलों में 176 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 226 रन बनाए थे। इसके साथ ही उनका प्रदर्शन गेंद से भी शानदार रहा था और वह 9 विकेट निकालने में सफल रहे थे। विल जैक्स मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलते हुए इस सीजन बल्ले और गेंद दोनों से अहम भूमिका निभा सकते हैं। हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली मुंबई टीम के लिए जैक्स ट्रंप कार्ड साबित हो सकते हैं।
कैमरून ग्रीन: ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन को टीम में शामिल करने के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने 25.20 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। ग्रीन आईपीएल 2026 में बल्ले और गेंद दोनों से दमदार प्रदर्शन कर सकते हैं। ग्रीन के साथ सबसे अच्छी बात यह है कि वह किसी भी बैटिंग पोजीशन पर खेल सकते हैं, यानी केकेआर उन्हें टॉप और मिडिल ऑर्डर दोनों में इस्तेमाल कर सकती है। वहीं, वह गेंद से भी काफी प्रभावशाली साबित हो सकते हैं।
फिन एलन: टी20 विश्व कप 2026 में फिन एलन ने महज 33 गेंदों में शतक लगाया था। एलन आईपीएल 2026 में केकेआर की तरफ से पारी का आगाज करते हुए नजर आ सकते हैं। एलन की हालिया फॉर्म काफी शानदार है और इसी कारण उनके प्रदर्शन पर हर किसी की निगाहें रहने वाली हैं। न्यूजीलैंड का सलामी बल्लेबाज अकेले दम पर किसी भी मैच का रुख पलटने का दमखम रखता है।
डेवाल्ड ब्रेविस: आईपीएल 2025 में डेवाल्ड ब्रेविस ने 6 मुकाबलों में 225 रन बनाए थे। ब्रेविस अपनी तूफानी बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं, जिसकी झलक उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी दिखाई थी। ब्रेविस का प्रदर्शन एसए20 लीग में भी काफी शानदार रहा और उन्होंने 676 रन बनाए। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए ब्रेविस इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में तुरुप का इक्का साबित हो सकते हैं।
पाथुम निसांका: दिल्ली कैपिटल्स ने पाथुम निसांका को 4 करोड़ में खरीदा है। निसांका का प्रदर्शन टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार रहा था। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 52 गेंदों में शतकीय पारी खेली थी। निसांका को अगर दिल्ली प्लेइंग इलेवन में शामिल करती है, तो वह इस सीजन छाप छोड़ने में सफल रह सकते हैं। निसांका ने टी20 विश्व कप में खेले 7 मुकाबलों में 147 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 211 रन बनाए थे।
IPL 2026: आरसीबी बनाम एसआरएच; ये खिलाड़ी बन सकते हैं हैदराबाद के लिए सबसे बड़ी चुनौती
नई दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 19वें सीजन का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के बीच 28 मार्च को एम. चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। आइए आपको आरसीबी के उन पांच खिलाड़ियों के नाम बताते हैं, जो टूर्नामेंट के पहले ही मुकाबले में एसआरएच के लिए बड़ा सिरदर्द बन सकते हैं।
विराट कोहली: आरसीबी टीम के बैटिंग ऑर्डर की रीढ़ की हड्डी कहे जाने वाले विराट कोहली सनराइजर्स हैदराबाद के लिए बड़ा सिरदर्द बन सकते हैं। कोहली को एसआरएच का गेंदबाजी अटैक वैसे भी खुद रास आता है। विराट ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेली 24 पारियों में 141 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 805 रन बनाए हैं। इस दौरान वह एक शतक और 5 अर्धशतक लगा चुके हैं।
फिल साल्ट: आईपीएल 2025 में फिल साल्ट ने अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से खासा प्रभावित किया था। 13 मुकाबलों में साल्ट ने 175 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 403 रन बनाए थे। साल्ट की हालिया फॉर्म भी अच्छी है, और वह पावरप्ले में ही अपनी आतिशी बल्लेबाजी से सनराइजर्स हैदराबाद का काम खराब कर सकते हैं।
क्रुणाल पांड्या: आरसीबी को पिछले सीजन चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले क्रुणाल पांड्या से भी सनराइजर्स हैदराबाद को सतर्क रहना होगा। क्रुणाल बल्ले और गेंद दोनों से अहम योगदान दे सकते हैं। खासतौर पर क्रुणाल की घूमती गेंदें हैदराबाद के विदेशी बल्लेबाजों के लिए परेशानी का सबब बन सकती हैं। वहीं, क्रुणाल अंतिम ओवरों में अपनी बल्लेबाजी से भी एसआरएच की मुश्किलें बढ़ा सकते हैं।
भुवनेश्वर कुमार: आरसीबी के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार लंबे समय तक सनराइजर्स हैदराबाद के खेमे का हिस्सा रह चुके हैं। भुवनेश्वर पावरप्ले और फिर अंतिम ओवरों में अपनी किफायती गेंदबाजी से सनराइजर्स हैदराबाद के विस्फोटक बैटिंग ऑर्डर को रोकने की काबिलियत रखते हैं। एसआरएच की ताकत उनका टॉप ऑर्डर है। ऐसे में अगर भुवनेश्वर शुरुआती ओवरों में ही अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड को पवेलियन भेजने में सफल रहे, तो मेहमान टीम दिक्कत में पड़ सकती है।
सुयश शर्मा: आईपीएल 2025 में सुयश शर्मा आरसीबी के साइलेंट मैच विनर रहे थे। बीच के ओवरों में कसी हुई गेंदबाजी से सुयश रनों पर लगाम लगाने के लिए जाने जाते हैं। इसके साथ ही वह अहम मौकों पर विकेट भी निकालते रहे हैं। सुयश अगर पिछले सीजन वाली फॉर्म को बरकरार रखने में सफल रहे, तो वह सनराइजर्स हैदराबाद के लिए मुश्किलें पैदा कर सकते हैं।
नई दिल्ली : पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और विदेशी खिलाड़ियों के बीच विवाद गहराता जा रहा है। पीएसएल के आगामी सीजन से ठीक पहले कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों द्वारा टूर्नामेंट से नाम वापस लेकर आईपीएल फ्रेंचाइजी से जुड़ने के फैसले ने पीसीबी को कटघरे में खड़ा कर दिया है। इस स्थिति से नाराज पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नकवी ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
अनुबंध तोड़कर आईपीएल का रुख करने वाले खिलाड़ी
हाल के दिनों में कई बड़े खिलाड़ियों ने पीएसएल को छोड़कर भारत की आकर्षक लीग आईपीएल में शामिल होने का फैसला किया है। श्रीलंका के टी20 कप्तान दसुन शनाका ने लाहौर कलंदर्स के साथ अपना जुड़ाव खत्म कर राजस्थान रॉयल्स का दामन थाम लिया है। दिलचस्प बात यह है कि शनाका आईपीएल नीलामी में अनसोल्ड रहे थे, जिसके बाद वे पीएसएल से जुड़े थे।
इसी तरह जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी ने भी इस्लामाबाद यूनाइटेड को छोड़कर कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के साथ अनुबंध कर लिया है। पिछले साल दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज कॉर्बिन बॉश ने भी अंतिम समय पर मुंबई इंडियंस को चुना था, जिसके बाद पीसीबी ने कानूनी कदम उठाने की बात कही थी।
पीसीबी की सख्त चेतावनी और कानूनी जांच
मोहसिन नकवी ने स्पष्ट किया कि पीसीबी का कानूनी विभाग इन सभी मामलों की गहनता से जांच कर रहा है। उन्होंने कहा कि पीएसएल पाकिस्तान का गौरव है और इसे एक अंतरराष्ट्रीय ब्रांड के रूप में स्थापित किया गया है। ऐसे में किसी भी खिलाड़ी द्वारा बीच रास्ते में अनुबंध तोड़ना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नकवी ने चेतावनी दी है कि जो खिलाड़ी आईपीएल के लालच में पीएसएल को धोखा दे रहे हैं, उन्हें कानूनी परिणामों का सामना करना होगा।
सुरक्षा चुनौतियां और बिना दर्शकों के होगा पीएसएल
क्षेत्र में ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव को देखते हुए पीसीबी ने पीएसएल 2026 के लिए कड़े फैसले लिए हैं। नकवी ने घोषणा की है कि खिलाड़ियों की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए टूर्नामेंट के मुकाबले बिना दर्शकों के खेले जाएंगे। 26 मार्च से शुरू होने वाला यह टूर्नामेंट केवल कराची और लाहौर तक ही सीमित रहेगा।
हालांकि, पीएसएल के सीईओ सलमान नसीर ने सुरक्षा चिंताओं के कारण टूर्नामेंट रद्द होने की खबरों को खारिज कर दिया है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि लीग अपने निर्धारित समय पर ही होगी। राहत की बात यह है कि मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ और ग्लेन मैक्सवेल जैसे विश्व स्तरीय ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी अभी भी पीएसएल का हिस्सा बनने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
आईएसएल: सांचेज के 2 गोल, बेंगलुरु एफसी ने इंटर काशी को 3-1 से हराया
कोलकाता : इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2025-26 में रविवार को ब्रायन सांचेज के दूसरे हाफ में किए गए दो गोलों की मदद से बेंगलुरु एफसी ने इंटर काशी पर 3-1 से जीत हासिल की। ​​'द ब्लूज' छह मैचों में 11 अंकों के साथ अंक तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गए, जबकि इंटर काशी पांच अंकों के साथ 11वें स्थान पर बना रहा। ब्रायन सांचेज को उनके मैच जिताऊ प्रदर्शन के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया।
कोलकाता के किशोर भारती क्रीड़ांगन में रविवार को रेनेडी सिंह की टीम ने शानदार शुरुआत की और मैच की शुरुआत में ही गेंद पर अपना दबदबा बनाए रखा। लेफ्ट विंगर आशिक कुरुनियन ने 10वें मिनट में ही लुइस टैरेस की परीक्षा ली, जबकि इसके कुछ ही देर बाद मिडफील्डर सिरोजिद्दीन कुजिएव और सांचेज दोनों ने लंबी दूरी से शॉट लगाकर गोल करने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो पाए।
मेहमान टीम को 20वें मिनट में एक शानदार व्यक्तिगत प्रदर्शन का इनाम मिला। आशिक ने इंटर काशी के कप्तान सुमित पासी से गेंद छीनी। वह पूरी आक्रामकता के साथ आगे बढ़े, और अपने बाएं पैर से एक जोरदार शॉट लगाकर गेंद को गोल के ऊपरी-बाएं कोने में पहुंचा दिया, जिससे बेंगलुरु को 1-0 की बढ़त मिल गई।
बेंगलुरु ने अपना दबाव बनाए रखा। टैरेस ने एक शानदार बचाव करके उन्हें दूसरा गोल करने से रोका, जिसके बाद नामग्याल भूटिया को ऑफसाइड करार दे दिया गया। हालांकि, इंटर काशी 38वें मिनट में मैच में वापसी करने में सफल रहा। अल्फ्रेड प्लानास ने बॉक्स के अंदर से बेहद सधे हुए अंदाज में गोल करके स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। हाफ टाइम से पहले दोनों टीमों ने आगे बढ़कर गोल करने की कोशिश की, लेकिन कोई भी टीम बढ़त हासिल नहीं कर पाई और पहला हाफ बराबरी पर समाप्त हुआ।
दूसरा हाफ भी कुछ इसी तरह का रहा। बेंगलुरु मैच पर दोबारा नियंत्रण पाने की कोशिश कर रहा था, जबकि इंटर काशी जवाबी हमलों (काउंटर-अटैक) से खतरा पैदा कर रहा था। इस दौरान मेहमान टीम ने अपना दबाव बढ़ा दिया था।
65वें मिनट में इंटर काशी के प्रशांत मोहन गोल करने के बेहद करीब पहुंच गए थे, लेकिन उनका हेडर गोल से बाहर चला गया। इसके कुछ ही देर बाद, 69वें मिनट में बेंगलुरु ने एक बार फिर बढ़त हासिल कर ली। कुजिएव की फ्री-किक से आई गेंद को टैरेस ठीक से पंच नहीं कर पाए, जिसका फायदा उठाकर सांचेज ने खाली गोल में हेडर से गेंद डालकर स्कोर 2-1 कर दिया।
मुकाबले के आखिरी पलों में बेंगलुरु ने अपनी बढ़त बढ़ाने की कोशिश की, लेकिन विनीत वेंकटेश और कुजिएव दोनों ही दूर से लगाए गए शॉट से गोल करने से चूक गए। इंटर काशी बराबरी का गोल करने की लगातार कोशिश करता रहा। मैच के आखिर में रोहित दानू गोल के काफी करीब पहुंच गए थे, लेकिन मेजबान टीम गोल को अंतिम रूप देने में नाकाम रही।
स्टॉपेज टाइम के काफी बाद, बेंगलुरु ने अपनी जीत सुनिश्चित कर ली। टैरेस ने सांचेज को गेंद 'गिफ्ट' कर दी, जिसका फ़ायदा उठाकर सांचेज ने दूर से ही गोल दाग दिया। यह इस रात उनका दूसरा गोल था, और मैच के आखिरी मिनटों में स्कोर 3-1 हो गया। फाइनल सीटी बजते ही बेंगलुरु एफसी की शानदार जीत पर मुहर लग गई, उन्होंने विरोधी टीम के मैदान पर तीन अंक हासिल किए और इस प्रतियोगिता में अपनी मजबूत लय को बरकरार रखा।
इंडियन ओपन 2026: अभय सिंह और अनाहत सिंह बने चैंपियन
मुंबई : इंडियन ओपन 2026 के आखिरी दिन रविवार को अभय सिंह और अनाहत सिंह ने क्रमशः पुरुषों और महिलाओं के खिताब अपने नाम किए। पुरुषों के खिताब के लिए मुकाबला भारतीयों के बीच था, जिसमें दूसरी वरीयता प्राप्त अभय ने अपने ही देश के चौथी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी वीर चोत्रानी को 3-0 (11-9, 11-8, 11-4) से मात दी। वहीं, महिलाओं के फाइनल में युवा सनसनी अनाहत सिंह ने मिस्र की हाना मोअताज को 3-1 (11-5, 11-6, 9-11, 11-6) से करारी शिकस्त देकर खिताब अपने नाम किया।
पुरुषों के फाइनल में अभय जबरदस्त फॉर्म में थे। हालांकि, चोत्रानी ने शुरुआती दो गेम में जोरदार मुकाबला किया, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ा, दूसरी वरीयता प्राप्त अभय ने अपनी गति और आक्रामकता बढ़ा दी। पहला गेम बहुत कड़ा मुकाबला था, जिसमें हर प्वाइंट के लिए कड़ी टक्कर देखने को मिली। इस उतार-चढ़ाव भरे मुकाबले में आखिरकार अभय सिंह ने बाजी मारी और पहला गेम 11-9 से जीतकर बढ़त बना ली।
दूसरा गेम भी कुछ ऐसा ही रहा, जिसमें हर प्वाइंट पर लंबी रैलियां देखने को मिलीं। हालांकि, अभय अपने हमवतन खिलाड़ी की कड़ी चुनौती का सामना करने में सफल रहे और 11-8 से गेम जीतकर अपनी बढ़त को मजबूत कर लिया।
तीसरे गेम में अभय ने अपनी आक्रामकता बढ़ाई, जिससे चोत्रानी के लिए उनके एंगल्स और जोरदार स्मैश को समझना मुश्किल हो गया। दूसरी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी ने यह गेम 11-4 से जीतकर मैच और खिताब अपने नाम कर लिया।
इससे पहले, भारत की टॉप सीड अनाहत सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मिस्र की हाना मोअताज को मात देकर महिलाओं का खिताब अपने नाम किया। हालांकि, दूसरी सीड वाली मिस्र की खिलाड़ी ज्यादा अनुभवी थी, लेकिन युवा अनाहत का खेल बिल्कुल ही अलग स्तर का था। टॉप सीड वाली भारतीय खिलाड़ी ने अपनी चालों और तेज क्रॉस-कोर्ट मूवमेंट का ऐसा जबरदस्त मेल दिखाया कि उनकी दूसरी सीड वाली प्रतिद्वंद्वी उनकी रफ्तार का मुकाबला करने में जूझती नजर आईं।
शुरुआती दौर में, दोनों प्रतिद्वंद्वी बराबरी पर थीं और एक-दूसरे के हर दांव का जवाब दे रही थीं। पहले गेम में लगभग हर रैली के बाद बढ़त बदलती रही, जब तक कि भारतीय खिलाड़ी ने लगातार छह प्वाइंट बनाकर 11-5 से गेम जीत लिया और बढ़त बना ली।
अनाहत ने दूसरे गेम में भी अपना दबदबा बनाए रखा और बहुत ही कम समय में 5-1 की आरामदायक बढ़त बना ली। हालांकि, हाना ने कड़ी टक्कर देने की पूरी कोशिश की, लेकिन वह शानदार फॉर्म में चल रही भारतीय खिलाड़ी का मुकाबला नहीं कर पाईं, जिन्होंने दूसरा गेम 11-6 से जीतकर अपनी बढ़त दोगुनी कर ली।
पहले दो गेम में पिछड़ने के बावजूद, हाना ने तीसरे गेम में जोरदार वापसी की और 11-9 से करीबी जीत हासिल करके मुकाबले में अपनी उम्मीदें जिंदा रखीं। मिस्र की खिलाड़ी ने अपनी कहीं ज्यादा तेज भारतीय प्रतिद्वंद्वी का मुकाबला करने के लिए रैलियों की रफ्तार धीमी करने की कोशिश की, और उनके शॉट्स के मुश्किल एंगल उनके लिए काफी फायदेमंद साबित हुए।
तीसरे गेम में मिली हार से अनाहत की लय टूटती नजर आई, जबकि हाना ने खेल की रफ्तार तेज कर दी। चौथे गेम में मिस्र की खिलाड़ी ने तेजी से 4-1 की बढ़त बना ली। हालांकि, अनाहत ने खुद को संभाला और वापसी करते हुए 5-4 से बढ़त बना ली। इसके बाद उन्होंने लगातार पांच प्वाइंट्स जीतकर गेम 11-6 से अपने नाम किया और खिताब जीत लिया।
मुंबई : अफगानिस्तान के क्रिकेटर नवीन-उल-हक ने काबुल में हुए हवाई हमलों के लिए पाकिस्तान की आलोचना की, जिनमें 400 लोगों की मौत हुई। क्रिकेटर नवीन उल हक ने कहा कि यह समझना मुश्किल है कि ईरान पर इजरायल और अमेरिका की ओर से किए गए हमलों और उनके देश की राजधानी पर हुए हमलों में कोई फर्क है।
क्रिकेटर नवीन-उल-हक ने फेसबुक वॉल पर लिखा, "इजरायल और पाकिस्तान शासन में अंतर खोजना मुश्किल है।"
नवीन-उल-हक कई अफगान क्रिकेटरों में से हैं जिन्होंने इन हवाई हमलों की निंदा की, जिनमें कई नागरिक मारे गए।
अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने भी इन हमलों की निंदा की और उन्हें 'भयानक और गहन चिंता पैदा करने वाले' करार दिया और कहा कि वह 'अफगान लोगों के साथ इस कठिन समय में' खड़े हैं।
उन्होंने कहा, "पाकिस्तानी हवाई हमलों के कारण नागरिकों के हताहत होने की नवीनतम रिपोर्ट से मैं गहराई से दुखी हूं। नागरिक घरों, शैक्षिक संस्थानों या चिकित्सा बुनियादी ढांचे को लक्षित करना, चाहे जानबूझकर हो या गलती से, युद्ध अपराध है। खासकर रमजान के पवित्र महीने में मानव जीवन की इतनी अनदेखी करना भयानक और गहन चिंता पैदा करने वाला है। यह केवल विभाजन और घृणा को बढ़ावा देगा।"
अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने सोशल मीड‍िया प्लेटफॉर्म एक्‍स पर ल‍िखा, "मैं संयुक्त राष्ट्र और अन्य मानवाधिकार एजेंसियों से अपील करता हूं कि वे इस नवीनतम अत्याचार की पूरी तरह से जांच करें और अपराधियों को सजा दिलाएं। मैं अपने अफगान लोगों के साथ इस कठिन समय में खड़ा हूं। हम ठीक होंगे और हम एक राष्ट्र के रूप में उठेंगे, हमेशा की तरह। इंशाअल्लाह।"
एक अन्य अफगान क्रिकेटर, रहमानुल्लाह गुरबाज ने भी पाकिस्तान के हमले में 'निर्दोष लोगों' के जीवन के नुकसान पर दुख जताया और सवाल किया कि दुनिया कब तक इन घटनाओं पर चुप रहेगी।
गुरबाज ने सोशल मीड‍िया अकाउंट एक्‍स पर ल‍िखा, "रमजान के दौरान अफगानिस्तान में एक अस्पताल पर पाकिस्तान की ओर से बमबारी की गई। अंतरराष्ट्रीय कानून अब कहां है? मानवता अब कहां है? कितने निर्दोष जीवन खोने चाहिए इससे पहले कि दुनिया बोले?"
कई फैंस ने भी इन क्रिकेटरों का समर्थन किया और पाकिस्तान की ओर से किए गए नागरिक हत्याकांड की निंदा की।
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तब से लगातार टकराव हो रहे हैं जब तालिबान ने अफगानिस्तान में सत्ता संभाली। पाकिस्तान का दावा है कि तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) और बलूच विद्रोही अफगानिस्तान से संचालित होते हैं और सीमा पार कई हमले करते हैं। अफगान तालिबान का आरोप है कि पाकिस्तान इस्लामिक स्टेट आतंकवादियों को आश्रय दे रहा है।
कुछ महीने पहले, पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में सीमा पार कई जगहों पर बमबारी की थी, जिसमें तीन घरेलू क्रिकेटरों की मौत हो गई थी। इसके परिणामस्वरूप, अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पाकिस्तान में होने वाली ट्राई-सीरीज से अपनी क्रिकेट टीम को वापस बुला लिया था।
हॉकी वर्ल्ड कप 2026: भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला तय; महिला टीम के ग्रुप में चीन और इंग्लैंड की चुनौती
मुंबई : भारत और पाकिस्तान को मेंस एफआईएच हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के लिए 'पूल डी' में रखा गया है। बेल्जियम और नीदरलैंड्स की सह-मेजबानी में आयोजित इस टूर्नामेंट में दोनों टीमें अपने मैच नीदरलैंड्स के एम्स्टर्डम में खेलेंगी। ये मुकाबले 15 से 30 अगस्त तक एम्स्टर्डम और वेव्रे (बेल्जियम) में आयोजित होंगे।
मंगलवार को नीदरलैंड्स के एम्स्टर्डम स्थित प्रतिष्ठित 'वैगेनर स्टेडियम' में एक रोमांचक आधिकारिक ड्रॉ समारोह आयोजित किया गया। यह उन दो स्थानों में से एक है, जहां आगामी विश्व कप के मैच खेले जाएंगे। दूसरा स्थान बेल्जियम के वेव्रे में स्थित बिल्कुल नया 'बेल्फियस हॉकी एरिना' है। ड्रॉ के जरिए एफआईएच हॉकी विश्व कप (बेल्जियम और नीदरलैंड्स 2026) के ग्रुप चरण के लिए पुरुष और महिला वर्गों के आठ पूलों का निर्धारण किया गया।
इस ड्रॉ में 16 टीमों को चार-चार के चार ग्रुप में बांटा गया है। भारत, पाकिस्तान के अलावा, पूल डी की अन्य दो टीमें इंग्लैंड और वेल्स हैं। भारत के लिए यह एक कठिन ड्रॉ है, क्योंकि क्वार्टरफाइनल में सीधे जगह बनाने के लिए उसे इंग्लैंड और पाकिस्तान से आगे निकलना होगा, जबकि प्रत्येक ग्रुप में दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमें टॉप-8 चरण में अपनी जगह पक्की करने के लिए 'क्रॉस-ओवर' मुकाबलों में हिस्सा लेंगी।
विमेंस एफआईएच वर्ल्ड कप बेल्जियम और नीदरलैंड्स में इन्हीं तारीखों पर आयोजित किया जाएगा। भारतीय महिला टीम का मुकाबला एक बार फिर इंग्लैंड से होगा। पूल डी में उनके साथ एशियन चैंपियन चीन और अफ्रीकन चैंपियन साउथ अफ्रीका भी शामिल हैं।
भारतीय महिला हॉकी टीम को कुछ दिन पहले ही तेलंगाना के हैदराबाद में खेले गए एफआईएच हॉकी विश्व कप 2026 क्वालीफायर के फाइनल में इंग्लैंड के हाथों 0-2 से हार का सामना करना पड़ा था, जिसके बाद टीम दूसरे स्थान पर रही थी। मुख्य टूर्नामेंट में ये दोनों टीमें एक बार फिर आमने-सामने होंगी।
पुरुष:
पूल ए: नीदरलैंड्स, अर्जेंटीना, न्यूजीलैंड, जापान (नीदरलैंड्स में खेलेंगे)।
पूल बी: बेल्जियम, जर्मनी, फ्रांस, मलेशिया (बेल्जियम)।
पूल सी: ऑस्ट्रेलिया, स्पेन, आयरलैंड, साउथ अफ्रीका (बेल्जियम)।
पूल डी: इंग्लैंड, भारत, पाकिस्तान, वेल्स (नीदरलैंड्स)।
महिला:
पूल ए: नीदरलैंड्स, ऑस्ट्रेलिया, चिली, जापान (नीदरलैंड्स में खेलेंगे)।
पूल बी: अर्जेंटीना, जर्मनी, यूएसए, स्कॉटलैंड (बेल्जियम)।
पूल सी: बेल्जियम, स्पेन, न्यूजीलैंड, आयरलैंड (बेल्जियम)।
पूल डी: चीन, इंग्लैंड, भारत, साउथ अफ्रीका (नीदरलैंड्स)।
नई दिल्ली : आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है। टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की भिड़ंत सनराइजर्स हैदराबाद के साथ होनी है। आईपीएल इतिहास का न्यूनतम स्कोर आरसीबी के नाम दर्ज है। 2017 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आरसीबी की पूरी टीम सिर्फ 49 रन बनाकर ऑलआउट हो गई थी।
आरसीबी (49 रन): 23 अप्रैल 2017 को ईडन गार्डन्स के मैदान पर आरसीबी का बैटिंग ऑर्डर केकेआर के तेज गेंदबाजों के सामने ताश के पत्तों की तरह बिखर गया था। आरसीबी की पूरी टीम सिर्फ 49 रन बनाकर सिमट गई थी, जो आईपीएल इतिहास का न्यूनतम स्कोर भी है। विराट कोहली इस मुकाबले में अपना खाता तक नहीं खोल सके थे, जबकि क्रिस गेल 7 रन बनाकर आउट हुए थे।
राजस्थान रॉयल्स (58): आईपीएल 2009 में आरसीबी के खिलाफ खेले गए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाजों ने आसानी से घुटने टेक दिए थे और पूरी टीम 58 रन बनाकर ढेर हो गई थी। टीम के तीन बल्लेबाज खाता तक नहीं खोल सके थे, जबकि कुल मिलाकर 8 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सके थे। यह आईपीएल इतिहास का दूसरा न्यूनतम स्कोर है।
राजस्थान रॉयल्स (59 रन): आईपीएल इतिहास का तीसरा न्यूनतम स्कोर भी राजस्थान रॉयल्स के नाम ही दर्ज है। 2023 में आरसीबी के खिलाफ खेले गए मुकाबले में राजस्थान की पूरी टीम महज 59 रन बनाकर सिमट गई थी। राजस्थान के 4 बल्लेबाज अपना खाता तक नहीं खोल सके थे। वहीं, सिर्फ 2 ही बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार कर सके थे।
दिल्ली कैपिटल्स (66 रन): 6 मई 2017 को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की पूरी टीम 13.4 ओवर में 66 रन बनाकर ऑलआउट हो गई थी। संजू सैमसन और ऋषभ पंत इस मुकाबले में जीरो पर आउट हुए थे, जबकि करुण नायर और श्रेयस अय्यर भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके थे।
दिल्ली कैपिटल्स (67 रन): आईपीएल इतिहास का पांचवां न्यूनतम स्कोर दिल्ली कैपिटल्स के नाम है। 30 अप्रैल 2017 को पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में दिल्ली की पूरी टीम 67 रन बनाकर सिमट गई थी। दिल्ली के महज 2 ही बल्लेबाज डबल डिजिट के स्कोर में पहुंच सके थे।
अहमदाबाद : न्यूजीलैंड को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के खिताबी मैच में भारत के खिलाफ 96 रन से करारी हार का सामना करना पड़ा। इसी के साथ कीवी टीम पहली बार टी20 वर्ल्ड कप खिताब जीतने का मौका भी गंवा बैठी। न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने इस हार के बावजूद अपनी टीम पर गर्व जताया है।
रविवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट खोकर 255 रन बनाए। इसके जवाब में कीवी टीम 19 ओवरों में महज 159 रन पर सिमट गई।
खिताब जीतने का मौका गंवाने के बाद कीवी कप्तान मिचेल सेंटनर ने कहा, "यहां तक पहुंचने पर मुझे अपने खिलाड़ियों पर गर्व है। पूरे टूर्नामेंट के दौरान हमें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा, लेकिन हर चरण में हमने उनसे पार पाया और अच्छा प्रदर्शन किया। हालांकि, आज रात हम एक बहुत अच्छी टीम के खिलाफ, शानदार दर्शकों के सामने मात खा गए। फिर भी मुझे टीम पर गर्व है।"
भारत में न्यूजीलैंड टीम को मिलने वाले समर्थन पर सेंटनर ने कहा, "हम जहां भी खेलते हैं, आमतौर पर शानदार भीड़ देखने को मिलती है। आज मैदान में नीले रंग का समंदर दिखाई दे रहा था। जाहिर है हम घरेलू फेवरेट नहीं थे, लेकिन भारत को घरेलू मैदान पर खिताब जीतने का श्रेय देना चाहिए। यहां जीतना हमेशा काफी दबाव के साथ आता है। मुझे लगता है कि सूर्यकुमार यादव और उनकी टीम को अपने प्रदर्शन पर बहुत गर्व होना चाहिए।"
जब कप्तान से यह पूछा गया कि टूर्नामेंट में उनकी टीम के लिए क्या अच्छा रहा, तो सेंटनर ने कहा, "मुझे लगता है कि अलग-अलग मौकों पर अलग-अलग खिलाड़ियों ने जिम्मेदारी संभाली। हर चरण में हमें चुनौतियों का सामना करना पड़ा, लेकिन उनसे पार पाना अच्छा रहा। सुपर-8 और सेमीफाइनल में हमने काफी अच्छा प्रदर्शन किया। हालांकि, आज हमें बेहतर टीम ने मात दी, लेकिन फिर भी खिलाड़ियों को अपने प्रदर्शन पर गर्व होना चाहिए।"
अहमदाबाद : टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के खिताब को अपने नाम कर लिया है। रविवार को नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से रौंदा। भारत ने टी20 विश्व कप की ट्रॉफी को तीसरी बार जीता है। भारत घरेलू सरजमीं पर टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाला पहला देश बन गया है। टीम इंडिया से मिले 256 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की पूरी टीम 19 ओवर में 159 रन बनाकर ऑलआउट हुई।
फाइनल में भारत से मिले 256 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। सेमीफाइनल में शतकीय पारी खेलने वाले फिन एलन महज 9 रन बनाकर अक्षर पटेल का शिकार बने। इसके बाद रचिन रविंद्र भी एक रन बनाकर आउट हुए। ग्लेन फिलिप्स ने भी अपने प्रदर्शन से निराश किया और वह 5 रन बनाकर आउट हुए। मार्क चैपमेन को 3 रनों के स्कोर पर हार्दिक पांड्या ने पवेलियन भेजा। डेरिल मिचेल की खराब फॉर्म फाइनल में भी जारी रही और वह 17 रन ही बना सके।
एक छोर से बढ़िया बल्लेबाजी कर रहे टिम सीफर्ट 26 गेंदों में 52 रन बनाने के बाद वरुण चक्रवर्ती की गेंद पर ईशान किशन को कैच देकर पवेलियन लौटे। सीफर्ट ने अपनी पारी में 2 चौके और 5 छक्के लगाए। जेम्स नीशम 8 रन ही बना सके, जो मैट हेनरी अपना खाता भी नहीं खोल पाए। कप्तान मिचेल सैंटनर ने 35 गेंदों में 43 रन बनाए। न्यूजीलैंड ने लगातार अंतराल पर विकेट गंवाए और पूरी टीम 159 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। भारत की ओर से गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर के स्पेल में सिर्फ 15 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए। वहीं, अक्षर पटेल ने 27 रन देकर 3 विकेट झटके, जबकि हार्दिक पांड्या और वरुण चक्रवर्ती ने एक-एक विकेट चटकाया।
टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने तूफानी शुरुआत दी। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 7.1 ओवर में 98 रन जोड़े। अभिषेक ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 21 गेंदों में 52 रनों की आतिशी पारी खेली। वहीं, संजू सैमसन ने 46 गेंदों में 5 चौके और 8 छक्कों की मदद से 89 रन बनाए। संजू टी20 विश्व कप के फाइनल में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बने।
नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने उतरे ईशान किशन भी बेहतरीन लय में दिखाई दिए और उन्होंने 25 गेंदों में 54 रन बनाए। ईशान ने 216 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 4 चौके और चार छक्के लगाए। हालांकि, हार्दिक पांड्या और कप्तान सूर्यकुमार यादव बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके। सूर्या बिना खाता खोले पवेलियन लौटे, जबकि हार्दिक ने 18 रन बनाए।
अंतिम ओवरों में शिवम दुबे ने 8 गेंदों में नाबाद 26 रन बनाए, जिसके दम पर भारतीय टीम 5 विकेट खोकर 255 रनों के बड़े टोटल तक पहुंचने में सफल रही। यह टी20 विश्व कप के नॉकआउट मुकाबले का सबसे बड़ा स्कोर भी रहा। भारतीय टीम ने 2007, 2024 के बाद तीसरा बार टी20 विश्व कप के खिताब को अपने नाम किया है। इसके साथ ही टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप को लगातार दूसरी बार जीतने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई है।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल: भारत ने खड़ा किया रनों का हिमालय; संजू, अभिषेक और ईशान के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, जीत के लिए 256 का लक्ष्य
अहमदाबाद : संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन की तूफानी पारियों के दम पर भारत ने न्यूजीलैंड को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मैच में जीत के लिए 256 रन का विशाल टारगेट दिया है।
रविवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जारी इस खिताबी मुकाबले में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। इसके जवाब में टीम इंडिया ने निर्धारित ओवरों में 5 विकेट खोकर 255 रन बनाए।
भारत को संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने 7.1 ओवरों में 98 रन की साझेदारी की। अभिषेक 21 गेंदों में 3 छक्कों और 6 चौकों की मदद से 52 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
यहां से संजू सैमसन ने ईशान किशन के साथ दूसरे विकेट के लिए 48 गेंदों में 105 रन जुटाकर टीम को 200 के पार पहुंचा दिया। संजू ने लगातार तीसरी पारी में अर्धशतक लगाया। खिताबी मैच में उन्होंने 46 गेंदों में 8 छक्कों और 5 चौकों की मदद से 89 रन बनाए।
टीम इंडिया को 16वें ओवर की पहली गेंद पर सैमसन के रूप में दूसरा झटका लगा। इसी ओवर की पांचवीं गेंद पर ईशान (54) और अंतिम गेंद पर कप्तान सूर्यकुमार यादव (0) भी पवेलियन लौट गए। ईशान ने 25 गेंदों में 4 छक्कों और इतने ही चौकों के साथ 54 रन बनाए।
टीम इंडिया 204 के स्कोर तक अपने 4 विकेट खो चुकी थी। यहां से तिलक वर्मा ने मोर्चा संभाला। उन्होंने हार्दिक पंड्या (18) के साथ 22 रन और शिवम दुबे (नाबाद 26) के साथ 29 रन की अटूट साझेदारी करते हुए भारत को 255 रन तक पहुंचाया, जो टी20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट का सबसे बड़ा स्कोर भी है।
मेहमान टीम की तरफ से जेम्स नीशम ने 4 ओवरों में 46 रन देकर 3 विकेट हासिल किए, जबकि रचिन रवींद्र और मैट हैनरी ने 1-1 विकेट निकाला। टीम इंडिया इस मैच में बगैर किसी बदलाव के उतरी है, जबकि कीवी टीम में कोल मैककोन्ची के स्थान पर जैकब डफी को शामिल किया गया।
भारत की प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह।
न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन: टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, मिशेल सेंटनर (कप्तान), मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी।
IND vs NZ Final: टीम इंडिया ने रचा इतिहास! 6 ओवर में कूटे 92 रन, फाइनल में बना वर्ल्ड रिकॉर्ड
अहमदाबाद : भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जारी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के खिताबी मुकाबले के प्लेऑफ में बगैर कोई विकेट गंवाए 92 रन बनाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।
भारत से पहले टी20 वर्ल्ड कप 2024 में वेस्टइंडीज ने अफगानिस्तान के विरुद्ध टी20 वर्ल्ड कप मैच के शुरुआती 6 ओवरों में 1 विकेट गंवाकर 92 रन बनाए थे। इस लिस्ट में नीदरलैंड की टीम दूसरे पायदान पर है, जिसने साल 2014 में आयरलैंड के विरुद्ध पावरप्ले के दौरान 91/1 का स्कोर बनाया था।
इंग्लैंड की टीम साल 2016 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ पारी के शुरुआती 6 ओवरों में 3 विकेट खोकर 89 रन बना चुकी है। वहीं, भारत ने इसी विश्व कप में नामीबिया के विरुद्ध 6 ओवरों के खेल में 1 विकेट खोकर 86 रन बनाए थे।
भारतीय टीम ने शुरुआती 11 ओवरों में 1 विकेट खोकर 137 रन बना लिए हैं। अभिषेक शर्मा ने संजू सैमसन के साथ पहले विकेट के लिए 7.1 ओवरों में 98 रन की साझेदारी की।
अभिषेक 21 गेंदों में 3 छक्कों और 6 चौकों की मदद से 52 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद संजू सैमसन ने ईशान किशन के साथ दूसरे विकेट के लिए मजबूत साझेदारी करते हुए टीम इंडिया को मजबूत स्कोर तक पहुंचा दिया है। फिलहाल संजू सैमसन 33 गेंदों में 50 रन, जबकि ईशान किशन 27 रन बनाकर नाबाद हैं।
भारत की प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह।
न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन: टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, मिशेल सेंटनर (कप्तान), मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी।
पर्थ : ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ वाका ग्राउंड पर खेले गए इकलौते टेस्ट मैच में भारत के खिलाफ 10 विकेट से जीत दर्ज की। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एलिसा हीली ने पिंक-बॉल टेस्ट में भारत की महिला टीम को 10 विकेट से हराकर मल्टी-फॉर्मेट सीरीज 12-4 से अपने नाम करने के बाद अपने इंटरनेशनल करियर को यादगार जीत के साथ खत्म करने पर गर्व जताया।
ऑस्ट्रेलियाई टीम में अपना आखिरी मैच खेलने वाली हीली ने भरोसा जताया कि अगली पीढ़ी के खिलाड़ी टीम को आगे ले जाएंगे, उन्होंने सोफी मोलिनक्स की लीडरशिप पर जोर दिया। उन्होंने आगे कहा, "मैं सोफी मोलिनक्स की लीडरशिप में इस शानदार लोगों के ग्रुप को आगे बढ़ते हुए देखने के लिए सच में बहुत उत्सुक हूं। मुझे लगता है कि वे कुछ बेहतरीन चीजें हासिल करेंगी।"
ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ टी20 सीरीज 1-2 से गंवाई थी। इसके बाद वनडे सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप करते हुए शानदार वापसी की। इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम ने टेस्ट सीरीज भी अपने नाम की। हीली को ऑस्ट्रेलियाई टीम की शानदार वापसी पर बेहद गर्व है।
मैच के बाद उन्होंने कहा, "मैं इस कोशिश से सच में बहुत खुश हूं। टी20 सीरीज से वापसी करते हुए, ग्रुप में थोड़ी निराशा और अनिश्चितता थी, लेकिन पिछले चार मैचों में टीम ने जिस तरह से खेला, वह अविश्वसनीय थी। मुझे सच में गर्व है, और साथ में रहना बहुत अच्छा समय रहा।"
विकेटकीपर-बल्लेबाज ने माना कि ड्रेसिंग रूम में लौटने से ठीक पहले विदाई के पल ने उन्हें भावुक कर दिया। हीली ने युवा खिलाड़ियों को अपनी स्किल्स डेवलप करने का मौका देने के लिए खेल के लंबे फॉर्मेट की तारीफ करते हुए कहा, "टेस्ट क्रिकेट इन युवा खिलाड़ियों को लंबे समय तक अपनी स्किल्स दिखाने का मौका देता है। व्हाइट-बॉल क्रिकेट हमेशा आपको बैट्समैन को सेट करने या पारी बनाने का मौका नहीं देता है।"
मैदान पर और घर पर फैंस से मिले सपोर्ट के बारे में बताते हुए, हीली ने कहा कि उन्हें अपने करियर के आखिरी हफ्ते में ही इस प्यार का एहसास हुआ। उन्होंने कहा, "जब आप अपने देश का प्रतिनिधित्व कर कर रहे होते हैं, तो आप एक बबल में होते हैं और बस गेम जीतने की कोशिश करते हैं। आपको शायद पता नहीं होता कि बाहर क्या हो रहा है। इस हफ्ते उस प्यार और सपोर्ट को महसूस करना कमाल का रहा है, इसलिए यहां आने वाले सभी लोगों और घर से देखने वाले सभी लोगों का धन्यवाद।"
उन्होंने भारतीय टीम को भी उनके व्यस्त शेड्यूल के दौरान उनकी कोशिश के लिए धन्यवाद देते हुए इंग्लैंड में खेले जाने वाले आगामी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा, "आप लोगों का धन्यवाद। साल के बीच में होने वाले वर्ल्ड कप के लिए शुभकामनाएं। मुझे पता है कि आप यूके में इसे खूब देखेंगे, इसलिए हम इंतजार करेंगे। उम्मीद है कि फाइनल में ऑस्ट्रेलिया और भारत का होना अच्छा रहेगा, लेकिन आप लोगों की कोशिशों के लिए धन्यवाद।"
संजू सैमसन की बल्लेबाजी चली तो फाइनल भारत जीतेगा: केदार जाधव
पुणे : अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार शाम सात बजे से भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 विश्व कप का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। पूर्व क्रिकेटर केदार जाधव ने दावा किया है कि भारतीय टीम न्यूजीलैंड की तुलना में काफी मजबूत दिखाई पड़ रही है और जिस तरह से भारत ने पिछले दो मैच में जीत हासिल की है, मुझे पूरा भरोसा है कि फाइनल में भी भारतीय टीम अच्छा खेलेगी और विश्व कप जीतेगी।
पुणे में आईएएनएस से बातचीत में पूर्व क्रिकेटर केदार जाधव ने कहा कि सबसे पहले, मैं भारतीय टीम को बधाई देना चाहता हूं कि जिस तरह से उन्होंने सेमीफाइनल जीता और पहले बैटिंग करते हुए इतना बड़ा स्कोर बनाया। खासकर, संजू सैमसन ने मैच जिताने वाली पारी खेली। इसलिए अगर संजू सैमसन फाइनल में भी अच्छा परफॉर्म करते हैं, तो भारत एक मजबूत फेवरेट होगा।
उन्होंने संजू सैमसन की बल्लेबाजी की जमकर तारीफ की। अब फाइनल मुकाबले में क्रिकेट फैंस की उनसे काफी उम्मीद बढ़ गई है।
पूर्व क्रिकेटर ने कहा कि मैंने पहले भी कहा है कि हमारी टीम बहुत बैलेंस्ड है। हमारे पास अच्छे ऑलराउंडर हैं, बॉलर मजबूत हैं और बैट्समैन अच्छी फॉर्म में हैं। सबसे जरूरी बात किसी भी टीम के लिए टूर्नामेंट जीतने के लिए, खासकर वर्ल्ड कप जैसे बड़े कॉम्पिटिशन में मोमेंटम और रिदम के साथ खेलना बहुत जरूरी है। इस टीम की खास बात यह है कि चाहे गेंदबाज हो या फिर बल्लेबाज, सभी अपनी जिम्मेदारी के अनुसार प्रदर्शन कर रहे हैं।
केदार जाधव ने सेमीफाइनल मुकाबले का जिक्र करते हुए कहा कि यह मैच काफी रोमांचक था। भारत ने एक विशाल स्कोर खड़ा किया, हालांकि इंग्लैंड ने भी रन चेज में खुद को जिंदा रखा था। भारत ने सात रन से मैच जीता। इस पूरे मैच में भारतीय गेंदबाजों के अलावा फील्डिंग बहुत शानदार हुई। भारत की जीत में फील्डिंग एक्स फैक्टर रही है। फाइनल मुकाबले में अगर टीम इंडिया अच्छी फील्डिंग कर रन बचाती है तो यह मैच के अंतिम फैसले पर बहुत असर डालेगा।
भारतीय टीम बहुत अच्छी रिदम में है और हम उम्मीद करते हैं कि यह रिदम फाइनल मुकाबले में भी जारी रहे। मैं कहना चाहता हूं कि भारतीय टीम का पूरे टूर्नामेंट में बोलबाला रहा है और फाइनल मुकाबले में भी रहेगा। भारत अपनी धरती पर 2011 के बाद कोई विश्व कप जीतेगा।
नई दिल्ली : भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला 8 मार्च को खेला जाना है। खिताबी मुकाबले की मेजबानी अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम करेगा। टी20 विश्व कप में भारतीय टीम आज तक न्यूजीलैंड के खिलाफ एक भी मैच नहीं जीत सकी है। दोनों टीमों के बीच टी20 वर्ल्ड कप में अब तक कुल 3 मैच खेले गए हैं और सभी में जीत न्यूजीलैंड के हाथ लगी है। आइए आपको उन 5 बल्लेबाजों के नाम बताते हैं, जिन्होंने भारत-न्यूजीलैंड टी20 मुकाबलों में सर्वाधिक छक्के लगाए हैं।
सूर्यकुमार यादव: भारत-न्यूजीलैंड टी20 मुकाबलों में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड सूर्यकुमार यादव के नाम दर्ज है। सूर्या ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले 13 मुकाबलों में कुल 29 छक्के लगाए हैं। इसके साथ ही वह टी20 में भारत की ओर से कीवी टीम के खिलाफ सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं।
रोहित शर्मा: न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की ओर से टी20 फॉर्मेट में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में रोहित शर्मा दूसरे नंबर पर हैं। रोहित ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजी अटैक के खिलाफ 17 मुकाबलों में कुल 27 छक्के लगाए हैं। हालांकि, रोहित ने क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है।
कॉलिन मुनरो: न्यूजीलैंड की ओर से भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज कॉलिन मुनरो रहे हैं। मुनरो ने टीम इंडिया के गेंदबाजी अटैक के खिलाफ 148 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 12 मैचों में कुल 24 छक्के लगाए हैं।
मार्टिन गप्टिल: भारत-न्यूजीलैंड के बीच हुए टी20 मैचों में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में मार्टिन गप्टिल चौथे नबंर पर मौजूद हैं। गप्टिल ने भारत के खिलाफ खेले 16 मुकाबलों में कुल 23 छक्के लगाए हैं।
टिम सीफर्ट: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार फॉर्म में चल रहे टिम सीफर्ट को भी भारतीय टीम का गेंदबाजी अटैक खूब रास आता है। वह 15 मुकाबलों में भारत के खिलाफ 21 छक्के लगा चुके हैं। सीफर्ट की गिनती न्यूजीलैंड के धाकड़ बल्लेबाजों में की जाती है और वह अकेले दम पर किसी भी मैच को पलटने की काबिलियत रखते हैं।
SA vs NZ Semifinal: आंकड़ों में साउथ अफ्रीका भारी, क्या न्यूजीलैंड तोड़ पाएगा प्रोटियाज का विजय रथ?
नई दिल्ली : टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका की भिड़ंत न्यूजीलैंड से 4 मार्च को होगी। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर खेला जाना है। साउथ अफ्रीका इस टूर्नामेंट की इकलौती टीम है, जो विश्व कप में अजेय रही है। टी20 फॉर्मेट में साउथ अफ्रीका का पलड़ा न्यूजीलैंड के खिलाफ भारी रहा है।
क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड की कुल 19 बार भिड़ंत हुई है, जिसमें से 12 मुकाबलों में जीत प्रोटियाज टीम के हाथ लगी है। वहीं, न्यूजीलैंड ने सिर्फ 7 मैच जीते हैं। साउथ अफ्रीका का प्रदर्शन टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कमाल का रहा है। टीम ने टूर्नामेंट में अब तक खेले सभी मुकाबलों में जीत दर्ज की है। एडेन मार्करम की कप्तानी में साउथ अफ्रीका ने सुपर-8 राउंड में भारत, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे को हराते हुए सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई है।
साउथ अफ्रीका की तरफ से बल्लेबाजी में एडेन मार्करम बेहतरीन फॉर्म में नजर आए हैं। मार्करम 7 मैचों में 175 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 268 रन बना चुके हैं। वहीं, रयान रिकेल्टन भी लगातार बल्ले से अहम योगदान दे रहे हैं। रिकेल्टन 7 मैचों में 171 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 228 रन बना चुके हैं। क्विंटन डी कॉक ने भी पावरप्ले में शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को दमदार शुरुआत दी है। गेंदबाजी में लुंगी एनगिडी साउथ अफ्रीका की ओर से इस विश्व कप में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे हैं। एनगिडी 6 मैचों में अब तक 12 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। वहीं, कॉर्बिन बॉश 11 विकेट निकाल चुके हैं।
दूसरी ओर, न्यूजीलैंड की टीम भी बेहतरीन लय में दिखाई दी है। बल्लेबाजी में टिम सीफर्ट ने 6 मुकाबलों में 157 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 216 रन बनाए हैं। वहीं, रचिन रविंद्र लगातार बल्ले और गेंद दोनों से योगदान दे रहे हैं। ग्लेन फिलिप्स ने भी न्यूजीलैंड की लड़खड़ाती हुई पारी को बखूबी संभाला है। गेंदबाजी में मिचेल सैंटनर, मैट हेनरी और लॉकी फर्ग्यूसन ने बढ़िया प्रदर्शन किया है।
पल्लेकेले : टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान का सफर खत्म हो गया है। शनिवार को पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ 5 रनों से जीत दर्ज करने के बावजूद पाकिस्तान सेमीफाइनल में नहीं पहुंच सका। वहीं, न्यूजीलैंड ने अंतिम चार में अपनी जगह बना ली है। पाकिस्तान से मिले 213 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका 6 विकेट खोकर 207 रन ही बना सकी।
पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए श्रीलंका को 147 या उससे कम रनों पर रोकना था। हालांकि, मेहमान टीम के गेंदबाज ऐसा करने में नाकाम रहे।
पाकिस्तान से मिले 213 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत खराब रही। पथुम निसांका 7 गेंदों का सामना करने के बाद महज 3 रन बनाकर आउट हुए। कामिल मिशारा अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में नाकाम रहे, और वह 26 रन बनाकर आउट हुए। चरित असंलका को 25 रनों के स्कोर पर अबरार अहमद ने क्लीन बोल्ड करते हुए पवेलियन भेजा।
कामिंडु मेंडिस सिर्फ 3 रन ही बना सके, जबकि जनिथ लियानागे 5 रन बनाकर आउट हुए। पवन रत्नायके ने एक छोर संभाले रखा और उन्होंने 37 गेंदों में 58 रनों की दमदार पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 4 चौके और 3 छक्के लगाए। वहीं, कप्तान दासुन शनाका ने अंतिम ओवरों में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 31 गेंदों में 76 रनों की नाबाद पारी खेली, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सके। पारी के 19वें ओवर में शनाका ने 18 और अंतिम ओवर में 22 रन बनाए।
आखिरी ओवर में जीत के लिए श्रीलंका को 28 रनों की जरूरत थी। शनाका ने इस ओवर में तीन छक्के और एक चौका लगाया, लेकिन आखिरी दो गेंदों पर वह बड़ा शॉट नहीं लगा सके। गेंदबाजी में पाकिस्तान की तरफ से अबरार अहमद ने 4 ओवर में 23 रन देकर 3 विकेट चटकाए।
इससे पहले पाकिस्तान ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 212 रन लगाए। टीम की तरफ से साहिबजादा फरहान ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 60 गेंदों में 100 रनों की पारी खेली। वहीं, फखर जमान ने ताबड़तोड़ अंदाज में खेलते हुए 42 गेंदों में 84 रन बनाए। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 15.5 ओवर में 176 रनों की साझेदारी निभाई, जो टी20 विश्व कप में किसी भी विकेट के लिए की गई सबसे बड़ी साझेदारी भी है।
हालांकि, फरहान-फखर के अलावा पाकिस्तान के अन्य बल्लेबाज कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके। कप्तान सलमान आगा और मोहम्मद नवाज बिना खाता खोले पवेलियन लौटे, जबकि शादाब खान 2 रन ही बना सके।
गेंदबाजी में श्रीलंका की ओर से दिलशान मदुशंका ने 33 रन देकर 3 विकेट चटकाए, तो दासुन शनाका ने 2 विकेट निकाले। सुपर-8 राउंड के ग्रुप-2 से इंग्लैंड और न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई है। वहीं, पाकिस्तान और श्रीलंका का टूर्नामेंट में सफर समाप्त हो गया है।
कोलंबो : इंग्लैंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शुक्रवार को न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया। सुपर-8 राउंड के इस मुकाबले में इंग्लिश टीम एक समय पर हार की तरफ बढ़ रही थी। हालांकि, विल जैक्स और रेहान अहमद ने सिर्फ 16 गेंदों में 44 रनों की अटूट साझेदारी निभाते हुए हारी हुई बाजी को पलट दिया। इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने भी इन दोनों बल्लेबाजों की जमकर सराहना की है।
गेंदबाजी में 2 विकेट निकालने के बाद विल जैक्स ने 18 गेंदों में 32 रनों की नाबाद पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 4 चौके और एक छक्का लगाया। वहीं, रेहान ने 7 गेंदों में 19 रन बनाए और टीम को जीत दिलाकर लौटे।
सुपर-8 राउंड के लगातार तीसरे मैच में मिली जीत से इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक गदगद नजर आए। उन्होंने कहा, "हां, हमने नेट्स में रेहान को देखा है कि वह क्या कर सकते हैं। रेहान बहुत ही अच्छा खेले और उन्होंने विल जैक्स के साथ मिलकर जीत को न्यूजीलैंड से छीन लिया। विल जैक्स ने चौथी बार प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीता, जो सबसे ज्यादा है। इसी कारण जैक्स अपने प्रदर्शन से काफी खुश हैं।"
इंग्लैंड ने इस मुकाबले के लिए जेमी ओवरटन को बाहर बैठाकर रेहान अहमद को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया था। कप्तान हैरी ब्रूक ने कहा कि हमने टूर्नामेंट की शुरुआत से ही सभी खिलाड़ियों को यह बात बता रखी थी कि हम परिस्थितियों के हिसाब से टीम का चुनाव करेंगे। हमें लगा कि न्यूजीलैंड के खिलाफ इस मुकाबले में रेहान को मौका देना चाहिए और उन्होंने कमाल का प्रदर्शन करके दिखाया।
न्यूजीलैंड से मिले 160 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत बेहद खराब रही। फिल साल्ट 2 रन बनाकर आउट हुए, तो जोस बटलर बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। कप्तान हैरी ब्रूक ने 26 रनों का योगदान दिया, जबकि जैकब बेथेल ने 21 रन बनाए। टॉम बैंटन टूर्नामेंट में पहली बार अच्छी लय में दिखाई दिए, और उन्होंने 24 गेंदों में 33 रनों की अहम पारी खेली। सैम करन ने 24 रन बनाए। 117 रनों के स्कोर पर 6 विकेट गंवाकर इंग्लैंड एक समय पर मुश्किल में दिख रही थी।
हालांकि, विल जैक्स और रेहान अहमद की महत्वपूर्ण साझेदारी ने बाजी को पलट दिया। जैक्स-रेहान ने सातवें विकेट के लिए सिर्फ 16 गेंदों में 44 रनों की अटूट साझेदारी निभाई, जिसके दम पर इंग्लैंड ने 3 गेंद शेष रहते हुए 6 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया।
इंग्लैंड को जीत का श्रेय देना होगा, उन्होंने शानदार खेल दिखाया : मिचेल सैंटनर
कोलंबो : टी20 वर्ल्ड कप 2026 में न्यूजीलैंड को इंग्लैंड के खिलाफ सुपर-8 राउंड के मुकाबले में 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। शुक्रवार को आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में न्यूजीलैंड से मिले 160 रनों के लक्ष्य को इंग्लिश टीम ने 6 विकेट खोकर 19.3 ओवर में चेज कर लिया। न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने कहा कि इंग्लैंड ने इस मुकाबले में शानदार खेल दिखाया और जीत का श्रेय उन्हें मिलना चाहिए।
न्यूजीलैंड की टीम एक समय पर मैच में काफी मजबूत स्थिति में दिखाई दे रही थी। हालांकि, पारी के 18वें ओवर में विल जैक्स ने ग्लेन फिलिप्स के ओवर में 22 रन बनाते हुए बाजी को पूरी तरह से पलट दिया। हार के बाद मिचेल सैंटनर ने कहा, "यह एक अच्छा और कड़ा मुकाबला था। हां, मुझे लगता है कि जिस तरह से इंग्लैंड ने रनों का पीछा किया और अंत में विल जैक्स और रेहान अहमद ने बल्लेबाजी की, वो शानदार था।"
अगर न्यूजीलैंड इंग्लैंड को इस मुकाबले में हराने में सफल रहती, तो टीम को सीधा सेमीफाइनल का टिकट मिल जाता। कप्तान सैंटनर ने भी माना कि इस मैच को जीतने के बाद न्यूजीलैंड के लिए चीजें आसान हो जातीं। सैंटनर ने कहा कि इंग्लैंड ने जिस तरह का खेल दिखाया, उसके लिए उन्हें जीत का श्रेय मिलना चाहिए।
सैंटनर ने कहा कि अंतिम ओवरों में टीम के बल्लेबाज रन बटोरने में नाकाम रहे, जिसके खामियाजा टीम को भुगतना पड़ा। न्यूजीलैंड के कप्तान ने माना कि 170 से 175 रनों का लक्ष्य अच्छा हो सकता था। उन्होंने रेहान अहमद की शानदार बल्लेबाजी की जमकर तारीफ की। सैंटनर ने कहा कि रेहान स्पिन के अच्छे बल्लेबाज हैं और इसी कारण उन्हें इस विकेट पर ज्यादा परेशानी नहीं हुई।
इंग्लैंड ने एक समय पर अपने छह विकेट 117 रनों के स्कोर पर गंवा दिए थे और न्यूजीलैंड की टीम मैच में पूरी तरह से हावी नजर आ रही थी। हालांकि, विल जैक्स और रेहान अहमद ने महज 16 गेंदों में 44 रनों की अटूट साझेदारी निभाते हुए मैच को पूरी तरह से पलट दिया। जैक्स ने 18 गेंदों में 32 रनों की दमदार पारी खेली, जबकि रेहान ने 7 गेंदों में नाबाद 19 रन बनाए।
इससे पहले न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 159 रन लगाए। टीम की तरफ से ग्लेन फिलिप्स ने सर्वाधिक 39 रन बनाए, जबकि टिम सीफर्ट ने 35 रनों का योगदान दिया। गेंदबाजी में इंग्लैंड की तरफ से आदिल रशीद और विल जैक्स ने दो-दो विकेट अपने नाम किए।
टी20 वर्ल्ड कप 2026: भारत की जीत ने बदला समीकरण, साउथ अफ्रीका सेमीफाइनल में पहुंची
चेन्नई : भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ गुरुवार को एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मैच में 72 रन से शानदार जीत दर्ज की। इसी के साथ टीम इंडिया ने अपनी सेमीफाइनल की उम्मीदों को जिंदा रखते हुए साउथ अफ्रीका को नॉकआउट में पहुंचा दिया है।
साउथ अफ्रीका सुपर-8 के दोनों मुकाबले जीतकर +2.890 नेट रन रेट के साथ ग्रुप-1 में टॉप पर है। वहीं, वेस्टइंडीज 2 में से 1 मैच गंवाकर +1.791 के साथ दूसरे स्थान पर है। भारत 2 में से 1 मैच जीतकर -0.100 के साथ तीसरे पायदान पर है, जबकि जिम्बाब्वे की टीम सुपर-8 में अपने शुरुआती दो मैच गंवाने के बाद खिताबी रेस से बाहर है।
टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी भारतीय टीम ने 4 विकेट खोकर 256 रन बनाए। भारत को संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने 3.4 ओवरों में 48 रन जुटाए। संजू 15 गेंदों में 3 बाउंड्री के साथ 24 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद ईशान किशन ने अभिषेक शर्मा के साथ दूसरे विकेट के लिए 42 गेंदों में 72 रन की साझेदारी करते हुए भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।
ईशान 24 गेंदों में 38 रन बनाकर आउट हुए, जबकि अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में 4 छक्कों और इतने ही चौकों के साथ 55 रन की पारी खेली। इनके अलावा, कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 33 रन का योगदान टीम के खाते में दिया।
भारत ने 14.5 ओवरों में 172 रन तक अपने 4 विकेट गंवा दिए थे। यहां से हार्दिक पंड्या ने तिलक वर्मा के साथ 31 गेंदों में 84 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड कप इतिहास के दूसरे सबसे बड़े स्कोर तक पहुंचाया।
पंड्या ने 23 गेंदों में 4 छक्कों और 2 चौकों के साथ 50 रन की नाबाद पारी खेली, जबकि तिलक वर्मा ने 16 गेंदों में 4 छक्कों और 3 चौकों के साथ नाबाद 44 रन बनाए। विपक्षी खेमे से रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजरबानी, टिनोटेंडा मापोसा और सिकंदर रजा ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।
इसके जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 6 विकेट खोकर 184 रन ही बना सकी। ब्रायन बेनेट ने तदिवानाशे मारुमानी के साथ पहले विकेट के लिए 44 रन की साझेदारी की। मारुमानी 20 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद बेनेट ने डायोन मायर्स के साथ दूसरे विकेट के लिए 28 रन जुटाए। मायर्स टीम के खाते में सिर्फ 6 रन ही जोड़ सके।
यहां से बेनेट ने सिकंदर रजा के साथ तीसरे विकेट के लिए 41 गेंदों में 72 रन जुटाकर टीम को 144 के स्कोर तक पहुंचाया, लेकिन रजा (31) के पवेलियन लौटने के बाद कोई अन्य बल्लेबाज उनका साथ नहीं दे सका।
बेनेट अंत तक लड़े, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। उन्होंने 59 गेंदों में 6 छक्कों और 8 चौकों के साथ नाबाद 97 रन बनाए। भारत की तरफ से अर्शदीप सिंह ने 24 रन देकर 3 विकेट निकाले। वरुण चक्रवर्ती, अक्षर पटेल और शिवम दुबे ने 1-1 विकेट हासिल किया। इस दौरान दुबे ने 2 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें 46 रन लुटा दिए।
टी20 वर्ल्ड कप 2026: सेमीफाइनल की जंग हुई तेज; दो टीमें पहुंचीं, दो सीटों के लिए चार दावेदार
नई दिल्ली : टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल की रेस अब रोमांचक हो चली है। भारत को जिम्बाब्वे के खिलाफ मिली जीत के साथ ही साउथ अफ्रीका ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। वहीं, इंग्लैंड पहले ही अंतिम चार का टिकट हासिल कर चुकी है।
सेमीफाइनल की दो सीटें भर चुकी हैं, जबकि 2 सीटें अभी खाली हैं। जिम्बाब्वे को 72 रनों से हराने के बावजूद टीम इंडिया की राह आसान नजर नहीं आ रही है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम को सुपर-8 राउंड के अपने आखिरी मुकाबले में वेस्टइंडीज से रविवार (एक मार्च) को भिड़ना है।
भारतीय टीम को अगर अंतिम चार में अपनी जगह बनानी है, तो हर हाल में कैरेबियाई टीम के खिलाफ जीत दर्ज करनी होगी। रविवार को होने वाले मैच में भारत और वेस्टइंडीज में से जो भी जीत दर्ज करेगा, वह सीधा सेमीफाइनल में अपनी जगह बना लेगा। ग्रुप एक से साउथ अफ्रीका पहले ही क्वालीफाई कर चुकी है।
दूसरे ग्रुप में इंग्लैंड ने लगातार दो जीत दर्ज करके सेमीफाइनल का टिकट हासिल कर लिया है। न्यूजीलैंड ने 2 मैचों में से एक में जीत दर्ज की है, जबकि पाकिस्तान के खिलाफ टीम का मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया था।
न्यूजीलैंड को सुपर-8 राउंड के अपने आखिरी मैच में 27 फरवरी को इंग्लैंड से भिड़ना है। न्यूजीलैंड अगर इंग्लैंड को हराने में सफल रहती है, तो टीम को आसानी से अंतिम चार का टिकट मिल जाएगा। हालांकि, अगर न्यूजीलैंड इंग्लैंड से हार जाती है, तो टीम के लिए चीजें खराब हो सकती हैं। न्यूजीलैंड के साथ अच्छी बात यह है कि अभी टीम का नेट रन रेट (+3.050) काफी अच्छा है।
दो मैचों के बाद पाकिस्तान के पास अभी सिर्फ एक प्वाइंट है। पाकिस्तान को 28 फरवरी को सुपर-8 राउंड के अपने आखिरी मुकाबले में श्रीलंका से भिड़ना है। पाकिस्तान अगर श्रीलंका को हरा देता है, तो टीम के कुल तीन प्वाइंट हो जाएंगे। हालांकि, पाकिस्तान को यह भी दुआ करनी होगी कि इंग्लैंड न्यूजीलैंड को हराने में सफल रहे।
पाकिस्तान श्रीलंका के खिलाफ जीत दर्ज करने में सफल रहता है और न्यूजीलैंड को इंग्लैंड के खिलाफ हार झेलनी पड़ती है, तो इस स्थिति में बेहतर नेट रन रेट वाली टीम को सेमीफाइनल का टिकट मिल जाएगा।
कोलंबो : न्यूजीलैंड ने श्रीलंका के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मैच को 61 रन से अपने नाम किया। रचिन रविंद्र ने आर प्रेमदासा स्टेडियम में बुधवार को खेले गए मैच में 27 रन देकर 8 विकेट हासिल किए। इससे पहले उन्होंने 22 गेंदों में 4 बाउंड्री के साथ 32 रन बनाए। इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने 7 विकेट खोकर 168 रन बनाए। इसके जवाब में श्रीलंका 8 विकेट खोकर सिर्फ 107 रन ही बना सका। इस जीत के साथ न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल की उम्मीदों को बरकरार रखा है। अगर यह टीम इंग्लैंड के विरुद्ध अपना अगला मैच जीत लेती है, तो नॉकआउट में उसकी जगह पक्की हो जाएगी।
इस जीत पर खुशी जताते हुए 26 वर्षीय रचिन रविंद्र ने कहा, "इस तरह की जीत हमेशा सुकून देती है, खासतौर पर विरोधी टीम की घरेलू परिस्थितियों में आकर अच्छा क्रिकेट खेलना। जाहिर है, श्रीलंका को श्रेय जाता है, वे घर पर खास तौर पर शानदार रहते हैं, लेकिन कुल मिलाकर यह हमारे लिए लगभग एक संपूर्ण प्रदर्शन था। पूरी टीम से योगदान देखना वाकई शानदार रहा।"
यह दूसरी बार है, जब न्यूजीलैंड ने टी20 क्रिकेट में 17 ओवर स्पिन गेंदबाजी की है, इससे पहले 2023 में लखनऊ में भारत के खिलाफ भी इतने ही ओवर स्पिन गेंदबाजी की थी।
रचिन ने कहा, "मुझे लगता है कि यह समझ बन गई थी कि धीमी गति बेहतर है। हमारे पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले भी 85 किलोमीटर/प्रतिघंटा से कम गति और पिच से मिलने वाले टर्न को लेकर कुछ आंकड़े सामने आए थे। इस मामले में कप्तान मिचेल सेंटनर से बेहतर कौन समझा सकता है, वह इस कला के उस्ताद हैं। स्पिन ग्रुप के तौर पर हमने आपस में बात की और तय किया कि पेस कम रखना बेहतर रहेगा। खासकर जिस तरह महेश दीक्षाना ने हमें ऑफ-स्पिन और धीमी गति से गेंदबाजी की, उससे स्पष्ट तौर पर दिखा कि पिच में पकड़ है।"
इस मुकाबले में 32 रन की पारी खेलने के बाद गेंद से 4 विकेट हासिल करने पर रचिन ने कहा, "मेरे लिए सबसे अहम बात टीम के लिए योगदान देना है। टॉप-3 में बल्लेबाजी करना और कुछ ओवर डाल पाना टीम का संतुलन बेहतर करता है। इन परिस्थितियों में मैं घर की तुलना में थोड़ा ज्यादा गेंदबाजी करता हूं। अच्छा लगता है कि चाहे बल्ले से दिन अच्छा न भी जाए, तो गेंद से योगदान दिया जा सकता है और इसके उलट भी।"
रचिन रविंद्र ने श्रीलंकाई दर्शकों की तारीफ में कहा, "श्रीलंकाई दर्शक कमाल के थे। राष्ट्रगान सुनना और ऐसे छोटे-छोटे पल आपको याद दिलाते हैं कि आप यह खेल क्यों खेलते हैं। एक दौर ऐसा भी आया जब वे 'न्यूजीलैंड-न्यूजीलैंड' चिल्ला रहे थे, वो पल वाकई खास थे। ऐसे ही मौकों के लिए आप बड़े मंचों पर खेलना चाहते हैं। उन्हें पूरा श्रेय जाता है, जब भी श्रीलंका खेलता है, वे बड़ी संख्या में मैदान पर आते हैं।"
चेन्नई, 25 फरवरी (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 1,000 रन और 100 विकेट निकालने वाले आईसीसी के पूर्ण सदस्य देश के छठे खिलाड़ी बन गए हैं। वह इस मुकाम को हासिल करने वाले पहले कीवी खिलाड़ी भी हैं।
मिचेल सेंटनर ने बुधवार को श्रीलंका के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में 26 गेंदों का सामना करते हुए 4 छक्कों और 2 चौकों के साथ 47 रन की पारी खेली।
सेंटनर ने यह पारी उस समय खेली, जब कीवी टीम 84 के स्कोर तक अपने 6 विकेट खो चुकी थी। यहां से सेंटनर ने कोल मैककोन्ची के साथ 47 गेंदों में 84 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 168/7 के स्कोर तक पहुंचा दिया।
टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आईसीसी के पूर्ण सदस्य देश की तरफ से अब तक सिर्फ 6 ही खिलाड़ी 1,000 रन बनाने के साथ 100 विकेट हासिल कर सके हैं। इनमें सेंटनर के अलावा, शाकिब अल हसन, मोहम्मद नबी, सिकंदर रजा, हार्दिक पांड्या और शादाब खान का नाम शामिल है।
आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने 7 विकेट खोकर 168 रन बनाए। टिम सीफर्ट ने फिन एलन के साथ 3.1 ओवरों में 30 रन की साझेदारी की। एलन 13 गेंदों में 4 बाउंड्री के साथ 23 रन बनाकर आउट हुए। अगले ही ओवर में टिम सीफर्ट (8) भी पवेलियन लौट गए।
कीवी टीम ने 34 के स्कोर तक अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट खो दिए थे, लेकिन यहां से ग्लेन फिलिप्स ने रचिन रवींद्र के साथ तीसरे विकेट के लिए 41 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 75 के स्कोर तक पहुंचाया। फिलिप्स 18 रन बनाकर पवेलियन लौटे। यहां से टीम ने 84 के स्कोर तक अपने 6 विकेट खो दिए।
इसके बाद कप्तान सेंटनर ने मोर्चा संभाला। उन्होंने कोल मैककोन्ची के साथ 84 रन की साझेदारी करते हुए टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया। सेंटनर ने 47 रन टीम के खाते में जोड़े, जबकि कोल ने 23 गेंदों में 5 बाउंड्री के साथ 31 रन बनाए। श्रीलंका की तरफ से महेश थीक्षाना और दुष्मंथा चमीरा ने 3-3 विकेट निकाले। एक विकेट डुनिथ वेललेज ने हासिल किया।
--आईएएनएस
आरएसजी
टी20 वर्ल्ड कप: सेंटनर के बाद रचिन का जलवा, न्यूजीलैंड की 61 रन से जीत, खिताबी रेस से बाहर श्रीलंका
कोलंबो, 25 फरवरी (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड ने बुधवार को श्रीलंका के खिलाफ आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में 61 रन से जीत दर्ज की। इस हार के साथ श्रीलंकाई टीम खिताबी रेस से बाहर हो गई है।
श्रीलंका ने सुपर-8 के अपने शुरुआती दोनों मैच गंवाए। इससे पहले श्रीलंका को इंग्लैंड के हाथों 51 रन से हार का सामना करना पड़ा था। ग्रुप-1 से इंग्लैंड शुरुआती दोनों मैच जीतकर सेमीफाइनल का टिकट हासिल कर चुका है। वहीं, न्यूजीलैंड की टीम 2 मुकाबलों में 3 प्वाइंट्स के साथ दूसरे पायदान पर मौजूद है। पाकिस्तान ने 2 मुकाबलों में 1 प्वाइंट हासिल किया है। यह टीम तीसरे स्थान पर है।
श्रीलंकाई टीम 28 फरवरी को इस विश्व कप में अपना अंतिम मैच पाकिस्तान से खेलेगी। वहीं, न्यूजीलैंड की टीम 27 फरवरी को इंग्लैंड से भिड़ेगी, जिसमें उसकी कोशिश जीत के साथ नॉकआउट में पहुंचने की होगी।
बुधवार को खेले गए इस मैच में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने 7 विकेट खोकर 168 रन बनाए। इस टीम को सलामी जोड़ी ने संभली हुई शुरुआत दिलाई। टिम सीफर्ट ने फिन एलन के साथ 3.1 ओवरों में 30 रन की साझेदारी की। एलन 23 रन, जबकि सीफर्ट 8 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
टीम 34 के स्कोर तक अपने 2 विकेट खो चुकी थी। यहां से ग्लेन फिलिप्स ने रचिन रवींद्र के साथ तीसरे विकेट के लिए 41 रन जोड़े। रचिन 22 गेंदों में 4 बाउंड्री के साथ 32 रन बनाकर आउट हुए।
इस साझेदारी के टूटते ही टीम ताश के पत्तों की तरह बिखरती नजर आई। मेहमान टीम ने 84 के स्कोर तक अपने 6 विकेट खो दिए थे। इसके बाद कप्तान मिचेल सेंटनर (47) ने कोल मैककोन्ची (नाबाद 31) के साथ सातवें विकेट के लिए 47 गेंदों में 84 रन जोड़ते हुए टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचा दिया। श्रीलंका की तरफ से महेश थीक्षाना और दुष्मंथा चमीरा ने 3-3 विकेट निकाले। एक विकेट डुनिथ वेललेज ने हासिल किया।
इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम निर्धारित ओवरों में 8 विकेट खोकर सिर्फ 107 रन ही बना सकी। श्रीलंका को पहली ही गेंद पर पथुम निसांका (0) के रूप में झटका लगा। इसके बाद टीम ने 6 के स्कोर पर चरिथ असलांका (5) का विकेट भी खो दिया।
पवन रत्नायके ने कुसल मेंडिस के साथ तीसरे विकेट के लिए 21 रन जुटाए, लेकिन टीम निरंतर अंतराल पर विकेट खोती रही। रत्नायके ने 10 रन का योगदान टीम के खाते में दिया, जबकि मेंडिस ने 23 गेंदों में 4 चौकों के साथ 31 रन की पारी खेली। डुनिथ वेललेज ने 29 रन जोड़े, लेकिन श्रीलंका को शर्मनाक हार से बचा नहीं सके।
न्यूजीलैंड की तरफ से 'प्लेयर ऑफ द मैच' रचिन रवींद्र ने 27 रन देकर 4 विकेट हासिल किए, जबकि मैट हैनरी ने 2 विकेट निकाले। 1 सफलता कप्तान सेंटनर के हाथ लगी।
--आईएएनएस
आरएसजी
मुंबई : टी20 वर्ल्ड कप 206 में सोमवार को खेले गए मुकाबले में वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे को 107 रनों से हराया। वानखेड़े स्टेडियम में कैरेबियाई टीम से 255 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए जिम्बाब्वे की पूरी टीम 147 रन बनाकर सिमट गई।
255 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की शुरुआत बेहद खराब रही। ग्रुप स्टेज में शानदार प्रदर्शन करने वाले ब्रायन बेनेट इस मुकाबले में बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हुए। विकेटकीपर- बल्लेबाज तदिवानाशे मारुमानी भी सिर्फ 14 रन ही बना सके।
रयान बर्ल को अकील हुसैन ने बिना खाता खोले पवेलियन भेजा। डायोन मायर्स ने कुछ दमदार शॉट्स लगाए, लेकिन वह 15 गेंदों में 28 रन बनाने के बाद गुडाकेश मोती की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए।
कप्तान सिकंदर रजा ने 20 गेंदों का सामना करते हुए 27 रन बनाए, जबकि टोनी मुनयोंगा ने 14 रनों का योगदान दिया। ब्रेड इवांस ने जिम्बाब्वे की तरफ से सर्वाधिक 21 गेंदों में 43 रन बनाए। गेंदबाजी में वेस्टइंडीज की ओर से गुडाकेश मोती ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में 28 रन देकर चार विकेट निकाले। वहीं, अकील हुसैन ने 4 ओवर में 28 रन खर्च करते हुए 3 विकेट चटकाए।
इससे पहले, वेस्टइंडीज ने शिमरोन हेटमायर और रोवमैन पॉवेल की दमदार पारियों के बूते 20 ओवर में 6 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 254 रन लगाए। हेटमायर ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 34 गेंदों में 85 रनों की दमदार पारी खेली। अपनी इस इनिंग में हेटमायर ने 7 चौके और सात छक्के लगाए।
पॉवेल ने 35 गेंदों में 59 रन बनाए। रदरफोर्ड ने भी बल्ले से अहम योगदान दिया और वह 3 चौके और 2 सिक्स की मदद से 13 गेंदों में 31 रन बनाकर नाबाद रहे। जिम्बाब्वे की तरफ से गेंदबाजी में ब्लेसिंग मुजरबानी और रिचर्ड नगारवा ने दो-दो विकेट चटकाए।
टी20 वर्ल्ड कप 2026: साउथ अफ्रीका ने भारत को दिया 188 रनों का लक्ष्य, मिलर और ब्रेविस ने पलटी हारी हुई बाजी
अहमदाबाद : साउथ अफ्रीका ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में रविवार को भारत के खिलाफ नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जीत के लिए 188 रन का विशाल टारगेट रखा है। टीम इंडिया की निगाहें इस मुकाबले को अपने नाम करते हुए जीत के साथ सुपर-8 के अभियान की शुरुआत करने पर होंगी।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीकी टीम ने 7 विकेट खोकर 187 रन बनाए। टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाने में डेवाल्ड ब्रेविस (45), डेविड मिलर (63) और ट्रिस्टन स्टब्स (नाबाद 44) का योगदान रहा।
इस टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। 1.5 ओवर में क्विंटन डी कॉक को जसप्रीत बुमराह ने बोल्ड किया। डी कॉक महज 6 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद 2.4 ओवर में मेहमान टीम को कप्तान एडेन मार्करम (4) के रूप में दूसरा झटका लगा। चौथे ओवर की अंतिम गेंद पर रयान रिकेल्टन (7) भी पवेलियन लौट गए।
साउथ अफ्रीकी टीम 20 के स्कोर तक 3 विकेट खो चुकी थी। यहां से डेवाल्ड ब्रेविस ने डेविड मिलर के साथ चौथे विकेट के लिए 50 गेंदों में 97 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संकट से निकाला।
ब्रेविस 29 गेंदों में 3 छक्कों और इतने ही चौकों के साथ 45 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद मिलर ने ट्रिस्टन स्टब्स के साथ पांचवें विकेट के लिए 35 रन जुटाते हुए मेहमान टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाने में योगदान दिया। मिलर ने 35 गेंदों में 3 छक्कों और 7 चौकों के साथ 63 रन की पारी खेली, जबकि स्टब्स ने 24 गेंदों में 4 बाउंड्री के साथ नाबाद 44 रन का योगदान टीम के खाते में दिया।
भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह ने 4 ओवरों में 15 रन देकर 3 विकेट निकाले, जबकि अर्शदीप सिंह ने 2 विकेट हासिल किए। इनके अलावा, वरुण चक्रवर्ती और शिवम दुबे ने 1-1 विकेट प्राप्त किया।
भारत की प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती।
साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन: एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, मार्को जानसेन, कॉर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी, केशव महाराज।
एलिस पेरी ने रचा इतिहास, 350 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली ऑस्ट्रेलिया की पहली महिला खिलाड़ी बनीं
एडिलेड : ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की दिग्गज खिलाड़ी एलिस पेरी ने इतिहास रच दिया है। भारत के खिलाफ शनिवार को एडिलेड में तीसरे टी20 में उतरने के साथ ही ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम के लिए 350 मैच खेलने वाली पहली खिलाड़ी बन गईं।
2007 से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का हिस्सा, पेरी से ज्यादा मैच सिर्फ दो महिला क्रिकेटरों ने खेले हैं। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 357 और सूजी बेट्स ने 355 मैच खेले हैं।
क्रिकेट.कॉम.एयू के मुताबिक, पेरी ने कहा, "मेरे सामने कोई खास लैंडमार्क नहीं हैं। मैं बस यह अनुभव करना चाहती हूं कि यह टीम क्या कर रही है, और जब तक मैं इसमें योगदान दे रही हूं और इसमें संतुष्टि पाती हूं, तब तक मैं यहां रहना पसंद करूंगी। हमेशा आगे रोमांचक चीजें होती हैं, लेकिन हम देखेंगे कि यह कहां तक ​​जाती है।"
पेरी के बाद ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा मैच खेलने वाली मौजूदा वनडे और टेस्ट कप्तान एलिसा हीली हैं। हिली ने कुल 295 मैच खेले हैं। हीली ने घोषणा की है कि वह अगले महीने भारत के खिलाफ होने वाले डे-नाइट टेस्ट के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर हो जाएंगी।
पेरी ऑस्ट्रेलिया के लिए सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर्स में से एक हैं। तीसरे टी20 मैच से पहले पेरी के करियर पर नजर डालें तो 14 टेस्ट मैचों में 2 शतक और 4 अर्धशतक की मदद से 930 रन बनाए हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 213 है। इसके अलावा 39 विकेट भी उन्होंने लिए हैं।
165 वनडे की 137 पारियों में 3 शतक और 37 अर्धशतक लगाते हुए 4,504 रन बनाने के साथ ही 166 विकेट उनके नाम हैं। वहीं, 170 टी20 मैचों में 9 अर्धशतक की मदद से 2200 रन और 126 विकेट उनके नाम हैं।
तीन टी20 मैचों की सीरीज 1-1 से बराबरी पर है। शनिवार को एडिलेड में तीसरे टी20 मैच की विजेता टीम सीरीज की विजेता होगी।
टी20 फॉर्मेट की तैयारी में ज्यादा समय लगता है, टेस्ट को प्राथमिकता देने की बात गलत: एडम जांपा
नई दिल्ली : टी20 विश्व कप 2026 से बाहर होने के बाद ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम सवालों के घेरे में है। ऑस्ट्रेलियाई टीम पर टेस्ट क्रिकेट को ज्यादा प्राथमिकता देने के आरोप लग रहे हैं। ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर एडम जांपा ने इन आरोपों का खंडन किया है।
जांपा ने कहा, "यह बात पूरी तरह से गलत है कि ऑस्ट्रेलिया टेस्ट को ज्यादा महत्व देता है। टीम मैनेजमेंट और कोच टेस्ट की तुलना में छोटे फार्मेट पर अधिक समय देते हैं।"
दिग्गज स्पिनर ने कहा, "कोच और स्टाफ इस बात पर जितना समय लगाते हैं कि हम टी20 क्रिकेट कैसे खेलेंगे, शायद ही उतना समय टेस्ट फॉर्मेट पर देते हैं। इसकी वजह टी20 क्रिकेट का टेस्ट या वनडे फॉर्मेट से ज्यादा प्रतियोगी होना है।"
उन्होंने कहा, "फैन्स को ऑस्ट्रेलिया टीम को टी20 खेलते हुए देखने का मौका कम मिलता है। क्योंकि हम ज्यादातर मैच घर से बाहर खेलते हैं। हम गर्मियों में तीन से छह गेम खेलते हैं। हमारे अधिकांश मैच ऑस्ट्रेलिया से बाहर और विपक्षी टीम के समय के मुताबिक होते हैं। इसलिए हमारे दर्शकों को देखने को मौका नहीं मिलता कि हम कैसे खेलते हैं और विश्व कप की कैसे तैयारी करते हैं।"
जांपा ने कहा, "हमने अब तक बहुत अच्छा क्रिकेट खेला है। हां, यह निराशाजनक है कि हम विश्व कप के पहले दौर से ही बाहर हो गए।"
टी20 विश्व कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया को जिम्बाब्वे, आयरलैंड, श्रीलंका और ओमान के साथ ग्रुप बी में रखा गया था। इस ग्रुप से जिम्बाब्वे और श्रीलंका सुपर-8 में गई हैं। ऑस्ट्रेलिया इन्हीं दोनों टीमों से हारकर विश्व कप से बाहर हो गई।
शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया ने ग्रुप स्टेज का अपना आखिरी मैच ओमान के खिलाफ खेला और बड़ी जीत हासिल की। इस जीत के हीरो एडम जांपा ही रहे थे। जांपा ने 4 विकेट लिए थे। इस प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था।
T20 World Cup: श्रीलंका को हराकर जिम्बाब्वे ने फिर रचा इतिहास!
कोलंबो : जिम्बाब्वे ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में एक बार फिर बड़ा उलटफेर किया है। इस टीम ने ग्रुप स्टेज में ऑस्ट्रेलिया को हराने के बाद श्रीलंका को भी धूल चटा दी है। गुरुवार को आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए मैच में जिम्बाब्वे ने श्रीलंका के विरुद्ध 6 विकेट से जीत दर्ज की। इस टीम ने ग्रुप स्टेज में 4 में से 3 मैच जीते, जबकि एक बार बारिश के चलते बेनतीजा रहा।
जिम्बाब्वे ने ओमान के विरुद्ध अपना पहला मैच 8 विकेट से जीता था, जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराकर बड़ा उलटफेर किया। इसके बाद जिम्बाब्वे-आयरलैंड के बीच मुकाबला बारिश के चलते बेनतीजा रहा था।
जिम्बाब्वे की टीम सुपर-8 में भारत, वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के साथ ग्रुप-1 में है, जबकि श्रीलंकाई टीम न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और पाकिस्तान के साथ ग्रुप-2 में है।
गुरुवार को टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंकाई टीम ने 7 विकेट खोकर 178 रन बनाए। मेजबान टीम को कुसल परेरा और पथुम निसांका की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने 5 ओवरों में 54 रन की साझेदारी की।
कुसल 14 गेंदों में 22 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद निसांका ने कुसल मेंडिस के साथ 43 गेंदों में 46 रन जुटाते हुए श्रीलंका को 100 के स्कोर तक पहुंचाया। मेंडिस ने टीम के खाते में 14 रन का योगदान दिया, जबकि निसांका ने 41 गेंदों में 8 चौकों के साथ 62 रन टीम के खाते में जोड़े। इनके अलावा, पवन रत्नायके ने 25 गेंदों में 5 बाउंड्री के साथ 44 रन की पारी खेली। विपक्षी खेमे से ब्लेसिंग मुजारबानी, ब्रैड इवांस और ग्रीम क्रेमर ने 2-2 विकेट हासिल किए, जबकि एक विकेट रयान बर्ल के हाथ लगा।
इसके जवाब में जिम्बाब्वे ने 19.3 ओवरों में जीत दर्ज कर ली। इस टीम को ब्रायन बेनेट और तदिवानाशे मारुमानी की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों के बीच 8.3 ओवरों में 69 रन की साझेदारी हुई।
मारुमानी 26 गेंदों में 1 छक्के और 5 चौकों के साथ 34 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद बेनेट ने रयान बर्ल के साथ दूसरे विकेट के लिए 29 रन जुटाते हुए टीम को 98 के स्कोर तक पहुंचाया। बर्ल 12 गेंदों में 3 बाउंड्री के साथ 23 रन की पारी खेलकर पवेलियन लौटे।
यहां से बेनेट ने कप्तान सिकंदर रजा के साथ 40 गेंदों में 69 रन जुटाते हुए टीम को जीत की दहलीज पर पहुंचा दिया। सिकंदर रजा 26 गेंदों में 4 छक्कों और 2 चौकों के साथ 45 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद बेनेट ने 48 गेंदों में 8 चौकों के साथ 63 रन की नाबाद पारी खेलते हुए टीम को शानदार जीत दिलाई। मेजबान खेमे की तरफ से दुशन हेमंथा ने सर्वाधिक 2 विकेट निकाले, जबकि दासुन शनाका और डुनिथ वेललेज ने 1-1 विकेट हासिल किया।
अहमदाबाद : भारत ने नीदरलैंड को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 36वें मुकाबले में जीत के लिए 194 रन का टारगेट दिया है। इस पारी में शिवम दुबे ने 10 बाउंड्री के साथ तूफानी 66 रन बनाए।
बुधवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जारी ग्रुप-ए के अंतिम मुकाबले में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने खराब शुरुआत के बाद निर्धारित ओवरों में 6 विकेट खोकर 193 रन बनाए।
टीम इंडिया को मैच की तीसरी गेंद पर अभिषेक शर्मा के रूप में बड़ा झटका लगा। अभिषेक इस विश्व कप की लगातार तीसरी पारी में 'शून्य' पर आउट हुए, जिसके बाद ईशान किशन ने तिलक वर्मा के साथ दूसरे विकेट के लिए 23 गेंदों में 39 रन की साझेदारी की। ईशान इस पारी में 7 ही गेंदों का सामना कर सके, जिसमें 1 छक्के और 2 चौकों के साथ 18 रन बनाए।
यहां से तिलक वर्मा ने कप्तान सूर्यकुमार यादव के साथ तीसरे विकेट के लिए 30 रन जोड़े। तिलक ने 4 बाउंड्री के साथ 31 रन बनाए। भारतीय टीम 69 के स्कोर तक अपने 3 विकेट खो चुकी थी, यहां से सूर्या ने शिवम दुबे के साथ चौथे विकेट के लिए 27 गेंदों में 41 रन जोड़कर टीम को 110 के स्कोर तक पहुंचाया।
कप्तान सूर्या 28 गेंदों में 34 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद शिवम दुबे ने हार्दिक पंड्या के साथ पांचवें विकेट के लिए 35 गेंदों में 76 रन जोड़कर भारत को विशाल स्कोर तक पहुंचाया। दुबे 31 गेंदों में 6 छक्कों और 4 चौकों के साथ 66 रन बनाकर आउट हुए, जबकि पंड्या ने 21 गेंदों में 3 छक्कों के साथ 30 रन की पारी खेली। विपक्षी खेमे से लोगन वैन बीक ने सर्वाधिक 3 विकेट निकाले, जबकि आर्यन दत्त ने 2 विकेट हासिल किए। इनके अलावा, काइल क्लेन ने 1 सफलता प्राप्त की।
भारत की प्लेइंग इलेवन: ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह।
नीदरलैंड की प्लेइंग इलेवन: माइकल लेविट, मैक्स ओ'डॉड, बास डी लीडे, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (विकेटकीपर/कप्तान), जैक लायन-कैशेट, रोएलोफ वैन डर मर्व, लोगन वैन बीक, आर्यन दत्त, काइल क्लेन, नोआ क्रॉस।
कोलकाता : भले ही इंग्लैंड ने आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में जगह बना ली है, लेकिन इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक इटली के खिलाफ मिली 24 रन की जीत से खुश नहीं हैं। ब्रूक ने स्वीकारा है कि उनकी टीम अभी तक अपने सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में नहीं पहुंची है।
मैच के बाद प्रेजेंटेशन के दौरान ब्रूक ने कहा, "हमने अपना बेस्ट क्रिकेट नहीं खेला है, लेकिन आखिर में, हम आगे बढ़ गए हैं। हम अगले राउंड में जा रहे हैं, इसलिए हम इसके लिए खुश हो सकते हैं।"
इंग्लैंड ने बैटिंग करने के बाद 202/7 का स्कोर बनाया, जिसमें विल जैक्स ने नाबाद अर्धशतक लगाकर पारी को संभाला। हालांकि, ब्रूक ने माना कि इंग्लैंड की बैटिंग यूनिट ग्रुप स्टेज में उतनी निरंतरता नहीं रही जितनी वे चाहते थे।
उन्होंने कहा, "हां, प्रतियोगिता में अब तक यह थोड़ा ट्रेंड रहा है। हम बैटिंग यूनिट के तौर पर उतना स्कोर नहीं बना पाए हैं जितना हम बनाना चाहते थे, लेकिन यह टी20 क्रिकेट का हिस्सा है।"
इस फॉर्मेट के अप्रत्याशित होने पर जोर देते हुए, ब्रूक ने लगातार इंटेंट की जरूरत पर जोर देते हुए कहा, "एक दिन आप शतक बना सकते हैं, और अगले दिन आप पहली बॉल पर आउट हो सकते हैं। हमें बस हिम्मत बनाए रखनी होगी और अपने विकल्प इस्तेमाल करने होंगे।"
उन्होंने इंग्लैंड की डेथ बॉलिंग, खासकर सैम करन की खास तारीफ की, जिनके सही समय पर किए गए ब्रेकथ्रू ने जीत सुनिश्चित करने में मदद की।
उन्होंने आगे कहा, "हमने बहुत अच्छी फील्डिंग की। हमने अच्छी गेंदबाजी भी की, और मुझे लगता है कि सैमी और जेमी ने आखिर में कुछ ओवरों में अच्छा प्रदर्शन किया। वह (सैम) बहुत बढ़िया खेले। वह अब तक पूरे टूर्नामेंट में रहे हैं, और हम किसी तरह बच निकले हैं, लेकिन कुछ अच्छे प्रदर्शन भी हुए हैं, खासकर उन्होंने और विल जैक ने मुश्किल हालात में हमारा साथ दिया। यह वाकई अच्छा है।"
AUS vs SL: पल्लेकेले में ट्रेविस हेड का तूफान, ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को दिया 182 रनों का टारगेट
पल्लेकेले : ऑस्ट्रेलिया ने सोमवार को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 30वें मुकाबले में श्रीलंका के सामने जीत के लिए 182 रनों का विशाल लक्ष्य रखा है।
श्रीलंकाई टीम अपने शुरुआती दोनों मैच जीतकर ग्रुप-बी की प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष पर है, जबकि ऑस्ट्रेलियाई टीम 2 में से 1 मुकाबला गंवाकर तीसरे स्थान पर है। ऑस्ट्रेलिया से ऊपर फिलहाल जिम्बाब्वे की टीम है, जिसने शुरुआती दोनों मुकाबलों में जीत दर्ज की है।
पल्लेकेले अंतराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम 181 रन पर सिमट गई।
इस टीम को मिचेल मार्श और ट्रेविस हेड की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने 8.3 ओवरों में 104 रन की साझेदारी की। ट्रेविस हेड 29 गेंदों में 3 छक्कों और 7 चौकों के साथ 56 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद टीम के तेजी से विकेट गिरे। आलम ये रहा कि ऑस्ट्रेलिया ने 130 के स्कोर तक 4 विकेट खो दिए थे। इस बीच कप्तान मार्श ने 27 गेंदों में 2 छक्कों और 8 चौकों के साथ 54 रन की पारी खेली।
जोश इंगलिस ने ग्लेन मैक्सवेल के साथ पांचवें विकेट के लिए 21 गेंदों में 30 रन की साझेदारी की। इंगलिस 22 गेंदों में 3 छक्कों के साथ 27 रन बनाकर आउट हुए, जबकि मैक्सवेल ने 15 गेंदों में 22 रन की पारी खेली। श्रीलंका की तरफ से दुशन हेमंथा ने 27 रन देकर सर्वाधिक 3 विकेट निकाले, जबकि दुष्मंथा चमीरा ने 2 शिकार किए। इनके अलावा महीश थीक्षाना, डुनिथ वेललेज और कामिंदु मेंडिस ने 1-1 विकेट हासिल किया।
श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन: पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), पवन रतनायके, दासुन शनाका (कप्तान), कामिंदु मेंडिस, दुशन हेमंथा, डुनिथ वेललेज, दुष्मंथा चमीरा, महीश थीक्षाना, मथीशा पथिराना।
ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन: मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रेविस हेड, कैमरून ग्रीन, टिम डेविड, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, कूपर कोनोली, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, एडम जांपा।
ब्रावो और नरेन भी छूटे पीछे; टी20 विश्व कप 2026 में राशिद खान ने बनाया वह रिकॉर्ड जो सालों तक नहीं टूटेगा
नई दिल्ली : अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान टी20 क्रिकेट में 700 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं। अफगानिस्तान के कप्तान राशिद ने टी20 विश्व कप 2026 में सोमवार को नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में यूएई के खिलाफ खेले गए मैच में यह उपलब्धि हासिल की।
राशिद ने यूएई की पारी के 16वें ओवर में मुहम्मद अरफान को आउट करके टी20 में अपना 700वां विकेट हासिल किया। अरफान ने रिवर्स स्वीप करने की कोशिश की लेकिन चूक गए और हिट विकेट हो गए।
राशिद ने पिछले सप्ताह अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए मुकाबले में अपना 698वां और 699वां विकेट लिया था।
लीग क्रिकेट और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मिलाकर टी20 फॉर्मेट में सबसे ज्यादा विकेट राशिद खान के बाद वेस्टइंडीज के पूर्व ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो के नाम हैं। ब्रावो ने 631 विकेट लिए हैं। तीसरे नंबर पर वेस्टइंडीज के स्पिनर सुनील नरेन हैं। नरेन के नाम 613 विकेट हैं।
राशिद ने अंतरराष्ट्रीय टी20 में भी सबसे ज्यादा विकेट (191) हासिल किए हैं। न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज टिम साउदी (164) और लेग-स्पिनर ईश सोढ़ी (162) दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं।
पिछले सप्ताह राशिद खान ने मीडिया से बात करते हुए कहा था, "700 विकेट, चाहे जो भी उपलब्धि हो, वह जारी रहेगी। मैंने अपने मन में कोई लक्ष्य नहीं रखा है कि मैं 700 विकेट लेकर रुक जाऊंगा। जब मैं विश्व कप में राष्ट्रीय टीम के लिए खेलता हूं, तो मैं 100 प्रतिशत कोशिश करता हूं, और जब टीम को जरूरत होती है, तो विकेट लेता हूं।"
यूएई के खिलाफ खेले गए मैच में अफगानिस्तान ने 5 विकेट से जीत हासिल की। यूएई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट पर 160 रन बनाए थे। अफगानिस्तान ने 19.2 ओवर में 5 विकेट पर 162 रन बनाकर मैच 5 विकेट से जीता। राशिद ने इस मैच में 1 विकेट लिए।
भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से रौंदा; टी20 वर्ल्ड कप में बनाया विश्व रिकॉर्ड, सुपर-8 में शान से मारी एंट्री
कोलंबो : भारत ने पाकिस्तान को आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 27वें मुकाबले में 61 रन से मात दी। इसी के साथ टीम इंडिया ने पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में 8 मुकाबले जीत लिए हैं। यह किसी एक टीम के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में सर्वाधिक जीत का रिकॉर्ड है।
भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ अब तक कुल 9 मैच खेले हैं, जिनमें 8 जीते। इनमें से एक मैच भारत सुपर ओवर में जीता था। वहीं, दूसरी तरफ पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ साल 2021 में इकलौता टी20 वर्ल्ड कप मैच जीता है।
टी20 वर्ल्ड कप में किसी विरोधी टीम के खिलाफ सर्वाधिक जीत के मामले में ऑस्ट्रेलिया (बनाम बांग्लादेश), पाकिस्तान (बनाम बांग्लादेश), श्रीलंका (बनाम वेस्टइंडीज) और वेस्टइंडीज (बनाम इंग्लैंड) संयुक्त रूप से दूसरे पायदान पर हैं।
इस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट खोकर 175 रन बनाए। टीम इंडिया की ओर से ईशान किशन ने 40 गेंदों में 3 छक्कों और 10 चौकों के साथ 77 रन की पारी खेली। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 25 रन बनाए। इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम 18 ओवरों में सिर्फ 114 रन पर सिमट गई। इस टीम के लिए उस्मान खान ने सर्वाधिक 44 रन बनाए। शाहीन अफरीदी ने नाबाद 23 रन का योगदान दिया।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में लगातार तीसरी जीत के साथ भारतीय टीम ने सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर लिया है। टीम इंडिया ने अपना पहला मैच यूएसए के खिलाफ 29 रन से जीता था। इसके बाद नामीबिया को 93 रन से रौंदा। अब भारतीय टीम 18 फरवरी को नीदरलैंड के विरुद्ध अपना अंतिम ग्रुप मैच खेलेगी।
इस हार के साथ पाकिस्तानी टीम ग्रुप-ए की प्वाइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर खिसक गई है। नीदरलैंड और यूएसए को शिकस्त देने के बाद पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मुकाबला गंवाया। अब पाकिस्तान से ऊपर यूएसए की टीम है, जिसने 4 में से 2 मुकाबले अपने नाम किए हैं। पाकिस्तान को सुपर-8 में पहुंचने के लिए नामीबिया के खिलाफ मुकाबला जीतना होगा। यह मैच 18 फरवरी को खेला जाएगा।
IND vs PAK LIVE: ईशान किशन की 77 रनों की आतिशी पारी; भारत ने पाकिस्तान के सामने रखा 176 का टारगेट!
कोलंबो : भारत और पाकिस्तान के बीच कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में टी20 विश्व कप 2026 का ग्रुप स्टेज का मुकाबला खेला जा रहा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए हैं।
पाकिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। अभिषेक शर्मा के रूप में भारत को पहला झटका 1 के स्कोर पर लगा। अभिषेक 4 गेंदों पर बिना खाता खोले आउट हो गए।
ईशान किशन और तिलक वर्मा ने दूसरे विकेट के लिए 46 गेंदों में 87 रन की तेज साझेदारी की। बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे ईशान 40 गेंदों पर 3 छक्कों और 10 चौकों की मदद से 77 रन बनाकर आउट हुए।
तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव ने तीसरे विकेट के लिए 38 रन जोड़े। तिलक पारी के दौरान संघर्ष करते हुए दिखे और 24 गेंद पर 25 रन बनाकर आउट हुए। तिलक के आउट होने के अगली ही गेंद पर भारत को चौथा झटका हार्दिक के रूप में लगा। हार्दिक पांड्या बिना खाता खोले आउट हुए।
सूर्यकुमार यादव और शिवम दुबे ने पांचवें विकेट के लिए 33 रन की साझेदारी की। सूर्यकुमार यादव पांचवें विकेट के रूप में 29 गेंद पर 32 रन बनाकर आउट हुए। शिवम दुबे ने 17 गेंद पर 27 और रिंकू सिंह ने 4 गेंद पर 11 रन बनाकर भारतीय पारी को 7 विकेट के नुकसान पर 175 तक पहुंचाया।
भारतीय टीम ने जिस तरह की शुरुआत की थी और शुरुआत में ईशान किशन जिस तरह बल्लेबाजी कर रहे थे, स्कोर 200 के करीब जाता लग रहा था, लेकिन ईशान के आउट होने के बाद रन गति में गिरावट आई और टीम कम से कम 20 से 25 रन पीछे रह गई।
पाकिस्तान ने पारी के दौरान छह स्पिन गेंदबाजों का इस्तेमाल किया।
सईम अयूब ने 3, और सलमान आगा, उस्मान तारिक और शाहीन अफरीदी ने 1-1 विकेट लिए।
कोलंबो : भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप 2026 का सबसे बहुप्रतीक्षित मैच आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जा रहा है। पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। टॉस के समय भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने एशिया कप 2025 से पाकिस्तान के खिलाफ शुरू हुई 'नो हैंड शेक' नीति को जारी रखा और पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा से हाथ नहीं मिलाया।
टॉस के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा, "हम पहले बैटिंग करना चाह रहे थे। हमने पिछले दो गेम डिफेंड करते हुए जीते हैं इसलिए हम इसे बदलना नहीं चाहते। यह एक मौका है। यह खेल आपको बहुत कुछ सिखाता है। कोई भी टीम किसी भी दिन मैच जीत सकती है। अभिषेक शर्मा और कुलदीप यादव की टीम में वापसी हुई है।"
ऑपरेशन सिंदूर के बाद एशिया कप 2025 में पहली बार भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने थीं। फाइनल सहित तीन बार दोनों आमने-सामने हुईं और तीनों ही बार दोनों टीमों के कप्तानों के बीच टॉस के समय हैंडशेक नहीं हुआ, साथ ही मैच के बाद खिलाड़ियों ने भी हाथ नहीं मिलाया। फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को हराकर एशिया कप का खिताब जीता था। भारत ने तीनों मैचों में पाकिस्तान को हराया था। ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारतीय टीम ने क्रिकेट के मैदान पर 'ऑपरेशन वॉइट बॉल' चलाया और तीनों ही मैचों में पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी।
भारतीय टीम पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ एशिया कप की तरह ही टी20 विश्व कप में भी 'ऑपरेशन व्हाइट बॉल' चलाएगी।
टी20 विश्व कप में भारतीय टीम का पाकिस्तान के खिलाफ बेहतरीन रिकॉर्ड रहा है। विश्व कप में दोनों टीमें अब तक 8 बार आमने-सामने आई हैं। भारत ने 7 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि पाकिस्तान सिर्फ 1 ही मैच जीत सका है।
भारत की प्लेइंग इलेवन
अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह
पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन
सईम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, मोहम्मद नवाज, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, अबरार अहमद, उस्मान तारिक
IND vs PAK LIVE: टॉस हारकर पहले बैटिंग करेगी टीम इंडिया; अभिषेक शर्मा और कुलदीप यादव की प्लेइंग इलेवन में एंट्री!
कोलंबो : पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में रविवार को आर प्रेमदासा स्टेडियम में भारत के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है। टीम इंडिया ने प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए हैं। संजू सैमसन के स्थान पर अभिषेक शर्मा की वापसी हुई है, जबकि अर्शदीप सिंह की जगह कुलदीप यादव को मौका दिया गया है। दूसरी ओर, पाकिस्तानी टीम में कोई बदलाव नहीं है।
भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप में अब तक कुल 8 मैच खेले गए हैं, जिसमें टीम इंडिया का पलड़ा भारी रहा है। भारत ने इस दौरान 7 मुकाबले अपने नाम किए हैं, जबकि पाकिस्तान ने साल 2021 में इकलौता मैच जीता था।
दोनों देशों के बीच टी20 इतिहास में अब तक कुल 16 मैच खेले गए हैं, जिसमें 12 मुकाबले भारत ने जीते। 3 मैच पाकिस्तान के नाम रहे हैं। भारत ने आर प्रेमदासा स्टेडियम में अब तक 15 टी20 मैच खेले, जिसमें 11 जीते। सिर्फ 4 ही मैच भारत ने इस मैदान पर गंवाए हैं। टीम इंडिया ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2012 में यहां 5 मैच खेले थे, जिसमें 4 जीते, जो एकमात्र हार मिली, वो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ थी।
भारत-पाकिस्तान के बीच इस मुकाबले के दौरान बारिश की आशंका जताई जा रही है। माना जा रहा है कि यहां स्पिनर्स को काफी मदद मिल सकती है।
भारतीय टीम फिलहाल ग्रुप-ए की प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष पर मौजूद है। टीम इंडिया ने अपने पहले मैच में यूएसए के खिलाफ 29 रन से जीत दर्ज की थी। इसके बाद नामीबिया के विरुद्ध 93 रन से मुकाबला अपने नाम किया।
दूसरी ओर, पाकिस्तान ने नीदरलैंड के विरुद्ध अपना पहला मैच 3 विकेट से जीता, जिसके बाद अगले मुकाबले में यूएसए को 32 रन से हराया। यह टीम ग्रुप-ए की प्वाइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर मौजूद है।
भारत की प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह।
पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन: सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, फहीम अशरफ, उस्मान खान (विकेटकीपर), शाहीन अफरीदी, अबरार अहमद और उस्मान तारिक।
FIH प्रो लीग: राउरकेला में भारत की हैट्रिक हार; बेल्जियम ने 4-2 से दी मात, हरमनप्रीत का सीजन का पहला गोल भी नहीं बचा सका मैच
राउरकेला : बेल्जियम ने शनिवार को भारत के खिलाफ बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम में एफआईएच मेंस प्रो लीग 2025-26 के राउरकेला लेग में 4-2 से जीत दर्ज की। यह एफआईएच प्रो लीग के इस लेग में भारत की लगातार तीसरी हार है। इस लेग में दोनों टीमों के बीच यह दूसरी मुलाकात थी। पिछली बार बेल्जियम ने 3-1 से जीत दर्ज की थी। भारत राउरकेला लेग का अपना आखिरी मैच रविवार को अर्जेंटीना के खिलाफ खेलेगा।
शनिवार को खेले गए इस मैच में अलेक्जेंडर हेंड्रिक्स (14’, 17’) ने दो गोल करके मेहमान टीम की अगुआई की, जिसमें ह्यूगो लैबोचेरे (11’) और आर्थर डी स्लोवर (15’) के गोल भी शामिल थे। दूसरी ओर, भारत ने दूसरे हाफ में क्लीन शीट रखकर बेहतर डिफेंस दिखाया, लेकिन आदित्य लालागे (24’) और कप्तान हरमनप्रीत सिंह (37’) के गोल मैच जीतने के लिए नाकाफी थे।
बेल्जियम ने मुकाबले की शुरुआत में कंट्रोल बना लिया था। भारत के हार्दिक सिंह ने शुरुआती फॉरवर्ड रन से फैंस को उत्साहित किया, लेकिन मेजबान टीम बेल्जियम के डिफेंस को परखने के लिए संघर्ष करती रही। भारत को लगा कि उन्होंने 7वें मिनट में बढ़त बना ली है, लेकिन गोल खारिज कर दिया गया।
बेल्जियम ने जल्दी ही इस मोमेंटम का फायदा उठाया। मेहमान टीम ने 11वें मिनट में अपना पहला पेनाल्टी कॉर्नर हासिल किया, जिसे लैबोचेरे ने सफलतापूर्वक गोल में बदल दिया। दबाव जारी रहा और 14वें मिनट में, हेंड्रिक्स ने एक और पेनाल्टी कॉर्नर से एक दमदार ड्रैग-फ्लिक के साथ बढ़त दोगुनी कर दी।
भारतीय गोलकीपर सूरज करकेरा के कुछ पल बाद एक अहम फुट सेव के बावजूद, बेल्जियम ने क्वार्टर के आखिरी मिनट में फिर से गोल किया। अपने तीसरे पेनाल्टी कॉर्नर पर एक वेरिएशन चुनते हुए, छोटे पास के एक सीक्वेंस ने डी स्लोवर को 3-0 करने के लिए तैयार किया।
दूसरे क्वार्टर में बेल्जियम ने वहीं से खेलना शुरू किया, जहां से उन्होंने छोड़ा था। 17वें मिनट में अपना चौथा पेनाल्टी कॉर्नर हासिल करते हुए, हेंड्रिक्स ने ड्रैग-फ्लिक से कोई गलती नहीं की और बढ़त को 4-0 कर दिया। जवाब के लिए बेताब, भारत ने आगे बढ़कर कोशिश की। 24वें मिनट में सफलता मिली। अभिषेक ने बेल्जियम के डिफेंस को भेदते हुए एक शॉट मारा। हालांकि, गोलकीपर लोइक वैन डोरेन ने शुरुआत में बचाव किया, लेकिन आदित्य लालागे ने रिबाउंड पर शानदार तरीके से गोल करके स्कोर 4-1 कर दिया।
तीसरे क्वार्टर में मुकाबला अधिक संतुलित रहा। 36वें मिनट में, भारतीय डिफेंस ने बेल्जियम के छठे पेनाल्टी कॉर्नर को सफलतापूर्वक क्लियर कर दिया। कुछ देर बाद, सुखजीत सिंह के शानदार रन से भारत को भी एक पेनाल्टी कॉर्नर मिला। कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने आगे बढ़कर 37वें मिनट में मौके को शानदार तरीके से गोल में बदला। उन्होंने 2025-26 सीजन का अपना पहला गोल करके स्कोर 4-2 कर दिया।
भारत ने आखिरी क्वार्टर की शुरुआत तेजी से की, लगभग 4-3 की बढ़त बना ली थी, लेकिन वैन डोरेन ने एक शानदार सेव करके उन्हें रोक दिया। दो मिनट बाद, भारतीय गोलकीपर पवन ने बेल्जियम के एक खतरनाक अटैक को नाकाम कर दिया। पवन ने 56वें ​​मिनट में एक बड़ा डबल सेव करके भारत की उम्मीदें जिंदा रखीं, लेकिन आखिरी दो मिनट में जगह बनाने की उनकी पूरी कोशिशों के बावजूद, बेल्जियम के मजबूत डिफेंस ने जीत पक्की कर ली।
नई दिल्ली : टी20 विश्व कप 2026 में आज, यानी रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच बहुप्रतीक्षित मुकाबला खेला जाएगा। दोनों चिर-प्रतिद्वंद्वी टीमों के बीच यह मैच लंबे समय से चर्चा का केंद्र बना हुआ है। प्रशंसकों को इस मैच का बेसब्री से इंतजार है।
विश्व कप की शुरुआत से पहले पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ एकजुटता की बात करते हुए, भारत के खिलाफ खेलने से इनकार करने की बात कही थी। दरअसल, बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने सुरक्षा कारणों से भारत आने से मना कर दिया था। इसके बाद से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और वहां की सरकार के बयान चर्चाओं में रहे। मैच होने को लेकर अटकलों का दौर आखिर तब समाप्त हुआ, जब पाकिस्तान ने कहा कि उसने श्रीलंकाई राष्ट्रपति के अनुरोध पर भारत के खिलाफ मैच खेलना स्वीकार कर लिया है।
आज का यह हाई वोल्टेज मैच कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार यह मुकाबला शाम 7:00 बजे शुरू होगा। यह मुकाबला ग्रुप ए का है, जहां दोनों टीमों ने अपने शुरुआती दोनों मैच जीते हैं। बेहतर नेट रन रेट के आधार पर भारतीय टीम तालिका में शीर्ष पर है, जबकि पाकिस्तान दूसरे स्थान पर काबिज है।
भारत ने अपने पहले दो मुकाबलों में संयुक्त राज्य अमेरिका और नामीबिया को हराया। वहीं पाकिस्तान ने नीदरलैंड और संयुक्त राज्य अमेरिका के खिलाफ जीत दर्ज की है।
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम आईसीसी टूर्नामेंटों में पाकिस्तान के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड के साथ मैदान पर उतरेगी। टीम इंडिया इस मैच को जीतकर अगले चरण में जगह सुनिश्चित करना चाहेगी। हालांकि पाकिस्तान की टीम अपने अप्रत्याशित प्रदर्शन के लिए जानी जाती है, इसलिए मुकाबला रोमांचक होने की पूरी उम्मीद है।
इसके अलावा, आज दो और मैच खेले जाएंगे।
ग्रुप सी में वेस्टइंडीज और नेपाल के बीच मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा। यह मैच भारतीय समयानुसार सुबह 11:00 बजे शुरू होगा। वेस्टइंडीज ने अब तक अपने दोनों मैच जीतकर स्कॉटलैंड और इंग्लैंड को हराया है। दूसरी ओर, नेपाल की टीम को अपने शुरुआती दोनों मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। पिछले मैच में इटली ने नेपाल को 10 विकेट से हराया था।
इसके अलावा ग्रुप ए का ही एक और मुकाबला चेन्नई के एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में संयुक्त राज्य अमेरिका और नामीबिया के बीच खेला जाएगा। यह मैच दोपहर 3:00 बजे शुरू होगा। नामीबिया अभी तक अपना खाता नहीं खोल पाई है और उसे नीदरलैंड व भारत के खिलाफ हार मिली है। वहीं संयुक्त राज्य अमेरिका ने अपने पिछले मैच में नीदरलैंड को 93 रनों से हराया था, हालांकि उसे भारत और पाकिस्तान से हार का सामना करना पड़ा है।
आज का दिन टी20 विश्व कप 2026 में बेहद रोमांचक रहने वाला है, खासकर भारत और पाकिस्तान के मुकाबले पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी रहेंगी।
अहमदाबाद : साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 24वें मुकाबले को 7 विकेट से अपने नाम किया। टूर्नामेंट में लगातार तीसरी जीत पर खुशी जताते हुए साउथ अफ्रीकी कप्तान एडेन मार्करम ने तेज गेंदबाज मार्को जानसेन को सराहा है, जिन्होंने विकेट का 'चौका' लगाया।
नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कीवी टीम को 175/7 के स्कोर पर रोकने के बाद साउथ अफ्रीका ने 17.1 ओवरों में जीत दर्ज की। इसी के साथ यह टीम ग्रुप-डी की प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष पर पहुंच गई है।
साउथ अफ्रीका की तरफ से मार्को जानसेन ने 4 ओवरों में 40 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। उनकी इस शानदार गेंदबाजी के सामने कीवी टीम 7 विकेट खोकर 175 रन ही बना सकी। जानसेन की सराहना करते हुए मार्करम ने कहा, "उनका बाएं हाथ का एंगल अलग है। वह काफी लंबी कद-काठी के हैं और अलग-अलग तरह की गेंदें फेंकते हैं। यह उनके और हमारी टीम के लिए बड़ी ताकत है। इस टूर्नामेंट में आंकड़े शायद उनका पूरा योगदान नहीं दिखाते, लेकिन इस मैच में चार विकेट लेकर उन्होंने बीच के ओवरों और अंत में लगातार साझेदारियां तोड़ीं, जो बेहद अहम रहा।"
शानदार जीत के बाद साउथ अफ्रीकी कप्तान मार्करम ने कहा, "सबसे पहले यह मानना जरूरी है कि टॉस हमारे पक्ष में गया। दूसरी पारी में गेंद अच्छी तरह बल्ले पर आ रही थी, लेकिन इसके बावजूद गेंदबाजों को उन्हें सीमित स्कोर पर रोकने के लिए जबरदस्त मेहनत करनी पड़ी। कुल मिलाकर यह एक शानदार टीम प्रयास था। शुरुआत में पिच थोड़ी मददगार थी और खिलाड़ियों ने उसका बेहतरीन इस्तेमाल किया। वे दोनों ओपनर बेहद खतरनाक और डराने वाले हैं, लेकिन आज हमारी योजनाएं काफी सटीक रहीं।"
मार्करम ने इस मैच में 44 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 86 रन बनाए। उनकी इस पारी में 4 छक्के और 8 चौके शामिल रहे। मार्करम ने अपनी बल्लेबाजी को लेकर कहा, "यह पारी अच्छी रही। मेरा मकसद बस टीम को अच्छी शुरुआत दिलाना है। हमारी बल्लेबाजी काफी अनुभवी और ऊर्जा से भरी है। जरूरी है कि अलग-अलग फेज में उस पावर को सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए। पावरप्ले में टीमें आक्रामक खेल रही हैं, ऐसे में हमें भी कोशिश करनी चाहिए। हर बार कामयाबी नहीं मिलेगी, लेकिन जब मिलती है तो हम मैच में बढ़त बना लेते हैं।"
ब्रायन बेनेट का बल्ला बोला, फिर मुजरबानी ने गेंद से किया कमाल; जिम्बाब्वे की लगातार दूसरी जीत
कोलंबो :brian-bennett-batted-then-muzarbani-hit-the-ball-zimbabwe-s-second-consecutive-win
शुक्रवार को आर प्रेमदासा स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम ने 2 विकेट खोकर 169 रन बनाए। इस टीम को ब्रायन बेनेट और तदिवानाशे मारुमानी की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने 7.3 ओवरों में 61 रन जुटाए। मारुमानी 21 गेंदों में 7 चौकों के साथ 35 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
यहां से बेनेट ने रयान बर्ल के साथ दूसरे विकेट के लिए 51 गेंदों में 70 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 131 के स्कोर तक पहुंचा दिया। बर्ल 30 गेंदों में 4 चौकों के साथ 35 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद बेनेट ने कप्तान सिकंदर रजा के साथ 38 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया।
बेनेट 56 गेंदों में 7 चौकों के साथ 64 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि सिकंदर ने 13 गेंदों में 25 रन की नाबाद पारी खेली। विपक्षी खेमे से मार्कस स्टोइनिस और कैमरून ग्रीन ने 1-1 विकेट हासिल किया।
इसके जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम 19.3 ओवरों में ही सिमट गई। इस टीम ने 29 के स्कोर तक अपने 4 विकेट गंवा दिए थे, जहां से ग्लेन मैक्सवेल ने मैट रैनेशॉ के साथ 59 गेंदों में 77 रन जुटाते हुए टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन इस जोड़ी के टूटते ही विकेटों का फिर से पतझड़ लग गया।
ऑस्ट्रेलिया की तरफ से कप्तान ट्रेविस हेड ने 17 रन बनाए, जबकि मैक्सवेल ने 32 गेंदों में 1 छक्के और 1 चौके की मदद से 31 रन की पारी खेली। रैनेशॉ ने 44 गेंदों मे 1 छक्के और 5 चौकों के साथ 65 रन जुटाए। जिम्बाब्वे की ओर से ब्लेसिंग मुजरबानी ने 4 ओवरों में 17 रन देकर सर्वाधिक 4 विकेट हासिल किए, जबकि ब्रैड इवांस ने 3 विकेट निकाले। वेलिंगटन मसाकाद्जा और बर्ल ने 1-1 विकेट निकाला।
नई दिल्ली : भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 18वें मुकाबले में नामीबिया को 93 रन से रौंदा। इसी के साथ टीम इंडिया ग्रुप-ए की प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष पर पहुंच गई है।
भारत (+3.050 नेट रन रेट) लगातार दूसरी जीत के साथ प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष पर है, जबकि पाकिस्तान (+0.932) शुरुआती दोनों मैच जीतकर दूसरे स्थान पर है। इस ग्रुप में नीदरलैंड (+0.356), यूएसए (-1.525) और नामीबिया (-2.884) क्रमशः तीसरे, चौथे और पांचवें स्थान पर मौजूद हैं। यह टूर्नामेंट में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत रही। इससे पहले भारत ने यूएसए को 29 रन से हराया था।
अरुण जेटली स्टेडियम में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी टीम इंडिया ने निर्धारित ओवरों में 9 विकेट खोकर 209 रन बनाए। भारत ने 25 के स्कोर तक संजू सैमसन (22) का विकेट खो दिया था। यहां से ईशान किशन ने तिलक वर्मा के साथ दूसरे विकेट के लिए 31 गेंदों में 79 रन की साझेदारी करते हुए भारत को मजबूत स्थिति में ला दिया।
ईशान ने 24 गेंदों में 5 छक्कों और 6 चौकों के साथ 61 रन की पारी खेली, जबकि तिलक 21 गेंदों में 25 रन बनाकर आउट हुए। भारतीय टीम 124 के स्कोर तक अपने 4 विकेट खो चुकी थी। यहां से हार्दिक पंड्या ने शिवम दुबे के साथ 39 गेंदों में 81 रन जुटाते हुए टीम को 200 के पार पहुंचाया।
हार्दिक 28 गेंदों में 4 छक्कों और इतने ही चौकों के साथ 52 रन बनाकर आउट हुए, जबकि शिवम दुबे ने 23 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। विपक्षी खेमे से गेरहार्ड इरासमस ने सर्वाधिक 4 विकेट निकाले। बेन शिकोंगो, जेजे स्मट्स और बर्नार्ड शोल्ट्ज ने 1-1 विकेट हासिल किया।
इसके जवाब में नामीबियाई टीम 18.2 ओवरों में 116 रन पर सिमट गई। इस टीम के लिए लॉरेन स्टीनकैंप ने सर्वाधिक 29 रन बनाए, जबकि जान फ्रीलिंक ने 22 रन की पारी खेली। जान निकोल लोफ्टी-ईटन ने 13 रन और गेरहार्ड इरासमस ने 18 रन का योगदान टीम के खाते में दिया।
भारत की तरफ से वरुण चक्रवर्ती ने 7 रन देकर सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए, जबकि हार्दिक पंड्या और अक्षर पटेल को 2-2 सफलताएं हाथ लगीं। एक-एक विकेट अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे और जसप्रीत बुमराह ने निकाले।
वेस्टइंडीज की लगातार दूसरी जीत, वानखेड़े में इंग्लैंड को 30 रन से दी पटखनी
मुंबई : वेस्टइंडीज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में लगातार दूसरी जीत दर्ज की है। इस टीम ने बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड के विरुद्ध 30 रन से जीत दर्ज की। इसी के साथ कैरेबियन टीम ग्रुप-सी की प्वाइंट्स टेबल में +1.625 नेट रन रेट के साथ शीर्ष पर है।
टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 196 रन बनाए। इस टीम ने 8 के स्कोर तक अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट खो दिए थे। यहां से शिमरोन हेटमायर ने रोस्टन चेज के साथ तीसरे विकेट के लिए 28 गेंदों में 47 रन जुटाकर टीम को संभाला। हेटमायर 12 गेंदों में 23 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
शेरफन रदरफोर्ड ने रोवमैन पॉवेल (14) के साथ पांचवें विकेट के लिए 29 गेंदों में 51 रन की साझेदारी की। इसके बाद जेसन होल्डर के साथ छठे विकेट के लिए 32 गेंदों में 61 रन जोड़े। होल्डर 17 गेंदों में 5 बाउंड्री के साथ 33 रन बनाकर आउट हुए, जबकि रदरफोर्ड ने 7 छक्कों और 2 चौकों के साथ नाबाद 76 रन बनाए। विपक्षी खेमे से जेमी ओवरटन और आदिल रशीद ने 2-2 विकेट निकाले। एक-एक सफलता जोफ्रा आर्चर और सैम करने के हाथ लगी।
इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 19 ओवरों में 166 रन पर सिमट गई। सलामी जोड़ी के रूप में फिल सॉल्ट ने जोस बटलर के साथ 3.2 ओवरों में 38 रन की साझेदारी की। सॉल्ट 14 गेंदों में 6 बाउंड्री के साथ 30 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद बटलर ने जैकब बेथेल के साथ 20 गेंदों में 36 रन जोड़े। बटलर 21 रन बनाकर आउट हुए, जबकि जैकब ने 33 रन का योगदान टीम के खाते में दिया।
इंग्लैंड की टीम 90 के स्कोर तक 4 विकेट खो चुकी थी, जिसके बाद सैम करन ने हैरी ब्रूक के साथ 26 गेंदों में 41 रन जुटाए, लेकिन इस साझेदारी के टूटते ही इंग्लैंड निरंतर अंतराल पर अपने विकेट गंवाती रही। ब्रूक 17 रन बनाकर आउट हुए, जबकि सैम करन ने 2 छक्कों और 3 चौकों के साथ नाबाद 43 रन जुटाए।
विपक्षी खेमे से गुडाकेश मोती ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए, जबकि रोस्टन चेज ने 2 विकेट निकाले। एक-एक विकेट अकील हुसैन, रोमारियो शेफर्ड और शमार जोसेफ ने निकाला।
जांपा-एलिस का कहर, आयरलैंड पस्त; टी20 वर्ल्ड कप टेबल में टॉप पर ऑस्ट्रेलिया
कोलंबो : ऑस्ट्रेलिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की है। इस टीम ने बुधवार को आयरलैंड के विरुद्ध आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए मुकाबले को 67 रन से अपने नाम किया।
इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ग्रुप-बी की प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष पर पहुंच गया है। इस टीम का नेट रन रेट +3.350 है, जबकि अपने-अपने पहले मैच जीतने के बाद जिम्बाब्वे (+2.702) और श्रीलंका (+1.000) क्रमशः दूसरे और तीसरे पायदान पर मौजूद हैं।
टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 6 विकेट खोकर 182 रन बनाए। इस टीम को कप्तान ट्रेविस हेड (6) के रूप में 7 के स्कोर पर पहला झटका लगा। इसके बाद कैमरून ग्रीन ने जोश इंगलिस के साथ दूसरे विकेट के लिए 23 गेंदों में 49 रन की साझेदारी की।
ग्रीन 11 गेंदों में 21 रन बनाकर आउट हुए। उनकी इस पारी में 1 छक्का और 6 चौके शामिल रहे। इसके बाद मैट रेनेशॉ ने मोर्चा संभाला। उन्होंने 33 गेंदों में 2 चौकों के साथ 37 रन बनाए, जबकि जोश इंगलिस 17 गेंदों में 7 बाउंड्री के साथ 37 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इनके अलावा, मार्कस स्टोइनिस ने 29 गेंदों में 3 बाउंड्री के साथ 45 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। विपक्षी टीम की तरफ से मार्क अडायर ने सर्वाधिक 2 विकेट हासिल किए, जबकि मैथ्यू हम्फ्रीज, जॉर्ज डॉकरेल और हैरी टेक्टर ने 1-1 विकेट निकाला।
इसके जवाब में आयरलैंड की टीम 16.5 ओवरों में 115 रन पर सिमट गई। इस टीम ने 43 के स्कोर तक अपने 5 विकेट खो दिए थे। यहां से लॉरेन टकर ने मोर्चा संभाला। टकर ने 27 गेंदों में 24 रन की पारी खेली, जबकि डॉकरेल ने 29 गेंदों में 2 छक्कों और 3 चौकों के साथ 41 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से नाथन एलिस और एडम जांपा ने 4-4 विकेट निकाले, जबकि मैथ्यू कुहनेमन ने 1 विकेट हासिल किया।
T20 WC 2026: मिलर और स्टब्स ने आखिरी ओवरों में पलटी बाजी, कनाडा के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका का पहाड़ जैसा स्कोर
अहमदाबाद : साउथ अफ्रीका ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 9वें मुकाबले में कनाडा के सामने जीत के लिए 214 रन का टारगेट रखा है। ग्रुप-डी के इस मुकाबले में दोनों टीमें जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत करने के मकसद से उतरी हैं।
सोमवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कनाडा ने टॉस जीतकर साउथ अफ्रीकी टीम को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। क्विंटन डी कॉक ने कप्तान एडेन मार्करम के साथ 6.5 ओवरों में 70 रन की साझेदारी की।
क्विंटन डी कॉक ने 22 गेंदों में 2 चौकों के साथ 25 रन की पारी खेली। उनके पवेलियन लौटने के बाद रयान रिकेल्टन ने मार्करम के साथ दूसरे विकेट के लिए 28 गेंदों में 56 रन जुटाते हुए टीम को 126 के स्कोर तक पहुंचा दिया। मार्करम 32 गेंदों में 1 छक्के और 10 चौकों के साथ 59 रन बनाकर आउट हुए, जबकि रिकेल्टन ने 21 गेंदों में 1 छक्के और 3 चौकों के साथ 33 रन की पारी खेली।
इसके बाद टीम ने 138 के स्कोर तक अपना चौथा विकेट भी खो दिया था, जहां से ट्रिस्टन स्टब्स ने डेविड मिलर के साथ पांचवें विकेट के लिए 37 गेंदों में 75 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचा दिया।
मिलर 23 गेंदों में 3 छक्कों और 1 चौके के साथ 39 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि स्टब्स ने 19 गेंदों में 2 छक्कों और इतने ही चौकों के साथ 34 रन की नाबाद पारी खेली। कनाडा की तरफ से अंश पटेल ने 31 रन देकर 3 विकेट हासिल किए, जबकि एक विकेट कप्तान दिलप्रीत बाजवा ने निकाला।
साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन: एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जानसेन, कॉर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, केशव महाराज और लुंगी एनगिडी।
कनाडा की प्लेइंग इलेवन: युवराज सामरा, दिलप्रीत बाजवा (कप्तान), नवनीत धालीवाल, निकोलस किर्टन, श्रेयस मोव्वा (विकेटकीपर), हर्ष ठाकर, साद बिन जफर, जसकरन सिंह, डिलन हेलिगर, कलीम सना और अंश पटेल।
किस्मत का खेल और बल्ले का मेल: क्वालिफाई न करने वाली स्कॉटलैंड टीम ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
कोलकाता : टी20 विश्व कप के इतिहास में स्कॉटलैंड ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। एसोसिएट देश के रूप में स्कॉटलैंड ने टी20 विश्व कप की एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने की उपलब्धि यूएसए को पीछे छोड़ते हुए अपने नाम कर ली है।
कोलकाता के ईडन गार्डन में सोमवार को खेले जा रहे मुकाबले में स्कॉटलैंड ने इटली के खिलाफ टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट पर 207 रन बनाए।
टी20 विश्व कप में किसी भी एसोसिएट देश का एक पारी में बनाया गया यह सबसे बड़ा स्कोर है।
पूर्व में यह रिकॉर्ड यूएसए के नाम था। टी20 विश्व कप 2024 में यूएसए ने कनाडा के खिलाफ दूसरी पारी में 3 विकेट पर 197 रन बनाकर जीत हासिल की थी। इसी मैच में कनाडा ने पहली पारी में 194 रन बनाए थे।
चौथे स्थान पर नीदरलैंड है। 2014 में सिल्हट में आयरलैंड के खिलाफ नीदरलैंड ने दूसरी पारी में 4 विकेट पर 193 रन बनाए थे। इसी मैच में आयरलैंड ने पहली पारी में 4 विकेट पर 189 रन बनाए थे।
स्कॉटलैंड की टी20 विश्व कप 2026 में एंट्री नाटकीय तरीके से हुई है। स्कॉटलैंड ने विश्व कप के लिए क्वालिफाई नहीं किया था। ग्रुप सी में स्कॉटलैंड की जगह बांग्लादेश थी। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने अपनी सरकार की सलाह पर भारत में अपने खिलाड़ियों की सुरक्षा पर खतरा बताते हुए विश्व कप का बहिष्कार किया था। बांग्लादेश के विश्व कप से बाहर होने के बाद आईसीसी ने स्कॉटलैंड को मौका दिया।
स्कॉटलैंड की टीम सातवीं बार टी20 विश्व कप में हिस्सा ले रही है। इससे पहले वह 2007, 2009, 2016, 2021, 2022 और 2024 के टी20 विश्व कप में खेल चुकी है। स्कॉटलैंड टी20 विश्व कप में वेस्टइंडीज और बांग्लादेश जैसी अपेक्षाकृत मजबूत टीमों को हरा चुकी है।
कोलंबो : टी20 विश्व कप 2026 में ग्रुप बी का मुकाबला श्रीलंका और आयरलैंड के बीच कोलंबो के आर. प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। श्रीलंका ने आयरलैंड के सामने जीत के लिए 164 रन का लक्ष्य रखा है।
आयरलैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका को मजबूत शुरुआत नहीं मिली थी। पाथुम निसांका और कामिल मिसारा ने पहले विकेट के लिए 4 ओवर में 28 रन जोड़े। मिसारा पहले विकेट के रूप में 11 गेंद पर 14 रन बनाकर आउट हुए।
इसके बाद निसांका और कुसाल मेंडिस ने दूसरे विकेट के लिए 26 गेंद पर 34 रन की साझेदारी कर स्कोर को 62 तक पहुंचाया। इस स्कोर पर श्रीलंका को निसांका के रूप में दूसरा झटका लगा। निसांका 23 गेंद पर 24 रन बनाकर आउट हुए।
तीसरे और चौथे विकेट के रूप में पवन रथनायके (5 रन) और डुनिथ वेल्लालागे (10 रन) के विकेट जल्दी-जल्दी गिरे। 13.5 ओवर में 86 रन पर 4 विकेट गंवाने वाली श्रीलंका को पांचवें विकेट के लिए 67 रन की साझेदारी कर कुसाल मेंडिस और कामिंदु मेंडिस ने संभाला। इस साझेदारी में कामिंदु मेंडिस ने 19 गेंद पर तेज 44 रन बनाए।
कुसाल मेंडिस अंत तक नाबाद रहे। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए इस विकेटकीपर ने 43 गेंद पर 5 चौकों की मदद से 56 रन की पारी खेल टीम का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 163 रन तक पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई।
आयरलैंड की तरफ से बैरी मैकार्थी और जॉर्ज डॉकरेल ने 2-2 विकेट लिए। मार्क अडेयर और गैरेथ डेलानी को 1-1 विकेट मिला।
आयरलैंड की बल्लेबाजी अच्छी है। ऐसे में 163 रन के स्कोर की रक्षा के लिए श्रीलंका को कसी हुई गेंदबाजी के साथ ही बेहतरीन क्षेत्ररक्षण करना होगा।
वानखेड़े में चमत्कार होते-होते बचा! नेपाल ने इंग्लैंड को चखाया हार का मजा, बाल-बाल बची वर्ल्ड चैंपियन
मुंबई : वानखेड़े स्टेडियम में रविवार को खेले गए टी20 विश्व कप 2026 के ग्रुप सी के मुकाबले में बड़ा उलटफेर होते-होते बचा। सांस रोक देने वाले रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड की टीम ने नेपाल को 4 रन से हराया। आखिरी ओवर में नेपाल को जीत के लिए 10 रन की जरूरत थी, लेकिन नेपाल 5 रन बना सकी और 4 रन से मैच हार गई। इंग्लैंड की तरफ से आखिरी ओवर सैम करन ने किया था।
185 रन के लक्ष्य को हासिल करने उतरी नेपाल क्रिकेट टीम मजबूत जीवटता का परिचय दिया। कुशाल भुर्टेल के 17 गेंद पर 29, कप्तान रोहित पॉडेल के 34 गेंद पर 39 रन, दीपेंद्र सिंह एरे के 29 गेंद पर 44, और लोकेश बाम के 20 गेंद पर बनाए 39 रन की बदौलत नेपाल ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 180 रन बनाए। नेपाल जीत से सिर्फ एक शॉट पीछे रह गई।
सैम करन ने भी आखिरी ओवर में अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और लीग क्रिकेट का पूरा अनुभव दिखाया जिसकी वजह से इंग्लैंड को जीत हासिल हो सकी।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कम अनुभव और बड़ी टीमों के खिलाफ कम खेलना नेपाल की हार की वजह जरूर बना, लेकिन एशिया की इस उभरती टीम ने मैच के दौरान अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी और संघर्ष के जज्बे से आखिरी गेंद तक इंग्लैंड की सांस रोक दी थी।
इंग्लैंड के लिए लियाम डॉसन ने 2, और ल्यूक वुड, जोफ्रा आर्चर, विल जैक्स और सैम करन ने 1-1 विकेट लिए।
इससे पहले इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 184 रन बनाए थे। जैकब बेथेल और कप्तान हैरी ब्रूक ने अर्धशतक लगाया था। बेथेल ने 35 गेंद पर 4 छक्के और 4 चौकों की मदद से 55 और ब्रूक ने 32 गेंद पर 3 छक्कों और 4 चौकों की मदद से 53 रन की पारी खेली थी। इसके अलावा सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे विल जैक्स ने 18 गेंद पर 4 छक्कों की मदद से 39 रन बनाए थे। जोस बटलर ने भी 17 गेंद पर 26 रन की पारी खेली थी।विल जैक्स प्लेयर ऑफ द मैच रहे।
आईसीसी की सख्ती के बाद बदला पाकिस्तान का सुर, भारत के खिलाफ मैच खेलने को तैयार
नई दिल्ली : पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपनी सरकार की सलाह पर बांग्लादेश क्रिकेट के समर्थन में टी20 विश्व कप 2026 में भारत के साथ 15 फरवरी को प्रस्तावित मैच का बहिष्कार करने का फैसला लिया था। लगातार बदलते घटनाक्रमों के बीच पाकिस्तान भारत के खिलाफ न खेलने के अपने फैसले से पलट सकता है। 15 फरवरी को भारत-पाकिस्तान के खिलाफ मैच होने की संभावना पूरी तरह बढ़ गई है।
भारत-पाकिस्तान मैच को अंतिम रूप देने के लिए अंतिम दौर की बैठक चल रही है।
पीसीबी के सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि बैठक चल रही है, और इस बात की 99 प्रतिशत संभावना है कि भारत-पाकिस्तान मैच 15 फरवरी को होगा।
इससे पहले, पीसीबी ने कहा था कि वे 15 फरवरी को कोलंबो में भारत के साथ होने वाला मैच नहीं खेलेंगे। पाकिस्तान सरकार ने अपनी टीम को बांग्लादेश के साथ मजबूती से खड़े होने की शर्त पर ही विश्व कप में शामिल होने की अनुमति दी थी।
पाकिस्तान की घोषणा के जवाब में, आईसीसी ने एक कड़ा बयान जारी करते हुए पीसीबी से आपसी सहमति से कोई हल निकालने की अपील की थी। साथ ही चेतावनी देते हुए कहा था कि चुनिंदा भागीदारी वैश्विक प्रतियोगिता के सिद्धांतों को कमजोर करती है।
आईसीसी ने कहा, "जबकि आईसीसी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से आधिकारिक जानकारी का इंतजार कर रहा है, चुनिंदा भागीदारी की इस स्थिति को एक वैश्विक खेल इवेंट के मूल आधार के साथ मिलाना मुश्किल है, जहां सभी भाग लेने वाली टीमों से इवेंट शेड्यूल के अनुसार बराबर शर्तों पर मुकाबला करने की उम्मीद की जाती है।"
शीर्ष क्रिकेट संस्था ने कहा, "आईसीसी को उम्मीद है कि पीसीबी अपने देश में क्रिकेट पर इसके बड़े और लंबे समय के असर पर विचार करेगा, क्योंकि इससे वैश्विक क्रिकेट इकोसिस्टम पर असर पड़ने की संभावना है, जिसका वह खुद सदस्य और लाभार्थी है।"
विश्व कप में पाकिस्तान ग्रुप ए में भारत, नामीबिया, नीदरलैंड्स और यूएसए के साथ है। पाकिस्तान के सभी मैच श्रीलंका में होने हैं, जो भारत के साथ टूर्नामेंट को-होस्ट कर रहा है।
टी20 विश्व कप 2026: डिफेंडिंग चैंपियन भारत की विजयी शुरुआत, सूर्या के तूफान में उड़ा यूएसए
मुंबई : गत चैंपियन भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 में अपने सफर की शुरुआत जीत के साथ की है। ग्रुप ए के अपने पहले मैच में भारतीय टीम ने कप्तान सूर्यकुमार यादव के विस्फोटक अर्धशतक के दम पर यूएसए को 29 रन से हरा दिया।
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच में भारतीय टीम के दिए 162 रन के लक्ष्य को हासिल करने उतरी यूएसए के शीर्ष क्रम के तीनों बल्लेबाज फ्लॉप रहे। सलामी बल्लेबाज एंड्रियस गौस 6, सैतेजा मुक्कमल्ला 2, और कप्तान मोनांक पटेल बिना खाता खोले आउट हो गए। 13 पर 3 विकेट गंवा चुकी यूएसए को मिलिंद कुमार और संजय कृष्णमूर्ति ने संभाला और चौथे विकेट के लिए 58 रन की साझेदारी कर स्कोर को 71 तक ले गए। मिलिंद इसी स्कोर पर 34 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद 98 के स्कोर पर पांचवें विकेट के रूप में संजय कृष्णमूर्ति भी 37 रन बनाकर आउट हो गए।
इन दोनों की जोड़ी टूटने के बाद यूएसए का निचला क्रम ढह गया। शुभम रंजने के 22 गेंद पर बनाए 37 रन के बावजूद यूएसए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 132 रन बना सकी और 29 रन से मैच हार गई।
भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज ने 4 ओवर में 29 रन देकर 3 विकेट लिए। अर्शदीप सिंह ने 4 ओवर में 18 रन देकर 2, अक्षर पटेल ने 4 ओवर में 24 रन देकर 2, और वरुण चक्रवर्ती ने 4 ओवर में 24 रन देकर 1 विकेट लिए।
इससे पहले भारतीय क्रिकेट टीम ने टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान सूर्यकुमार यादव के 49 गेंदों पर 4 छक्कों और 10 चौकों की मदद से नाबाद 84 रन की पारी की बदौलत 9 विकेट पर 161 रन बनाए थे। तिलक वर्मा ने 16 गेंद पर 25 और ईशान किशन ने 16 गेंद पर 20 रन की पारी खेली थी। अभिषेक शर्मा और शिवम दुबे खाता नहीं खोल सके थे। रिंकू सिंह 6, हार्दिक पांड्या 5 और अक्षर पटेल 14 रन बनाकर आउट हुए।
यूएसए की तरफ से सौरभ नेत्रावल्कर सबसे महंगे गेंदबाज रहे। सौरभ ने 4 ओवर में 65 रन दिए। उन्हें कोई विकेट नहीं मिला। शैडली वैन शाल्कविक सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 4 ओवर में 25 रन देकर 4 विकेट लिए। हरमीत सिंह ने 4 ओवर में 26 रन देकर 2 विकेट लिए। अली खान और मोहम्मद मोहसिन को 1-1 विकेट मिला।
मुंबई : भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 के अपने पहले मैच में यूएसए के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान सूर्यकुमार यादव की अर्धशतकीय पारी की बदौलत 9 विकेट के नुकसान पर 161 रन बनाए हैं।
टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले पहली ही गेंद पर आउट हो गए। उस समय टीम का स्कोर 8 रन था। दूसरे विकेट के लिए ईशान किशन और तिलक वर्मा के बीच 37 रन की साझेदारी हुई। दोनों बल्लेबाज एक के बाद एक कर छठे ओवर में आउट हो गए। किशन 16 गेंद पर 20 और तिलक वर्मा 16 गेंद पर 25 रन बनाकर आउट हुए।
इसके बाद विकेटों के गिरने का सिलसिला लगातार जारी रहा। शिवम दुबे 0, रिंकू सिंह 6, और हार्दिक पांड्या 5 रन बनाकर आउट हुए। अक्षर पटेल और सूर्यकुमार यादव के बीच सातवें विकेट के लिए हुई 41 रन की साझेदारी ने भारतीय फैंस को रोमांचित किया था, लेकिन 118 के स्कोर पर पटेल 14 रन बनाकर आउट हो गए।
लगातार गिरते विकेटों के बीच चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे कप्तान सूर्यकुमार यादव क्रीज पर टिके रहे और बेहतरीन अर्धशतक लगाया। सूर्या का टी20 में यह 25वां अर्धशतक था।
सूर्यकुमार यादव 49 गेंद पर 4 छक्कों और 10 चौकों की मदद से 84 रन बनाकर नाबाद रहे। सूर्या ने पारी का आखिरी ओवर लेकर आए सौरभ नेत्रावल्कर को 2 चौके और 2 छक्के लगाते हुए 21 रन बनाकर भारत का स्कोर 9 विकेट पर 161 तक पहुंचाया।
यूएसए की तरफ से सौरभ नेत्रावल्कर सबसे महंगे गेंदबाज रहे। सौरभ ने 4 ओवर में 65 रन दिए। उन्हें कोई विकेट नहीं मिला। शैडली वैन शाल्कविक सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 4 ओवर में 25 रन देकर 4 विकेट लिए। हरमीत सिंह ने 4 ओवर में 26 रन देकर 2 विकेट लिए। अली खान और मोहम्मद मोहसिन को 1-1 विकेट मिला।
नई दिल्ली :  इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) के अध्यक्ष जय शाह ने भारतीय टीम को अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतने पर बधाई देते हुए उसे इसका 'हकदार' बताया है।
आईसीसी अध्यक्ष जय शाह ने कहा, "आईसीसी अंडर-19 पुरुष क्रिकेट वर्ल्ड कप का छठा खिताब जीतने के लिए भारत को बहुत-बहुत बधाई! वे इस जीत के हकदार हैं, लेकिन फाइनल तक शानदार प्रदर्शन करने के बाद इंग्लैंड भी गर्व महसूस कर सकता है। जिम्बाब्वे क्रिकेट और नामीबिया क्रिकेट को भी एक शानदार टूर्नामेंट की मेजबानी करने के लिए बहुत-बहुत बधाई, जिसने हमारे खेल के भविष्य के सितारों को दिखाया।"
हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट खोकर 411 रन बनाए।
इस टीम के लिए वैभव सूर्यवंशी ने 80 गेंदों में सर्वाधिक 175 रन बनाए। उनकी इस पारी में 15 चौके और इतने ही छक्के शामिल थे। कप्तान आयुष म्हात्रे ने 51 गेंदों में 2 छक्कों और 7 चौकों के साथ 53 रन की पारी खेली। वहीं, अभिज्ञान कुंडू ने 40 रन का योगदान टीम के खाते में दिया।
इंग्लैंड की तरफ से जेम्स मिंटो ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए, जबकि सेबेस्टियन मॉर्गन और एलेक्स ग्रीन ने 2-2 विकेट निकाले। एक विकेट मैनी लुम्सडेन के हाथ लगा।
इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 40.2 ओवरों में महज 311 रन पर सिमट गई। इस टीम के लिए कैलेब फाल्कनर ने 67 गेंदों में 7 छक्कों और 9 चौकों के साथ 115 रन की पारी खेली। वहीं, बेन डॉकिन्स ने 66 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। बेन मेयस ने 45 रन का योगदान टीम के खाते में दिया।
भारत की तरफ से आरएस अंबरीश ने सर्वाधिक 3 विकेट निकाले। इनके अलावा, दीपेश देवेंद्रन और कनिष्क चौहान ने 2-2 विकेट हासिल किए। एक-एक विकेट खिलन पटेल और आयुष म्हात्रे के हाथ लगा।
हरारे : भारत ने इंग्लैंड को वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में 100 रन से मात देकर छठी बार खिताब अपने नाम कर लिया है। शुक्रवार को खेले गए इस ऐतिहासिक मुकाबले में भारत के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने 30 बाउंड्री के साथ 175 रन की यादगार पारी खेली।
हरारे स्पोर्ट्स क्लब में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 9 विकेट खोकर 411 रन बनाए। भारत को महज 20 के स्कोर पर आरोन जॉर्ज (9) के रूप में पहला झटका लग गया था। इसके बाद वैभव सूर्यवंशी ने कप्तान आयुष म्हात्रे के साथ दूसरे विकेट के लिए 142 रन की साझेदारी करते हुए टीम को मजबूती दी।
म्हात्रे 51 गेंदों में 53 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद सूर्यवंशी ने वेदांत त्रिवेदी के साथ तीसरे विकेट के लिए 39 गेंदों में 89 रन जोड़ते हुए भारत को 251 के स्कोर तक पहुंचा दिया। वैभव 80 गेंदों में 15 चौकों और इतने ही छक्कों के साथ 175 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद विहान मल्होत्रा ने वेदांत त्रिवेदी के साथ 51 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 300 के पार पहुंचा दिया।
विहान 30 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद अभिज्ञान कुंडु ने 31 गेंदों में 40 रन की पारी खेली। अंतिम ओवरों में 37 रन की नाबाद पारी खेलते हुए कनिष्क चौहान ने भारत को 411/9 के स्कोर तक पहुंचा दिया।
विपक्षी खेमे से जेम्स मिंटो ने सर्वाधिक 3 विकेट निकाले, जबकि सेबेस्टियन मॉर्गन और एलेक्स ग्रीन ने 2-2 विकेट हासिल किए। एक विकेट मैनी लम्सडेन ने अपने नाम किया।
इसके जवाब में इंग्लिश टीम 40.2 ओवरों में 311 रन पर सिमट गई। इस टीम ने 19 के स्कोर पर जोसेफ मूर्स (17) का विकेट खो दिया था। यहां से बेन डॉकिन्स ने बेन मेयस के साथ दूसरे विकेट के लिए 74 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभालने की कोशिश की।
मेयस 28 गेंदों में 2 छक्कों और 7 चौकों की मदद से 45 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद डॉकिंस ने थॉमस रेव के साथ तीसरे विकेट के लिए 49 रन और कैलेब फाल्कनर के साथ चौथे विकेट के लिए 32 रन जुटाए।
इंग्लैंड की टीम ने 20.4 ओवरों में 174 के स्कोर पर अपना चौथा विकेट गंवाया और 21.6 ओवरों तक इस टीम का स्कोर 177/7 था। यहां से कैलेब फाल्कनर ने मोर्चा संभाला। उन्होंने 67 गेंदों में 7 छक्कों और 9 चौकों के साथ 115 रन बनाए, लेकिन इंग्लैंड को खिताब नहीं दिला सके।
भारत की तरफ से आरएस अंबरीश ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए। दीपेश देवेंद्रन और कनिष्क चौहान ने 2-2 विकेट निकाले। एक विकेट म्हात्रे के हाथ लगा।
वडोदरा : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने दूसरी बार विमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) का खिताब अपने नाम कर लिया है। इस टीम ने गुरुवार को बीसीए स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के विरुद्ध 6 विकेट से जीत दर्ज की।
इससे पहले आरसीबी ने डब्ल्यूपीएल 2023/24 का खिताब अपने नाम किया था। इस लीग का पहला और तीसरा सीजन मुंबई इंडियंस (एमआई) ने अपने नाम किया था। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स लगातार चौथी बार फाइनल में पहुंचकर ट्रॉफी जीतने का मौका गंवा बैठी।
गुरुवार को खेले गए इस मुकाबले में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स ने 4 विकेट खोकर 203 रन बनाए। इस टीम को शेफाली वर्मा और लिजेल ली की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने 5.5 ओवरों में 49 रन की साझेदारी की।
शेफाली 20 रन बनाकर आउट हुईं, जबकि लिजेल ली ने 37 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। कैपिटल्स 72 के स्कोर तक दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट गंवा चुकी थी।
यहां से जेमिमा रोड्रिगेज ने लौरा वोल्वार्ड्ट के साथ दूसरे विकेट के लिए 76 रन जुटाते हुए टीम को मजबूत स्थिति में ला दिया। जेमिमा 37 गेंदों में 8 चौकों के साथ 57 रन बनाकर आउट हुईं, जिसके बाद चिनले हेनरी (नाबाद 35) ने वोल्वार्ड्ट (44) के साथ चौथे विकेट के लिए 54 रन जुटाकर टीम को 200 के पार पहुंचा दिया। विपक्षी खेमे से सयाली सतघरे, अरुंधति रेड्डी और नादिन डी क्लार्क ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।
इसके जवाब में आरसीबी ने 19.4 ओवरों में जीत दर्ज कर ली। इस टीम ने 9 के स्कोर पर ग्रेस हैरिस (9) का विकेट खो दिया था। यहां से कप्तान स्मृति मंधाना ने जॉर्जिया वोल के साथ दूसरे विकेट के लिए 92 गेंदों में 165 रन जोड़कर मैच आरसीबी की पकड़ में ला दिया।
174 के स्कोर पर टीम को जॉर्जिया वोल के रूप में दूसरा झटका लगा। जॉर्जिया 54 गेंदों में 14 चौकों के साथ 79 रन बनाकर आउट हुईं। अगले दो ओवरों में टीम ने ऋचा घोष (6) और कप्तान मंधाना का विकेट गंवा दिया। मंधाना 41 गेंदों में 3 छक्कों और 12 चौकों के साथ 87 रन बनाकर आउट हुईं।
यहां से मुकाबला रोमांचक बन गया था, लेकिन राधा यादव ने 5 गेंदों में 2 चौकों के साथ 12 रन बनाते हुए टीम को जीत दिलाई। कैपिटल्स की तरफ से चिनले हेनरी ने सर्वाधिक 2 विकेट हासिल किए, जबकि नंदिनी शर्मा और मिन्नु मणि ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।
WPL 2026 Final: खिताबी जंग के लिए मंच तैयार, स्मृति मंधाना ने जीता टॉस; दिल्ली कैपिटल्स करेगी पहले बल्लेबाजी
वडोदरा : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने विमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2026 के खिताबी मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है। यह मुकाबला गुरुवार को बीसीए स्टेडियम में खेला जा रहा है।
टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनते हुए आरसीबी की कप्तान स्मृति मंधाना ने कहा, "हम पहले फील्डिंग करना चाहेंगे। बेशक, यह टूर्नामेंट में एक ट्रेंड रहा है, लेकिन फिर भी एक अच्छे विकेट पर यह जानना हमेशा अच्छा होता है कि आप किस स्कोर का पीछा करने वाले हैं। हम उसी प्लेइंग इलेवन के साथ खेल रहे हैं जिसके साथ पिछले मैच में खेला था।"
दूसरी ओर, दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स ने कहा, "सबसे पहले, इतने बड़े मुकाबले में टॉस हारना बेहतर होता है। क्योंकि कभी-कभी यह हमेशा अच्छे के लिए होता है। हम भी पहले गेंदबाजी चुनते, लेकिन जो हुआ उससे खुश हैं। हम उसी टीम के साथ खेल रहे हैं। एक अच्छी बात यह है कि एलिमिनेटर खेलने के बाद, हम उसी पिच पर फिर से खेल रहे हैं। इसलिए हमें पता है कि यह कैसी दिखेगी। और हाँ, हम आज के लिए तैयार हैं।"
दिल्ली कैपिटल्स ने रिकॉर्ड चौथी बार डब्ल्यूपीएल में जगह बनाई है। इस टीम को पहले सीजन मुंबई इंडियंस के हाथों फाइनल मैच गंवाना पड़ा था, जिसके बाद अगले सीजन में आरसीबी ने कैपिटल्स के खिलाफ खिताबी मुकाबला जीता। दिल्ली ने तीसरे सीजन फिर से फाइनल में जगह बनाई, लेकिन एक बार फिर मुंबई इंडियंस के हाथों शिकस्त झेलनी पड़ी।
एक ओर दिल्ली कैपिटल्स अपना पहला डब्ल्यूपीएल खिताब जीतना चाहेगी, जबकि आरसीबी का मकसद दूसरी बार ट्रॉफी अपने नाम करना होगा।
दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन: लिजेल ली (विकेटकीपर), शेफाली वर्मा, लौरा वोल्वार्ड्ट, जेमिमा रोड्रिगेज (कप्तान), मारिजैन कप्प, चिनले हेनरी, निकी प्रसाद, स्नेह राणा, मिन्नू मणि, श्री चरणी और नंदिनी शर्मा।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग इलेवन: ग्रेस हैरिस, स्मृति मंधाना (कप्तान), जॉर्जिया वोल, ऋचा घोष (विकेटकीपर), राधा यादव, नादिन डी क्लार्क, पूजा वस्त्राकर, अरुंधति रेड्डी, सयाली सतघरे, श्रेयंका पाटिल और लॉरेन बेल।
IND vs SA Warm-up Match: ईशान किशन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने साउथ अफ्रीका को 30 रन से हराया
नवी मुंबई : भारत ने डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में बुधवार को खेले गए वार्म-अप मुकाबले में साउथ अफ्रीका के विरुद्ध 30 रन से जीत हासिल की।
टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 6 विकेट खोकर 240 रन बनाए। ईशान किशन ने अभिषेक शर्मा के साथ पहले विकेट के लिए 5.4 ओवरों में 80 रन की साझेदारी की।
ईशान 20 गेंदों में 7 छक्कों और 2 चौकों की मदद से 53 रन बनाकर रिटायर्ड आउट हुए, जिसके बाद अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा ने मोर्चा संभाला। अभिषेक ने 18 गेंदों में 4 बाउंड्री के साथ 24 रन बनाए। वह रिटायर्ड आउट होकर वापस लौटे, जिसके बाद तिलक वर्मा ने 19 गेंदों में 3 छक्कों और इतने ही चौकों के साथ 45 रन की पारी खेली।
इनके अलावा, कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 16 गेंदों में 30 रन बनाए, जबकि अक्षर पटेल ने 35 रन की पारी खेली। हार्दिक पंड्या 10 गेंदों में 30 रन बनाकर नाबाद रहे। उनकी इस पारी में 5 बाउंड्री शामिल रहीं। विपक्षी खेमे से मार्को जेनसन, कॉर्बिन बॉश, एनरिक नॉर्त्जे और क्वेना मफाका ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।
इसके जवाब में साउथ अफ्रीकी टीम 7 विकेट खोकर 210 रन ही बना सकी। मेहमान टीम ने पहले ओवर की अंतिम गेंद पर जॉर्ज लिंडे (0) का विकेट खो दिया था। यहां से कप्तान एडेन मार्करम (38) ने रायन रिकेल्टन (44) के साथ दूसरे विकेट के लिए 30 गेंदों में 66 रन की साझेदारी करते हुए पारी को संभाला, लेकिन इस जोड़ी के टूटते ही टीम बिखर गई।
आलम ये रहा कि मेहमान टीम ने 100 के स्कोर तक अपने 5 विकेट खो दिए थे। इसके बाद जेसन स्मिथ ने 23 गेंदों में 35 रन की पारी खेलकर टीम को संभालने की कोशिश की। इनके अलावा, मार्को जेनसन ने 16 गेंदों में 31 रन बनाए। ट्रिस्टन स्टब्स 21 गेंदों में 4 छक्कों और 1 चौके के साथ 45 रन बनाकर नाबाद रहे, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। भारत की तरफ से अभिषेक शर्मा ने सर्वाधिक 2 विकेट निकाले। अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल ने 1-1 विकेट हासिल किया।
U19 World Cup 2026: आरोन जॉर्ज के शतक से भारत फाइनल में, अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया
हरारे : आरोन जॉर्ज की शतकीय पारी के साथ भारत ने अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल-2 में अफगानिस्तान के विरुद्ध 7 विकेट से जीत हासिल की। इसी के साथ टीम इंडिया ने 10वीं बार खिताबी मुकाबले में जगह बना ली है, जहां उसका सामना 6 फरवरी को इंग्लैंड से होगा।
बुधवार को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनते हुए अफगानिस्तान ने 4 विकेट खोकर 310 रन बनाए। इस टीम को उस्मान सादात और खालिद अहमदजई की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने पहले विकेट के लिए 53 रन की साझेदारी की। अहमदजई 31 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
यहां से सादात ने फैसल शिनोजादा के साथ दूसरे विकेट के लिए 64 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 117 के स्कोर तक पहुंचाया। सादात ने 39 रन टीम के खाते में जोड़े।
अफगान टीम ने 117 के स्कोर तक 2 विकेट गंवा दिए थे। यहां से शिनोजादा ने उजैरउल्लाह नियाजी के साथ 130 गेंदों में 148 रन जोड़कर टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचा दिया।
शिनोजादा 93 गेंदों में 15 चौकों के साथ 110 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जबकि उजैरउल्लाह नियाजी ने 86 गेंदों में 2 छक्कों और 12 चौकों के साथ 101 रन की नाबाद पारी खेली। भारत की तरफ से दीपेश देवेंद्रन और कनिष्क चौहान ने 2-2 विकेट अपने नाम किए।
विशाल स्कोर का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 41.1 ओवरों में जीत दर्ज कर ली। वैभव सूर्यवंशी ने आरोन जॉर्ज के साथ 9.3 ओवरों में 90 रन की साझेदारी की।
वैभव 33 गेंदों में 68 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उनकी इस पारी में 4 छक्के और 9 चौके शामिल थे। इसके बाद जॉर्ज ने कप्तान आयुष म्हात्रे के साथ दूसरे विकेट के लिए 114 रन जुटाकर टीम को 200 के पार पहुंचाया।
कप्तान म्हात्रे 59 गेंदों में 4 छक्कों और 5 चौकों के साथ 62 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद जॉर्ज ने विहान मल्होत्रा के साथ तीसरे विकेट के लिए 96 रन जुटाकर भारत को जीत की दहलीज पर पहुंचा दिया।
जॉर्ज 104 गेंदों में 2 छक्कों और 15 चौकों के साथ 115 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद विहान मल्होत्रा ने 47 गेंदों में 38 रन की नाबाद पारी खेलते हुए भारत को आसान जीत दिलाई। अफगानिस्तान की तरफ से नूरिस्तानी उमरजई ने सर्वाधिक 2 विकेट हासिल किए, जबकि वहीदुल्लाह जादरान ने 1 विकेट चटकाया।
डब्ल्यूपीएल 2026 एलिमिनेटर: दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात जायंट्स को 7 विकेट से हराया, लगातार चौथी बार फाइनल में पहुंची
वडोदरा : दिल्ली कैपिटल्स ने मंगलवार को बीसीए स्टेडियम में खेले गए विमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के एलिमिनेटर मैच में गुजरात जायंट्स के खिलाफ 7 विकेट से जीत दर्ज की। इसी के साथ कैपिटल्स ने लगातार चौथी बार खिताबी मुकाबले में जगह बना ली है, जहां 5 फरवरी को उसका सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) से होगा।
डब्ल्यूपीएल 2023 के फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को मुंबई इंडियंस के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। अगले साल इस टीम ने फिर से फाइनल में जगह बनाई, लेकिन इस बार आरसीबी ने बाजी मार ली। साल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स को मुंबई इंडियंस के हाथों एक बार फिर खिताबी मैच गंवाना पड़ा था।
वडोदरा में खेले गए एलिमिनेटर मैच में टॉस गंवाकर बल्लबाजी के लिए उतरी गुजरात जायंट्स ने निर्धारित ओवरों में 7 विकेट खोकर 168 रन बनाए। इस टीम ने 59 के स्कोर तक अपने 4 विकेट गंवा दिए थे, जहां से सलामी बल्लेबाज बेथ मूनी ने जॉर्जिया वेयरहैम के साथ पांचवें विकेट के लिए 61 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभाला। वेयरहैम 25 गेंदों में 35 रन बनाकर पवेलियन लौटीं, जिसके बाद मूनी ने मोर्चा संभाले रखा। उन्होंने 51 गेंदों में 6 चौकों के साथ 62 रन की नाबाद पारी खेली।
इनके अलावा, काशवी गौतम ने 10 गेंदों में 3 चौकों के साथ 18 रन जुटाए। दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से चिनले हैनरी ने 35 रन देकर 3 विकेट निकाले, जबकि नंदिनी शर्मा ने 2 विकेट हासिल किए। इनके अलावा, एक विकेट मिन्नु मणि के हाथ लगा।
इसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स ने 15.4 ओवरों में जीत दर्ज कर ली। इस टीम को लिजेल ली और शेफाली वर्मा ने शानदार शुरुआत दिलाई। सलामी जोड़ी ने 7.1 ओवरों में 89 रन जोड़े। लिजेल ली 24 गेंदों में 1 छक्के और 8 चौकों की मदद से 43 रन बनाकर आउट हुईं, जबकि शेफाली ने 21 गेंदों में 7 चौकों के साथ 31 रन जुटाए।
कैपिटल्स 92 के स्कोर तक दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट गंवा चुकी थी। यहां से कप्तान जेमिमा रोड्रिगेज ने लौरा वोल्वार्ड्ट के साथ तीसरे विकेट के लिए 41 गेंदों में 68 रन जुटाते हुए टीम को जीत की दहलीज पर पहुंचा दिया।
जेमिमा ने 23 गेंदों में 1 छक्के और 4 चौकों के साथ 41 रन बनाए, जबकि लौरा ने 24 गेंदों में 3 बाउंड्री के साथ नाबाद 32 रन बनाए। विपक्षी खेमे से जॉर्जिया ने सर्वाधिक 2 विकेट हासिल किए। राजेश्वरी गायकवाड़ के हाथ 1 विकेट लगा।
तिरुवनंतपुरम :  भारत ने ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें टी20 मैच को 46 रन से जीता। इसी के साथ टीम इंडिया ने पांच मुकाबलों की सीरीज 4-1 से अपने नाम की।
टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने कप्तान सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन की तूफानी पारी के दम पर 5 विकेट खोकर 271 रन बनाए। यह भारत का टी20 क्रिकेट में तीसरा सबसे बड़ा स्कोर रहा।
टीम इंडिया 48 के स्कोर तक दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट गंवा चुकी थी। यहां से ईशान किशन ने कप्तान सूर्या के साथ तीसरे विकेट के लिए 57 गेंदों में 137 रन की साझेदारी करते हुए भारत को 185 के स्कोर तक पहुंचाया।
सूर्या 30 गेंदों में 6 छक्कों और 4 चौकों की मदद से 63 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद ईशान ने हार्दिक पंड्या के साथ चौथे विकेट के लिए 18 गेंदों में 48 रन जुटाए। किशन ने 43 गेंदों में 10 छक्कों और 6 चौकों के साथ 103 रन बनाए। यह उनके टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला शतक रहा।
हार्दिक पंड्या ने अंतिम ओवरों में तूफानी बल्लेबाजी की। उन्होंने 17 गेंदों में 4 छक्कों और 1 चौके के साथ 42 रन बनाए। विपक्षी खेमे से लॉकी फर्ग्यूसन ने सर्वाधिक 2 विकेट हासिल किए, जबकि जैकब डफी, काइल जैमीसन और मिचेल सेंटनर के नाम 1-1 विकेट रहा।
विशाल टारगेट का पीछा करने उतरी कीवी टीम 19.4 ओवरों में 225 रन पर ऑलआउट हो गई। मेहमान टीम ने 17 के स्कोर पर टिम सीफर्ट (5) का विकेट खो दिया था। यहां से रचिन रवींद्र ने फिन एलन के साथ दूसरे विकेट के लिए 48 गेंदों में 100 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभाला।
यह जोड़ी 9वें ओवर की अंतिम गेंद पर टूटी। एलन 38 गेंदों में 6 छक्कों और 8 चौकों के साथ 80 रन बनाकर आउट हुए। इस साझेदारी के टूटते ही कीवी टीम बिखर गई। डेरिल मिचेल ने 26 रन, जबकि ईश सोढ़ी ने 33 रन का योगदान टीम के खाते में दिया, लेकिन न्यूजीलैंड को जीत नहीं दिला सके।
वनडे सीरीज 1-2 से गंवाने के बाद टीम इंडिया ने टी20 सीरीज का पहला मैच 48 रन से अपने नाम किया था। इसके बाद अगले दो मुकाबलों में 7 विकेट और 8 विकेट से जीत हासिल की। हालांकि, न्यूजीलैंड ने चौथे मुकाबले को 50 रन से जीतकर अपनी लाज बचा ली।
विशाखापत्तनम : ईशान किशन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें टी20 मैच में एक ही ओवर के दौरान 6 बाउंड्री लगा दीं। दूसरी ओर, कप्तान सूर्यकुमार यादव गेंदों के लिहाज से सबसे तेज 3 हजार टी20 अंतरराष्ट्रीय रन पूरे करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।
ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में जारी पांचवें टी20 मैच में ईशान किशन ने भारतीय पारी के 12वें ओवर में ईश सोढ़ी की जमकर कुटाई की। इस ओवर की पहली डिलीवरी वाइड रही, जिसके बाद अगली तीन गेंदों पर किशन ने चौके लगाए। इसके बाद ओवर की चौथी गेंद पर डीप मिड-विकेट की दिशा में छक्का जड़ा।
टीम इंडिया इस ओवर से 19 रन बटोर चुकी थी, लेकिन ईशान यहीं नहीं रुके। उन्होंने ओवर की पांचवीं गेंद पर चौका और अंतिम गेंद पर डीप मिड-विकेट की दिशा में छक्का लगाया।
इसी के साथ ईश सोढ़ी टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के एक ही ओवर में सर्वाधिक रन लुटाने के मामले में दूसरे कीवी गेंदबाज बन गए। उनके अलावा, हामिश बेनेट ने साल 2020 में वेस्टइंडीज के विरुद्ध ऑकलैंड में एक ही ओवर में 29 रन लुटाए थे। सोढ़ी इसी सीरीज के दौरान विशाखापत्तनम में भारत के विरुद्ध ओवर में 29 रन लुटा चुके हैं। इस अनचाही फेहरिस्त में डेरिल टफी शीर्ष पर हैं, जिन्होंने साल 2005 में ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध ऑकलैंड में 30 रन पिटवाए थे।
ईशान 43 गेंदों में 10 छक्कों और 6 चौकों के साथ 103 रन बनाकर पवेलियन लौटे। यह उनके टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला शतक रहा।
दूसरी ओर, कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 30 गेंदों में 6 छक्कों और 4 चौकों की मदद से 63 रन बनाए। इस पारी के साथ सूर्यकुमार यादव ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज 3 हजार रन पूरे कर लिए।
सूर्या ने यह कारनामा 1,822 गेंदों में किया है। इस मामले में उन्होंने मोहम्मद वसीम को पछाड़ दिया है, जिन्होंने 1,947 गेंदों में इस आंकड़े को छुआ था। जोस बटलर (2,068) इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं।
वनडे सीरीज 1-2 से गंवाने के बाद भारतीय टीम टी20 सीरीज 3-1 से अपने नाम कर चुकी है। टीम इंडिया की कोशिश सीरीज के अंतिम मुकाबले को जीतने की है।
नई दिल्ली : कुछ घंटे गायब रहने के बाद विराट कोहली इंस्टाग्राम पर फिर से लौट आए हैं। उनका इंस्टाग्राम अकाउंट पहले की तरह सार्वजनिक रूप से दिखाई दे रहा है।
विराट कोहली का इंस्टाग्राम अकाउंट शुक्रवार की सुबह डीएक्टिवेट हो गया था। इससे उनके फैंस के बीच अफरा-तफरी मच गई थी। दुनिया के सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले एथलीटों में शामिल कोहली का इस तरह सोशल मीडिया से अचानक गायब होना लोगों के लिए चौंकाने वाला था। अकाउंट नजर न आने के कारण सोशल मीडिया पर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं।
विराट कोहली का अकाउंट एक्टिव होने के बाद उनके फैंस खुश हैं। हालांकि, अब तक विराट कोहली, उनकी मैनेजमेंट टीम या इंस्टाग्राम की ओर से इस पूरे मामले पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि अकाउंट जानबूझकर डीएक्टिवेट किया गया था या फिर यह किसी तकनीकी गड़बड़ी का नतीजा था। इसी चुप्पी ने फैंस की चिंता और उत्सुकता दोनों को बढ़ा दिया।
कोहली के अकाउंट के अचानक गायब होने पर सोशल मीडिया पर जबरदस्त प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। कुछ फैंस ने चिंता जताई, तो कई लोगों ने मजाकिया अंदाज में इंस्टाग्राम के आधिकारिक हैंडल को टैग कर सवाल पूछे।
विराट कोहली के इंस्टाग्राम से खुद को गायब करने को लेकर फैंस कई तरह के कयास लगा रहे हैं। फैंस का मानना है कि ये पीआर के लिए सोची समझी योजना के तहत उठाया कदम हो सकता है।
विराट कोहली के इंस्टाग्राम से दूर रहने के फैसले ने डिजिटल वेलनेस को चर्चा में ला दिया था। स्मार्टफोन और सोशल मीडिया से भरी रोजमर्रा की जिंदगी के जमाने में, चौबीसों घंटे कनेक्टिविटी को आम बात माना जा रहा है। क्षमता और संपर्क के लिए अपने डिजिटल डिवाइस पर हम जितना भरोसा करते हैं, उतना ही लंबे समय तक स्क्रीन पर रहना मेंटल क्लैरिटी, भावनात्मक स्थिरता और स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है। विशेषज्ञों की भाषा में इसे डिजिटल ओवरलोड भी कहा जाता है। इस वजह से मानसिक स्थिरता और दिमाग को रिसेट करने के साथ ही किसी खास चीज पर ध्यान केंद्रित करने के लिए भी लोग डिजिटल ब्रेक ले रहे हैं।
हालांकि, अब विराट कोहली का अकाउंट वापस आ चुका है, लेकिन उसके अचानक गायब होने की वजह अब भी रहस्य बनी हुई है, जिससे फैंस अब भी जवाब का इंतजार कर रहे हैं।
वडोदरा : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने गुरुवार को यूपी वॉरियर्स के खिलाफ बीसीए स्टेडियम में खेले विमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2026 के 18वें मैच को 8 विकेट से जीता। सीजन में छठी जीत के साथ आरसीबी ने फाइनल में जगह बना ली है, जो 5 फरवरी को इसी मैदान पर खेला जाना है।
आरसीबी ने इस सीजन 8 में से सिर्फ 2 मुकाबले गंवाए हैं। वहीं, यूपी वॉरियर्स 7 में से सिर्फ 2 ही मुकाबले जीत सकी है। यह टीम प्वाइंट्स टेबल में सबसे निचले पायदान पर है।
टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी यूपी वॉरियर्स ने 8 विकेट खोकर 143 रन बनाए। इस टीम को कप्तान मेग लैनिंग और दीप्ति शर्मा ने शानदार शुरुआत दिलाई, लेकिन वॉरियर्स इसे भुना नहीं सकी। दोनों खिलाड़ियों ने 8.1 ओवरों में 74 रन की साझेदारी की। मेग लैनिंग 30 गेंदों में 1 छक्के और 6 चौकों के साथ 41 रन बनाकर आउट हुईं।
यहां से दीप्ति शर्मा ने मोर्चा संभाला। उन्होंने छोटी-छोटी साझेदारियां करते हुए टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया। दीप्ति 43 गेंदों में 55 रन बनाकर आउट हुईं। उनकी इस पारी में 1 छक्का और 6 चौके शामिल रहे। इनके अलावा, हरलीन देओल ने 14 रन, जबकि सिमरन शेख ने 10 रन का योगदान टीम के खाते में दिया।
विपक्षी खेमे से नादिन डी क्लार्क ने 22 रन देकर 4 विकेट हासिल किए, जबकि ग्रेस हैरिस ने 2 विकेट निकाले। इनके अलावा, लॉरेन बेल और श्रेयंका पाटिल ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।
इसके जवाब में आरसीबी ने 13.1 ओवरों में जीत हासिल कर ली। इस टीम को ग्रेस हैरिस और कप्तान स्मृति मंधाना की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने 9.1 ओवरों में 108 रन जोड़े। हैरिस 37 गेंदों में 2 छक्कों और 13 चौकों के साथ 75 रन बनाकर आउट हुईं।
यहां से मंधाना ने जॉर्जिया वोल (16) के साथ दूसरे विकेट के लिए 35 रन जुटाते हुए टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाया। मंधाना 27 गेंदों में 54 रन बनाकर नाबाद रहीं। उनकी इस पारी में 2 छक्के और 8 चौके शामिल रहे। वॉरियर्स की तरफ से शिखा पांडे और आशा जॉय ने 1-1 सफलता हासिल की।
IND vs NZ: कीवियों ने विशाखापत्तनम में रोका भारत का विजयरथ, शिवम दुबे की ऐतिहासिक पारी भी न दिला सकी जीत
विशाखापत्तनम : न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए चौथे टी20 मैच को अपने नाम किया। बुधवार को कीवी टीम ने भारत के खिलाफ मैच 50 रन से अपने नाम करते हुए सीरीज में आखिरकार जीत का खाता खोला। हालांकि, टीम इंडिया सीरीज पर पहले ही अपना कब्जा कर चुकी है।
टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी कीवी टीम ने सलामी जोड़ी के बीच शतकीय साझेदारी के दम पर 7 विकेट खोकर 215 रन बनाए।
डेवोन कॉन्वे ने टिम सीफर्ट के साथ 8.2 ओवरों में 100 रन की साझेदारी की। दोनों बल्लेबाजों ने महज 8.1 ओवरों में टीम को शतक तक पहुंचाया। यह भारतीय सरजमीं पर टी20 फॉर्मेट में टीम इंडिया के खिलाफ किसी टीम का सबसे तेज शतक भी रहा।
कॉन्वे 23 गेंदों में 3 छक्कों और 4 चौकों के साथ 44 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद सीफर्ट ने मोर्चा संभालने की कोशिश की। उन्होंने 36 गेंदों में 62 रन जुटाए। सीफर्ट की इस पारी में 3 छक्के और 7 चौके शामिल रहे।
यहां से ग्लेन फिलिप्स ने 24 रन, जबकि डेरिल मिचेल ने 18 गेंदों में 39 रन की नाबाद पारी खेलते हुए टीम को 215/7 के स्कोर तक पहुंचाया। भारत की तरफ से अर्शदीप सिंह और कुलदीप यादव ने 2-2 विकेट अपने नाम किए, जबकि जसप्रीत बुमराह और रवि बिश्नोई ने 1-1 विकेट हासिल किया।
इसके जवाब में भारतीय टीम 18.4 ओवरों में महज 165 रन पर सिमट गई। टीम इंडिया ने पहली ही गेंद पर अभिषेक शर्मा (0) का विकेट खो दिया था। कुछ देर बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव (8) भी पवेलियन लौट गए।
यहां से रिंकू सिंह ने संजू सैमसन के साथ तीसरे विकेट के लिए 28 गेंदों में 46 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभाला। संजू ने 15 गेंदों में 4 बाउंड्री के साथ 24 रन जुटाए, जबकि रिंकू 30 गेंदों में 2 छक्कों और 3 चौकों के साथ 39 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
मेजबान टीम 82 के स्कोर तक 5 विकेट खो चुकी थी। यहां से शिवम दुबे ने हर्षित राणा (9) के साथ 27 गेंदों में 63 रन की साझेदारी करते हुए भारत की हार के अंतर को कम करने में अहम भूमिका निभाई।
दुबे ने महज 15 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया, जिसके साथ वह टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में तीसरे सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले भारतीय बन गए। दुबे दुर्भाग्यवश 65 के निजी स्कोर पर रन आउट हुए। 23 गेंदों की पारी में दुबे ने 7 छक्के और 3 चौके लगाए।
न्यूजीलैंड की तरफ से मिचेल सेंटनर ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए, जबकि जैकब डफी और ईश सोढ़ी ने 2-2 विकेट निकाले। मैट हेनरी और जैकरी फॉल्क्स ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।
भारतीय टीम 5 मुकाबलों की टी20 सीरीज में 3-1 से आगे है। सीरीज का अंतिम मैच 31 जनवरी को तिरुवनंतपुरम में खेला जाना है।
IND vs NZ 4th T20: विशाखापत्तनम में कीवी बल्लेबाजों का तूफान, भारत को मिला 216 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य; कॉन्वे-सीफर्ट ने उड़ाए होश!
विशाखापत्तनम : न्यूजीलैंड ने डेवोन कॉन्वे और टिम सीफर्ट के बीच शतकीय साझेदारी के दम पर भारत को चौथे टी20 मैच में जीत के लिए 216 रन का टारगेट दिया है। टीम इंडिया शुरुआती तीनों मैच जीतकर सीरीज में अजेय बढ़त हासिल कर चुकी है। ऐसे में भारत इस मुकाबले को अपने नाम करते हुए 'जीत का चौका' लगाने के इरादे से उतरा है।
एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में बुधवार को भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया।
इसके जवाब में न्यूजीलैंड ने 7 विकेट खोकर 215 रन बनाए। डेवोन कॉन्वे और टिम सीफर्ट की सलामी जोड़ी ने कीवी टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों ने 8.2 ओवरों में 100 रन जुटाए। कॉन्वे 23 गेंदों में 3 छक्कों और 4 चौकों की मदद से 44 रन बनाकर आउट हुए।
यहां से सीफर्ट ने मोर्चा संभाला। उन्होंने 36 गेंदों में 3 छक्कों और 7 चौकों के साथ 62 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। इस बीच ग्लेन फिलिप्स के साथ तीसरे विकेट के लिए 23 रन जुटाए।
फिलिप्स जब आउट हुए, उस समय तक कीवी टीम ने 12.2 ओवरों में 3 विकेट खोकर 126 रन बना लिए थे। इसके बाद विकेटों का पतझड़ शुरू हो गया। फिलिप्स 16 गेंदों में 4 चौकों के साथ 24 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
इस बीच डेरिल मिचेल ने एक छोर संभाल लिया। उन्होंने 18 गेंदों में 3 छक्कों और 2 चौकों के साथ 39 रन की नाबाद तूफानी पारी खेलते हुए टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाया।
भारत की तरफ से अर्शदीप सिंह और कुलदीप यादव ने 2-2 विकेट हासिल किए, जबकि जसप्रीत बुमराह और रवि बिश्नोई को 1-1 विकेट हाथ लगा।
भारतीय टीम इस मुकाबले में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, हर्षित राणा और जसप्रीत बुमराह के साथ मैदान पर उतरी है।
दूसरी ओर, मेहमान टीम डेवोन कॉनवे, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), जैकरी फॉल्क्स, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी और जैकब डफी की मौजूदगी में अपनी लाज बचाने उतरी है।
वनडे सीरीज 1-2 से गंवाने के बाद भारत ने टी20 सीरीज के पहले मैच को 48 रन से जीता, जिसके बाद अगले दो मुकाबलों में 7 विकेट और 8 विकेट से जीत हासिल की।
विशाखापत्तनम : भारत ने एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में बुधवार को न्यूजीलैंड के विरुद्ध टी20 सीरीज के चौथे मुकाबले में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है। टीम इंडिया इस मैच में एक बदलाव के साथ उतरी है। ईशान किशन को प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा गया है।
भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस के दौरान बताया कि ईशान को हल्की चोट है, उनके स्थान पर अर्शदीप सिंह खेलेंगे। दूसरी ओर, कीवी टीम भी इस मुकाबले में एक बदलाव के साथ उतरेगी। काइल जैमीसन के स्थान पर जैक फॉल्क्स को मौका दिया गया है।
टॉस जीतने के बाद कप्तान सूर्या ने कहा, "कल ट्रेनिंग में बहुत ज्यादा ओस थी। हम चाहते हैं कि टीम अच्छी आदतें दोहराते हुए फैंस का भरपूर मनोरंजन करे। ईशान किशन को थोड़ी चोट है, उनकी जगह अर्शदीप सिंह खेल रहे हैं।"
दूसरी ओर, कीवी कप्तान मिचेल सेंटनर ने कहा, "ओस पहले ही पड़ चुकी है। हम चाहते हैं कि टीम ज्यादा रन बनाए। यह पिच अच्छी है। लॉकी, ब्रेसवेल अभी भी बाहर हैं और एलन अभी तक नहीं आए हैं। काइल जैमीसन के स्थान पर जैक फॉल्क्स को प्लेइंग इलेवन में स्थान दिया गया है।"
भारत ने सीरीज के पहले मुकाबले को 48 रन से अपने नाम किया था, जिसके बाद अगले मैच में 7 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। टीम इंडिया ने इंदौर में खेले गए सीरीज के तीसरे मैच को 8 विकेट से जीता।
2024 की शुरुआत से अब तक भारत ने लगातार 11 टी20 सीरीज/टूर्नामेंट अपने नाम किए हैं। दूसरी ओर, न्यूजीलैंड ने भारत, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ अपने पिछले नौ टी20 मैच गंवाए हैं।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक 28 टी20 मैच खेले गए हैं, जिसमें 15 मुकाबले टीम इंडिया ने अपने नाम किए, जबकि 10 मैच न्यूजीलैंड ने जीते। दोनों टीमों के बीच 3 मैच टाई रहे हैं, जिनमें भारत ने 2 मैच जीते।
भारत की प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह।
न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन: टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), डेवोन कॉनवे, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), जैकरी फॉल्क्स, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी और जैकब डफी।
U-19 World Cup: कप्तान ओलिवर पीक का हरारे में धमाका! वेस्टइंडीज के खिलाफ जड़ा शानदार शतक, ऑस्ट्रेलिया ने बनाया 314 रनों का विशाल स्कोर
हरारे : ओलिवर पीक ने कप्तानी पारी खेलते हुए वेस्टइंडीज के खिलाफ हरारे स्पोर्ट्स क्लब में जारी अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 के सातवें सुपर सिक्स मुकाबले में शतक लगाया। उनकी इस पारी की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने निर्धारित 50 ओवरों में 7 विकेट खोकर 314 रन बनाए।
टॉस जीतकर गेंदबाजी के लिए उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम को विल मलाजुक और नितेश सैमुअल की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों ने 9 ओवरों में 73 रन जुटाए।
विल मलाजुक ने 30 गेंदों में 2 छक्कों और 8 चौकों के साथ 48 रन बनाए। स्टीवन होगन तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे, जो 5 गेंदों में सिर्फ एक चौका ही लगा सके। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 84 के स्कोर तक अपने 2 विकेट गंवा दिए थे। यहां से नितेश सैमुअल ने कप्तान पीक के साथ मोर्चा संभाला। दोनों खिलाड़ियों ने 101 गेंदों में 85 रन जोड़े। नितेश 74 गेंदों में 6 चौकों के साथ 56 रन जोड़कर आउट हुए, जिसके बाद कप्तान ने एलेक्स ली यंग के साथ चौथे विकेट के लिए 69 रन जुटाए।
पीक 117 गेंदों में 109 रन बनाकर आउट हुए, उनकी इस पारी में 1 छक्का और 9 चौके शामिल रहे। वहीं, यंग ने 47 गेंदों में 2 छक्कों और 4 चौकों के साथ 45 रन की पारी खेली। इनके अलावा, जेडेन ड्रेपर ने 29 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। विपक्षी खेम से जकीम पोलार्ड और आरजेई गिटेंस ने 2-2 विकेट हासिल किए। इनके अलावा, विटेल लॉज और मिका मैकेंजी ने 1-1 सफलता अपने नाम की।
ऑस्ट्रेलिया ने सुपर सिक्स ग्रुप 1 के अपने पहले मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 6 विकेट से शानदार जीत दर्ज की थी। वेस्टइंडीज के विरुद्ध जीत के साथ ऑस्ट्रेलियाई टीम सेमीफाइनल में प्रवेश कर लेगी। दूसरी तरफ, वेस्टइंडीज ने आयरलैंड के विरुद्ध अपने पहले सुपर सिक्स मुकाबले को डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर 25 रन से जीता था। यह टीम लगातार दूसरी जीत के साथ अगले दौर में पहुंचने की कोशिश में है।
WPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स पर दोहरी मार! गुजरात से हार के बाद कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स पर लगा 12 लाख का जुर्माना; प्लेऑफ की राह हुई मुश्किल
नई दिल्ली : महिला प्रीमियर लीग 2026 में दिल्ली कैपिटल्स को मंगलवार को खेले गए मुकाबले में गुजरात जायंट्स के खिलाफ 3 रन से हार का सामना करना पड़ा था। हार के बाद दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। जेमिमा पर धीमे ओवर रेट की वजह से 12 लाख का जुर्माना लगाया गया है।
महिला प्रीमियर लीग की तरफ से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया कि यह जुर्माना लीग के कोड ऑफ कंडक्ट के तहत मिनिमम ओवर-रेट से जुड़े नियमों के उल्लंघन के कारण लगाया गया है। लीग ने यह भी स्पष्ट किया कि मौजूदा सीजन में यह जेमिमा रोड्रिग्स का पहला ओवर-रेट अपराध था।
हार और जुर्माने का असर दिल्ली कैपिटल्स के पूरे अभियान पर साफ दिखाई दे रहा है। टीम 7 मैचों में छह अंकों के साथ अंक तालिका में चौथे स्थान पर खिसक गई है। नेट रन रेट -0.164 हो गया है। इससे प्लेऑफ में पहुंचने की उनकी राह कठिन हो गई है।
प्लेऑफ की संभावना को बनाए रखने के लिए दिल्ली को 1 फरवरी को यूपी वॉरियर्ज के खिलाफ होने वाले अपने आखिरी लीग मुकाबले में हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी।
गुजरात जायंट्स के खिलाफ मैच में दिल्ली की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी, लेकिन स्नेह राणा और युवा बल्लेबाज निकी प्रसाद ने शानदार संघर्ष दिखाया। दोनों ने सातवें विकेट के लिए 70 रनों की अहम साझेदारी की, जिसने दिल्ली को मुकाबले में वापस ला दिया। राणा ने 15 गेंदों में 29 रन बनाए, जबकि प्रसाद ने सिर्फ 24 गेंदों पर 47 रनों की तूफानी पारी खेली।
हालांकि, आखिरी ओवर में गुजरात की अनुभवी ऑलराउंडर सोफी डिवाइन ने बेहतरीन संयम दिखाया और सिर्फ नौ रन देकर दिल्ली की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। इस जीत के साथ गुजरात जायंट्स ने दिल्ली के खिलाफ इस सीजन का डबल भी पूरा कर लिया।
दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात जायंट्स ने 9 विकेट पर 174 रन बनाए थे। दिल्ली 8 विकेट पर 171 रन बना सकी और मैच 3 रन से हार गई।
WPL 2026: गुजरात जायंट्स की सांसे रोक देने वाली जीत, दिल्ली कैपिटल्स को रोमांचक मोड़ पर दी मात
वडोदरा : गुजरात जायंट्स ने बीसीए स्टेडियम में खेले गए विमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2026 के 17वें मुकाबले को अपने नाम किया। इस टीम ने मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स के विरुद्ध 3 रन के करीबी अंतर से जीत दर्ज करते हुए प्लेऑफ की उम्मीदों को कायम रखा है।
गुजरात जायंट्स 7 में से 4 मुकाबले जीतकर प्वाइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर पहुंच गई है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स 7 में से 4 मैच गंवाकर चौथे स्थान पर है।
टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी गुजरात जायंट्स ने 9 विकेट खोकर 174 रन बनाए। इस टीम को 19 के स्कोर पर सोफी डिवाइन के रूप में पहला झटका लगा। डिवाइन टीम के खाते में 13 रन जुटाकर पवेलियन लौटीं।
यहां से बेथ मूनी ने अनुष्का शर्मा के साथ 39 गेंदों में 54 रन जुटाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। अनुष्का ने 25 गेंदों में 8 चौकों के साथ 39 रन टीम के खाते में जोड़े।
दो विकेट गिरने के बाद बेथ मूनी ने कप्तान एश्ले गार्डनर (2) के साथ 23 रन, जबकि जॉर्जिया वेयरहैम (11) के साथ 32 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 128 के स्कोर तक पहुंचाया।
मूनी 46 गेंदों में 58 रन बनाकर आउट हुईं। उनकी इस पारी में 7 चौके शामिल रहे। निचले क्रम में बल्लेबाजी के लिए उतरीं तनुजा ने 11 गेंदों में 4 बाउंड्री के साथ 21 रन बनाए। विपक्षी खेमे से श्री चरणी ने 31 रन देकर 4 विकेट हासिल किए, जबकि चिनले हेनरी ने 2 विकेट निकाले।
इसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स निर्धारित ओवरों में 8 विकेट खोकर 171 रन ही बना सकी। शेफाली वर्मा और लिजेली ली ने बतौर सलामी बल्लेबाज 2.2 ओवरों में 26 रन की साझेदारी की। शेफाली 10 गेंदों में 3 चौकों की मदद से 14 रन बनाकर आउट हुईं, जिसके बाद ली ने लौरा वोल्वार्ड्ट के साथ दूसरे विकेट के लिए 25 रन जुटाए।
लिजेली ली 20 गेंदों में 2 चौकों के साथ 11 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। कप्तान जेमिमा रोड्रिगेज चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरीं, जिन्होंने वोल्वार्ड्ट के साथ 30 गेंदो में 31 रन जुटाकर स्कोर 82/3 तक पहुंचाया।
लौरा के आउट होने के बाद दिल्ली कैपिटल्स दबाव में नजर आई। इस टीम ने 100 रन तक 6 विकेट खो दिए थे, लेकिन यहां से निकी प्रसाद ने स्नेह राणा के साथ 31 गेंदों में 70 रन जुटाकर कैपिटल्स को जीत की दहलीज तक पहुंचा दिया। इस बीच दिल्ली ने 19वें ओवर में 20 रन जुटाए।
कैपिटल्स को अंतिम ओवर में जीत के लिए 9 रन चाहिए थे। चौथी गेंद पर स्नेह राणा (29) विकेट गंवा चुकी थीं। अंतिम बॉल पर दिल्ली को जीत के लिए चौके की दरकार थी, गेंद डिवाइन के हाथों में थी, लेकिन निकी (47) अपना कैच वेयरहैम को थमा बैठीं। इसी के साथ रोमांचक मुकाबले में गुजरात जायंट्स ने जीत हासिल की।
गुजरात जायंट्स की तरफ से सोफी डिवाइन ने 37 रन देकर सर्वाधिक 4 विकेट हासिल किए, जबकि राजेश्वरी गायकवाड़ ने 3 विकेट निकाले। एक विकेट एश्ले गार्डनर को मिला।
इंग्लैंड की ऐतिहासिक सीरीज जीत: हैरी ब्रूक और जो रूट के शतकों से श्रीलंका पस्त, 2-1 से कब्जाई ट्रॉफी
कोलंबो : इंग्लैंड ने श्रीलंका के खिलाफ आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए तीसरे वनडे मैच को 53 रन से अपने नाम किया। इसी के साथ मेहमान टीम ने तीन मुकाबलों की सीरीज 2-1 से जीती।
टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लिश टीम ने निर्धारित ओवरों में 3 विकेट खोकर 357 रन बनाए। इस टीम को 19 के स्कोर पर बेन डकेट (7) के रूप में पहला झटका लगा, जिसके बाद 40 के स्कोर तक रेहान अहमद (24) भी पवेलियन लौट गए थे।
यहां से जो रूट ने जैकब बेथेल के साथ तीसरे विकेट के लिए 126 रन जुटाते हुए टीम को परेशानी से निकाला। बेथेल 72 गेंदों में 8 चौकों के साथ 65 रन की पारी खेलकर पवेलियन लौटे।
कप्तान हैरी ब्रूक पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे। उन्होंने रूट के साथ 113 गेंदों में 191 रन की अटूट साझेदारी करते हुए इंग्लैंड को विशाल स्कोर तक पहुंचाया।
रूट 108 गेंदों में 1 छक्के और 9 चौकों के साथ 111 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि ब्रूक ने 66 गेंदों में 9 छक्कों और 11 चौकों के साथ नाबाद 136 रन बनाए। विपक्षी खेमे से धनंजय डी सिल्वा, वानिंदु हसरंगा और जेफ्री वेंडरसे ने 1-1 विकेट निकाला।
विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम 46.4 ओवरों में 304 रन पर सिमट गई। सलामी बल्लेबाज पथुम निसांका ने कामिल मिसारा के साथ पहले विकेट के लिए 48 रन की साझेदारी की। कामिल ने 22 रन, जबकि निसांका ने 25 गेंदों में 3 छक्कों और 5 चौकों के साथ 50 रन की पारी खेली।
इनके अलावा, पवन रत्नायके ने 115 गेंदों में 1 छक्के और 12 चौकों के साथ 121 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।
इंग्लैंड की तरफ से जेमी ओवरटन, लियाम डॉसन, विल जैक्स और आदिल रशीद ने 2-2 विकेट निकाले। सैम करन को 1 विकेट हाथ लगा।
श्रीलंका ने वनडे सीरीज के पहले मैच को 19 रन से जीता था, जिसके बाद अगले मुकाबले में इंग्लैंड ने 5 विकेट से जीत दर्ज की। ऐसे में यह मैच निर्णायक था। अब दोनों देश 30 जनवरी से 3 फरवरी के बीच तीन टी20 मैच खेलेंगे।
टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दूसरी सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले भारतीय बने अभिषेक शर्मा
गुवाहाटी : न्यूजीलैंड के खिलाफ बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रविवार को खेले गए टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने महज 14 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। इसी के साथ 25 वर्षीय खिलाड़ी टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले दूसरे भारतीय बन गए हैं।
अभिषेक शर्मा ने 20 गेंदों में 5 छक्कों और 7 चौकों के साथ 68 रन की नाबाद पारी खेली। इस दौरान ईशान किशन के साथ दूसरे विकेट के लिए 19 गेंदों में 53 रन की साझेदारी की। इसके बाद सलामी बल्लेबाज ने कप्तान सूर्यकुमार यादव के साथ तीसरे विकेट के लिए 40 गेंदों में 102 रन की अटूट साझेदारी की।
टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में फुल मेंबर टीम के खिलाफ सबसे तेज अर्धशतक लगाने वालों की सूची में युवराज सिंह शीर्ष पर हैं, जिन्होंने साल 2007 में इंग्लैंड के विरुद्ध महज 12 गेंदों में 50 रन पूरे किए थे। विदेशी खिलाड़ियों में जान फ्रायलिंक (13 गेंद) और कॉलिन मुनरो (14 गेंद) शीर्ष-2 खिलाड़ियों में हैं।
टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार 25 या उससे कम गेंदों में अर्धशतक पूरा करने के मामले में अभिषेक शर्मा शीर्ष पर पहुंच गए हैं। अभिषेक ने अब तक 9 बार यह कारनामा किया है। इस लिस्ट में सूर्यकुमार यादव दूसरे स्थान पर हैं, जिन्होंने 8 बार ऐसा किया है। वहीं, फिल साल्ट और एविन लुईस ने 7-7 बार यह कारनामा किया है।
रविवार को खेले गए इस मुकाबले में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने 9 विकेट खोकर 153 रन बनाए। इस टीम के लिए ग्लेन फिलिप्स ने 48 रन बनाए, जबकि मार्क चैपमैन ने 32 रन की पारी खेली। भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह ने 17 रन देकर 3 विकेट हासिल किए, जबकि हार्दिक पंड्या और रवि बिश्नोई ने 2-2 विकेट निकाले।
इसके जवाब में टीम इंडिया ने महज 10 ओवरों में जीत हासिल कर ली। भारत की तरफ से अभिषेक ने 68 रन की नाबाद पारी खेली, जबकि कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 26 गेंदों में नाबाद 57 रन बनाए। ईशान किशन ने 28 रन का योगदान टीम के खाते में दिया।
गुवाहाटी : जसप्रीत बुमराह की धारदार गेंदबाजी का सामना करते हुए न्यूजीलैंड की टीम भारत के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में सिर्फ 153 रन ही बना सकी। टीम इंडिया पांच मुकाबलों की सीरीज में 2-0 से लीड हासिल कर चुकी है। ऐसे में भारत की कोशिश इस मैच को जीतकर सीरीज पर कब्जा करना होगा।
भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। इसके जवाब में कीवी टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। मेहमान टीम ने महज 2 रन पर डेवोन कॉन्वे (1) का विकेट गंवा दिया। इसके बाद रचिन रवींद्र (4) भी चलते बने।
न्यूजीलैंड ने 13 के स्कोर तक अपने 2 विकेट खो दिए थे। यहां से ग्लेन फिलिप्स ने टिम सीफर्ट के साथ तीसरे विकेट के लिए 21 रन जुटाकर टीम को संभालने की कोशिश की। सीफर्ट 11 गेंदों में महज 12 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
इसके बाद फिलिप्स ने मार्क चैपमैन के साथ 41 गेंदों में 52 रन जुटाकर स्कोर को 86 रन तक पहुंचाया। चैपमैन 23 गेंदों में 2 छक्कों और इतने ही चौकों के साथ 32 रन बनाकर आउट हुए, जबकि फिलिप्स 40 गेंदों में 1 छक्के और 6 चौकों के साथ 48 रन बनाकर पवेलियन लौटे। कप्तान मिचेल सेंटनर ने 27 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। न्यूजीलैंड ने निर्धारित ओवरों में 9 विकेट खोकर 153 रन बनाए।
भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह ने 17 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। इनके अलावा, हार्दिक पंड्या और रवि बिश्नोई ने 2-2 विकेट निकाले। एक सफलता हर्षित राणा के हाथ लगी।
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव और जसप्रीत बुमराह के साथ मैदान पर उतरी है।
दूसरी ओर, मिचेल सेंटनर की कप्तानी में न्यूजीलैंड डेवोन कॉन्वे, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, काइल जैमीसन, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी और जैकब डफी के साथ खेल रही है।
वडोदरा : दिल्ली कैपिटल्स ने विमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के विजयरथ को रोक दिया है। इस टीम ने शनिवार को बीसीए स्टेडियम में खेले गए सीजन के 15वें मुकाबले को 7 विकेट से जीता।
यह दिल्ली कैपिटल्स की इस सीजन 6 मुकाबलों में तीसरी जीत है। इसी के साथ कैपिटल्स ने प्वाइंट्स टेबल में दूसरा स्थान अपने नाम कर लिया है। वहीं, आरसीबी लगातार 5 मैच जीतने के बाद पहला मुकाबला हारी है। हालांकि, यह टीम अगले दौर के लिए पहले ही क्वालीफाई कर चुकी थी।
बीसीए स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी की टीम 109 रन पर सिमट गई। ग्रेस हैरिस ने कप्तान स्मृति मंधाना के साथ 5.3 ओवरों में 36 रन की साझेदारी की।
हैरिस 9 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। यहां से मंधाना ने जॉर्जिया वोल के साथ दूसरे विकेट के लिए 26 रन जुटाते हुए टीम को 62 के स्कोर तक पहुंचाया। मंधाना ने 34 गेंदों में 1 छक्के और 6 चौकों के साथ 38 रन बनाए, जबकि वोल ने 11 रन और राधा यादव ने 18 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। विपक्षी खेमे से नंदिनी शर्मा ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए, जबकि चिनेल हेनरी, मारिजैन कप्प और मिन्नु मणि ने 2-2 विकेट अपने नाम किए।
इसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स ने 15.4 ओवरों में जीत दर्ज कर ली। इस टीम ने 24 के स्कोर तक सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा (16) और लिजेली ली (6) का विकेट गंवा दिया था। यहां से लौरा वोल्वार्ड्ट ने जेमिमा रोड्रिगेज के साथ तीसरे विकेट के लिए 49 गेंदों में 52 रन की साझेदारी करते हुए टीम को जीत की राह पर ला दिया।
कप्तान जेमिमा 26 गेंदों में 4 चौकों के साथ 24 रन बनाकर आउट हुईं, जिसके बाद वोल्वार्ड्ट ने मारिजैन कप्प के साथ 35 रन की अटूट साझेदारी करते हुए कैपिटल्स को आसान जीत दिलाई। आरसीबी की तरफ से सायली सतघरे ने 2 विकेट निकाले, जबकि राधा यादव को 1 विकेट हाथ लगा।
SA20 Final 2026: प्रिटोरिया कैपिटल्स vs सनराइजर्स ईस्टर्न केप; कल होगा खिताबी मुकाबला, क्या गांगुली की टीम रचेगी इतिहास?
केपटाउन : साउथ अफ्रीका टी20 लीग का फाइनल मुकाबला 25 जनवरी को केपटाउन के न्यूलैंड्स क्रिकेट ग्राउंड में प्रिटोरिया कैपिटल्स और सनराइजर्स ईस्टर्न केप के बीच खेला जाएगा। सनराइजर्स ईस्टर्न केप अपने तीसरे खिताब की तलाश में है, जबकि प्रिटोरिया को अपने पहले खिताब की तलाश है।
प्रिटोरिया कैपिटल्स ने पहले क्वालिफायर में सनराइजर्स ईस्टर्न केप को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी, जबकि सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने शुक्रवार को हुए मुकाबले में पार्ल रॉयल्स को हराकर फाइनल में जगह बनाई।
प्रिटोरिया और ईस्टर्न केप दोनों ही टीमों का सीजन में शानदार प्रदर्शन रहा है। दोनों टीमों ने लीग स्टेज के 10 मैचों में 5-5 मैच जीते। अंकतालिका में सनराइजर्स पहले और प्रिटोरिया दूसरे स्थान पर रही है। फाइनल में दोनों टीमों के बीच रोमांचक टक्कर देखने को मिल सकती है। दोनों ही टीमें दूसरी बार फाइनल में आमने-सामने होंगी। लीग के पहले सीजन के फाइनल में दोनों टीमें आमने-सामने हुईं थीं, जिसमें सनराइजर्स विजेता बनी थी।
साउथ अफ्रीका टी20 लीग का चौथा सीजन खेला जा रहा है। पिछले तीन सीजन की सबसे सफल टीम सनराइजर्स ईस्टर्न केप रही है। टीम तीनों बार फाइनल में पहुंची है और दो बार विजेता रही है।
2023 सीजन के फाइनल में सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने प्रिटोरिया कैपिटल्स को 4 विकेट से हराकर खिताब जीता था। 2024 में सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने डरबन सुपर जायंट्स को 89 रन से हराकर लगातार दूसरी बार खिताब जीता। 2025 के फाइनल में सनराइजर्स ईस्टर्न कैप को एमआई केपटाउन से हार का सामना करना पड़ा था। पहली बार फाइनल में पहुंची एमआई केपटाउन ने सनराइजर्स को 76 रन से हराकर अपना पहला खिताब जीता था।
2026 में सनराइजर्स लगातार अपने चौथे फाइनल में पहुंची है। वहीं प्रिटोरिया दूसरी बार फाइनल में पहुंची है। देखना होगा कि सनराइजर्स अपना तीसरा खिताब जीतने में सफल रहती है या सौरव गांगुली की कोचिंग वाली प्रिटोरिया कैपिटल्स पहली बार खिताब जीतेगी।
फाइनल मुकाबला 25 जनवरी को शाम 7 बजे से खेला जाएगा।
IND vs NZ T20: रायपुर में सूर्या-ईशान का तूफान! भारत ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से रौंदा, 15.2 ओवर में ही खत्म कर दिया 209 रनों का लक्ष्य
रायपुर : भारत ने ईशान किशन और कप्तान सूर्यकुमार यादव की तूफानी पारियों के दम पर न्यूजीलैंड के विरुद्ध दूसरे टी20 मैच को 7 विकेट से जीता। इसी के साथ टीम इंडिया ने पांच मुकाबलों की सीरीज में 2-0 से बढ़त हासिल कर ली है।
टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी कीवी टीम ने निर्धारित ओवरों में 6 विकेट खोकर 208 रन बनाए। इस टीम को डेवोन कॉन्वे और टिम सीफर्ट ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों ने 3.2 ओवरों में 43 रन जुटाए। कॉन्वे 9 गेंदों में 19 रन बनाकर आउट हुए, जबकि सीफर्ट ने 13 गेंदों में 24 रन की पारी खेली।
मेहमान टीम 43 के स्कोर तक अपने 2 विकेट गंवा चुकी थी। यहां से रचिन रवींद्र ने ग्लेन फिलिप्स के साथ तीसरे विकेट के लिए 27 गेंदों में 55 रन जुटाते हुए टीम को 98 के स्कोर तक पहुंचाया। रचिन 26 गेंदों में 44 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें 4 छक्के और 2 चौके शामिल थे। फिलिप्स 19 रन बनाकर आउट हुए।
कप्तान मिचेल सेंटनर ने मोर्चा संभाला। उन्होंने 27 गेंदों में 1 छक्के और 6 चौकों के साथ नाबाद 47 रन बनाते हुए टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाया। भारत की तरफ से कुलदीप यादव ने सर्वाधिक 2 विकेट हासिल किए, जबकि हार्दिक पंड्या, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती और शिवम दुबे ने 1-1 विकेट निकाला।
विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने खराब शुरुआत के बावजूद महज 15.2 ओवरों में जीत दर्ज कर ली। टीम इंडिया को 6 के स्कोर पर संजू सैमसन (6) और अभिषेक शर्मा (0) के रूप में दो बड़े झटके लगे, लेकिन यहां से ईशान किशन ने कप्तान सूर्यकुमार यादव के साथ तीसरे विकेट के लिए 48 गेंदों में 122 रन की साझेदारी करते हुए टीम को जीत की पटरी पर ला दिया।
ईशान 32 गेंदों में 4 छक्कों और 11 चौकों के साथ 76 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद सूर्या ने शिवम दुबे के साथ चौथे विकेट के लिए 37 गेंदों में 81 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम को आसान जीत दिलाई।
सूर्या 37 गेंदों में 82 रन बनाकर नाबाद रहे। उनकी इस पारी में 4 छक्के और 9 चौके शामिल रहे, जबकि दुबे ने 18 गेंदों में 4 बाउंड्री के साथ नाबाद 36 रन की पारी खेली। न्यूजीलैंड की तरफ से मैट हेनरी, जैकब डफी और ईश सोढ़ी ने 1-1 विकेट निकाला।
WPL 2026: वडोदरा में गुजरात जायंट्स का तूफान, यूपी वॉरियर्स को 45 रनों से रौंदा; सोफी डिवाइन और राजेश्वरी गायकवाड़ चमकीं
वडोदरा : गुजरात जायंट्स ने बीसीए स्टेडियम में गुरुवार को यूपी वॉरियर्स के विरुद्ध 45 रन से शानदार जीत दर्ज की। यह विमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के इतिहास में जायंट्स की अपनी दूसरी सबसे बड़ी जीत रही। इस जीत के साथ जायंट्स ने प्वाइंट्स टेबल में दूसरा स्थान हासिल कर लिया है।
गुजरात जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट खोकर 153 रन बनाए। इसके जवाब में यूपी वॉरियर्स 17.3 ओवरों में महज 108 रन पर सिमट गई।
गुजरात जायंट्स ने साल 2025 में यूपी वॉरियर्स के विरुद्ध लखनऊ में खेले गए मैच को 81 रन के विशाल अंतर से जीता था। उस मैच में 5 विकेट खोकर 186 रन बनाने के बाद जायंट्स ने वॉरियर्स को महज 105 रन पर समेट दिया था।
एक ओर, गुजरात जायंट्स ने अपनी दूसरी सबसे बड़ी जीत दर्ज की, तो दूसरी तरफ यूपी वॉरियर्स ने डब्ल्यूपीएल के इतिहास में दूसरा न्यूनतम स्कोर बनाया। इससे पहले यह टीम जायंट्स के खिलाफ साल 2025 में महज 105 रन पर सिमट गई थी। इस बार टीम सिर्फ 108 रन ही बना सकी। यूपी वॉरियर्स साल 2023 में मुंबई इंडियंस के विरुद्ध महज 110 रन पर ऑलआउट हो चुकी है।
वडोदरा में गुरुवार को खेले गए विमेंस प्रीमियर लीग 2026 के 14वें मुकाबले की बात करें, तो गुजरात जायंट्स ने सोफी डिवाइन की अर्धशतकीय पारी के दम पर 8 विकेट खोकर 153 रन बनाए।
डिवाइन ने 42 गेंदों में 3 छक्कों और 2 चौकों के साथ नाबाद 50 रन बनाए, जबकि बेथ मूनी ने 34 गेंदों में 38 रन का योगदान दिया। विपक्षी खेमे से सोफी एक्लेस्टोन और क्रांति गौड़ ने 2-2 सफलताएं हासिल कीं।
इसके जवाब में यूपी वॉरियर्स 17.3 ओवरों में सिर्फ 108 रन पर सिमट गई। इस टीम के लिए फोएबे लिचफील्ड ने सर्वाधिक 32 रन बनाए, जबकि क्लो ट्रायोन ने नाबाद 30 रन जुटाए। जायंट्स की तरफ से रेणुका ठाकुर और सोफी डिवाइन ने 2-2 विकेट निकाले। राजेश्वरी गायकवाड़ ने 3 विकेट हासिल किए।
T20 World Cup 2026: क्या वर्ल्ड कप से बाहर होगा बांग्लादेश? ICC ने वेन्यू बदलने की मांग ठुकराई; स्कॉटलैंड की खुल सकती है किस्मत
नई दिल्ली : बांग्लादेश सरकार के खेल सलाहकार आसिफ नजरुल ने गुरुवार को बताया कि बांग्लादेश के आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खेलने की गुंजाइश नहीं है। बांग्लादेश ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) से अनुरोध किया था कि उसके विश्व कप मैच भारत के बजाय किसी अन्य वेन्यू पर शिफ्ट किए जाएं, लेकिन आईसीसी ने इस मांग को खारिज कर दिया था।
आसिफ नजरुल ने बांग्लादेश टीम के खिलाड़ियों और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) अधिकारियों के साथ गुरुवार को एक मीटिंग के बाद पत्रकारों से कहा, "हमारे फैसले को बदलने की कोई गुंजाइश नहीं है। हमें आईसीसी से न्याय नहीं मिला। हालांकि, हमें अब भी उम्मीद है कि आईसीसी हमारे साथ न्याय करेगा। भारत में सुरक्षा की स्थिति जस की तस बनी हुई है।"
उन्होंने कहा, "हम श्रीलंका में खेलने की अपनी योजना के साथ आईसीसी के पास वापस जाएंगे। उन्होंने हमें 24 घंटों का अल्टीमेटम दिया था, लेकिन कोई ग्लोबल बॉडी ऐसा नहीं कर सकती। आईसीसी 200 मिलियन लोगों को वर्ल्ड कप देखते हुए मिस कर देगा। यह उनका नुकसान होगा।"
बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ बढ़ती हिंसा के बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को मुस्तफिजुर रहमान को अपनी आईपीएल 2026 टीम से हटाने का निर्देश दिया था।
आसिफ नजरुल ने कहा, "भारत हमारे एक क्रिकेटर को सुरक्षा नहीं दे सका। उस देश में, क्रिकेट बोर्ड सरकार का ही एक हिस्सा है, जो दबाव में आने पर हमारे एक क्रिकेटर को सुरक्षा देने में या तो नाकाम रहा या हिचकिचाया।"
उल्लेखनीय है कि बुधवार को आईसीसी ने स्पष्ट तौर पर कहा था कि आगामी वर्ल्ड कप में बांग्लादेश के मुकाबले पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुसार भारत में ही खेले जाएंगे।
तय कार्यक्रम के अनुसार, बांग्लादेश की टीम 7 फरवरी को वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबला खेलेगी। इसके बाद 9 फरवरी को यह टीम इटली के खिलाफ मैदान पर उतरेगी। 14 फरवरी को इस टीम का सामना इंग्लैंड से होगा। यह तीनों मुकाबले कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले जाने हैं। इसके बाद 17 फरवरी को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में बांग्लादेश का सामना नेपाल से होगा।
बांग्लादेश के इस इवेंट से हटने पर स्कॉटलैंड को फायदा होगा। यह टीम फिलहाल 14वें पायदान पर है, जो टी20 वर्ल्ड कप 2026 में क्वालीफाई न करने वालों में सबसे ऊंची रैंक वाली टीम है।
टी20 वर्ल्ड कप 7 फरवरी से 8 मार्च के बीच भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेला जाना है।
नागपुर : भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए टी20 सीरीज के पहले मुकाबले को 48 रन से जीता। इसी के साथ टीम इंडिया ने 5 मुकाबलों की सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली है।
टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी भारतीय टीम ने अभिषेक शर्मा और रिंकू सिंह की तूफानी पारियों के दम पर 7 विकेट खोकर 238 रन बनाए।
भारत ने 27 के स्कोर तक अपने 2 विकेट गंवा दिए थे। यहां से अभिषेक शर्मा ने कप्तान सूर्यकुमार यादव के साथ तीसरे विकेट के लिए 47 गेंदों में 99 रन जुटाते हुए भारत को 126 के स्कोर तक पहुंचा दिया।
सूर्या 22 गेंदों में 1 छक्के और 4 चौकों के साथ 32 रन बनाकर आउट हुए, जबकि अभिषेक ने 35 गेंदों में 8 छक्कों और 5 चौकों के साथ 84 रन बनाए।
यहां से हार्दिक पंड्या ने 25 रन टीम के खाते में जोड़े, जबकि रिंकू सिंह ने 20 गेंदों में 3 छक्कों और 4 चौकों के साथ 44 रन की नाबाद पारी खेली। विपक्षी खेमे से जैकब डफी और काइल जैमीसन ने सर्वाधिक 2-2 विकेट हासिल किए।
इसके जवाब में मेहमान टीम निर्धारित ओवरों में 7 विकेट खोकर 190 रन ही बना सकी। इस टीम ने पारी की दूसरी गेंद पर डेवोन कॉन्वे (0) का विकेट गंवा दिया। उस समय तक खाता भी नहीं खुल सका था। जब टीम ने खाता खोला, तो रचिन रवींद्र (1) भी चलते बने।
यहां से ग्लेन फिलिप ने टिम रॉबिनसन के साथ तीसरे विकेट के लिए 30 गेंदों में 51 रन की साझेदारी करते हुए स्कोर को 52 रन तक पहुंचाया। रॉबिनसन 15 गेंदों में 3 बाउंड्री के साथ 21 रन बनाकर आउट हुए।
कीवी टीम 52 के स्कोर तक अपने 3 विकेट गंवा चुकी थी। यहां से फिलिप्स ने मार्क चैपमैन के साथ 42 गेंदों में 79 रन जोड़ते हुए टीम को 131 रन तक पहुंचाया।
फिलिप्स ने 40 गेंदों में 6 छक्कों और 4 चौकों के साथ 78 रन बनाए, जबकि चैपमैन ने 39 रन की पारी खेली। इनके अलावा, डेरिल मिचेल ने 28 रन, जबकि कप्तान सैंटनर ने नाबाद 20 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।
भारत की तरफ से वरुण चक्रवर्ती और शिवम दुबे ने 2-2 विकेट हासिल किए, जबकि अर्शदीप सिंह, हार्दिक पंड्या और अक्षर पटेल ने 1-1 विकेट निकाला।
IND vs NZ: इंदौर में विराट कोहली का 85वां ऐतिहासिक शतक, फिर भी हारा भारत; न्यूजीलैंड ने भारतीय सरजमीं पर पहली बार जीती वनडे सीरीज
इंदौर : विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ इंदौर में रविवार को खेले गए तीसरे और निर्णायक मुकाबले में शानदार शतक लगाया। विराट के अंतरराष्ट्रीय करियर का यह 85वां शतक था, जबकि वनडे फॉर्मेट का 54वां शतक था। इंदौर में कोहली का यह पहला शतक था। कोहली अपनी इस शतकीय पारी से भारत को जीत तो नहीं दिला सके, लेकिन कई रिकॉर्ड उनके नाम जुड़ गए।
विराट कोहली ने इंदौर वनडे में 108 गेंद पर 124 रन की पारी खेली। इंदौर में उनका यह पहला शतक था, साथ ही दुनिया का यह 35वां मैदान था जिस पर विराट ने शतक लगाया था। इस मामले में विराट ने सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ा। तेंदुलकर ने 34 अलग-अलग स्टेडियमों में शतक लगाए थे।
न्यूजीलैंड के खिलाफ सभी फॉर्मेट मिलाकर विराट का यह 10वां शतक था, और इस शतक के साथ ही वह इस टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। कोहली ने जैक्स कैलिस, जो रूट और तेंदुलकर को पीछे छोड़ा। तीनों ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 9-9 शतक लगाए हैं।
विराट कोहली का न्यूजीलैंड के खिलाफ यह सातवां वनडे शतक था। वे वनडे में इस टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इस मामले में कोहली ने सहवाग और रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़ा। सहवाग और पोंटिंग ने वनडे में न्यूजीलैंड के खिलाफ 6-6 शतक लगाए हैं।
विराट कोहली को चेज मास्टर माना जाता है। उनकी हर बड़ी पारी भारत की जीत की गारंटी मानी जाती है, लेकिन कई बार विराट की शतकीय पारियां भी भारत की जीत के लिए पर्याप्त नहीं हो सकी हैं। इंदौर में आया शतक विराट का ऐसा नौवां शतक था जिसमें टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा। इस सूची में शीर्ष पर सचिन तेंदुलकर हैं। उनके 14 शतक भारत की जीत के काम नहीं आ सके हैं।
WPL 2026: यूपी वॉरियर्स ने मुंबई इंडियंस को चटाया धूल; मेग लैनिंग और लिचफील्ड की तूफानी बल्लेबाजी, एमआई की तीसरी हार
नवी मुंबई : यूपी वॉरियर्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ विमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2026 के 10वें मुकाबले में 22 रन से जीत दर्ज की। यह सीजन में वॉरियर्स की दूसरी जीत रही, जिसके साथ टीम प्वाइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर पहुंच गई है। वहीं, मुंबई इंडियंस सीजन की तीसरी हार के बावजूद दूसरे पायदान पर है।
शनिवार को डीवाई पाटिल स्टेडियम में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी यूपी वॉरियर्स की टीम ने 8 विकेट खोकर 187 रन बनाए। इस टीम को 5 के स्कोर पर किरण नवगिरे (0) के रूप में पहला झटका लगा। यहां से कप्तान मेग लैनिंग ने फोएबे लिचफील्ड के साथ दूसरे विकेट के लिए 74 गेंदों में 119 रन की साझेदारी की।
लिचफील्ड ने 37 गेंदों में 3 छक्कों और 7 चौकों की मदद से 61 रन की पारी खेली, जबकि लैनिंग ने 70 रन जुटाए। उनकी इस पारी में 2 छक्के और 11 चौके शामिल रहे। इनके अलावा, हरलीन देओल ने 25 रन और क्लो ट्रायोन ने 21 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। विपक्षी खेमे से अमेलिया केर ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए, जबकि नैट साइवर-ब्रंट ने 2 विकेट निकाले।
इसके जवाब में मुंबई इंडियंस निर्धारित ओवरों में 6 विकेट खोकर 165 रन ही बना सकी। हेली मैथ्यूज और सजीवन सजना ने बतौर सलामी जोड़ी 23 रन जुटाए। सजना 6 गेंदों में 10 रन बनाकर आउट हुईं, जबकि मैथ्यूज ने 13 रन का योगदान टीम के खाते में दिया।
यह टीम 69 के स्कोर तक अपने 5 विकेट गंवा चुकी थी। यहां से अमनजोत कौर ने अमेलिया केर के साथ छठे विकेट के लिए 45 गेंदों में 83 रन की साझेदारी करते हुए स्कोर को 152 के स्कोर तक पहुंचाया, लेकिन एमआई जीत दर्ज नहीं कर सकी।
विपक्षी खेमे से शिखा पांडे ने सर्वाधिक 2 विकेट हासिल किए, जबकि क्रांति गौड़, सोफी एक्लेस्टोन, दीप्ति शर्मा और क्लो ट्रायोन ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।
नवी मुंबई : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने शुक्रवार को विमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2026 का 9वां मुकाबला अपने नाम किया। इस टीम ने डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में गुजरात जायंट्स को 32 रन से हराया।
जीत की हैट्रिक के साथ आरसीबी ने प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष पायदान पर मजबूत पकड़ बना ली है। वहीं, 4 में से 2 मुकाबले गंवाकर गुजरात जायंट्स तीसरे स्थान पर है।
गुजरात जायंट्स ने टॉस जीतकर आरसीबी को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। इसके जवाब में आरसीबी ने निर्धारित ओवरों में 7 विकेट खोकर 182 रन बनाए।
आरसीबी की टीम 5.3 ओवरों में 43 के स्कोर तक 4 विकेट गंवा चुकी थी। यहां से ऋचा घोष ने राधा यादव के साथ पांचवें विकेट के लिए 66 गेंदों में 105 रन की साझेदारी की।
ऋचा घोष 28 गेंदों में 2 छक्कों और इतने ही 4 चौकों की मदद से 44 रन बनाकर आउट हुईं, जबकि राधा यादव ने 47 गेंदों में 66 रन बनाए। उनकी इस पारी में 3 छक्के और 6 चौके शामिल रहे। नादिन डी क्लार्क ने 12 गेंदों में 26 रन जुटाए।
विपक्षी खेमे से सोफी डिवाइन ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए, जबकि काशवी गौतम ने 2 विकेट निकाले। इनके अलावा, रेणुका ठाकुर और जॉर्जिया वेयरहैम ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।
इसके जवाब में गुजरात जायंट्स 18.5 ओवरों में महज 150 रन पर सिमट गई। बेथ मूनी ने सोफी डिवाइन के साथ पहले विकेट के लिए 34 रन की साझेदारी की। सोफी 8 रन बनाकर आउट हुईं, जबकि मूनी ने 14 गेंदों में 1 छक्के और 4 चौकों के साथ 27 रन की पारी खेली।
टीम 70 के स्कोर तक अपने 5 विकेट गंवा चुकी थी। यहां से काशवी गौतम ने भारती फुलमाली के साथ छठे विकेट के लिए 28 गेंदों में 56 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन काशवी (18) के आउट होते ही जायंट्स फिर से लड़खड़ा गई।
भारती 20 गेंदों में 3 छक्कों और इतने ही चौकों के साथ 39 रन बनाकर आउट हुईं, जबकि तनुजा कंवर ने 13 गेंदों में 21 रन की पारी खेली। विपक्षी खेमे से श्रेयंका पाटिल ने 3.5 ओवरों में 23 रन देकर 5 विकेट निकाले। लॉरेन बेल ने 3 विकेट अपने नाम किए। इनके अलावा, अरुंधति रेड्डी और नादिन डी क्लार्क ने 1-1 विकेट हासिल किया।
WPL 2026 : यूपी वॉरियर्स ने मुंबई को हराकर खोला जीत का खाता; हरलीन देओल का धमाका, जानें हार के बाद MI की स्थिति
नवी मुंबई : यूपी वॉरियर्स ने गुरुवार को डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में खेले गए विमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2026 के 8वें मुकाबले को अपने नाम किया। मुंबई इंडियंस के खिलाफ 7 विकेट से जीत दर्ज करते हुए वॉरियर्स ने आखिरकार अपना खाता भी खोल लिया है।
प्वाइंट्स टेबल में पांचवें पायदान पर मौजूद यूपी वॉरियर्स ने शुरुआती तीन मुकाबले गंवाए थे, जिसके बाद जीत नसीब हुई। वहीं, चार में से 2 मैच हारने के बावजूद मुंबई इंडियंस ने टॉप-2 में जगह बना रखी है।
टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस ने निर्धारित ओवरों में 5 विकेट खोकर 161 रन बनाए। सलामी जोड़ी के रूप में अमनजोत कौर और जी कमलिनी ने 7.2 ओवरों में 43 रन की साझेदारी की। अमनजोत 33 गेंदों में 7 चौकों के साथ 38 रन बनाकर आउट हुईं। अगले ओवर में कमलिनी (5) ने भी अपना विकेट गंवा दिया।
यहां से कप्तान हरमनप्रीत कौर ने नैट साइवर-ब्रंट के साथ तीसरे विकेट के लिए 29 रन जुटाते हुए टीम को 74 के स्कोर तक पहुंचा दिया। कप्तान ने 16 रन का योगदान दिया।
नैट साइवर-ब्रंट ने निकोला कैरी के साथ चौथे विकेट के लिए 43 गेंदों में 85 रन जुटाते हुए टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचा दिया। साइवर-ब्रंट 43 गेंदों में 65 रन बनाकर आउट हुईं, जबकि निकोला कैरी ने नाबाद 32 रन की पारी खेली। विपक्षी खेमे से शिखा पांडे, दीप्ति शर्मा, सोफी एक्लेस्टोन और आशा जॉय ने 1-1 विकेट निकाला।
इसके जवाब में यूपी वॉरियर्स ने 18.1 ओवरों में जीत दर्ज कर ली। मैग लेनिंग और किरण की जोड़ी ने 6.1 ओवरों में 42 रन की साझेदारी की। लैनिंग 25 रन बनाकर आउट हुईं, जबकि किरण ने 10 रन की पारी खेली।
टीम 45 के स्कोर तक अपने 2 विकेट खो चुकी थी। यहां से फोएबे लिचफील्ड ने क्लो ट्रायोन के साथ तीसरे विकेट के लिए 73 रन जुटाकर टीम को 118 के स्कोर तक पहुंचाया। लिचफील्ड 22 गेंदों में 25 रन बनाकर पवेलियन लौटीं।
ट्रायोन ने हरलीन देओल के साथ चौथे विकेट के लिए 19 गेंदों में 44 रन की अटूट साझेदारी करते हुए वॉरियर्स को 11 गेंदें शेष रहते जीत दिलाई। देओल 39 गेंदों में 12 चौकों के साथ 64 रन बनाकर नाबाद रहीं, जबकि ट्रायोन ने 27 रन टीम के खाते में जोड़े। विपक्षी खेमे से साइवर-ब्रंट ने 2 विकेट हासिल किए, जबकि अमेलिया केर ने 1 विकेट निकाला।
IND vs NZ 2nd ODI: राजकोट में कीवियों का पलटवार! डेरिल मिशेल के शतक ने केएल राहुल की मेहनत पर फेरा पानी; सीरीज 1-1 से बराबर
राजकोट : न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ निरंजन शाह स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मैच को 7 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ मेहमान टीम ने तीन मुकाबलों की सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है। सीरीज का अंतिम मैच 18 जनवरी को इंदौर में खेला जाएगा।
टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी भारतीय टीम ने 7 विकेट खोकर 284 रन बनाए। रोहित शर्मा और कप्तान शुभमन गिल की सलामी जोड़ी ने 12.2 ओवरों में 70 रन की साझेदारी की।
रोहित 38 गेंदों में 4 चौकों की मदद से 24 रन बनाकर आउट हुए। यहां से कप्तान शुभमन गिल ने विराट कोहली के साथ दूसरे विकेट के लिए 29 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 99 के स्कोर तक पहुंचाया।
गिल 53 गेंदों में 1 छक्के और 9 चौकों के साथ 56 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद फैंस को विराट कोहली से उम्मीदें थीं, लेकिन वह 23 रन का योगदान देकर पवेलियन लौट गए।
भारतीय टीम 23.3 ओवरों के खेल तक 4 विकेट खोकर 118 रन बना चुकी थी। यहां से केएल राहुल ने रवींद्र जडेजा के साथ पांचवें विकेट के लिए 73 रन की साझेदारी की।
जड्डू 44 गेंदों में 27 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद केएल राहुल ने नीतीश रेड्डी के साथ छठे विकेट के लिए 57 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 248 के स्कोर तक पहुंचाया।
केएल राहुल ने 92 गेंदों में 1 छक्के और 11 चौकों के साथ 112 रन की नाबाद पारी खेली, जबकि नितीश रेड्डी ने 20 रन का योगदान टीम के खाते में दिया।
विपक्षी खेमे से क्रिस्चियन क्लार्क ने 8 ओवरों में 56 रन देकर सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए। इनके अलावा, काइल जैमीसन, जैक फाउलकेस, जेडेन लेनोक्स और कप्तान माइकल ब्रेसवेल ने 1-1 अपने नाम किया।
इसके जवाब में न्यूजीलैंड ने 47.3 ओवरों में 3 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। मेहमान टीम ने 46 के स्कोर तक डेवोन कॉनवे (16) और विल यंग (10) का विकेट गंवा दिया था।
यहां से विल यंग और डेरिल मिशेल ने 152 गेंदों में 162 रन की साझेदारी करते हुए न्यूजीलैंड को 208 के स्कोर तक पहुंचा दिया। विल यंग ने 98 गेंदों में 7 चौकों के साथ 87 रन बनाए।
डेरिल मिशेल ने मोर्चा संभाला। उन्होंने ग्लेन फिलिप्स के साथ चौथे विकेट के लिए 78 रन की साझेदारी करते हुए टीम को बड़ी जीत दिलाई। मिशेल 117 गेंदों में 2 छक्कों और 11 चौकों के साथ 131 रन बनाकर आउट हुए, जबकि फिलिप्स ने 32 रन की नाबाद पारी खेली। भारत की तरफ से हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा और कुलदीप यादव ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।
WPL 2026: स्मृति-हैरिस का तूफान, आरसीबी ने यूपी वॉरियर्स को 9 विकेट से रौंदा; पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंची बेंगलुरु, बनाया बड़ा रिकॉर्ड
नवी मुंबई : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने विमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2026 के पांचवें मुकाबले में यूपी वॉरियर्स को 9 विकेट से रौंदा। लगातार दूसरी जीत के साथ आरसीबी प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष पर पहुंच गई है। वहीं, लगातार दूसरी हार के बाद यूपी पांचवें स्थान पर मौजूद है।
सोमवार को डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में खेले गए मुकाबले में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी यूपी वॉरियर्स ने 5 विकेट खोकर 143 रन बनाए। टीम 50 के स्कोर तक अपने 5 विकेट गंवा चुकी थी। इस बीच कप्तान मैग लेनिंग 14 रन, जबकि फोएबे लिचफील्ड 20 रन बनाकर आउट हुईं।
यहां से डिएंड्रा डॉटिन ने दीप्ति शर्मा के साथ छठे विकेट के लिए 70 गेंदों में 93 रन की साझेदारी करते हुए टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया।
दीप्ति शर्मा ने 35 गेंदों में 1 छक्के और 5 चौकों के साथ नाबाद 45 रन बनाए, जबकि डॉटिन ने 37 गेंदों में 40 रन का योगदान दिया। उनकी इस पारी में 1 छक्का और 3 चौके शामिल रहे।
विपक्षी खेमे से श्रेयंका पाटिल और नादिन डी क्लार्क ने 2-2 विकेट हासिल किए, जबकि लॉरेन बेल को 1 सफलता हाथ लगी।
इसके जवाब में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 12.1 ओवरों में जीत दर्ज कर ली। इस टीम को ग्रेसी हैरिस और कप्तान स्मृति मंधाना ने शानदार शुरुआत दिलाई।
दोनों खिलाड़ियों ने 11.4 ओवरों में 137 रन की साझेदारी की। हैरिस 40 गेंदों में 5 छक्कों और 10 चौकों के साथ 85 रन बनाकर आउट हुईं। यहां से मंधाना ने मोर्चा संभाला। उन्होंने 32 गेंदों में 9 चौकों के साथ नाबाद 47 रन बनाकर आरसीबी को आसान जीत दिलाई। विपक्षी खेमे से एकमात्र सफलता शिखा पांडे को मिली।
डब्ल्यूपीएल में सबसे ज्यादा गेंदें शेष रहते जीत का रिकॉर्ड दिल्ली कैपिटल्स के नाम है, जिसने साल 2023 में गुजरात जायंट्स के विरुद्ध 77 गेंदें शेष रहते जीत हासिल की थी। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स ने साल 2023 में मुंबई इंडियंस के विरुद्ध 66 बॉल शेष रहते जीत दर्ज की थी। आरसीबी 47 गेंदें शेष रहते जीत दर्ज करते हुए लिस्ट में तीसरे पायदान पर पहुंच गई है।
क्रिकेट फैंस को लग सकता है झटका! चुनाव के कारण बंद दरवाजों के पीछे होंगे मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के मैच; जानें क्या है वजह
नवी मुंबई : विमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2026 में 14 और 15 जनवरी को लीग स्टेज के दो मैच बंद दरवाजों के पीछे खेले जा सकते हैं, क्योंकि मुंबई की बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (बीएमसी) और राज्य में नवी मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (एनएमएमसी) के चुनाव होने हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने 'आईएएनएस' को इसकी जानकारी दी है।
चुनावों के कारण अधिकांश सुरक्षा कर्मियों की तैनाती होने से मतदान के दिन 15 जनवरी और उससे एक दिन पहले 14 जनवरी को भीड़ प्रबंधन करना मुश्किल हो सकता है।
बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वॉरियर्स के बीच मुकाबला खेला जाना है, जबकि गुरुवार को मुंबई इंडियंस की टीम यूपी वॉरियर्स से भिड़ेगी। ये दोनों मुकाबले नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में खेले जाने हैं। ऐसे में भारतीय क्रिकेट बोर्ड इस बात पर 'विचार' कर रहा है कि इन मुकाबलों में दर्शकों को प्रवेश दिया जाए या नहीं?
हालांकि, 16 जनवरी को होने वाले गुजरात जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच में दर्शकों को स्टेडियम आने की अनुमति होगी। बीसीसीआई सचिव ने बताया कि 'मतगणना दिवस' को इसमें शामिल नहीं किया गया है।
सैकिया ने आईएएनएस को बताया, "15 जनवरी को वोटिंग है, इसलिए 14 जनवरी को और वोटिंग वाले दिन, हम इस पर विचार कर रहे हैं कि क्या डब्ल्यूपीएल मैच बिना भीड़ के हो सकते हैं। एक बार जब हम इसे फाइनल कर लेंगे, तो हम एक पब्लिक नोटिस जारी करेंगे। मैच तय समय पर होंगे, लेकिन हम अभी भी इस पर बात कर रहे हैं कि क्या स्टेडियम में फैंस की मौजूदगी होगी, या फिर नहीं। हालांकि, इसमें 16 तारीख शामिल नहीं है क्योंकि चुनाव 15 तारीख को है। मुझे लगता है कि 16 तारीख को काउंटिंग डे होगा, इसलिए हम इस पर विचार नहीं कर रहे हैं।"
उल्लेखनीय है कि डब्ल्यूपीएल का शेड्यूल पिछले साल 29 नवंबर को जारी किया गया था, जबकि चुनाव का शेड्यूल 15 दिसंबर को जारी किया गया था। ऐसा समझा जाता है कि चुनाव की तारीखें फाइनल होने के तुरंत बाद डब्ल्यूपीएल आयोजकों को इसकी जानकारी दी गई थी।
फिलहाल 14, 15 और 16 जनवरी को होने वाले मुकाबलों के टिकट ऑफिशियल डब्ल्यूपीएल टिकटिंग पोर्टल पर उपलब्ध नहीं है। 16 जनवरी को गुजरात जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मुकाबला खेला जाना है, जिसकी बिक्री जल्द शुरू होने की उम्मीद है।
नई दिल्ली : भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने गर्लफ्रेंड सोफी शाइन के साथ सगाई कर ली है। यह जानकारी धवन ने सोमवार को सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी है।
शिखर धवन ने इंस्टाग्राम पोस्ट में एक तस्वीर शेयर की, जिसमें धवन के साथ सोफी के हाथ नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में शाइन की उंगली पर इंगेजमेंट रिंग भी नजर आ रही है।
धवन ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा, "मुस्कुराहटें शेयर करने से लेकर सपनों को शेयर करने तक। हमारे इंगेजमेंट के लिए मिले प्यार, आशीर्वाद और हर अच्छी शुभकामना के लिए आभारी हैं, क्योंकि हम हमेशा के लिए एक साथ रहने का फैसला करते हैं।"
शिखर धवन पहली बार आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दौरान सोफी शाइन के साथ नजर आए थे, जिसके बाद से यह जोड़ी चर्चा का विषय बन चुकी थी। कुछ समय बाद धवन ने इस रिश्ते की पुष्टि कर दी, जिसके बाद सोफी और धवन सोशल मीडिया पोस्ट पर अक्सर साथ नजर आने लगे।
आयरिश प्रोडक्ट कंसल्टेंट सोफी ने लिमरिक इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से मार्केटिंग और मैनेजमेंट डिग्री हासिल की है। इस समय वह आबू धाबी में नॉर्दर्न ट्रस्ट कॉर्पोरेशन की सेकंड वाइस प्रेसिडेंट हैं।
शिखर धवन ने करीब ढाई साल पहले आयशा मुखर्जी से तलाक लिया था। इस दौरान धवन ने आरोप लगाया कि उन्हें आयशा की वजह से 'मानसिक यातना' से गुजरना पड़ा। धवन से 10 साल बड़ी आयशा एक किक बॉक्सर हैं, जिन्होंने साल 2012 में भारतीय क्रिकेटर से शादी रचाई थी। साल 2021 में आयशा ने धवन से अलग होने की जानकारी सोशल मीडिया पर दी थी।
शिखर धवन ने भारत की ओर से 34 टेस्ट मुकाबलों में 7 शतकों के साथ 2,315 रन बनाए, जबकि 167 वनडे मुकाबलों में 17 शतक और 39 अर्धशतकों की मदद से 6,793 रन जुटाए। वहीं, 68 टी20 मुकाबलों में उन्होंने भारत के लिए 27.92 की औसत के साथ 1,759 रन जोड़े हैं।
WPL 2026 MI vs DC: हरमनप्रीत और नैट साइवर का तूफान, मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 50 रन से रौंदा; अंक तालिका में टॉप पर पहुँची
नवी मुंबई :  मुंबई इंडियंस (एमआई) ने विमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2026 में जीत का खाता खोल लिया है। इस टीम ने शनिवार को डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के खिलाफ 50 रन से जीत दर्ज की।
मुंबई इंडियंस को पिछले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन इस जीत के साथ टीम प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष पर पहुंच गई है। वहीं, सीजन के पहले मुकाबले को गंवाकर दिल्ली कैपिटल्स सबसे निचले स्थान पर है।
टॉस हारकर बल्लेबाजी के लिए उतरी मुंबई इंडियंस की टीम ने निर्धारित ओवरों में 4 विकेट खोकर 195 रन बनाए। इस टीम ने महज 2 रन पर अमेलिया केर (0) का विकेट गंवा दिया था। यहां से जी कमलिनी ने नैट साइवर-ब्रंट के साथ 32 गेंदों में 49 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 51 रन तक पहुंचाया।
कमलिनी 19 गेंदों में 3 चौकों के साथ 16 रन बनाकर आउट हुईं, जिसके बाद नैट साइवर-ब्रंट ने कप्तान हरमनप्रीत कौर के साथ तीसरे विकेट के लिए 47 गेंदों में 66 रन जुटाते हुए दिल्ली कैपिटल्स को 117 रन तक पहुंचाया।
नैट साइवर-ब्रंट ने 46 गेंदों में 70 रन की पारी खेली, जिसमें 13 चौके शामिल रहे, जिसके बाद हरमनप्रीत कौर ने निकोला कैरी के साथ चौथे विकेट के लिए 53 रन जोड़ते हुए टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाया।
कौर 42 गेंदों में 3 छक्कों और 8 चौकों के साथ 74 रन बनाकर नाबाद रहीं, जबकि निकोला ने 12 गेंदों में 21 रन की पारी खेली। विपक्षी खेमे से नंदिनी शर्मा ने सर्वाधिक 2 विकेट निकाले, जबकि चिनेल हेनरी और श्री चरणी ने 1-1 विकेट हासिल किया।
इसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स 19 ओवरों में 145 रन पर सिमट गई। दिल्ली ने 15 के स्कोर पर लिजेली ली (10) का विकेट गंवाया। इसके बाद शेफाली वर्मा ने लौरा वोलवार्ड के साथ दूसरे विकेट के लिए 17 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 32 के स्कोर तक पहुंचाया। शेफाली 13 गेंदों में 8 रन बनाकर पवेलियन लौटीं, जिसके बाद टीम ने 33 के स्कोर तक चौथा विकेट भी खो दिया।
यहां से चिनेल हेनरी ने निकी प्रसाद के साथ छठे विकेट के लिए 28 गेंदों में 40 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन इस साझेदारी के टूटते ही टीम फिर से बिखर गई।
चिनेल हेनरी ने इस टीम के लिए 33 गेंदों में 3 छक्कों और 5 चौकों की मदद से सर्वाधिक 56 रन बनाए, जबकि निकी प्रसाद ने 12 रन की पारी खेली। इनके अलावा, स्नेह राणा ने टीम के खाते में 11 रन का योगदान दिया। विपक्षी खेमे से निकोला कैरी और अमेलिया केर ने 3-3 विकेट निकाले, जबकि नैट साइवर-ब्रंट को 2 विकेट हाथ लगे।
दीव : खेलो इंडिया बीच गेम्स (केआईबीजी) 2026 में शुक्रवार को घोगला बीच पर केरल के पुरुषों और ओडिशा की महिलाओं ने बीच सॉकर का गोल्ड मेडल अपने नाम किया।
सरुन सोनवाने (पुरुष 70-75 किलोग्राम) और महेंद्र स्वामी (पुरुष 85-90 किलोग्राम) ने टैंडिंग वेट-कैटेगरी में गोल्ड जीतकर मध्य प्रदेश के मेडलों की संख्या तीन गोल्ड, एक सिल्वर और एक ब्रॉन्ज कर दी है। मध्य प्रदेश की मेडल टैली में टॉप पर पहुंच गया है। केआईबीजी 2026 के दूसरे एडिशन के खत्म होने में सिर्फ एक दिन बचा है।
दो गोल्ड, चार सिल्वर और दो ब्रॉन्ज के साथ हरियाणा दूसरे स्थान पर है, जबकि मेजबान दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव दो गोल्ड, दो सिल्वर और चार ब्रॉन्ज के साथ तीसरे स्थान पर मौजूद है।
बीच सॉकर फाइनल में केरल के पुरुषों ने गोवा को 8-2 से हराया, जबकि महिलाओं में ओडिशा ने गुजरात पर 2-1 से जीत दर्ज की।
उत्तर प्रदेश के अनुराग सिंह और कर्नाटक की अश्मिता चंद्र ने 10 किमी ओपन वॉटर स्विमिंग प्रतियोगिता में पुरुषों और महिलाओं का गोल्ड पदक जीता।
इस बीच, राजस्थान ने बीच कबड्डी में पुरुषों और महिलाओं का गोल्ड मेडल जीता, जिसमें उसने मजबूत हरियाणा टीमों को हराया। महिलाओं के फाइनल में, राजस्थान ने हरियाणा को 47-27 से हराया, जबकि उनके पुरुषों ने हरियाणा पर 43-36 से जीत दर्ज करके राज्य के लिए शानदार दोहरा खिताब जीता।
खेलो इंडिया बीच गेम्स 2026 का आयोजन केंद्र शासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव की ओर से किया जा रहा है। इसे भारतीय खेल प्राधिकरण और राष्ट्रीय खेल संघों की देखरेख में आयोजित किया जा रहा है।
खेलो इंडिया बीच गेम्स 2026 के दूसरे एडिशन में 1100 से ज्यादा प्रतिभागी 8 अलग-अलग खेलों वॉलीबॉल, सॉकर, सेपकटकरा, कबड्डी, पेंचक सिलाट, ओपन वॉटर स्विमिंग, मल्लखंब और रस्साकशी में हिस्सा ले रहे हैं।
शुक्रवार के नतीजे
बीच पेंचक सिलाट:
महिला टैंडिंग
क्लास डी 60-65 किलोग्राम: गोल्ड- न्या के थोना (नागालैंड), सिल्वर- चेतना तंवर (हरियाणा), ब्रॉन्ज- पियू दास (ओडिशा), मेको लियाक (अरुणाचल प्रदेश)।
पुरुष टैंडिंग
क्लास डी 60-65 किलोग्राम: गोल्ड- शाहिद हिलाल (जम्मू और कश्मीर), सिल्वर- विनय (हरियाणा), ब्रॉन्ज- सूरज यादव (उत्तर प्रदेश), आशीष शर्मा (दमन और दीव)।
क्लास ई 65-70 किलोग्राम: गोल्ड- सालिक बिन फारूक (जम्मू और कश्मीर), सिल्वर- आशीष कुमार सिंह (दिल्ली), ब्रॉन्ज- सूरज गोरा (राजस्थान), शेख अरबाज अली (छत्तीसगढ़)।
कक्षा एफ 70-75 किलोग्राम: गोल्ड- सरुन सोनावणे (एमपी), सिल्वर- चेतन प्रजापति (यूटीआर), ब्रॉन्ज- हंसदा आकाश (दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव), सरफराज अली (जम्मू और कश्मीर)।
क्लास आई 85-90 किलोग्राम: गोल्ड- महेंद्र स्वामी (मध्य प्रदेश), सिल्वर- अरविंदर सिंह (जम्मू एवं कश्मीर), ब्रॉन्ज- रवि चौधरी (राजस्थान), रुद्र प्रताप सदांगी (ओडीआई)।
क्लास जे 90-95 किलोग्राम: गोल्ड- किटेनलो के थोनो (नागालैंड), सिल्वर- सलीन सुल्तान (जम्मू एवं कश्मीर), ब्रॉन्ज- चैना राम सीपत (राजस्थान), गौतम (हरियाणा)।
बीच कबड्डी:
महिला: गोल्ड- राजस्थान, सिल्वर- हरियाणा, ब्रॉन्ज- उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र।
पुरुष: सोना-राजस्थान, सिल्वर-हरियाणा, ब्रॉन्ज- महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश।
बीच सेपक टाकरा:
महिला वर्ग: गोल्ड- हरियाणा, सिल्वर- उत्तर प्रदेश, ब्रॉन्ज- ओडिशा, नागालैंड।
मेन क्वाड: गोल्ड- बिहार, चांदी- आंध्र प्रदेश, ब्रॉन्ज- हरियाणा, दिल्ली।
ओपन वाटर स्वीमिंग:
महिला 10 किमी: गोल्ड- अश्मिता चंद्रा (कर्नाटक) 2:46:34 सेकेंड, सिल्वर- आसरा सुधीर (कर्नाटक) 2:47:57 सेकंड, ब्रॉन्ज- दीक्षा यादव (महाराष्ट्र) 2:49:04 सेकंड।
पुरुष रेगु: गोल्ड- अनुराग सिंह (यूपी) 2:22:02 सेकेंड, सिल्वर- अक्षज पी (कर्नाटक) 2:38:27 सेकेंड, ब्रॉन्ज- कनिष्क एस ए (कर्नाटक) 2:41.51 सेकेंड।
WPL 2026 Opening Match: मुंबई इंडियंस vs आरसीबी के साथ महिला प्रीमियर लीग का आगाज आज, जानें कब और कहाँ देखें लाइव
मुंबई : महिला प्रीमियर लीग 2026 का धमाकेदार आगाज आज से हो रहा है। पहला मुकाबला पिछली बार की विजेता मुंबई इंडियंस (एमआई) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच होगा। मैच से पहले ओपनिंग सेरेमनी होगी।
मैच से ठीक पहले ओपनिंग सेरेमनी की शुरुआत 6 बजकर 45 मिनट पर होगी। इस ग्रैंड इवेंट में यो यो हनी सिंह, जैकलीन फर्नांडिस और हरनाज संधू परफॉर्म करने वाले हैं। हनी सिंह भारत में पहली बार किसी स्पोर्ट्स इवेंट में परफॉर्म करेंगे।
हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस और स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली आरसीबी के बीच मुकाबला नवी मुंबई के डॉ. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी में खेला जाएगा। टॉस 7 बजे होगा और मैच 7:30 बजे से खेला जाएगा। दोनों टीमें नीलामी के बाद पहले से ज्यादा मजबूत हुई हैं और सीजन की शुरुआत जीत के साथ करना चाहेंगी। ऐसे में दोनों टीमों के बीच होने वाले सीजन के पहले मुकाबले रोमांचक होने की उम्मीद है।
मुकाबले को आप टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकेंगे। वहीं, मोबाइल पर भी आप इस मैच का लुत्फ उठा सकते हैं। लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और उसकी वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।
महिला प्रीमियर लीग का ये चौथा सीजन है। अब तक एमआई और आरसीबी के बीच कुल 7 मैच खेले गए हैं। एमआई ने 4 मैच जीते हैं, जबकि 3 मैचों में आरसीबी ने जीत हासिल की है।
पिछले 3 सीजन में दो बार एमआई और एक बार आरसीबी विजेता रही है। दिल्ली कैपिटल्स तीनों बार फाइनल खेली है और उपविजेता रही है।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम:
स्मृति मंधाना (कप्तान), जॉर्जिया वोल, गौतमी नाइक, ग्रेस हैरिस, ऋचा घोष (डब्ल्यू), नादिन डी क्लार्क, पूजा वस्त्रकार, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल, अरुंधति रेड्डी, लॉरेन बेल, कुमार प्रथ्योशा, सयाली सतघरे, प्रेमा रावत, दयालन हेमलता, लिन्से स्मिथ।
मुंबई इंडियंस टीम:
हेली मैथ्यूज, जी. कमालिनी (विकेटकीपर), नेट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमेलिया केर, अमनजोत कौर, सजीवन सजना, पूनम खेमनार, संस्कृति गुप्ता, शबनीम इस्माइल, त्रिवेणी वशिष्ठ, नल्ला रेड्डी, राहिला फिरदौस, मिल्ली इलिंगवर्थ, सैका इशाक, निकोला केरी।
Women’s HIL: सडन डेथ शूटआउट में बंगाल टाइगर्स की रोमांचक जीत, एसजी पाइपर्स को हराकर फाइनल में मारी एंट्री
रांची : विमेंस हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) 2025-26 में मंगलवार को एसजी पाइपर्स ने गोलकीपर बंसरी सोलंकी के शानदार सेव और बैकलाइन की मजबूती से शानदार डिफेंस दिखाते हुए रेगुलर टाइम में श्राची बंगाल टाइगर्स के खिलाफ 0-0 से ड्रॉ खेला, लेकिन उन्हें 6-7 से सडन-डेथ शूटआउट में हार का सामना करना पड़ा। इसी के साथ श्राची बंगाल टाइगर्स ने फाइनल में जगह बना ली।
यह मैच पाइपर्स के लिए महज औपचारिकता थी। यह टीम प्वाइंट्स टैली में टॉप पर अपनी शानदार बढ़त के कारण इस मैच से पहले ही फाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुकी थी।
मंगलवार को खेले गए मुकाबले के पहले क्वार्टर में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। एसजी पाइपर्स और श्राची बंगाल टाइगर्स ने शुरुआती हमलों के साथ एक-दूसरे का सामना किया।
टाइगर्स ने शुरुआती 3 मिनट के अंदर एक पेनाल्टी कॉर्नर हासिल किया, लेकिन इस मौके का फायदा नहीं उठा सकी। इसके बाद एसजी पाइपर्स ने गेंद पर कब्जा किया और टाइगर्स के डिफेंस को टेस्ट करने के लिए कई बार सर्कल में एंट्री की। शुरुआती गति और दोनों तरफ मिले मौकों के बावजूद, कोई भी टीम गोल नहीं कर पाई। इसी के साथ पहला क्वार्टर 0-0 से गोल रहित समाप्त हुआ।
श्राची बंगाल टाइगर्स ने दूसरे क्वार्टर में एसजी पाइपर्स के डिफेंस पर शुरुआती दबाव बनाया। इस टीम ने लगातार हमले करते हुए एक पेनाल्टी कॉर्नर हासिल किया। हालांकि, पाइपर्स की गोलकीपर बंसरी सोलंकी ने टाइगर्स को गोल करने से रोकने के लिए कई शानदार बचाव किए। लगातार दबाव और पाइपर्स के सर्कल के आसपास लंबे समय तक खेलने के बावजूद, टाइगर्स कोई गोल नहीं कर पाई। हाफ-टाइम ब्रेक तक स्कोर 0-0 ही रहा।
टाइगर्स ने तीसरे क्वार्टर की शुरुआत लगातार प्रेसिंग के साथ की और जल्द ही एक सुनहरा मौका बनाया। इस बीच एसजी पाइपर्स ने भी कुछ अटैकिंग मूव्स किए, लेकिन तीसरा क्वार्टर खत्म होने पर भी स्कोर 0-0 पर ही अटका रहा।
चौथे क्वार्टर की शुरुआत में ही श्रची बंगाल टाइगर्स एक बार फिर गोल के करीब पहुंची। कप्तान लालरेमसियामी के सामने सिर्फ गोलकीपर थीं, लेकिन शानदार फॉर्म में चल रही बंसरी सोलंकी ने सही समय पर बचाव करके स्कोर बराबर रखा। आखिरी मिनटों में पाइपर्स ने अपने अटैकिंग तेज की, लेकिन कोई स्पष्ट मौका नहीं बना सकी। रेगुलेशन टाइम 0-0 से ड्रॉ रहा।
इसके बाद शूटआउट में श्रची बंगाल टाइगर्स के लिए सिर्फ पूर्णिमा यादव और नूर डी बात ही गोल कर सकीं, जबकि एसजी पाइपर्स ने जुआना कैस्टेलारो और केटलिन नोब्स के सफल गोल से जवाब दिया, जिससे 2-2 से टाई हो गया। इस बराबरी ने मुकाबले को सडन डेथ में धकेल दिया, जहां टाइगर्स ने हिम्मत बनाए रखी और अपने सभी पांचों अटेम्प्ट को गोल में तब्दील किया, जबकि पाइपर्स पांच में से चार ही गोल कर सकी।
शूटआउट में जीत से श्रची बंगाल टाइगर्स को एक अहम बोनस प्वाइंट मिला और फाइनल में जगह पक्की हो गई। अब यह टीम 10 जनवरी को एक बार फिर एसजी पाइपर्स का सामना करेगी।
BBL 2025-26: एडिलेड स्ट्राइकर्स की रोमांचक जीत, डेविड वॉर्नर की नाबाद फिफ्टी गई बेकार; सिडनी थंडर्स 6 रन से हारी
एडिलेड : एडिलेड स्ट्राइकर्स ने मंगलवार को एडिलेड ओवल में खेले गए बिग बैश लीग (बीबीएल) 2025-26 के 25वें मुकाबले को अपने नाम किया। इस टीम ने सिडनी थंडर्स के खिलाफ 6 रन के करीबी अंतर से जीत दर्ज की।
टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी एडिलेड स्ट्राइकर्स ने निर्धारित ओवरों में 8 विकेट खोकर 165 रन बनाए। एडिलेड स्ट्राइकर्स की शुरुआत खराब रही। इस टीम ने 1.4 ओवरों में महज 19 रन पर दो विकेट गंवा दिए थे। यहां से जेसन सांघा ने मैकेंजी हार्वे के साथ तीसरे विकेट के लिए 68 रन की साझेदारी की।
जेसन सांघा 23 गेंदों में 31 रन बनाकर आउट हुए, जबकि मैकेंजी ने 34 गेंदों में 6 चौकों के साथ 38 रन जुटाए। इनके अलावा, लियाम स्कॉट ने 32 गेंदों में 7 चौकों के साथ नाबाद 49 रन की पारी खेली। विपक्षी टीम से वेस अगर ने 16 रन देकर 3 विकेट निकाले, जबकि नाथन मैकएंड्रु ने 2 विकेट हासिल किए।
इसके जवाब में सिडनी थंडर्स 20 ओवरों के खेल तक 7 विकेट खोकर 159 रन ही बना सकी। इस टीम को सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। मैथ्यू गिल्क्स ने डेविड वॉर्नर के साथ पहले विकेट के लिए 58 गेंदों में 73 रन की पारी खेली।
मैथ्यू गिल्क्स ने 33 गेंदों में 2 छक्कों और 4 चौकों के साथ 43 रन बनाए, जिसके बाद वॉर्नर ने निक मैडिनसन के साथ चौथे विकेट के लिए 44 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 121 के स्कोर तक पहुंचा दिया।
मैडिनसन 14 गेंदों में 21 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद वॉर्नर ने 51 गेंदों में 1 छक्के और 7 चौकों के साथ नाबाद 67 रन बनाते हुए टीम को 159 के स्कोर तक पहुंचाया, लेकिन मुकाबला नहीं जीत सके।
विपक्षी खेमे से जेमी ओवरटन ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए, जबकि लॉयड पोप ने 2 विकेट निकाले। हसन अली को 1 विकेट हाथ लगा।
एडिलेड स्ट्राइकर्स 6 में से 3 मुकाबले जीतकर प्वाइंट्स टेबल में छठे पायदान पर है, जबकि 7 में से 6 मुकाबले गंवाकर सिडनी थंडर्स सबसे निचले यानी आठवें स्थान पर है।
आईपीएल 2026: केकेआर ने मुस्तफिजुर रहमान को क्यों किया रिलीज? जानिए क्या मिलेगी 9.20 करोड़ की रकम
नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड से मिले निर्देश के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने आईपीएल 2026 के लिए बने अपने स्क्वॉड से बांग्लादेश के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज कर दिया है। ऐसे में एक बड़ा सवाल है कि क्या केकेआर रहमान नीलामी में लगाई गई कीमत रहमान को देगी। आइए जानते हैं कि नियम क्या कहता है।
आईपीएल नीलामी में किसी खिलाड़ी को खरीदने के बाद उसके लिए लगाई गई कीमत को फ्रेंचाइजी के पर्स से लॉक कर दिया जाता है। मुस्ताफिजुर रहमान का मामला अलग है और संवेदनशील है। उन्हें चोट या निजी कारण से नहीं, बल्कि भारत-बांग्लादेश के बीच खराब हो चुके राजनीतिक और सुरक्षा हालातों की वजह से केकेआर ने रिलीज किया है।
ऐसे में आईपीएल के नियमों के मुताबिक, अगर बीसीसीआई किसी खिलाड़ी को क्रिकेट के अलावा किसी दूसरी वजह से बाहर करने का निर्देश देती है, तो उस खिलाड़ी पर खर्च की गई पूरी रकम फ्रेंचाइजी को वापस मिल जाती है। इस स्थिति को 'फोर्स मेज्योर' कहा जाता है। यह एक ऐसी असाधारण परिस्थिति है जो किसी के नियंत्रण में नहीं होती। इन मामलों में फ्रेंचाइजी खिलाड़ी के साथ किए गए अनुबंध को पूरा करने के लिए बाध्य नहीं होती। इसलिए केकेआर द्वारा रिलीज किए जाने के बाद मुस्तफिजुर रहमान को कोई राशि नहीं मिलेगी।
आईपीएल 2026 के लिए 16 दिसंबर को नीलामी का आयोजन किया गया था। नीलामी में बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को केकेआर ने 9.20 करोड़ रुपये में खरीदा था।
पिछले कुछ दिनों में बांग्लादेश में बदले राजनीतिक हालात में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा बढ़ी है जिसमें कई जानें जा चुकी हैं। हिंदुओं के खिलाफ सार्वजनिक रूप से लिंचिंग और हिंसा की घटनाओं को भारत के धार्मिक और सामाजिक संगठनों ने भारी विरोध किया है और किसी भी बांग्लादेशी खिलाड़ी को आईपीएल में खिलाने का विरोध किया है। इसे लेकर बड़े स्तर पर कैंपेन चलाए गए हैं। आईपीएल में बांग्लादेशी खिलाड़ियों को न खिलाने की बढ़ती मांग को देखते हुए बीसीसीआई ने 3 जनवरी को केकेआर को मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज करने का निर्देश दिया था। बीसीसीआई के निर्देश के कुछ घंटे बाद ही केकेआर ने रहमान को रिलीज कर दिया था।
विमेंस एचआईएल 2025-26: रांची रॉयल्स ने सूरमा हॉकी क्लब को 2-0 से हराया
रांची : विमेंस हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) 2025-26 में रांची रॉयल्स ने शुक्रवार को सूरमा हॉकी क्लब के खिलाफ 2-0 से जीत दर्ज की। इस मुकाबले में ऋतुजा दादासो पिसाल और साक्षी राणा ने एक-एक गोल दागा।
मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रो टर्फ स्टेडियम में खेले गए मुकाबले की शुरुआत में रांची रॉयल्स के पास ज्यादा बॉल पजेशन था। हालांकि, इस बीच जेएसडब्ल्यू सूरमा हॉकी क्लब ने शानदार अटैकिंग इरादा दिखाते हुए 15 मिनट में 10 सर्कल पेनिट्रेशन किए।
12वें मिनट में, सूरमा हॉकी क्लब को मुकाबले का पहला पेनाल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन पेनी स्क्विब का शॉट पहले रशर ने रोक दिया। 18वें मिनट में, ऋतुजा दादासो पिसाल ने एक शॉट लिया, जिसे सविता ने सेव कर लिया। 25वें मिनट में रांची रॉयल्स की इशिका ने सर्कल के अंदर फाउल किया, जिससे सूरमा हॉकी क्लब को पेनाल्टी स्ट्रोक मिला, हालांकि, रांची रॉयल्स की माधुरी किंडो के शानदार बचाव के कारण पेनी स्क्विब गोल नहीं कर सकीं।
अगले ही मिनट में, सूरमा को पेनाल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन पेनी स्क्विब का शॉट एक बार फिर पहले रशर ने रोक दिया।
पहले हाफ की समाप्ति में कुछ ही सेकंड शेष थे। इसी बीच रांची रॉयल्स ने मैच का खाता खोला। एगोस्टिना अलोंसो ने मिडफील्ड से सर्कल में एक जोरदार पास दिया और ऋतुजा दादासो पिसाल (30वें मिनट) ने बेहतरीन स्किल दिखाते हुए गेंद को पूरी तरह से अपने कब्जे में लिया और उसे नेट में डिफ्लेक्ट करके गोल कर दिया।
तीसरे क्वार्टर के शुरुआती मिनटों में, सूरमा की ओलिविया शैनन ने शानदार प्रयास किया, खतरनाक स्थिति में खुद गेंद जीतकर बैकहैंड शॉट लगाया, जिसे रांची रॉयल्स की बिछू देवी खारिबाम ने रोक दिया।
मुकाबले के 54वें मिनट में साक्षी राणा (54वें मिनट) ने एक तंग एंगल से गोलपोस्ट के ऊपरी दाएं कोने में एक जोरदार शॉट लगाया, जिससे रॉयल्स ने अपनी बढ़त दोगुनी कर ली।
अंतिम मिनट में सूरमा हॉकी क्लब को एक अहम पेनाल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन पेनी स्क्विब के ड्रैगफ्लिक को बिचू देवी खारिबाम ने रोक दिया।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले मिचेल मार्श का धमाका, BBL में तूफानी शतक से पर्थ की बड़ी जीत
होबार्ट :  टी20 विश्व कप 2026 से पहले मिचेल मार्श खतरनाक फॉर्म में दिख रहे हैं। विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी करने को तैयार मिशेल मार्श ने बीबीएल में विस्फोटक शतक लगाते हुए अपनी टीम पर्थ स्कॉर्चर्स को होबार्ट हरिकेन्स के खिलाफ बड़ी जीत दिलायी है।
होबार्ट हरिकेन्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। पर्थ स्कॉर्चर्स की तरफ से पारी की शुरुआत करने आए मिचेल मार्श गेंदबाजों पर बेरहम दिखे। मार्श ने मात्र 58 गेंदों पर 5 छक्कों और 11 चौकों की मदद से 102 रन की पारी खेली।
मार्श के अलावा पर्थ के लिए आरोन हार्डी ने 43 गेंद पर 5 छक्के और 9 चौकों की मदद से नाबाद 94 रन बनाए। मार्श और हार्डी के बीच तीसरे विकेट के लिए 84 गेंद पर 164 रन की साझेदारी हुई। इस साझेदारी की बदौलत पर्थ स्कॉर्चर्स ने 3 विकेट पर 229 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।
230 रन का लक्ष्य हासिल करने उतरी होबार्ट हरिकेन्स 20 ओवर में 9 विकेट पर 189 रन पर सिमट गई और 40 रन से हार गई। होबार्ट के लिए टिम वॉर्ड ने 17 गेंद पर 27, निखील चौधरी ने 15 गेंद पर 31, और मैथ्यू वेड ने 14 गेंद पर 29 रन की पारी खेली।
पर्थ के लिए एश्टन अगर ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने 4 ओवर में 38 रन देकर 3 विकेट लिए। जोएल पेरिस और आरोन हार्डी को 2-2 विकेट मिले। कूपर कोनोली और ब्रॉडी काउच को 1-1 विकेट मिला।
मिचेल मार्श को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
सीजन के पांचवें मैच में पर्थ की यह तीसरी जीत थी। 6 अंकों के साथ टीम अंकतालिका में तीसरे स्थान पर है। मेलबर्न स्टार्स पहले और होबार्ट हरिकेंस हार के बावजूद दूसरे स्थान पर है। एडिलेड स्ट्राइकर्स चौथे स्थान पर है।
भारतीय महिला क्रिकेट टीम को मिला नया स्ट्रेंथ कोच, WPL 2026 के बाद संभालेंगे जिम्मेदारी
नई दिल्ली : भारतीय महिला क्रिकेट टीम को नया स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग कोच मिलने वाला है। महिला प्रीमियर लीग 2026 की समाप्ति के बाद निकोलस ली महिला टीम के नए स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग कोच बनेंगे।
आईएएनएस को मिली जानकारी के मुताबिक निकोलस का भारतीय महिला क्रिकेट टीम का नया स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग कोच बनना तय हो गया है। इस रोल के लिए ऑस्ट्रेलिया के नाथन कीली से भी बातचीत चल रही थी, लेकिन निकोलस ली ने बाजी मारी। वह महिला प्रीमियर लीग 2026 के बाद भारतीय टीम से जुड़ जाएंगे।
निकोलस ली एक अनुभवी स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग कोच हैं जो एलीट स्पोर्ट्स में फिजिकल तैयारी और कंडीशनिंग विशेषज्ञ हैं। वह आईएलटी20 में गल्फ जायंट्स के साथ बतौर स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग कोच जुड़े रहे हैं। ली ने इससे पहले जनवरी 2024 से दिसंबर 2025 तक अफगानिस्तान की पुरुष टीम के स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग कोच के तौर पर काम किया था और मार्च 2020 से जनवरी 2024 तक बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड में फिजिकल परफॉर्मेंस के हेड के तौर पर काम किया था।
वह अक्टूबर 2016 से मार्च 2020 तक श्रीलंका की पुरुष टीम के स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग कोच भी थे। इंटरनेशनल टीमों के साथ काम करने से पहले, ली ने मार्च 2012 से सितंबर 2016 तक ससेक्स काउंटी क्रिकेट क्लब में लीड स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग ट्रेनर के तौर पर काम किया, इसके अलावा जनवरी 2010 से मार्च 2012 तक सहायक की भूमिका में भी रहे।
42 साल के इंग्लैंड के ली ने दाएं हाथ के बल्लेबाज थे और 13 प्रथम श्रेणी मैच खेल चुके हैं। उन्होंने 30.62 की औसत से 490 रन बनाए, जिसमें तीन हाफ-सेंचुरी शामिल थी।
भारतीय महिला टीम का महिला प्रीमियर लीग 2026 के बाद ऑस्ट्रेलिया का दौरा होने वाला है। ऑस्ट्रेलिया में भारतीय टीम को 3 टी20, 3 वनडे और 1 टेस्ट मैच खेलना है।
भारत का दमदार क्लीन स्वीप: हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में श्रीलंका को 5-0 से हराया
तिरुवनंतपुरम : भारत ने मंगलवार को ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए टी20 सीरीज के पांचवें मुकाबले को 15 रन से जीता। इसी के साथ टीम इंडिया ने सीरीज में 5-0 से क्लीन किया।
टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 175 रन बनाए। भारत ने महज 5 के स्कोर पर शेफाली वर्मा (5) का विकेट गंवा दिया था। इसके बाद डेब्यूटेंट जी कमलिनी (12) भी पवेलियन लौट गईं। आलम ये रहा कि टीम इंडिया ने 77 के स्कोर तक 5 विकेट गंवा दिए थे।
यहां से कप्तान हरमनप्रीत कौर ने अमनजोर कौर के साथ छठे विकेट के लिए 37 गेंदों में 61 रन जोड़ते हुए भारतीय पारी को संभाला। अमनजोत 18 गेंदों में 1 छक्के और 1 चौके की मदद से 21 रन बनाकर पवेलियन लौटीं, जबकि हरमनप्रीत कौर ने 43 गेंदों में 1 छक्के और 9 चौकों के साथ 68 रन बनाए। इनके अलावा, अरुंधति रेड्डी ने नाबाद 27 रन की पारी खेली।
विपक्षी टीम के लिए रश्मिका सेवंदी, कविशा दिलहारी और चामरी अथापथु ने 2-2 विकेट निकाले, जबकि निमाशा मदुशानी ने 1 विकेट हासिल किया।
इसके जवाब में शानदार शुरुआत के बावजूद श्रीलंकाई टीम निर्धारित ओवरों में 7 विकेट खोकर सिर्फ 160 रन ही बना सकी। श्रीलंका ने 7 के स्कोर पर कप्तान चामरी अथापथु (2) का विकेट गंवा दिया था। यहां से हसिनी परेरा ने इमेशा दुलानी के साथ दूसरे विकेट के लिए 56 गेंदों में 79 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 86 के स्कोर तक पहुंचा दिया।
हसिनी 42 गेंदों में 1 छक्के और 8 चौकों की मदद से 65 रन बनाकर आउट हुईं, जबकि दुलानी ने 39 गेंदों में 50 रन की पारी खेली, जिसमें 8 चौके शामिल थे। वहीं, रश्मिका सेवंदी ने 14 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। इनके अलावा, किसी अन्य बल्लेबाज ने दहाई के आंकड़े को नहीं छुआ।
भारत की तरफ से दीप्ति शर्मा, अरुधंति रेड्डी, स्नेह राणा, वैष्णवी शर्मा, श्री चरणी और अमनजोत कौर ने 1-1 विकेट हासिल किया।
भारत ने सीरीज का पहला मुकाबला 8 विकेट से जीतने के बाद श्रीलंका को अगले मैच में 7 विकेट से मात दी थी। इसके बाद टीम इंडिया ने तीसरे मैच को 8 विकेट से जीतने के बाद अगला मुकाबला 30 रन से अपने नाम किया था।
मेलबर्न टेस्ट: ऑस्ट्रेलिया 132 रन पर सिमटी, इंग्लैंड को जीत के लिए 175 रन का लक्ष्य
मेलबर्न :  मेलबर्न टेस्ट में गेंदबाजों की बहार है। पहले दिन 20 विकेट गिरने के बाद दूसरे दिन का हाल भी कुछ ऐसा ही है। दूसरे दिन की शुरुआत बिना किसी नुकसान के 4 रन से करने वाली ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी 132 रन पर समाप्त हो गई। इंग्लैंड को मेलबर्न टेस्ट में जीत दर्ज करने के लिए 175 रन का लक्ष्य मिला है।
ऑस्ट्रेलिया ने दिन की शुरुआत बिना किसी नुकसान के 4 रन से की थी। पहले विकेट के रूप में स्कॉट बोलैंड 22 के स्कोर पर आउट हुए। बोलैंड 6 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद नियमित अंतराल पर विकेट गिरे और पूरी टीम 132 रन पर सिमट गई। ट्रेविस हेड 46 रन बनाकर नाबाद रहे। कप्तान स्टीव स्मिथ 24 रन बनाकर नाबाद रहे। कैमरुन ग्रीन ने 19 रन बनाए। ये तीन बल्लेबाज नहीं चले होते, तो ऑस्ट्रेलिया शायद 50 का स्कोर भी पार नहीं करती। इन तीनों के अलावा कोई भी बल्लेबाज दो अंक में नहीं पहुंच सका। तीन बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल सके।
इंग्लैंड के लिए ब्रायडन कार्स ने 4, कप्तान बेन स्टोक्स ने 3, जोश टंग ने 2 और गस एटकिंसन ने 1 विकेट लिए।
इससे पहले इंग्लैंड अपनी पहली पारी में 110 रन पर सिमट गई थी। इंग्लैंड के लिए हैरी ब्रूक ने 41, गस एटकिंसन ने 28 और कप्तान बेन स्टोक्स ने 16 रन बनाए थे। पहली पारी के आधार पर इंग्लैंड ऑस्ट्रेलिया से 42 रन से पिछड़ गई थी।
ऑस्ट्रेलिया के लिए माइकल नेसर ने 4, स्कॉट बोलैंड ने 3, मिचेल स्टार्क ने 2, और कैमरन ग्रीन ने 1 विकेट लिए थे।
इससे पहले टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया अपनी पहली पारी में 152 रन पर सिमट गई थी।
इंग्लैंड के लिए जोश टंग ने 5, गस एटकिंसन ने 2, और ब्रायडन कार्स और बेन स्टोक्स ने 1-1 विकेट लिए थे।
हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास, महिला T20I में सबसे ज्यादा जीतने वाली कप्तान बनीं
तिरुवनंतपुरम :  हरमनप्रीत कौर ने बतौर कप्तान सर्वाधिक महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच जीतने का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने हरमनप्रीत की कप्तानी में श्रीलंका के विरुद्ध शुक्रवार को खेले गए तीसरे टी20 मैच को 8 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ हरमनप्रीत ने इतिहास रच दिया।
हरमनप्रीत कौर ने साल 2012 में पहली बार टी20 फॉर्मेट की कमान संभाली थी। तब से लेकर अब तक कौर ने कप्तान के तौर पर 130 टी20 मैच खेले, जिसमें 77 जीते। इसी के साथ उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर मेग लैनिंग के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है, जिन्होंने 100 मुकाबलों में 76 जीत दर्ज की थीं। वहीं, इंग्लिश क्रिकेटर हीथर नाइट 96 मुकाबलों में 72 जीत दर्ज कर चुकी हैं।
हरमनप्रीत कौर किसी एक महिला टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच जीतने वाली कप्तान बन गई हैं। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 20 में से 16 मैच जीते हैं।
एक कप्तान के तौर पर हरमनप्रीत कौर ने इस फॉर्मेट में 118 पारियां खेली हैं, जिसमें 31.47 की औसत के साथ 2,770 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 12 अर्धशतक निकले।
ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में शुक्रवार को खेले गए इस मुकाबले की बात करें, तो श्रीलंकाई टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में 7 विकेट खोकर 112 रन बनाए। इस पारी में इमेशा दुलानी ने सर्वाधिक 27 रन बनाए, जबकि हसिनी परेरा ने 25 रन की पारी खेली। भारत की तरफ से रेणुका सिंह ने 4 विकेट निकाले, जबकि दीप्ति शर्मा के हाथ 3 विकेट लगे।
इसके जवाब में भारत ने 13.2 ओवरों में जीत दर्ज कर ली। भारत की तरफ से शेफाली वर्मा ने 42 गेंदों में 3 छक्कों और 11 चौकों के साथ 79 रन की नाबाद पारी खेली, जबकि कप्तान हरमनप्रीत कौर ने नाबाद 21 रन जुटाए। श्रीलंका की ओर से दोनों विकेट कविशा दिलहारी के नाम रहे।
तीसरा टी20: शेफाली वर्मा की तूफानी पारी से भारत ने श्रीलंका को हराया, सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त
तिरुवनंतपुरम : भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शुक्रवार को ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में श्रीलंका के विरुद्ध 8 विकेट से जीत दर्ज की। इसी के साथ टीम इंडिया ने पांच मुकाबलों की सीरीज पर 3-0 से कब्जा कर लिया है।
भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने इस सीरीज में लगातार तीसरी बार टॉस जीता और श्रीलंका को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया।
श्रीलंकाई टीम निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 112 रन ही बना सकी। श्रीलंका के लिए हसिनी परेरा और चामरी अथापथु की सलामी जोड़ी ने 4.3 ओवरों में 25 रन जुटाए।
चामरी महज 3 रन बनाकर आउट हुईं, जिसके बाद विकेटों का पतझड़ लग गया। मेहमान टीम 45 के स्कोर तक अपने 4 विकेट गंवा चुकी थी। यहां से इमेशा दुलानी ने कविशा दिलहारी के साथ पांचवें विकेट के लिए 40 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन इस जोड़ी के टूटते ही श्रीलंकाई टीम लड़खड़ा गई।
इमेशा दुलानी 27 रन बनाकर आउट हुईं, जबकि कविशा दिलहारी ने 20 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। भारतीय खेमे से रेणुका सिंह ने 4 विकेट निकाले, जबकि दीप्ति शर्मा ने 3 विकेट हासिल किए।
आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने महज 13.2 ओवरों में जीत दर्ज कर ली। स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा की सलामी जोड़ी ने 3.2 ओवरों में 27 रन की साझेदारी की। मंधाना महज 1 रन ही टीम के खाते में जोड़ सकीं।
यहां से शेफाली वर्मा ने पारी को संभाला। उन्होंने जेमिमा रोड्रिग्स (9) के साथ दूसरे विकेट के लिए 40 रन जुटाते हुए टीम को जीत की पटरी पर ला दिया।
शेफाली ने कप्तान हरमनप्रीत कौर के साथ तीसरे विकेट के लिए 32 गेंदों में अटूट 48 रन की साझेदारी करते हुए टीम इंडिया को आसान जीत दिलाई। शेफाली 42 गेंदों में 3 छक्कों और 11 चौकों के साथ 79 रन बनाकर नाबाद रहीं। वहीं, कप्तान हरमनप्रीत ने 18 गेंदों में नाबाद 21 रन बनाए।
श्रीलंका की तरफ से कविशा दिलहारी इकलौती सफल गेंदबाज रहीं, जिन्होंने 3 ओवरों में 18 रन देकर 2 विकेट हासिल किए।
भारत ने सीरीज का पहला मैच 8 विकेट से जीता था, जिसके बाद अगले मुकाबले को 7 विकेट से अपने नाम किया। अब दोनों देश 28 और 30 दिसंबर को इसी मैदान पर सीरीज के शेष दो मैच खेलेंगे।
जोफ्रा आर्चर एशेज से बाहर, मेलबर्न टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन घोषित
मेलबर्न : एशेज सीरीज पहले ही गंवा चुकी इंग्लैंड टीम को चौथे टेस्ट से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर साइड स्ट्रेन के कारण पूरी एशेज सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह गस एटकिंसन को टीम में शामिल किया गया है। 26 दिसंबर से मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में शुरू हो रहे चौथे टेस्ट के लिए इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग इलेवन की घोषणा कर दी है।
जोफ्रा आर्चर ने एडिलेड टेस्ट में गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी में भी शानदार प्रदर्शन किया था और पहली पारी में अर्धशतक जमाया था। ऐसे समय में उनका चोटिल होकर बाहर होना इंग्लैंड के लिए बड़ा नुकसान माना जा रहा है।
मेलबर्न टेस्ट के लिए इंग्लैंड ने दो बदलाव किए हैं। आर्चर और ओली पोप को टीम से बाहर किया गया है, जबकि गस एटकिंसन और जैकब बेथेल को मौका मिला है। जैकब बेथेल तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे।
Also Read : टी20 सीरीज: शेफाली वर्मा की तूफानी पारी, भारत ने श्रीलंका को 7 विकेट से हराकर बनाई 2-0 की बढ़त
इंग्लैंड टीम मौजूदा एशेज सीरीज में अब तक पर्थ, ब्रिसबेन और एडिलेड टेस्ट हार चुकी है, जिससे सीरीज पहले ही ऑस्ट्रेलिया के नाम हो चुकी है। इंग्लैंड की आक्रामक बल्लेबाजी शैली को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। आलोचकों का मानना है कि अगर बल्लेबाजों ने थोड़ा धैर्य दिखाया होता, तो एडिलेड टेस्ट का नतीजा अलग हो सकता था।
एडिलेड टेस्ट के बाद कप्तान बेन स्टोक्स ने कहा था कि टीम जिस लक्ष्य के साथ ऑस्ट्रेलिया आई थी, वह पूरा नहीं हो सका, लेकिन बाकी बचे मैचों में बेहतर प्रदर्शन करने की कोशिश की जाएगी। गौरतलब है कि इंग्लैंड 2015 के बाद से एशेज सीरीज जीतने में नाकाम रही है।
मेलबर्न टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन:
जैक क्रॉली, बेन डकेट, जैकब बेथेल, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), विल जैक्स, गस एटकिंसन, ब्रायडन कार्स, जोश टंग।
टी20 सीरीज: शेफाली वर्मा की तूफानी पारी, भारत ने श्रीलंका को 7 विकेट से हराकर बनाई 2-0 की बढ़त
विशाखापत्तनम: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने India vs Sri Lanka Women T20 Series के दूसरे मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को 7 विकेट से हरा दिया। एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच के साथ ही भारत ने 5 मैचों की सीरीज में 2-0 की अहम बढ़त बना ली है। यह जीत Shefali Verma innings और दमदार गेंदबाजी की बदौलत हासिल हुई।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंकाई महिला टीम निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 128 रन ही बना सकी। टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और विश्मी गुनारत्ने महज 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं। इसके बाद हसिनी परेरा और कप्तान चामरी अथापथु ने पारी को संभालने की कोशिश की। अथापथु ने 31 रन बनाए, जबकि हसिनी परेरा (22) ने हर्षिता समरविक्रमा (33) के साथ अहम साझेदारी निभाई।
हालांकि, मध्यक्रम के बिखरने के बाद श्रीलंका की पारी लड़खड़ा गई और रन गति पर ब्रेक लग गया। भारत की ओर से Indian women bowling performance शानदार रही। वैष्णवी शर्मा और श्री चरणी ने 2-2 विकेट झटके, जबकि क्रांति गौड़ और स्नेह राणा को 1-1 सफलता मिली।
128 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने महज 11.5 ओवरों में ही मुकाबला अपने नाम कर लिया। सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने तेज शुरुआत दी। मंधाना 14 रन बनाकर आउट हुईं, लेकिन इसके बाद शेफाली ने जेमिमा रोड्रिग्स के साथ 58 रनों की तेज साझेदारी कर मैच पूरी तरह भारत के पक्ष में कर दिया।
जेमिमा रोड्रिग्स ने 26 रनों की उपयोगी पारी खेली। इसके बाद शेफाली वर्मा ने कप्तान हरमनप्रीत कौर के साथ साझेदारी करते हुए टीम को जीत के करीब पहुंचाया। हरमनप्रीत के आउट होने के बाद ऋचा घोष ने विजयी रन बनाया। शेफाली वर्मा 34 गेंदों में 69 रन बनाकर नाबाद रहीं, जिसमें 12 चौके शामिल थे। यह पारी Shefali Verma 69 runs के तौर पर चर्चा में रही।
श्रीलंका की ओर से मल्की मदारा, काव्या कविंदी और कविशा दिलहारी को एक-एक विकेट मिला, लेकिन गेंदबाज भारतीय बल्लेबाजों पर दबाव नहीं बना सके।
गौरतलब है कि भारत ने सीरीज का पहला मुकाबला भी 8 विकेट से जीता था। अब India Women vs Sri Lanka Women 3rd T20 26 दिसंबर को तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा, जहां भारतीय टीम सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरेगी।